# उत्तराखंड RTE Admission 2026: इस दिन निकलेगी छात्रों की लॉटरी, ऐसे चेक करें रिजल्ट

> Uttarakhand RTE ADMISSION LOTTERY: उत्तराखंड RTE Admission 2026-27 के तहत निजी विद्यालयों में मुफ्त प्रवेश पाने वाले छात्रों की लॉटरी अब बस कुछ दिन दूर है। शिक्…

**Published:** 2026-04-07 07:11:38  
**Author:** भुप्पी पंवार  
**Category:** उत्तराखंड  
**Canonical URL:** https://paharipatrika.in/uttarakhand-rte-admission-2026-lottery-17-april-result-check/  
**HTML:** https://paharipatrika.in/uttarakhand-rte-admission-2026-lottery-17-april-result-check/

---

**Uttarakhand RTE ADMISSION LOTTERY: **उत्तराखंड RTE Admission 2026-27 के तहत निजी विद्यालयों में मुफ्त प्रवेश पाने वाले छात्रों की लॉटरी अब बस कुछ दिन दूर है। शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि 17 अप्रैल 2026 को राज्य स्तर पर ऑनलाइन लॉटरी निकाली जाएगी। परिणाम 18 अप्रैल तक पोर्टल पर उपलब्ध हो जाएंगे। अगर आपने भी अपने बच्चे का फॉर्म भरा था तो ये खबर आपके लिए बहुत अहम है।

## RTE Admission 2026-27 UPDATE

इस साल की प्रक्रिया काफी पारदर्शी और आसान रही।रही। **** 24 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल 2026 तक चले। अभिभावकों को 7 अप्रैल तक दस्तावेज खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करने थे। अब वेरिफिकेशन का काम चल रहा है और 13 अप्रैल तक पात्रता की अंतिम पुष्टि हो जाएगी। अब हर किसी के मन में यह सवाल है कि लॉटरी में कितने बच्चे शामिल होंगे? अधिकारियों के मुताबिक, हजारों आवेदन आए हैं और 25% आरक्षण के तहत निजी स्कूलों की सीटें भरने की तैयारी पूरी है।

## उत्तराखंड RTE लॉटरी का रिजल्ट कहां देखें?

17 अप्रैल को लॉटरी पूरी तरह ऑनलाइन होगी। कोई मैनुअल ड्रॉ नहीं, सब कुछ कंप्यूटर सिस्टम के जरिए होगा ताकि किसी तरह की शिकायत न आए। रिजल्ट rteonline.uk.gov.in पर चेक कर सकते हैं। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भी नोटिस बोर्ड पर लगाया जाएगा। चुनाव हो जाने के बाद 18 से 30 अप्रैल तक अभिभावकों को संबंधित स्कूल में जाकर प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। स्कूल वाले मुफ्त पढ़ाई, किताबें, यूनिफॉर्म सब उपलब्ध कराएंगे।

**RTE में कौन से बच्चे होंगे पात्र**?

RTE नियम के मुताबिक कमजोर वर्ग और वंचित वर्ग के बच्चे ही आवेदन कर सकते हैं। प्री-प्राइमरी के लिए न्यूनतम उम्र 3 साल और क्लास 1 के लिए 6 साल (30 जून 2026 तक पूरी) होनी चाहिए। आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण, जन्म प्रमाण पत्र और बैंक पासबुक जैसी चीजें जरूरी हैं।

दरअसल, शिक्षा का अधिकार कानून यही सुनिश्चित करता है कि हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले, चाहे परिवार की आर्थिक स्थिति कुछ भी हो। उत्तराखंड में हर साल हजारों बच्चे इस योजना से फायदा उठाते हैं और निजी स्कूलों में नाम दर्ज कराते हैं।17 अप्रैल को लॉटरी निकलने के बाद कई परिवारों की चिंता खत्म हो जाएगी। जो बच्चे चुन लिए जाएंगे, उनका भविष्य संवर जाएगा। बाकी अभिभावक अगले राउंड का इंतजार कर सकते हैं।
