उत्तराखंड में UCC लागू होने के बाद मैरिज रजिस्ट्रेशन जरूरी, ऐसे करें अप्लाई..

उत्तराखंड की धामी सरकार ने प्रदेश में UNIFORM CIVIL CODE (UCC) लागू कर दिया है। जिसके बाद कई नियमों में बदलाव हो गया है। इन्हीं में से एक नियम है मैरिज रजिस्ट्रेशन, जी हां उत्तराखंड में UCC लागू होने के बाद अब विवाह का पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इस रजिस्ट्रेशन के लिए पंजीकरण कैसे करें और इसकी फीस कितनी है यह सब हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे।

UCC में मैरिज रजिस्ट्रेशन कैसे करें

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने के बाद हर किसी के मन मे यह सवाल उठ रहा कि UCC में मैरिज रजिस्ट्रेशन कैसे करें या विवाह पंजीकरण कितने दिनों में होता है। तो बता दे कि UCC नियमावली के अनुसार 27 जनवरी 2025 के बाद जिनका विवाह होगा उन्हें 60 दिनों के अंदर अनिवार्य है अन्यथा उन्हें लेट फीस भरनी होगी जबकि 26 मार्च 2010 के बाद हुए विवाह का रजिस्ट्रेशन 6 माह में करना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें- India Post GDS Bharti 2025 : डाक विभाग में 10वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी

UCC PORTAL पर करें रजिस्ट्रेशन

यदि आप अपनी शादी का पंजीकरण करना चाहते हैं तो इसे आप खुद भी कर सकते हैं या फिर CSC सेंटर पर जाकर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। यदि आप स्वयं रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो आप UCC की वेबसाइट https://ucc.uk.gov.in/portal/login पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

न्यू रजिस्टर पर क्लिक करते साइन अप का ऑप्शन आएगा जहां दो माध्यमों के जरिए आप साइन अप कर सकते हैं। जिसके एक आधार ऑथेंटिकेशन और दूसरा बिना आधार के साइन अप कर सकते हैं।

विवाह पंजीयन के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?

UCC में मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए आपको कुछ डॉक्यूमेंट की जरुरत पड़ेगी। जिनमें सर्वप्रथम पति-पत्नी के स्थाई निवास प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ेगी। तत्पश्चात जन्म तिथि प्रमाणित करने के लिए जन्म प्रमाण, पैन कार्ड, पासपोर्ट या हाईस्कूल की अंकतालिका अपलोड करनी होगी। जिसके बाद पति-पत्नी के आधार नंबर वैरीफिकेशन होगा जिसका ओटीपी आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा।

इसके बाद यदि आपके बच्चे हैं तो उनकी जानकारी भी देनी होगी। जिसके लिए बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा। इसके अलावा दो गवाहों की जरूरत पड़ेगी जिनका आधार वैरीफिकेशन भी होगा और उनकी लाइव वीडियो बनाकर अपलोड करना होगा।

UCC में मैरिज रजिस्ट्रेशन Fees

UCC Portal पर शादी के रजिस्ट्रेशन के लिए दो ऑप्शन Standard Service और Tatkal Sewa मिलेंगे। दोनों का शुल्क अलग-अलग निर्धारित है। Standard Service का शुल्क 250 है जिसमें आपको 15 दिनों के अंदर मैरिज सर्टिफिकेट मिल जाएगा जबकि Tatkal Service का शुल्क 2500 रुपए है जिसमें तीन दिनों के अंदर शादी रजिस्ट्रेशन का प्रमाण पत्र प्राप्त होगा।

Back to top button