# मुनकटिया स्लाइडिंग जोन में दुखद हादसा: पत्थर गिरने से मैक्स बोलेरो वाहन चपेट में, दो की मौत, तीन घायल

> आज सुबह मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें ऊपर पहाड़ी से गिरे एक बड़े पत्थर की चपेट में आने से मैक्स बोलेरो वाहन (यूके 11 टीए 1100) क्ष…

**Published:** 2025-09-01 09:43:50  
**Author:** भुप्पी पंवार  
**Category:** उत्तरकाशी  
**Canonical URL:** https://paharipatrika.in/max-bolero-vehicle-hit-by-falling-stone-in-munkatiya-sliding-zone-two-dead-three-injured/  
**HTML:** https://paharipatrika.in/max-bolero-vehicle-hit-by-falling-stone-in-munkatiya-sliding-zone-two-dead-three-injured/

---

आज सुबह मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें ऊपर पहाड़ी से गिरे एक बड़े पत्थर की चपेट में आने से मैक्स बोलेरो वाहन (यूके 11 टीए 1100) क्षतिग्रस्त हो गया। यह वाहन सोनप्रयाग से गौरीकुंड की ओर 11 यात्रियों को लेकर जा रहा था। हादसा सुबह करीब 7:15 बजे हुआ, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

रेस्क्यू टीमों और स्थानीय लोगों की त्वरित कार्रवाई से घायलों को तुरंत सोनप्रयाग अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में से दो को गंभीर स्थिति के कारण हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

**घायलों का विवरण **

- नवीन सिंह रावत, पुत्र जयेंद्र सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र 35 वर्ष

- ममता, पत्नी चैन सिंह पवार, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र 29 वर्ष

- प्रतिभा, पुत्री गिरवर सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र 25 वर्ष

नवीन सिंह रावत और ममता की गंभीर हालत को देखते हुए  हायर सेंटर रेफर किया गया है।

**मृतकों का विवरण **

- श्रीमती रीता, पत्नी उदय सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र 30 वर्ष

- चंद्र सिंह, पुत्र कलम सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र 50 वर्ष
