# उत्तराखंड मौसम अपडेट: 14 मई 2026 को गर्मी और हल्की वर्षा का मिश्रण, जानें देहरादून-हरिद्वार से लेकर पहाड़ों तक का हाल

> उत्तराखंड में आज 14 मई 2026 का मौसम मिला-जुला नजर आ रहा है। मैदानी इलाकों में तेज धूप और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है तो वहीं ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों म…

**Published:** 2026-05-14 08:02:51  
**Author:** भुप्पी पंवार  
**Category:** देहरादून  
**Canonical URL:** https://paharipatrika.in/uttarakhand-weather-update-14-may-2026/  
**HTML:** https://paharipatrika.in/uttarakhand-weather-update-14-may-2026/

---

उत्तराखंड में आज 14 मई 2026 का मौसम मिला-जुला नजर आ रहा है। मैदानी इलाकों में तेज धूप और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है तो वहीं ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और आंधी की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बिजली चमकने और तेज हवाओं का अलर्ट भी जारी किया है। अगर आप देवभूमि में घूमने या चारधाम यात्रा पर जा रहे हैं तो यह अपडेट आपके लिए बेहद काम का है।

## कैसा रहेगा उत्तराखंड का आज का मौसम

देहरादून समेत हरिद्वार और रिशिकेश जैसे मैदानी इलाकों में आज दिन का तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। रात का तापमान 22 डिग्री के करीब रहेगा। आसमान में कभी-कभी बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ बौछार भी पड़ सकती है। लोग सुबह-शाम घर से निकलते समय हल्के कपड़े पहनें और ज्यादा देर धूप में न रहें। पानी ज्यादा पीएं और बच्चों-बुजुर्गों का खास ख्याल रखें।

चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे ऊपरी जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की उम्मीद है। 4200 मीटर से ऊपर बर्फबारी भी संभव है। इन इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है इसलिए यात्रा करते समय सड़क की स्थिति जरूर चेक करें।

## उत्तराखंड आने वालों के लिए जरुरी सलाह

चारधाम यात्रा पर निकलने वाले श्रद्धालुओं को थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। मौसम विभाग ने कहा है कि पहाड़ी रास्तों पर हल्की बारिश से सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं। अगर संभव हो तो मौसम ऐप या IMD की वेबसाइट पर अपडेट लेते रहें। पर्यटक भी मसूरी, नैनीताल या अन्य हिल स्टेशनों की यात्रा प्लान करते समय बारिश के प्रभाव को ध्यान में रखें।

## अगले कुछ दिनों का उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा?

कल 15 मई को भी उत्तराखंड के कई इलाकों में इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद है। गर्मी थोड़ी बढ़ सकती है लेकिन पहाड़ों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। पूरी मई महीने में कभी-कभी बारिश होती रहेगी जिससे तापमान में थोड़ी राहत मिलेगी। उत्तराखंड का मौसम हमेशा अनपेक्षित रहता है इसलिए बाहर निकलते समय छाता या रेनकोट साथ रखना अच्छा रहेगा।
