---
title: "उत्तराखंड पुलिस ने 57 उप-निरीक्षकों को बनाया निरीक्षक"
slug: "uttarakhand-police-promoted-57-sub-inspectors-as-inspectors"
author: "भुप्पी पंवार"
category: "उत्तराखंड"
published: "2025-06-01 08:00:54"
updated: "2026-07-12 10:10:02"
canonical: "https://paharipatrika.in/uttarakhand-police-promoted-57-sub-inspectors-as-inspectors/"
format: "article"
publisher: "Pahari Patrika"
---

# उत्तराखंड पुलिस ने 57 उप-निरीक्षकों को बनाया निरीक्षक

> उत्तराखंड पुलिस विभाग ने चयन वर्ष 2024-2025 के लिए निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के रिक्त पदों को भरने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उत्तराखंड पुलिस उप-निरीक्ष…

उत्तराखंड पुलिस विभाग ने चयन वर्ष 2024-2025 के लिए निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के रिक्त पदों को भरने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उत्तराखंड पुलिस उप-निरीक्षक एवं निरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना) सेवा नियमावली, 2018 और इसके 2024 में संशोधित नियमों के तहत, विभागीय पदोन्नति की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

इस प्रक्रिया के अंतर्गत, उप-निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के पद पर कार्यरत अधिकारियों को निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के पद पर पदोन्नत किया गया है। यह पदोन्नति पुलिस मुख्यालय के 28 मई 2025 के कार्यालय ज्ञापन के आधार पर गठित विभागीय चयन समिति की सिफारिशों पर की गई है।

चयन समिति ने रिक्त पदों की समीक्षा कर पात्र उप-निरीक्षकों के कार्य प्रदर्शन, वरिष्ठता, सेवा रिकॉर्ड, वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट और विभागीय परीक्षा के परिणामों का गहन मूल्यांकन किया। इसके बाद, समिति ने एक सिफारिश सूची तैयार की, जिसे पुलिस मुख्यालय ने स्वीकृति प्रदान कर निम्नलिखित उप-निरीक्षकों को निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के पद पर नियुक्त किया।
