इस तारीख से शुरू होगी चारधाम यात्रा 2025, इस दिन खुलेंगे चार धाम के कपाट

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2025 की तारीख का ऐलान हो गया है। चारधाम यात्रा के अंतर्गत बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम आते हैं और प्रतिवर्ष लाखों की तादाद में यहां लोग दर्शन के लिए आते हैं। वही अब चार धाम के सहित मंदिरो के कपाट खुलने की तिथियों का भी ऐलान हो गया है।
2025 में कब खुलेंगे चार धाम के कपाट
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में केदारनाथ धाम के कपाट खुलने का मूहर्त निकाला गया। जिसके अनुसार 2 भी को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे जबकि बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
कब शुरू होगी चारधाम यात्रा 2025
अक्षय तृतीया के अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट भी खुल जाएंगे। इस बार अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को पड़ रही है तो इसी के साथ गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा 2025 शुरू हो जाएगी।
यह भी पढ़ें। – उत्तराखंड के सभी सरकारी कर्मचारियों को करना होगा यह काम, आदेश जारी
बताते चलें कि केदारनाथ धाम भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। वहीं बद्रीनाथ धाम भगवान विष्णु को समर्पित है। गंगोत्री मां गंगा और यमुनोत्री मां यमुना नदी के उद्गम स्थल माने जाते हैं।