---
title: "राज्य निर्वाचन आयोग का स्पष्टीकरण: उत्तराखंड में पंचायत चुनाव-2025 की अफवाहों पर लगाम"
slug: "state-election-commissions-clarification-putting-a-stop-to-rumours-of-panchayat-elections-2025-in-uttarakhand"
author: "भुप्पी पंवार"
category: "उत्तराखंड"
published: "2025-06-13 16:10:31"
updated: "2026-07-01 18:44:36"
canonical: "https://paharipatrika.in/state-election-commissions-clarification-putting-a-stop-to-rumours-of-panchayat-elections-2025-in-uttarakhand/"
format: "article"
publisher: "Pahari Patrika"
---

# राज्य निर्वाचन आयोग का स्पष्टीकरण: उत्तराखंड में पंचायत चुनाव-2025 की अफवाहों पर लगाम

> उत्तराखंड के राज्य निर्वाचन आयोग ने आज स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 के कार्यक्रम की अफवाहें हैं। आयोग ने कहा कि अभ…

उत्तराखंड के राज्य निर्वाचन आयोग ने आज स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 के कार्यक्रम की अफवाहें हैं। आयोग ने कहा कि अभी तक कोई आधिकारिक चुनाव कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है और न ही इस संबंध में कोई प्रस्ताव आयोग स्तर पर है।

आधिकारिक बयान में कहा गया, "विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चुनाव की तारीखों का प्रसार हो रहा है, लेकिन यह जानकारी गलत है। जनता से अनुरोध है कि केवल आधिकारिक सूत्रों से जानकारी प्राप्त करें।" आयोग ने सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग को भी इस मामले में कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।

इस बीच, सोशल मीडिया पर कई पोस्ट्स में चुनाव की तारीखों का उल्लेख किया जा रहा है, लेकिन इनकी प्रामाणिकता संदिग्ध है। आयोग का यह बयान भ्रामक सूचनाओं पर नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
