# उत्तरकाशी: पिकअप वाहन खाई में गिरा, चालक सहित दो की मौत, एक घायल

> उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला उत्तरकाशी जिले के मोरी-त्यूणी मोटर मार्ग से सामने आया है, जहां शुक्रवार देर रात एक प…

**Published:** 2025-06-07 09:20:09  
**Author:** भुप्पी पंवार  
**Category:** उत्तरकाशी  
**Canonical URL:** https://paharipatrika.in/pickup-vehicle-fell-into-a-ditch-in-uttarkashi-two-including-the-driver-died-one-injured/  
**HTML:** https://paharipatrika.in/pickup-vehicle-fell-into-a-ditch-in-uttarkashi-two-including-the-driver-died-one-injured/

---

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला उत्तरकाशी जिले के मोरी-त्यूणी मोटर मार्ग से सामने आया है, जहां शुक्रवार देर रात एक पिकअप वाहन (UK16CA-2248) अनियंत्रित होकर वन विभाग बैरियर के पास गहरी खाई में जा गिरा। इस भीषण हादसे में चालक सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही थाना मोरी द्वारा SDRF को अलर्ट किया गया। उपनिरीक्षक दीपक कुनियाल के नेतृत्व में SDRF की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रात के घने अंधेरे में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद, टीम ने घायल व्यक्ति को तुरंत मोरी अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शवों को जिला पुलिस के हवाले किया।

**मृतकों का विवरण **

- जगदीश चौहान, पुत्र हरिकिशन, उम्र 40 वर्ष, निवासी मोड़ा, उत्तरकाशी

- जयपाल (चालक), पुत्र बालम सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी बलावट, उत्तरकाशी।

**घायल का विवरण **

प्रमोद राणा, पुत्र दौलत सिंह, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम मोड़ा, उत्तरकाशी।

पुलिस और स्थानीय प्रशासन मामले की जांच में जुट गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन के अनियंत्रित होने की वजह तेज रफ्तार या सड़क की खराब स्थिति हो सकती है। यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करता है।
