रुड़की: पति ने पत्नी का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म
रुड़की: रुड़की से पति द्वारा पत्नी का अपहरण करने का मामला सामने आया है। अपहरण के बाद अपने दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया गया। महिला ने पुलिस को दी तहरीर के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
मामला रुड़की के बहादराबाद थाना क्षेत्र का है जहाँ एक गांव की महिला पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका अपनी पति के साथ विवाद चल रहा है।वे एक दूसरे के साथ नहीं रहते हैं। 13 अक्टूबर को वह अपने बड़ी बहन के साथ चिकित्सालय अल्ट्रासाउंड कराने गई थी। बहन पानी पीने के लिए चली गई थी। इसी बीच पति ने मौका पाकर भुक्कनपुर और हलवाहेड़ी निवासी दो लोगों के साथ मिलकर अपहरण किया और कार में बैठाकर उसे जंगल ले गए। जहाँ उसका बलात्कार किया गया। देर रात यह लोग भुक्कनपुर निवासी आरोपी के घर ले गए। उसे नशीला पेय पदार्थ पिलाकर अनजान लोगों ने भी उसके साथ दरिंदगी को अंजाम दिया। पीड़िता ने बताया कि किसी तरह वह वहाँ से बचकर आई है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास की सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें। टिहरी: जंगली जानवरों का आतंक जारी, फिर एक महिला हुई घायल
दुष्कर्म कर गर्भवती होने पर नेपाली युवक नाबालिग को भगा ले गया अपने साथ