कैबिनेट मंत्री के अभद्र व्यवहार पर भड़के कांग्रेसी, प्रदेश सरकार का किया पुतला दहन

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा हरिद्वार रोड़ ऋषिकेश में आम जन के साथ अभद्र व्यवहार करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त किया है। इस बात से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त करते हुए तहसील तिराहे पर प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।

यह भी पढ़ें- कांग्रेसियों ने फूंका कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला, विधायकी रद्द करने की मांग

इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री का द्वारा की गई मारपीट की घटना निंदनीय है। कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस घटना का विरोध करते हैं और उनके इस्तीफे की मांग करते हैं। पुतला दहन में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, शकुंतला चौहान, महावीर रावत, अंकुश घिल्डियाल, राकेश आर्य, हेमचंद पंवार, सुदर्शन रावत, रजनीश उप्प्ल और आशुतोष वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *