# Pahari Patrika — Full Content Export > राजनीति, शिक्षा, रोजगार व मौसम अपडेट सहित उत्तराखंड की ताज़ातरीन खबरें व देश विदेश की प्रमुख सुर्खियों के लिए पहाड़ी पत्रिका के साथ बनें रहें। देश और दुनिया से राजनीति, शिक्षा, रोजगार व मौसम अपडेट सहित उत्तराखंड की ताज़ातरीन खबरें व प्रमुख सुर्खियों के लिए पहाड़ी पत्रिका के साथ बनें रहें। **Brand terms:** Pahari Patrika, Pahari Patrika Media **Canonical site:** https://paharipatrika.in/ **Language:** hi --- --- title: "उत्तरकाशी में 4 साल से अधूरी पड़ी 3 किमी सड़क, जसपुर के ग्रामीणों ने उठाई यह मांग" slug: "3km-road-in-uttarkashi-left-incomplete-for-4-years-jaspur-villagers-raise-demand" author: "भुप्पी पंवार" category: "उत्तरकाशी" published: "2026-09-07 07:37:42" updated: "2026-09-07 07:37:42" canonical: "https://paharipatrika.in/3km-road-in-uttarkashi-left-incomplete-for-4-years-jaspur-villagers-raise-demand/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # उत्तरकाशी में 4 साल से अधूरी पड़ी 3 किमी सड़क, जसपुर के ग्रामीणों ने उठाई यह मांग > उत्तरकाशी में करीब 3 किलोमीटर सड़क का काम चार साल बाद भी अधूरा है। जसपुर के आगे 30 से 40 मीटर हिस्से में बैंड धंसने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने नया बैंड बनाने की मांग की है। **Uttarkashi News: **लोक निर्माण विभाग (PWD) उत्तरकाशी की सड़क निर्माण कार्यप्रणाली को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 3 किलोमीटर सड़क का काम चार साल बीतने के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। सड़क का निर्माण प्रथम चरण के बाद अधूरा पड़ा है, जिससे आवाजाही करने वाले लोगों को लंबे समय से परेशानियां उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क का काम लंबे समय से अधूरा होने के कारण क्षेत्र में आवागमन प्रभावित हो रहा है। सड़क पूरी होने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में हो रही देरी से उनकी दिक्कतें कम होने के बजाय बढ़ती जा रही हैं। **जसपुर के आगे धंसा सड़क का बैंड** सड़क अधूरी होने के साथ ही जसपुर के आगे बनाया गया बैंड भी अब समस्या का कारण बन गया है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क कटिंग के बाद यह हिस्सा बुरी तरह धंस गया है। करीब 30 से 40 मीटर हिस्से में भू-धंसाव होने की बात ग्रामीणों ने कही है। ग्रामीणों का कहना है कि मौजूदा स्थिति में केवल बैंड की मरम्मत करने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। जिस स्थान पर बैंड बनाया गया है, वहां जमीन के धंसने की समस्या लगातार बनी हुई है। **पीछे की ओर से नया बैंड बनाने की मांग** ग्रामीणों ने अब विभाग से मौके का निरीक्षण कर बैंड को पीछे की ओर से काटकर नया बैंड बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि मौजूदा स्थान पर ही बार-बार मरम्मत की जाती रही तो समस्या दोबारा सामने आ सकती है। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क को सुरक्षित और लंबे समय तक सुचारु रखने के लिए तकनीकी जांच के बाद स्थायी समाधान निकाला जाना जरूरी है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से जल्द मौके का निरीक्षण कर सड़क निर्माण और धंसे हुए बैंड को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले में अब ग्रामीणों की नजर विभाग की कार्रवाई पर है कि अधूरी सड़क और धंसे हुए बैंड की समस्या को लेकर कब तक ठोस कदम उठाए जाते हैं। --- --- title: "Dehradun News : रात में बेवजह घूमने वालों पर पुलिस की नजर, देहरादून में शुरू हुआ Midnight Operation" slug: "dehradun-news-midnight-operation-begins-in-dehradun" author: "बिट्टू माली" category: "देहरादून" published: "2026-08-24 02:06:09" updated: "2026-08-24 02:06:09" canonical: "https://paharipatrika.in/dehradun-news-midnight-operation-begins-in-dehradun/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Dehradun News : रात में बेवजह घूमने वालों पर पुलिस की नजर, देहरादून में शुरू हुआ Midnight Operation > देहरादून में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और देर रात युवाओं के हुड़दंग को देखते हुए पुलिस ने छात्र बाहुल्य इलाकों में मिडनाइट चेकिंग और निगरानी बढ़ा दी है। प्रेमनगर में हॉस्टल और पीजी की जांच के दौरान चार युवकों को संदिग्ध परिस्थितियों में हिरासत में लिया गया। **Dehradun News :** देहरादून शहर में बढती आपराधिक घटनाओं और देर रात युवाओं के हुडदंग को देखते हुए देहरादून पुलिस ने छात्र बाहुल्य क्षेत्रों में निगरानी और चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। देहरादून पुलिस द्वारा रात के समय अनावश्यक रुप से घूमने वाले युवाओं और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। हालांकि रात के 10 बजे के बाद आम लोगों के घर से बाहर निकलने पर कोई सामान्य प्रतिबंध नहीं लगाया है। पुलिस का मुख्य ध्यान देर रात बेवजह घूमने वाले, नशा करके हुडदंग मचाने वाले और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने वालों पर हैं। **यूनिवर्सिटी में फायरिंग की घटना के बाद बढी निगरानी** हाल में ही SGRR यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच फायरिंग की घटना सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने छात्र क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बढाई हैं। पुलिस ने अपराध होने के बाद कार्रवाई करने के बजाए संवेदनशील इलाकों में पहले से निगरानी बढाने का फैसला किया है। इसी मामले में पुलिस ने प्रेमनगर समेत छात्र बाहुल्य इलाकों में देर रात मिडनाइट चेकिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा हैं। **हॉस्टल और पीजी की भी जांच** एसपी सिटी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रेमनगर क्षेत्र में कई हॉस्टल और पीजी की जांच की। इस दौरान पुलिस ने कमरों और परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।  पुलिस के अनुसार जांच में चार हॉस्टलों में नियमों के उल्लंघन की स्थिति सामने आई। कुछ हॉस्टलों में एंट्री रजिस्टार की उचित व्यवस्था नहीं मिली, जबकि सुरक्षा से जुडे कुछ जरुरी इंतजाम भी पर्याप्त नहीं पाए गए। इस अभियान के दौरान देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे चार युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया। **पुलिस ने युवाओं से की खास अपील** देहरादून पुलिस ने छात्रों और युवाओं से देर रात अनावश्यक रुप से सडकों पर घूमने से बचने की अपील की है। पुलिस ने नशे, हुडदंग या किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी हैं। --- --- title: "Airport Rule Change : एयरपोर्ट पर अब नहीं लगेगी Boarding Pass पर स्टैंप, जानें नया नियम" slug: "airport-rule-change-no-more-stamps-on-boarding-passes-at-airports-learn-new-rules" author: "बिट्टू माली" category: "व्यापार" published: "2026-08-24 01:55:48" updated: "2026-08-24 01:55:48" canonical: "https://paharipatrika.in/airport-rule-change-no-more-stamps-on-boarding-passes-at-airports-learn-new-rules/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Airport Rule Change : एयरपोर्ट पर अब नहीं लगेगी Boarding Pass पर स्टैंप, जानें नया नियम > 1 सितंबर 2026 से भारत के सभी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फिजिकल बोर्डिंग पास पर इमिग्रेशन अधिकारियों की स्टैंप लगाने की व्यवस्था खत्म की जाएगी। यात्रियों को इमिग्रेशन क्लियरेंस के दौरान अपने स्मार्टफोन में डिजिटल बोर्डिंग पास दिखाना होगा। **Airport Rule Change : **अगर आप भी भारत से विदेश यात्रा करने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए यह जरुरी खबर हो सकती है। दरअसल 1 सितंबर 2026 से देश के सभी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन प्रक्रिया से जुडा एक बड़ा बदलाव होने जा रहा हैं। बता दें कि अब यात्रियों को फिजिकल बोर्डिंग पास पर इमिग्रेशन अधिकारियों की ओर से स्टैंप नहीं लगाई जाएगी। इस फैसले का मकसद यात्रियों को होने वाली परेशानी को कम करना और एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन प्रक्रिया को आसान बनाना है। इस नई व्यवस्था के अनुसार यात्रियों को इमिग्रेशन क्लियरेंस के समय अपने स्मार्टफोन में ई-बोर्डिंग पास दिखाना होगा। यानी यात्रियों के लिए मोबाइल में अपना डिजिटल बोर्डिंग पास सुरक्षित रखना जरुरी होगा। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि फिजिकल बोर्डिंग पास पूरी तरह बंद हो जाएगा। अगर किसी यात्री के पास पेपर बोर्डिंग पास है तो उसे एयरपोर्ट पर स्वीकारा जाएगा, लेकिन उस पर इमिग्रेशन अधिकारी स्टैंप नहीं लगाएंगे। **स्टैंपिंग से यात्री हो रहे थे परेशान** अधिकारियों के अनुसार, फिजिकल बोर्डिंग पास पर इमिग्रेशन स्टैंप लगाने की प्रक्रिया के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड रहा था। कई मामलों में स्टैंप सही तरीके से नहीं लगने या गलत तरीके से लगने के कारण बोर्डिंग पास को पढने में दिक्कत होती थी। इन सब समस्याओं को देखते हुए गृह मंत्रालय के तहत आने वाले ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन ने इस व्यवस्था की समीक्षा की और फिजिकल बोर्डिंग पास की अनिवार्य स्टैंपिंग को खत्म करने का फैसला किया। **CISF भी नहीं लगाती है बोर्डिंग पास पर स्टैंप** सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि इंटरनेशनल यात्रियों के बोर्डिंग पास पर CISF की ओर से भी पर्सनल सिक्योरिटी चेक के दौरान स्टैंप नहीं लगाई जाती है।  यात्रियों को बोर्डिंग पास सिर्फ सुरक्षा और इमिग्रेशन क्लियरेंस के लिए दिखाना होता है। CISF द्वारा घरेलू औऱ अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के बोर्डिंग पास पर स्टैंप लगाने की व्यवस्था कई साल पहले ही बंद की जा चुकी हैं। --- --- title: "Rahul Gandhi On Manusmriti : राहुल गांधी ने Manusmriti पर उठाए सवाल, BJP बोली- पहले पूरी किताब पढ़िए" slug: "rahul-gandhi-on-manusmriti-rahul-gandhi-questions-manusmriti-bjp-says-read-the-entire-book-first" author: "बिट्टू माली" category: "राजनीति" published: "2026-08-24 01:17:26" updated: "2026-08-24 01:17:26" canonical: "https://paharipatrika.in/rahul-gandhi-on-manusmriti-rahul-gandhi-questions-manusmriti-bjp-says-read-the-entire-book-first/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Rahul Gandhi On Manusmriti : राहुल गांधी ने Manusmriti पर उठाए सवाल, BJP बोली- पहले पूरी किताब पढ़िए > राहुल गांधी ने पुणे में मनुस्मृति का जिक्र करते हुए महिलाओं की स्थिति को लेकर सवाल उठाए, जिसके बाद बीजेपी ने उनके बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। अमित मालवीय ने कांग्रेस पर हिंदू-विरोधी नैरेटिव बनाने का आरोप लगाया। **Rahul Gandhi On Manusmriti :** बता दें कि राहुल गांधी ने पुणे में मनुस्मृति को लेकर दावा किया था कि उसमे महिलाओं के अपमान को लेकर श्लोक लिखा गया है। उन्होंने कहा था कि मनुस्मृति में महिलाओं के जीवन के हर चरण में पुरुष रिश्तेदारों के अधीन रहने की बात कही गई हैं। इस मामले पर भारतीय जनता पार्टी की प्रतिक्रिया सामने आई है। अमित मालवीय ने कहा कि कांग्रेस हिंदू विरोधी नैरेटिव सेट करने की कोशिश कर रही है। भाजपा नेता निशिकांत दूबे ने भी प्रतिक्रिया दी। अमित मालवीय ने एक्स पोस्ट के जरिए कहा कि, 'कांग्रेस की आधिकारिक पोस्ट इस बात का एक और उदाहरण है कि वह हिंदू-विरोधी नैरेटिव बनाने के लिए हिंदू-विरोधी नैरेटिव बनाने के लिए हिंदू धर्मग्रंथों को अपनी सुविधा के मुताबिक पेश करती हैं। हिंदुओं को यह बताने से पहले कि हिंदू धर्म महिलाओं के बारे में क्या कहता है, राहुल गांधी को पहले पूरी मनुस्मृति पढनी चाहिए।' **मनुस्मृति को लेकर क्या बोले राहुल गांधी** राहुल गांधी ने शनिवार को पुणे में कहा, 'मैं यहां मनुस्मृति का जिक्र करना चाहूंगा, जिसमें साफ कहा गया है कि बचपन में महिला को अपने पिता के अधीन रहना चाहिए, जवानी में वह अपने पति के अधीन होती है औऱ जब उसका पति मर जाता है तो वह अपने बेटों के अधीन होती हैं। महिला को कभी भी स्वतंत्र नहीं होना चाहिए। ये शब्द शर्मनाक है। ऐसे शब्द नहीं कहे जाने चाहिए।' **कांग्रेस और राहुल पर निशिकांत दुबे ने कसा तंज** निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'बहन प्रियंका गांधी जी आपसे ज्यादा समझदार हैं, अपनी गद्दी दे दीजिए। सिद्धांत और उपदेश अपने घर से नहीं, दूसरों पर लागू होता है। नेहरु जी ने अपने जीते जी कांग्रेस अध्यक्ष अपनी बहन विजय लक्ष्मी पंडित को नहीं बनाकर इंदिरा गांधी जी से बनाया।' उन्होंने आगे लिखा कि, '1946 में सरोजिनी नायडू जी यानि महिला का विरोध कर नेहरु जी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बने थे। 1957 में फिरोज गांधी जी व इंदिरा गांधी जी में संसदीय चुनाव लडने की लड़ाई हुई तो आपके परिवार ने फिरोज गांधी जी का साथ दिया।' --- --- title: "Influencer Degree ASU : सोशल मीडिया बना करियर, अब Content Creation में भी मिलेगी Bachelor Degree" slug: "influencer-degree-asu-a-career-in-social-media-now-you-can-also-get-bachelor-degree-in-content-creation" author: "बिट्टू माली" category: "शिक्षा" published: "2026-08-24 01:00:29" updated: "2026-08-24 01:00:29" canonical: "https://paharipatrika.in/influencer-degree-asu-a-career-in-social-media-now-you-can-also-get-bachelor-degree-in-content-creation/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Influencer Degree ASU : सोशल मीडिया बना करियर, अब Content Creation में भी मिलेगी Bachelor Degree > अमेरिका की Arizona State University (ASU) ने कंटेंट क्रिएशन में नई Bachelor of Arts (BA) डिग्री शुरू की है, जिसमें पॉडकास्टिंग, स्टूडियो प्रोडक्शन और ऑन-कैमरा प्रेजेंस जैसी practical skills भी सिखाई जाएंगी। **Influencer Degree ASU : **जैसा कि आप जानते ही होंगे कि सोशल मीडिया के दौर में कंटेंट क्रिएशन अब केवल शौक नहीं रह गया है, बल्कि अब करियर का विकल्प भी बनता जा रहा है। इसी बदलते हुए ट्रेंड को देखते हुए अमेरिका की प्रसिद्ध **ARIZONA STATE UNIVERSITY (ASU)** ने कंटेंट क्रिएशन में **BACHELOR OF ARTS (BA)** डिग्री शुरु की है। यह डिग्री उन युवाओं के लिए है, जो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, डिजिटल स्टोरीटेलर या प्रोफेशनल कंटेंट क्रिएटर बनना चाहते हैं। यूनिवर्सिटी ने बताया कि उसने अपने वाल्टर क्रोनकाइट स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के माध्यम से कंटेंट क्रिएशन में नई बैचलर डिग्री की शुरुआत की है। इसका सिलेबस एसएसयू के मास कम्युनिकेशन और मीडिया स्टडीज की डिग्री के सिलेबस से मिलता-जुलता है, लेकिन इस कोर्स में कई नई स्किल जैसे पॉडकास्टिंग, स्टूडियो प्रोडक्शन और ऑन-कैमरा प्रेजेंस को भी शामिल किया गया है। 120 क्रेडिट घंटे की है डिग्री ASU ने इस कोर्स को लेकर दी गई जानकारी के मुताबिक, 2026-27 करिकुलम, कंटेंट क्रिएशन BA के लिए कम से कम 120 क्रेडिट ऑवर्स में पूरा करना होगा। कार्यक्रम में सामान्य विश्वविद्यालयी शिक्षा के साथ कंटेंट क्रिएशन से जुडे कई प्रैक्टिकल और **Specialized Courses** शामिल हैं। **इस कोर्स की कितनी है फीस?** इस डिग्री कोर्स की फीस की बात करें तो एरिजोना के रहने वाले लोगों के लिए स्कॉलरशिप को छोडकर हर साल करीब 12 हजार डॉलर है, जो खाना, रहना और अन्य चीजों को जोडने के बाद लगभग 37 हजार डॉलर से अधिक हो सकती है। वहीं बाहर के छात्रों के लिए ट्यूशन फीस 35,000 डॉलर से अधिक हो सकती है और स्कॉलरशिप से पहले कुल लागत लगभग 60,000 डॉलर तक पहुंच सकती हैं। --- --- title: "Bank Holiday: अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें तारीख" slug: "bank-holiday-banks-will-be-closed-for-several-days-next-week-check-date-before-leaving-home" author: "बिट्टू माली" category: "व्यापार" published: "2026-08-23 04:12:43" updated: "2026-08-23 04:12:43" canonical: "https://paharipatrika.in/bank-holiday-banks-will-be-closed-for-several-days-next-week-check-date-before-leaving-home/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Bank Holiday: अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें तारीख > 25 से 30 अगस्त के बीच अलग-अलग राज्यों में त्योहार और साप्ताहिक अवकाश के कारण कई दिनों तक बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। 26 अगस्त को कई राज्यों में ईद-ए-मिलाद और 28 अगस्त को कुछ राज्यों में रक्षाबंधन के कारण बैंक बंद रहेंगे। **Bank Holiday:** अगर अगले हफ्ते आपको बैंक से जुडा कोई जरुरी काम है तो तारीख देखकर ही घर से निकलें। बता दें कि 24 औऱ 27 अगस्त को बैंक खुलेंगे, लेकिन इसके बाद 25 से 30 अगस्त के बीच अलग-अलग राज्यों में त्योहार और साप्ताहिक अवकाश के कारण कई दिन बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी। ऐसे में आपको कैश जमा करने, चेक से जुडे काम या अन्य जरूरी बैंकिंग कार्य के लिए पहले से प्लान बनाना बेहतर होगा। हालांकि बैंक की शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग की सुविधा मिलती रहेगी। ATM, मोबाइल बैंकिंग औऱ नेट बैंकिंग के जरिए कई जरुरी काम किए जा सकते हैं। **25 अगस्त को इन शहरों में रहेंगे बैंक बंद** 25 अगस्त को मिलाद-उन-नबी, फर्स्ट ओणाम और मिलाद-ए-शरीफ के कारण केरल में बैंक शाखाओं की छुट्टी रहेगी। हालांकि देश के बाकी हिस्सों में इस दिन बैंक सामान्य रुप से खुले रहेंगे। **26 अगस्त को कई राज्यों में बैंक की छुट्टी** 26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद, बरावफात और मिलाद-उन-नबी के अवसर पर देश के कई शहरों में बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी। इसमें कर्नाटक, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, झारखंड औऱ छत्तीसगढ जैसे प्रमुख राज्य शामिल हैं। इस दिन बैंक की शाखाओं में जाकर होने वाले काम नहीं किए जा सकेंगे। **28 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी** 28 अगस्त, शुक्रवार को रक्षाबंधन के मौके पर कई राज्यों और शहरों में बैंक बंद रहेंगे। जिसमें गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश औऱ केरल जैसे राज्य शामिल हैं।  रक्षाबंधन होने की वजह से बैंक शाखाओं का कामकाज प्रभावित रहेगा। हालांकि पूरे देश में छुट्टी एक जैसी नहीं होगी। बैंक की छुट्टियां राज्य और स्थानीय त्योहारों के हिसाब से अलग-अलग होती हैं। **29 अगस्त को बैंक खुले रहेंगे** लगातार छुट्टियों के बीच 29 अगस्त, शनिवार को बैंक खुले रहेंगे। इसकी वजह यह है कि अगस्त 2026 में 29 तारीख इस महीने का पांचवां शनिवार है। RBI के नियमों के मुताबिक बैंक शाखाएं हर महीने सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहती हैं। इसके बाद 30 अगस्त, रविवार को देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। --- --- title: "Uttarakhand News : 'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान को जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख छात्रों ने दिए सुझाव" slug: "uttarakhand-news-my-dreams-of-uttarakhand-campaign-gets-a-tremendous-response-25-lakh-students-give-suggestions" author: "बिट्टू माली" category: "उत्तराखंड" published: "2026-08-23 03:58:57" updated: "2026-08-23 03:58:57" canonical: "https://paharipatrika.in/uttarakhand-news-my-dreams-of-uttarakhand-campaign-gets-a-tremendous-response-25-lakh-students-give-suggestions/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Uttarakhand News : 'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान को जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख छात्रों ने दिए सुझाव > मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर शुरू हुए 'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान में अब तक 2.5 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने निबंध और सुझाव जमा किए हैं। छात्रों ने पर्यटन, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और तकनीक समेत आठ प्रमुख विषयों पर अपने विचार साझा किए हैं। **Uttarakhand News :** बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर शुरु किए गए 'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान को प्रदेश के विद्यार्थियों से अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है। राज्यभर से अब तक 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने अपने निबंध एवं सुझाव पोर्टल पर जमा कर उत्तराखंड के भविष्य को लेकर अपना विजन शेयर किया है। दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते 10 अगस्त को प्रदेशभर के कक्षा 11वीं एवं 12वीं के लगभग तीन लाख विद्यार्थियों के साथ ऑनलाइन संवाद करते हुए उनसे आह्वान किया था कि वे बताएं कि आने वाले वर्षों में अपने उत्तराखंड को किस रुप में देखना चाहते हैं। **इन 8 विषयों पर दिए सुझाव** विद्यार्थियों ने पर्यटन, रोजगार, सामाजिक विकास, वन एवं पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक सहित आठ प्रमुख विषयों पर अपने सुझाव और नए विचार प्रस्तुत किए है। खास बात यह है कि यह केवल निबंध नहीं, बल्कि उत्तराखंड की नई पीढी की आकांक्षाओं और भविष्य के प्रदेश को लेकर उनकी सोच का दस्तावेज बन रहे हैं। **146 आईडिया का किया जाएगा चयन** इस अभियान के अंतर्गत 140 श्रेष्ठ विचारों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को शासन के वरिष्ठ अधिकारियों एवं सचिवों के साथ अपने विचारों पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इन विद्यार्थियों के साथ स्वयं संवाद कर उनके विजन और अनुभवों को सुनेंगे।  इसके साथ ही श्रेष्ठ विद्यार्थियों को करियर एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग और अन्य पुरस्कार प्रदान किए जाने की भी व्यवस्था की गई है। पोर्टल पर निबंध जमा करने वाले विद्यार्थियों को डिजिटल प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जा रहा है। **नई पीढी को राज्य के विकास के साथ जोडना है लक्ष्य** इस अभियान के संयोजक डॉ. राहुल अग्रवाल ने बताया कि नई पीढी को सीधे राज्य की विकास प्रक्रिया और नीति-र्निमाण की सोच से जोडने की यह एक अभिनव पहल है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से लगातार प्रविष्टियां प्राप्त हो रही हैं। अगस्त निबंध जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई हैं।  --- --- title: "How To File E-FIR in UP : UP में घर बैठे कैसे दर्ज करें E-FIR? पुलिस स्टेशन जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत" slug: "how-to-file-e-fir-in-up-how-to-enter-e-fir-at-home-in-up-no-need-to-go-to-the-police-station" author: "बिट्टू माली" category: "तकनीक" published: "2026-08-23 03:49:07" updated: "2026-08-23 03:49:07" canonical: "https://paharipatrika.in/how-to-file-e-fir-in-up-how-to-enter-e-fir-at-home-in-up-no-need-to-go-to-the-police-station/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # How To File E-FIR in UP : UP में घर बैठे कैसे दर्ज करें E-FIR? पुलिस स्टेशन जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत > उत्तर प्रदेश में कुछ मामलों में नागरिक पुलिस स्टेशन जाए बिना ऑनलाइन शिकायत या E-FIR की सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। UP Police की ऑनलाइन सेवाओं और UPCOP ऐप के जरिए संबंधित जानकारी दर्ज की जा सकती है। **How To File E-FIR in UP : **अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं और किसी भी मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंचाना चाहते हैं तो अब आपको थाने की जरुरत नहीं होगी। कुछ मामलों में आप घर बैठे ऑनलाइन शिकायत या E-FIR की सर्विस का इस्तेमाल कर सकते है। इससे समय भी बचता है और शिकायत दर्ज कराने का प्रोसेस काफी आसान हो जाता है। **आखिर E-FIR क्या होती है?** बता दें कि E-FIR का मतलब इलेक्ट्रॉनिक FIR होता है। उत्तर प्रदेश पुलिस की ऑनलाइन सेवाओं के जरिए कुछ तरह के मामलों की जानकारी और शिकायत ऑनलाइन दी जा सकती हैं। हालांकि, हर तरह के अपराध के लिए ऑनलाइन FIR का ऑप्शन उपलब्ध हो यह जरूरी नहीं है। **जानिए उत्तर प्रदेश में E-FIR कैसे करें?** 1. E-FIR करने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट/ऑनलाइन पोर्टल पर जाएं।  2. वहां Citizen Services या ऑनलाइन कंप्लेंट से जुडा ऑप्शन देखें। इसके बाद आपको अपनी शिकायत से जुडी जानकारी भरनी होगी। 3. वेबसाइट के साथ-साथ आप E-FIR प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर मौजूद UPCOP ऐप के जरिए भी आसानी से कर सकते हैं। 4. फॉर्म में अपना नाम, मोबाइल नंबर, पता और घटना से जुडी जानकारी सही-सही भरनी होगी। घटना कहां हुई, कब हुई और क्या हुआ, इसकी जानकारी साफ शब्दों में लिखें। अगर आपके पास घटना से जुडा कोई फोटो या दूसरी जानकारी है तो उसे भी जोडा जा सकता है। 5. फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार पूरी जानकारी चेक कर लें। मोबाइल नंबर और दूसरी जरुरी जानकारी गलत नहीं होनी चाहिए। इसके बाद शिकायत को सबमिट करें। **E-FIR सबमिट होने के बाद क्या होगा?** शिकायत सबमिट होने के बाद आपको एक कंप्लेंट नंबर या रेफरेंस नंबर मिल सकता है। इसे संभालकर रखें। इसी नंबर की मदद से आप अपनी कंप्लेंट का स्टेटस चेक कर सकते हैं। आप यह बात जरुर ध्यान रखें कि ऑनलाइन कंप्लेंट और FIR एक ही चीज है। अगर आपका मामला गंभीर अपराध से जुडा है या वेबसाइट पर E-FIR की सर्विस उपलब्ध नहीं है तो तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें। --- --- title: "FIR on Abhijeet Dipke : सरकारी स्कूल में हंगामे का आरोप, CJP संयोजक अभिजीत दीपके पर केस दर्ज" slug: "fir-on-abhijeet-dipke-cjp-convenor-abhijeet-dipke-booked-for-causing-uproar-in-govt-school" author: "बिट्टू माली" category: "शिक्षा" published: "2026-08-23 03:34:38" updated: "2026-08-23 03:34:38" canonical: "https://paharipatrika.in/fir-on-abhijeet-dipke-cjp-convenor-abhijeet-dipke-booked-for-causing-uproar-in-govt-school/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # FIR on Abhijeet Dipke : सरकारी स्कूल में हंगामे का आरोप, CJP संयोजक अभिजीत दीपके पर केस दर्ज > महाराष्ट्र के लातूर में CJP संयोजक अभिजीत दीपके और अन्य लोगों के खिलाफ सरकारी स्कूल में कथित तौर पर बिना अनुमति प्रवेश करने, सरकारी काम में बाधा डालने और शिक्षकों को धमकाने के आरोप में FIR दर्ज की गई है। **FIR on Abhijeet Dipke :** बता दें कि महाराष्ट्र के लातूर जिले की पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के संयोजक अभिजीत दीपके और अन्य लोगों के खिलाफ कथित तौर पर सरकारी स्कूल में बिना अनुमति घुसने, सरकारी काम में बाधा डालने और शिक्षकों को धमकाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। दरअसल यह FIR जिला परिषद उर्दू स्कूल की 53 वर्षीय शिक्षिका सैयद शमशादबानो खैरात अली की शिकायत पर औसा पुलिस थाने में दर्ज की गई है। **अभिजीत दीपके चला रहे है अभियान** इन दिनों क़ॉकरोच पार्टी के संयोजक अभिजीत दीपके लातूर जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों का दौरा करके वहां की समस्याओं को सामने लाने के लिए सीजेपी 'स्कूल ठीक करो' अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में औसा के निकट जावली स्थित जिला परिषद उर्दू स्कूल में कथित तौर पर यह घटना हुई है। शिकायत के अनुसार, दीपके अपने साथियों के साथ बिना अनुमति स्कूल परिसर में दाखिल हुए और विद्यार्थियों के बीच बैठकर उनसे विभिन्न सवाल पूछने लगे। इससे स्कूल के शैक्षणिक कार्य और सरकारी कामकाज में व्यवधान उत्पन्न हुआ। आरोप है कि दीपके ने इस पूरी कार्रवाई का वीडियो भी बनाया औऱ बाद में उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वहीं आरोप है कि दीपके दूसरे स्कूल के छात्रों को भी वहां लाकर कक्षाओं में बैठाते थे। उन पर शिक्षकों को निलंबित करवाने की धमकी देने का भी आरोप है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 132, 329(3), 351(2) औऱ 356(2) के तहत FIR दर्ज की गई है। अधिकारियों ने बताया है की मामले की आगे की जांच जरुरी है। --- --- title: "SIM Card Rule Change : SIM Card खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, 24 अगस्त से बदल जाएगा नियम" slug: "sim-card-rule-change-big-news-for-sim-card-buyers-rules-will-change-from-august-24" author: "बिट्टू माली" category: "तकनीक" published: "2026-08-21 23:23:27" updated: "2026-08-21 23:23:27" canonical: "https://paharipatrika.in/sim-card-rule-change-big-news-for-sim-card-buyers-rules-will-change-from-august-24/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # SIM Card Rule Change : SIM Card खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, 24 अगस्त से बदल जाएगा नियम > दूरसंचार विभाग 24 अगस्त से मोबाइल कनेक्शन को लेकर नियम सख्त करने जा रहा है। तय सीमा तक SIM रखने वाले व्यक्ति को नया SIM नहीं दिया जाएगा; आमतौर पर एक व्यक्ति के नाम पर अधिकतम 9 मोबाइल कनेक्शन हो सकते हैं। **SIM Card Rule Change : **SIM Card को स्मार्टफोन में लगाया जाता है, जिसके जरिए हम किसी से भी बात कर सकते हैं। SIM Card का पूरा नाम Subscriber Identity Module है।। बिना SIM Card के टेलिकॉम सर्विस का फायदा नहीं मिलेगा। ऐसे में 24 अगस्त से सिम कार्ड को लेकर नियम बदलने जा रहे हैं। अगर आप नया सिम खरीदने जा रहे है तो आपको मना किया जा सकता है। तो आइए नए नियमों के बारे में विस्तार से जानते है। **निर्धारित सीमा के बाद नया सिम नहीं मिलेगा** भारत सरकार के तहत काम करने वाले दूरसंचार विभाग ने मोबाइल कनेक्शन को लेकर सख्ती शुरु कर दी है। ऐसे में अब 24 अगस्त से नया नियम लागू होने जा रहा है औऱ अब कंपनियां ऐसे लोगों को सिम कार्ड नहीं देगी, जिनके नाम पर पहले से निर्धारित सीमा के सिम कार्ड मौजूद है। उदाहरण के तौर पर किसी एक शख्स के पास सभी टेलीकॉम कंपनियों के मिलाकर पहले से निर्धारित सिम कार्ड का क्वोटा फुल है तो उन्हें नया SIM देने से रोका जा सकता है। **एक व्यक्ति अपने नाम पर कितने SIM ले सकता है?** बता दें कि एक शख्स अपने आधार से टोटल 9 सिम कार्ड खरीद सकते हैं। यह नियम देश के अधिकतर राज्यों में लागू होता है। हालांकि जम्मू-कश्मीर, असम और पूर्वोत्तर के राज्यों में अधिकतम सिम कार्ड की संख्या 6 मोबाइल कनेक्शन की है। **आपके नाम पर कितने SIM हैं, यह कैसे जानें?** अगर आप सिम कार्ड लेने जाते है तो कंपनियां पहले आपके नाम पर कितने सिम कार्ड है, वह चेक करेगी। अगर तय सीमा पूरी हो चुकी है तो नई सिम नहीं मिलेगी। अगर आप चाहें तो सरकारी वेबसाइट का इस्तेमाल करके खुद भी चेक कर सकते है कि आपके नाम पर कितने सिम कार्ड रजिस्टर्ड हैं। सिम कार्ड नंबर चेक करने के लिए ऑफिशियल संचार साधी पोर्टल और TAFCOP पोर्टल पर जाकर खुद चेक कर सकते है कि आपके नाम पर कितने सिम कार्ड है। --- --- title: "Rahul Gandhi Protest over FIR : पैलेट गन मामले में FIR दर्ज, राहुल गांधी के 5 घंटे धरने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई" slug: "rahul-gandhi-protest-over-fir-fir-registered-in-pellet-gun-case-police-take-action-after-rahul-gandhis-5-hour-dharna" author: "बिट्टू माली" category: "राजनीति" published: "2026-08-21 23:13:56" updated: "2026-08-21 23:13:56" canonical: "https://paharipatrika.in/rahul-gandhi-protest-over-fir-fir-registered-in-pellet-gun-case-police-take-action-after-rahul-gandhis-5-hour-dharna/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Rahul Gandhi Protest over FIR : पैलेट गन मामले में FIR दर्ज, राहुल गांधी के 5 घंटे धरने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई > दिल्ली में छात्र प्रदर्शन के दौरान कथित पैलेट गन इस्तेमाल के मामले में FIR दर्ज कराने के लिए राहुल गांधी पीड़ित छात्र साहिल के साथ संसद मार्ग थाने पहुंचे। पुलिस द्वारा शुरुआत में FIR दर्ज नहीं किए जाने के बाद राहुल गांधी करीब 5 घंटे धरने पर बैठे। **Rahul Gandhi Protest over FIR :** बता दें कि दिल्ली में छात्र आंदोलन के दौरान चली पैलेट गन मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। दरअसल लोकसभा में विपक्ष नेता के कांग्रेस राहुल गांधी पीडित छात्रों के साथ संसद मार्ग थाना पहुंचे थे। इस दौरान राहुल गांधी इस मामले में FIR दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। जब पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की तो राहुल पीडित छात्रों के साथ धरना पर बैठ गए। अब इस मामले में दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। **राहुल गांधी FIR दर्ज कराने पहुंचे थे थाने** जानकारी के अनुसार जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल से प्रभावित साहिल के मामले में जानकारी लेने और FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर पुलिस अधिकारियों से मिलने पहुंचे थे।  इस दौरान पुलिस स्टेशन के बाहर कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। **राहुल गांधी ने 5 घंटे दिया धरना** राहुल गांधी ने पैलेट गन मामले को लेकर FIR दर्ज करवाना चाही तो पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। जिसके बाद पीडित साहिल, राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेता धरने पर बैठ गए। वहीं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी लगातार पुलिस से बात करतीं रहीं। करीब पांच घंटे तक राहुल गांधी धरने पर बैठे रहे। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की। पत्रकारों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि 20 जुलाई को कनॉट प्लेस में पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने बताया कि साहिल के शरीर में 200 से ज्यादा छर्रे लगे हैं और उसकी आंख में भी तीन छर्रे लगे है। उन्होंने कहा कि एम्स की रिपोर्ट में भी शरीर में बडी संख्या में छर्रे होने की बात दर्ज है। --- --- title: "UGC Protest : एक बार फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हजारों लोगों का प्रदर्शन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग" slug: "ugc-protest-thousands-of-people-again-protest-at-jantarmantar-in-delhi-demand-change-in-reservation" author: "बिट्टू माली" category: "राजनीति" published: "2026-08-21 22:43:46" updated: "2026-08-21 22:43:46" canonical: "https://paharipatrika.in/ugc-protest-thousands-of-people-again-protest-at-jantarmantar-in-delhi-demand-change-in-reservation/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # UGC Protest : एक बार फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हजारों लोगों का प्रदर्शन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग > दिल्ली के जंतर-मंतर पर हजारों प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण व्यवस्था में बदलाव और UGC के इक्विटी नियमों के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आर्थिक स्थिति को सरकारी सहायता का आधार बनाने, आरक्षण में 'क्रीमी लेयर' लागू करने और शिक्षा, फीस व कोचिंग जैसी सुविधाएं जरूरतमंदों तक पहुंचाने की मांग की। **UGC Protest :** बता दें कि कुछ दिनों पहले कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को एक बार फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हजारों प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण औऱ विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के इक्विटी नियमों के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों के हाथों में बैनर, पोस्टर औऱ भगवा झंडे देखे गए और अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने जाति आधारित आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग की। उनका कहना था कि आरक्षण का लाभ उन लोगों तक पहुंचना चाहिए, जिन्हें वास्तव में इसकी जरुरत है। **आर्थिक स्थिति के आधार पर दी जाए मदद** अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव युवा दीपराज रावल ने कहा कि सरकार को तय करते समय आर्थिक स्थिति को आधार बनाना चाहिए कि किसे सरकारी मदद की जरुरत है। उन्होंने कहा कि, 'गरीब व्यक्ति किसी भी जाति का है, उसे शिक्षा, कोचिंग और दूसरी जरुरतों के लिए सहायता मिलनी चाहिए।' **'क्रीमी लेयर' की व्यवस्था लागू करने की मांग** बता दें कि कई प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण में 'क्रीमी लेयर' का प्रावधान लागू करने और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग से जुडी नीतियों में बदलाव की मांग की है। एक प्रदर्शनकारी यूएस राणा ने कहा कि उनका मकसद आर्थिक रुप से कमजोर लोगों को सरकारी मदद से वंचित करना नहीं है। लेकिन सहायता उन लोगों तक पहुंचनी चाहिए जिन्हें वास्तव में इसकी जरुरत है। इसके लिए स्कॉलरशिप, फीस में मदद और कोचिंग जैसी सुविधाओं को आर्थिक जरुरत के आधार पर बात कही गई। **महाराष्ट्र से राजस्थान तक हो चुका है प्रदर्शन** आरक्षण में सुधार और UGC इक्विटी नियमों के विरोध का अभियान पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया से निकलकर सडकों तक पहुंच चुका है। नागपुर, लखनऊ, जयपुर औऱ विशाखापट्टनम में भी इस मुद्दे पर प्रदर्शन हो