देहरादून. उत्तराखंड में बीते कुछ समय से मौसम की मार का गहरा प्रभाव पड़ा है। जिसकी वज़ह से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है‌।‌ नदी नाले उफान पर हैं तो आए दिन पहाड़ी क्षेत्रों में जल प्रवाह की लगातार बढ़ती गति से लैंडस्लाइड और बाढ़ के हालात बने हुए हैं। सोशल मीडिया वीडियो इसके वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहे हैं। प्रदेश सरकार ने इसी बीच स्कूलों को फिर बंद करने का फैसला लिया है।

सरकार लगातार लोगों की सुरक्षा को मध्य नज़र रखते हुए हर ज़रूरी कदम उठा रही हैं। साथ ही लोगों से अनावश्यक सफ़र और नदी नालों से दूर रहने की हिदायत दे रही हैं। इसी बीच प्रदेश में एक बार फ़िर भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा जिले में सूचित की गई हैं। बता दें मौसम विभाग द्वारा ज़ारी की गई चेतावनी को देखते हुए एक बार फिर जिलाधिकारी उधम सिंह नगर उदय राज ने जिले के लगभग सभी शिक्षण संस्थान को बंद रखने का फैसला लिया है, जिलाधिकारी द्वारा ज़ारी नोटिस में 13 जुलाई को जनपद के 1 से लेकर 12 तक कक्षा साथ ही सभी आंगनवाड़ी केंद्र को बंद करने का निर्देश दिया है।

दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ा

वहीं राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का ख़तरा पैदा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नदी का पानी अब दिल्ली शहर में घुस रहा है। दिल्ली सरकार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों से झुग्गी झोपड़ी बनाकर नदी के तट पर बसे लोगों को बाहर निकाल रही ह। साथ ही बाढ प्रभावित इलाकों के स्कूलों को बंद कर दिया है।बीते एक हफ्ते से उत्तराखंड के अलावा हिमाचल प्रदेश में भी लगातार मौसम ख़राब हैं। सोशल मीडिया पर मौजूद फुटेज को देख सभी बेहद परेशान और डरे हुए नज़र आ रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *