Mahendra Singh Dhoni ने उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव पंहुचकर पत्नी साक्षी संग की ईष्ट देवता की पूजा

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) इस समय उत्तराखंड दौरे पर हैं। सबसे पहले धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ कैंची धाम गए। इसके बाद बुधवार को धोनी परिवार के साथ अल्मोड़ा जिले में स्थित सालम के ल्वाली गांव पहुंचे। यहां धोनी ने ग्रामीणों के साथ कुछ तस्वीरे खिंचवाईं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। धौनी ने अपने पैतृक गांव पहुंचकर अपने इष्ट देवता की पूजा अर्चना भी की।
परिवार और दोस्तों संग गाँव पंहुचे Mahendra Singh Dhoni
इस दौरान धोनी के साथ पत्नी साक्षी, बेटी और उनके दोस्तों भी मौजूद थे। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका धोनी का जोरदार तरीके से स्वागत किया। महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने पत्नी साक्षी और अपने दोस्तों संग गुरु गारयनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। धोनी 20 साल बाद पत्नी साक्षी और दोस्तों के साथ पैतृक गांव पहुंचे। इस अवसर पर उनकी एक झलक देखने के लिए फैंस की भीड़ इकट्ठा हो गई।
आपको बता दे इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का परिवार 2003 में अपने पैतृक गांव आया था। इसके बाद धोनी टीम इंडिया में शामिल हो गए थे। धोनी के पिता पान सिंह ने करीब 45 साल पहले रोजगार के लिए अपना गांव छोड़ा था। इसके बाद वो रांची चले गए और फिर वहीं रहने लगे।
2 thoughts on “Mahendra Singh Dhoni ने उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव पंहुचकर पत्नी साक्षी संग की ईष्ट देवता की पूजा”
Comments are closed.