चुके हैं। राजस्थान में भी श्री राजपूत करणी सेना ने UGC इक्विटी नियमों के विरोध में 24 दिन तक करीब 800 किलोमीटर की पदयात्रा की थी। --- --- title: "CJP Workers Jaipur Clash : सरकारी स्कूल देखने पहुंचे CJP कार्यकर्ता, ग्रामीणों ने खदेड़ा; मारपीट का आरोप" slug: "cjp-workers-jaipur-clash-cjp-workers-rush-to-go-to-govt-school-villagers-chase-them-away-allegation-of-assault" author: "बिट्टू माली" category: "राजनीति" published: "2026-08-21 14:39:45" updated: "2026-08-21 14:39:45" canonical: "https://paharipatrika.in/cjp-workers-jaipur-clash-cjp-workers-rush-to-go-to-govt-school-villagers-chase-them-away-allegation-of-assault/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # CJP Workers Jaipur Clash : सरकारी स्कूल देखने पहुंचे CJP कार्यकर्ता, ग्रामीणों ने खदेड़ा; मारपीट का आरोप > जयपुर के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में सरकारी स्कूल की स्थिति देखने पहुंचे CJP कार्यकर्ताओं का ग्रामीणों ने विरोध किया, जिसके बाद मौके पर तनाव और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। CJP ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर मारपीट और गाड़ियों के शीशे तोड़ने का आरोप लगाया है। **CJP Workers Jaipur Clash :** बता दें कि राजस्थान की राजधानी जयपुर के बगरु इलाके में रामपुरा-कंवरपुरा गांव में सरकारी स्कूल को लेकर जबरदस्त हंगामा हो गया। कॉकरोच जनता पार्टी अपने 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता गांव के सरकारी स्कूल की हालत देखने गए थे। जहां ग्रामीणों ने उन्हें खदेड दिया। ऐसे में CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि उनकी टीम के साथियों ने भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मारपीट की औऱ गाडियों के शीशे तोड दिए। **आशुतोष रांका ने खिलाफ ग्रामीणों ने की नारेबाजी** बता दें कि रामपुरा-कंवरपुरा गांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल में उस समय हंगामा हुआ जब CJP के कार्यकर्ता स्कूल की हालत देखने वहां पहुंचे। गांव वालों ने विरोध करके उन्हें भगा दिया।  इसके बाद आशुतोष रांका वहां पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की। जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया औऱ धक्का-मुक्की शुरु हुई। फिर ग्रामीणों ने कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दी और उन्हें गांव में दौड़ाया, साथ ही गाडियों के शीशे भी तोड दिए। **कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी पर आया आशुतोष का रिएक्शन** कार्यकर्ताओं से बदसलूकी के बाद सोशल मीडिया पर आशुतोष ने आरोप लगाया कि गांव पहुंचे लोग असल में ग्रामीण नहीं, बल्कि भाजपा के बुलाए हुए लोग थे। जिनका सरगना कमल प्रधान गरीबों की जमीन पर कब्जा करने का काम करता है। रांका ने कहा कि उनकी टीम के जो साथी पहले से मौजूद थे, उनके साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट की। फिलहाल पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। वहीं ग्रामीण CJP के खिलाफ धरने पर डटे हुए है। पूरे मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिजीत दिपके ने लिखा, 'आशुतोष पर बीजेपी के गुंडों ने राजस्थान में हमला किया है। राजस्थान पुलिस ने ऐसा करने दिया है।' --- --- title: "Uttarakhand News : रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, उत्तराखंड रोडवेज में 2 दिन फ्री सफर" slug: "uttarakhand-news-big-gift-to-women-on-raksha-bandhan-2-days-free-ride-on-uttarakhand-roadways" author: "बिट्टू माली" category: "उत्तराखंड" published: "2026-08-20 18:23:16" updated: "2026-08-20 18:23:16" canonical: "https://paharipatrika.in/uttarakhand-news-big-gift-to-women-on-raksha-bandhan-2-days-free-ride-on-uttarakhand-roadways/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Uttarakhand News : रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, उत्तराखंड रोडवेज में 2 दिन फ्री सफर > रक्षाबंधन के मौके पर उत्तराखंड रोडवेज में महिलाओं को पहली बार 28 और 29 अगस्त को दो दिन मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा साधारण बसों के साथ Volvo और AC बसों में भी लागू होगी। **Uttarakhand News :** बता दें कि रक्षाबंधन पर पहली बार उत्तराखंड रोडवेज में महिलाओं को एक नहीं बल्कि दो दिन रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। उत्तर प्रदेश की तर्ज पर शासन की ओर से बुधवार को यहां भी आदेश जारी हो गया है। दरअसल जीएम संचालन क्रांति सिंह ने बताया कि 28 और 29 अगस्त को बसों में सफर करने वाली महिलाओं से किसी भी प्रकार का किराया वसूला नहीं जाएगा। साधारण CNG बसों के अलावा Volvo और AC बसों में भी यह नियम लागू होगा। **उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा 2 दिन बसों में नहीं लगेगा किराया** बता दें कि उत्तराखंड परिवहन निगम हर साल रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा देता है। बहन अपने भाई को राखी बांधने जा सके इस दौरान उन्हें किसी परेशानी का सामना ना करना पडे, इसलिए यह सुविधा दी जाती है। इस दिन अन्य दिनों के मुकाबले गाडियों की संख्या भी बढाई जाती है। जीएम रोडवेज क्रांति सिंह के अनुसार हल्द्वानी से देहरादून और पर्वतीय क्षेत्रों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए एक दिन में घर वापस लौटना संभव नहीं होता है इसलिए दो दिन निःशुल्क यात्रा का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर सभी डिपो के एआरएम को इस संबंध में आदेश जारी किए जा रहे हैं। **राज्य की सीमा पार होने पर वसूला जाएगा किराया** आपको बता दें कि निशुल्क यात्रा का आदेश सिर्फ उत्तराखंड राज्य की सीमा के अंदर लागू होगा। अगर किसी महिला को हल्द्वानी से दिल्ली जाना है तो रुद्रपुर तक कोई किराया नहीं लगेगा। लेकिन बिलासपुर से आगे का टिकट लेना पडेगा। ऐसे ही अगर बरेली का सफर है तो फुलभट्टा के बाद किराया लिया जाएगा। --- --- title: "Sugar Prices Hit Records : चीनी की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन, सरकार ने स्टॉक रखने के नियम किए सख्त" slug: "sugar-prices-hit-records-sugar-prices-rise-govt-tightens-stock-holding-norms" author: "बिट्टू माली" category: "व्यापार" published: "2026-08-20 18:11:38" updated: "2026-08-20 18:11:38" canonical: "https://paharipatrika.in/sugar-prices-hit-records-sugar-prices-rise-govt-tightens-stock-holding-norms/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Sugar Prices Hit Records : चीनी की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन, सरकार ने स्टॉक रखने के नियम किए सख्त > दिल्ली के बाजारों में पिछले 15 दिनों में चीनी के रिटेल दाम 17 से 20 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं, जिसके बाद सरकार ने चीनी विक्रेताओं के स्टॉक रखने की सीमा सख्त करने का फैसला किया है। **Sugar Prices Hit Records :** पिछले कई दिनों से भारतीय बाजार में चीनी के दाम बढते जा रहे है। दिल्ली के बाजारों में पिछले 15 दिनों में इसका रिटेल दाम 17 से 20 रुपए प्रति किलो बढ गया है।  इसके बाद सरकार सक्रिय हुई है और चीनी के स्टॉक पर लगी लिमिट को कड़ा कर दिया है। हालांकि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू नहीं हुआ है। य़ह आदेश आगामी 1 सितंबर से लागू होगा और 30 नवंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा। **आखिर कितना स्टॉक रख सकते है चीनी विक्रेता?