Uttarakhand : अनियंत्रित होकर 800 मीटर गहरी खाई में गिरी मैक्स, 10 से अधिक लोग थे सवार

Uttarakhand : ओखलकांडा के छिडाखान में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में एक मैक्स खाई में जा गिरी, जिसमें 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं और खबर के मुताबिक सुबह 7:30 बजे अधौडा़ से हल्द्वानी की तरफ आ रही थी मैक्स कार। मौके पर पंहुचे पुलिस प्रशासन द्वारा कई घायलों का रेस्क्यू किया गया।
ओखलकांडा ब्लॉक में शुक्रवार की सुबह सुबह एक मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस हादसे में 10 से अधिक लोग सवार थे। क्षेत्र पंचायत सदस्य पश्या अधौडा़, बंशीधर कुड़ाई द्वारा बताया गया कि सुबह-सुबह मैक्स कार अधौडा़ से हल्द्वानी की तरफ आ रही थी। 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।
Uttarakhand : 800 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी
शुक्रवार को सुबह अधौडा़ से हल्द्वानी की तरफ आ रही यह गाड़ी अनियंत्रित होकर 800 मीटर गहरी खाई गिर गई। हादसे में घायल लोगों को एबुलेंस की सहायता से हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर किया गया। घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया जा रहा है। वहीं पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच चुका है और रेस्क्यू अभियान में जुटा हुआ है।
दो गंभीर रूप से घायल है, जिनका उपचार चल रहा है। फिलहाल पुलिस का रेस्क्यू अभियान पूरा हो चुका है और सभी शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करने की तैयारी चल रही है।
1 thought on “Uttarakhand : अनियंत्रित होकर 800 मीटर गहरी खाई में गिरी मैक्स, 10 से अधिक लोग थे सवार”
Comments are closed.