# उत्तराखंड: शराब के नशे में धुत युवकों ने किय हंगामा, देखें वीडियो

> उत्तराखंड के डोईवाला क्षेत्र में भोगपुर के निकट सूर्यधार झील जाने वाले मार्ग पर शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने आपसी विवाद के बाद जमकर हुड़दंग मचाया। इस घटना …

**Published:** 2025-05-30 08:33:23  
**Author:** भुप्पी पंवार  
**Category:** देहरादून  
**Canonical URL:** https://paharipatrika.in/uttarakhand-drunken-youths-created-ruckus-watch-video/  
**HTML:** https://paharipatrika.in/uttarakhand-drunken-youths-created-ruckus-watch-video/

---

उत्तराखंड के डोईवाला क्षेत्र में भोगपुर के निकट सूर्यधार झील जाने वाले मार्ग पर शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने आपसी विवाद के बाद जमकर हुड़दंग मचाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक व्यक्ति को सड़क पर घसीट रहे हैं और मारपीट कर रहे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक सफेद कार और एक काली एसयूवी सड़क पर खड़ी हैं। कुछ लोग एक व्यक्ति को सड़क पर घसीट रहे हैं, जबकि अन्य लोग उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं। घटनास्थल पर कई अन्य वाहन और लोग भी मौजूद हैं, जो इस दृश्य को देख रहे हैं।

https://twitter.com/askbhupi/status/1928280677843128614?t=gqNH0tCHdpPbthB-egXsjQ&s=19

**गिरफ्तार आरोपियों का विवरण **

- शिवम, पुत्र परमानंद शर्मा, निवासी गली नंबर 33, सुभाष नगर, क्लेमेंट टाउन, देहरादून

- ऋषि चौधरी, पुत्र जितेंद्र चौधरी, निवासी उपरोक्त

- जस्सी सिंह, पुत्र तरसेम सिंह, निवासी चांदमारी, थाना डोईवाला, देहरादून

- आदर्श कुमार, पुत्र अनिल कुमार, निवासी चांदमारी, थाना डोईवाला, देहरादून

- सूर्यांश, पुत्र जितेंद्र सिंह, निवासी कुड़का वाला, थाना डोईवाला, देहरादून

- आदित्य पेटवाल, पुत्र इंद्रमणि पेटवाल, निवासी आशुतोष नगर, ऋषिकेश, देहरादून

- सोनू, पुत्र तेजेंदर सिंह, निवासी 14 बिगा, ऋषिकेश, देहरादून

- ऋषि वर्मा, पुत्र अशोक, निवासी तपोवन, मुनिकी रेती, टिहरी

- अंगद गौड़, पुत्र सेशनाथ गौड़, निवासी तपोवन, मुनि की रेती, टिहरी

बताया जा रहा कि घटना शराब के नशे में हुए आपसी विवाद के कारण हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है और उन्हें सख्त सजा दी जाएगी। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अराजकता या अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
