टिहरी: जंगली जानवरों का आतंक जारी, फिर एक महिला हुई घायल
टिहरी: राज्य में कही तेंदुआ तो कही भालू के हमलों से लोगों की जान लगातार जा रही है। हाल फिलहाल में एक नया मामला सामने आया, जिसमें घास लेने गई महिला पर भालू ने हमला कर दिया। हिंडोलाखाल निवासी महिला को बुरी तरह घायल कर दिया है।
घास लेने साथ गई महिलाओं द्वारा शोर मचाने पर भालू भाग गया। जिसपर उसे पहले सीएचसी हिंडोलाखाल में भर्ती कराया गया। बाद में बेस अस्पताल रेफर किया गया। हालत बिगड़ता देख टिहरी विधायक विनोद कंडारी की पहल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरकारी हेलिकॉप्टर से एयर लिफ्ट किया गया। जिसपर महिला को एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। उपचार के बाद महिला का स्वास्थ स्थिर बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें। दुष्कर्म कर गर्भवती होने पर नेपाली युवक नाबालिग को भगा ले गया अपने साथ
उत्तरकाशी: सड़क बनाकर डामरीकरण करना भूल गया लोनिवि
बता दे कि टिहरी जिले की हिंडोलाखाल क्षेत्र की सुधा देवी (उम्र 56) पर भालू ने जानलेवा हमला किया था। महिला के पति सोहन लाल रतूड़ी ने बताया कि सुबह साढ़े 10 बजे के करीब घास लेने जंगल गई थी। इस दौरान भालू ने हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने हल्ला किया, जिसपर भालू भाग गया। भालू ने महिला के सिर और और गर्दन पर वार किया।
चिकित्सालय में सर्जरी विभाग के डॉक्टर हरीश सिंह ने तत्काल महिला का ट्रीटमेंट किया। डॉक्टर ने बताया कि महिला के सिर की खाल उतरी हुई थी। आंख पर गहरे घाव व साथ ही गले को भी नोचा गया था। छाती पर भी घाव किए गए थे। जिसपर तत्काल ट्रीटमेंट दिया गया।हालत स्थिर होने पर परिजन महिला को एम्स ऋषिकेश ले जाने लगे। विधायक विनोद कंडारी की मदद से महिला को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया।