भारत के चंद्रयान मिशन की सफलता पर पूरी दुनिया भारत और इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दे रहे हैं, लेकिन भारत में कांग्रेस पार्टी ने ऐसी बधाई दी कि यूजर्स के निशाने पर आ गए।

दरअसल, कांग्रेस ने चंद्रयान-3 की सफलता पर बधाई तो दी लेकिन सारा क्रेडिट पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को दिया। यहां तक कि इसरो की स्थापना को लेकर भी कांग्रेस ने पंडित नेहरू को ही क्रेडिट दिया। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कांग्रेस पर सवाल उठा दिए।

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के वैज्ञानिकों ने वह कर दिखाया है, जिसे आज तक दुनिया का कोई भी देश नहीं कर सका। जी हां, भारत ने चंद्रमा के सबसे जटिल दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने में सफलता दर्ज की है। इस उपलब्धि के बाद दुनियाभर से भारत को बधाईयां मिल रही हैं। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर इसरो सहित देश के 140 करोड़ लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

सफल लैंडिंग करने वाला चौथा देश बना भारत

चंद्रयान-3 की लांचिंग श्री हरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 14 जुलाई 2023 को भारतीय समयानुसार दोपहर 2.35 बजे लांच किया गया। इससे पहले 11 जुलाई को 24 घंटे का रिहर्सल किया गया। लांचिंग के बाद 15 जुलाई को पहला ऑनबोर्ड थ्रस्टर्स फायर किया गया। 25 जुलाई को चंद्रयान की पहली ऑर्बिट बदली गई। 1 अगस्त को यह ट्रांसलूनर ऑर्बिट में स्थापित किया गया। 17 अगस्त को चंद्रयान 3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर से अलग किया गया। 20 अगस्त को डिबूस्टिंग के साथ स्पीड कंट्रोल की गई और 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कराई गई।