** भारत सरकार के आदेश के अनुसार चीनी के विक्रेता हर महीने 10 टन से ज्यादा चीनी बेचते हैं। अब वे 15 दिनों से अधिक का स्टॉक नहीं रख पाएंगे। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार इस संबंध में बुधवार को ही सरकारी आदेश जारी किया गया। **इस दिन से लागू होगा नया आदेश** सरकार ने जारी किए नोटिफिकेशन में बताया है कि यह आदेश आगामी 1 सितंबर से लागू होगा और 30 नवंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा। इससे पहले खबर आई थी कि भारत सरकार चीनी की सप्लाई बढाने और इसकी कीमतों को नियंत्रित करने के उपायों पर विचार कर रही है। **त्योहारी मौसम को देखते हुए बढ रही मांग** जैसा कि आप जानते होंगे कि भारत में अगस्त से नवंबर तक चीनी की मांग खूब बढती है। इस दौरान त्योहारी मौसम होता है। अगस्त में रक्षा बंधन, फिर गणेश चतुर्थी, दशहरा और दीवाली आते है। ऐसे में सांस्कृतिक उत्साह के कारण मिठाई और अन्य मीठे पकवान खूब बनते है। इसलिए बाजार में चीनी का अतिरिक्त स्टॉक रखा जाता है। --- --- title: "Ram Mandir Prasad Scam : Amazon पर 'राम मंदिर प्रसाद' के नाम पर बिक रहा था प्रसाद, CCPA ने लगाया 1 लाख का जुर्माना" slug: "ram-mandir-prasad-scam-ccpa-fines-rs-1-lakh-for-selling-prasad-on-amazon-in-the-name-of-ram-mandir-prasad" author: "बिट्टू माली" category: "उत्तर प्रदेश" published: "2026-08-20 17:57:59" updated: "2026-08-20 17:57:59" canonical: "https://paharipatrika.in/ram-mandir-prasad-scam-ccpa-fines-rs-1-lakh-for-selling-prasad-on-amazon-in-the-name-of-ram-mandir-prasad/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Ram Mandir Prasad Scam : Amazon पर 'राम मंदिर प्रसाद' के नाम पर बिक रहा था प्रसाद, CCPA ने लगाया 1 लाख का जुर्माना > Amazon पर 'श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद' के नाम से मिठाइयां बेचने के मामले में CCPA ने Amazon Seller Services Private Limited पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। प्राधिकरण के अनुसार इन उत्पादों को राम मंदिर ट्रस्ट की अनुमति के बिना प्रसाद के नाम पर बेचा जा रहा था। **Ram Mandir Prasad Scam :** बता दें कि Amazon India पर राम मंदिर प्रसाद के नाम पर लाखों लोगों को धोखा दिया जा रहा है। जिसके बाद भारत सरकार की एजेंसी केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने Amazon Seller Service Private Limited पर भारी जुर्माना लगाया है। एजेंसी के मुताबिक ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म पर साधारण मिठाई को राम मंदिर प्रसाद के नाम पर ग्राहकों को बेचा जा रहा था। Amazon के सेलर ने राम मंदिर ट्रस्ट से भी इसको लेकर कोई अनुमति नहीं लिया था। इस मिठाई पर 'राम मंदिर प्रसाद' टैग का इस्तेमाल किया था। इस मामले में केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण यानी CCPA ने Amazon पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। प्राधिकरण ने कंपनी को 15 दिन के भीतर यह रकम जमा करने का आदेश दिया गया है। **क्या है पूरा मामला?** बता दें कि Amazon पर 'श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद' के नाम पर यह मिठाई बेचने के लिए उपलब्ध थी। इन उत्पादों को'चंडू ट्रेडिंग कंपनी' ने 'बिहारी ब्रदर्स' ब्रांड के तहत बेचा जा रहा था। इसमें घी के लड्डू, खोया लड्डू, बूंदी लड्डू औऱ गाय के दूध के पेडे भी शामिल थे। इन उत्पादों की पैकेजिंग और बिक्री में 'श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद' के साथ 'भगवान राम के आशीर्वाद' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। लेकिन इन मिठाइयों को बेचने के लिए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से कोई भी अनुमति नहीं ली गई थी। **Amazon सिर्फ बिचौलिया कहकर जिम्मेदारी से नहीं बच सकता** CCPA ने Amazon की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा है कि कंपनी केवल यह कहकर अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती कि वह सिर्फ विक्रेता और ग्राहक के बीच एक मध्यस्थ है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को अपने यहां बिकने वाले ऐसे उत्पादों को लेकर जरुरी जानकारी स्पष्ट रखनी होगी। Amazon को विक्रेताओं और शिकायत अधिकारी की पूरी जानकारी भी अपने प्लेटफॉर्म पर साफ तौर पर दिखाने का निर्देश दिया गया है। --- --- title: "Bihar Student Protest : बिहार में छात्र आंदोलन ने लिया बड़ा मोड़, सरकार के सामने रखी गईं 13 मांगें" slug: "bihar-student-protest-students-agitation-takes-a-big-turn-in-bihar-13-demands-put-before-the-government" author: "बिट्टू माली" category: "शिक्षा" published: "2026-08-20 14:35:43" updated: "2026-08-20 14:35:43" canonical: "https://paharipatrika.in/bihar-student-protest-students-agitation-takes-a-big-turn-in-bihar-13-demands-put-before-the-government/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Bihar Student Protest : बिहार में छात्र आंदोलन ने लिया बड़ा मोड़, सरकार के सामने रखी गईं 13 मांगें > बिहार में BPSC TRE 4.0 का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग से शुरू हुआ छात्र आंदोलन अब बढ़कर 13 सूत्री मांगों तक पहुंच गया है। छात्रों ने सिंगल-टियर परीक्षा, नेगेटिव मार्किंग खत्म करने, पेपर लीक पर सख्त कानून, समेत कई मांगें सरकार के सामने रखी हैं। **Bihar Student Protest :** बता दें कि बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं औऱ भर्तियों को लेकर शुरु हुआ छात्र आंदोलन एक अलग मोड ले चुका है। जिस आंदोलन की शुरुआत सिर्फ एक प्राथमिक मांग यानी BPSC TRE 4.0 का नोटिफिकेशन जारी करने से हुई थी। वह अब 13 सूत्रीय मांगों की लंबी लिस्ट में बदल चुका है।  **इस तरह बदला आंदोलन का दायरा** शुरुआत में छात्रों का एक मुख्य नारा था कि BPSC TRE 4.0 का नोटिफिकेशन तुरंत जारी करें। जब छात्र आमरण अनशन पर बैठे तो दबाव में आकर बिहार लोक सेवा आयोग ने 32,388 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया। लेकिन नोटिफिकेशन आते ही इस विरोध का दायरा बढ गया। इसके बाद छात्रों ने दो नई शर्तें सामने रख दीं। जिसमें कहा कि परीक्षा केवल एक ही चरण में कराई जाए और नेगेटिव मार्किंग को पूरी तरह हटाया जाए। फिर देखते ही देखते अब विभिन्न छात्र गुटों और प्रतियोगी अभ्यर्थियों की कुल 13 मांगे टेबल पर आ गई है। **छात्रों ने बिहार सरकार के सामने रखी ये 13 सूत्रीय मांगे** 1. BPSC TRE 4.0 में सिंगल टियर एग्जाम - परीक्षा प्रक्रिया को दो चरणों के बजाए एक ही पारदर्शी चरण में पूरा किया जाए। 2. नेगेटिव मार्किंग की समाप्ति - TRE 4.0 और अन्य प्राथमिक शिक्षक बहाली परीक्षाओं से नेगेटिव मार्किंग हटाई जाए। 3. सख्त ड़ोमिसाइल नीति लागू करना - बिहार की शिक्षक बहाली और राज्य स्तरीय नौकरियों में स्थानीय अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाए। 4. BSSC की लंबित भर्तियों को पूरा करना - सालों से अटकी पडी BSSC प्रक्रियाओं के परीक्षा परिणाम और नियुक्ति पत्र जल्द जारी किए जाएं। 5. लाइब्रेरियन बहाली का नया विज्ञापन - वर्षों से लंबित पडे स्कूल व कॉलेज लाइब्रेरियन के हजारों पदों पर तुरंत नया नोटिफिकेशन निकाला जाएं। 6. 70वीं BPSC परीक्षा धांधली की जांच हो - 70वीं BPSC पीटी परीक्षा की गडबडियों पर नकेल कसी जाए तथा पारदर्शी परीक्षा प्रक्रिया सुनिश्चित हो। 