---
title: "Rahul Gandhi In Uttarakhand: देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर कांग्रेस नेता की मौत"
slug: "rahul-gandhi-in-uttarakhand-congress-leader-dies-at-rahul-gandhis-event-venue-in-dehradun"
author: "भुप्पी पंवार"
category: "देहरादून"
published: "2026-07-17 07:57:06"
updated: "2026-07-17 10:23:02"
canonical: "https://paharipatrika.in/rahul-gandhi-in-uttarakhand-congress-leader-dies-at-rahul-gandhis-event-venue-in-dehradun/"
format: "article"
publisher: "Pahari Patrika"
---

# Rahul Gandhi In Uttarakhand: देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर कांग्रेस नेता की मौत

> Rahul Gandhi In Uttarakhand: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा फिलहाल चर्चाओं में हैं। पहले उत्तराखंड सरकार द्वारा उन्हें परेड ग्राउंड में समारोह करने…

**Rahul Gandhi In Uttarakhand: **कांग्रेस नेता राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा फिलहाल चर्चाओं में हैं। पहले उत्तराखंड सरकार द्वारा उन्हें परेड ग्राउंड में समारोह करने की अनुमति नहीं देना और अब राहुल गांधी के लिए तैयार कर रहे पांडाल के दौरान कांग्रेस नेता की मौत। 


बता दें कि देहरादून में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए पांडाल बनाया जा रहा था और इसी दौरान लोहे का एक पिलर अचानक गिर गया जो कांग्रेस नेता अमर सिंह मेहरा से जा टकराया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 


इस खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गहरा शोक है वहीं आयोजन की तैयारियों पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। 