7. पेपर लीक विरोधी कडा कानून व ब्लैकलिस्टिंग - प्रश्नपत्र लीक करने वाले माफिया पर कठोर कार्रवाई हो और ब्लैकलिस्टेड व विवादित वेंडर कंपनियों को परीक्षा से बाहर किया जाए। 8. उम्र सीमा में छूट - कोरोना काल और भर्ती में हुए वर्षों के विलंब को देखते हुए सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिले। 9. दारोगा, सिपाही व AEDO की नई वैकेंसियों की घोषणा - बिहार पुलिस, सब-इंस्पेक्टर और सहायक प्रवर्तन दरोगा के नए पदों का विज्ञापन जारी किए जाएं। 10. सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करना - TRE-1, TRE-2 और TRE-3 के बचे हुए खाली पदों पर तुरंत सप्लीमेंट्री/वेटिंग लिस्ट रिजल्ट प्रकाशित किया जाए। 11. UGC नियम 2018 लागू करना - विश्वविद्यालयों में गेस्ट टीचरों/असिस्टेंट प्रोफेसरों की बहाली में UGC के 2018 नियमों का पूर्ण पालन किया जाए और आयु सीमा 55 वर्ष की जाए। 12. सीटों की संख्या में इजाफा - TRE 4.0 सहित आने वाली सभी राज्य स्तरीय वैकेंसियों में खाली पडे वास्तविक पदों के अनुसार सीटें बढाई जाएं। 13. आंदोलनकारी छात्रों पर दर्ज केस वापस हो - शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज एवं दर्ज FIR को तुरंत वापस लिया जाए। --- --- title: "Blue Aadhaar Update : बच्चों का आधार 30 सितंबर तक फ्री में अपडेट, जानिए पूरा नियम" slug: "blue-aadhaar-update-free-aadhaar-update-for-children-till-september-30-know-full-rules" author: "बिट्टू माली" category: "तकनीक" published: "2026-08-19 12:55:07" updated: "2026-08-19 12:55:07" canonical: "https://paharipatrika.in/blue-aadhaar-update-free-aadhaar-update-for-children-till-september-30-know-full-rules/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Blue Aadhaar Update : बच्चों का आधार 30 सितंबर तक फ्री में अपडेट, जानिए पूरा नियम > UIDAI के मौजूदा नियमों के अनुसार बच्चों के mandatory biometric update के लिए 5–7 और 15–17 साल की उम्र में अपडेट मुफ्त है, जबकि 7–15 साल के बच्चों के लिए biometric update fee 30 सितंबर 2026 तक माफ की गई है। **Blue Aadhaar Update : **अगर आपके घर में भी 5 साल से 15 साल के बच्चे हैं तो आप समय रहते उनका ब्लू आधार कार्ड अपडेट करवा लें। दरअसल बच्चों का ब्लू आधार कार्ड 30 सितंबर तक फ्री में अपडेट होगा। इसके बाद आधार को अपडेट कराने पर पैसे खर्च करने पडेंगे। बता दें कि बच्चों के आधार कार्ड को ब्लू आधार कहा जाता है। ये स्कूल में दाखिला लेने से लेकर बच्चों के नाम पर कोई बचत स्कीम या बैंक खाता खुलवाने के भी काम आते हैं। बच्चों के आधार कार्ड 5 और फिर 15 साल की उम्र में अपडेट किए जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि 5 साल से छोटी उम्र के बच्चों का आधार कार्ड बनाते समय बायोमेट्रिक डेटा नहीं लिया जाता है। इसे 5 साल और 15 साल की उम्र में अपडेट किया जाता है। यह अपडेट के लिए आधार सेंटर जाना जरूरी है। ऐसे में बिना अपॉइंटमेंट आधार सेंटर पहुंचना आपके समय की बर्बादी होगी। ऐसे में अगर आप ब्लू आधार अपडेट कराना चाहते है तो आप आधार सेंटर अपॉइंटमेंट लेकर पहुंचे। यह अपॉइंटमेंट आपको ऑनलाइन फोन पर ही मिल जाएगा। **आखिर कैसे अपडेट होगा ब्लू आधार?** बता दें कि ब्लू आधार अपडेट करवाने के लिए माता-पिता को बच्चों को लेकर आधार सेंटर विजिट करना होता है। यहां 5 और 15 साल की उम्र होने वाले अनिवार्य अपडेट में बायोमेट्रिक डेटा को कार्ड से लिंक किया जाता है।  इसके लिए बच्चे का सेंटर पहुंच कर उंगलियों के निशान और आंखों की पुतलियों का स्कैन देना जरुरी हो जाता है। इसके लिए जरुरी है कि आप आधार सेंटर आप अपॉइंटमेंट लेकर पहुंचें। इससे आपका समय बचता है और लंबे समय के लिए लाइन में लगने की जरुरत नहीं होती। **इस तरह से आप बुक कर सकते है ऑनलाइन अपॉइंटमेंट** 1. सबसे पहले आपको **uidai.gov.in** या **appointments.uidai.gov.in **साइट पर जाना होगा। वहां आपको **Book an Appointment** पर क्लिक करें। 2. इसके बाद अपना शहर या जिले का **Aadhar Seva Kendra** चुनें औऱ **Proceed to Book Appointment** पर क्लिक करें। गौर करें कि आधार सेवा केंद्र की जगह पर आपको ASK लिखा मिल सकता है। 3. इसके बाद अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें औऱ फिर फोन पर आने वाले OTP को डालकर लॉगइन कर लें। 4. अब **Update Aadhar** को चुनें और बच्चे की जरुरी डिटेल्स भरें। 5. अब अपनी तारीख और टाइम स्लॉट को चुन लें। 6. डिटेल्स को एक बार क्रॉस चेक करके फॉर्म को सबमिट कर दें औऱ अपॉइंटमेंट स्लिप को सेव कर लें या फिर प्रिंट निकालकर रखें। --- --- title: "YouTube View Count Update : 24 अगस्त से YouTube का नया Views Rule, वीडियो प्ले होते ही गिना जाएगा View" slug: "youtube-view-count-update-youtubes-new-views-rule-from-august-24-will-be-counted-as-soon-as-the-video-is-played-view" author: "बिट्टू माली" category: "तकनीक" published: "2026-08-19 12:31:07" updated: "2026-08-19 12:31:07" canonical: "https://paharipatrika.in/youtube-view-count-update-youtubes-new-views-rule-from-august-24-will-be-counted-as-soon-as-the-video-is-played-view/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # YouTube View Count Update : 24 अगस्त से YouTube का नया Views Rule, वीडियो प्ले होते ही गिना जाएगा View > YouTube 24 अगस्त से वीडियो के Views Count करने के तरीके में बदलाव करने जा रहा है, जिसके तहत वीडियो प्ले होते ही उसे View के रूप में गिना जाएगा। हालांकि इस बदलाव का Creators की कमाई पर सीधा असर नहीं पड़ेगा। **YouTube View Count Update :** आपको बता दें कि फेमस प्लेटफॉर्म YouTube अब अपने नियमों में एक और बदलाव करने जा रहा है। 24 अगस्त के बाद यह नया नियम लागू किया जाएगा, जिसके बाद प्लेटफॉर्म व्यू काउंट करने के नियम को बदलने जा रहा है। अब ऐसे में सवाल ये है कि क्या व्यूज काउंट नियम बदलने के बाद YouTube क्रिएटर्स की कमाई पर असर पडेगा? क्या इस नियम के आने के बाद कमाई में बढोतरी होगी, तो आइए विस्तार से जानते है। **आखिर क्या है YouTube व्यूज काउंट नियम?** दरअसल YouTube के व्यू काउंट नियम 24 अगस्त से आने वाला है। 24 अगस्त से YouTube पर चलने वाले वीडियो के व्यूज गिनने के तरीके में बदलाव हो रहा है। 24 अगस्त से YouTube पर जो भी वीडियो प्ले होगा, तुरंत वह एक व्यूज में काउंट हो जाएगा। बता दें कि इसमें कोई समय सीमा नहीं है। पहले फ्रेम या सेकेंड से ही उसको व्यू मान लिया जाएगा। हालांकि पहले लॉन्ग फॉर्मेट के वीडियो को कम से कम 30 सेकेंड तक वीडियो देखना पडता था। उसके बाद उस पर व्यू काउंट होता था। **अब सभी फॉर्मेट के लिए लागू होगा यह नियम** बता दें कि सबसे पहले YouTube शॉर्ट्स के लिए व्यू काउंट का नियम लागू किया गया था। लेकिन अब YouTube के सभी फॉर्मेट के लिए व्यूज काउंट का नियम बदलने जा रहा है। अब पहले सेकेंड से ही वीडियो व्यू काउंट हो जाएगा। **क्या आपकी कमाई पर कोई असर पडेगा?** YouTube वीडियो व्यूज काउंट बदलने के बाद कंटेंट क्रिएटर्स के रेवेन्यू पर कोई असर नहीं पडेगा। यूट्यूब ने कमाई के तरीके या मॉनेटाइजेशन के नियम में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में क्रिएटर्स के रेवेन्यू पर कोई असर नहीं पडेगा। दरअसल यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम और विज्ञापनों से होने वाली कमाई अभी भी पुराने नियमों के तहत काम करेगी। YouTube चैनल को मोनेटाइजेशन के लिए जो शर्तें है, वे पहले जैसी ही लागू रहेंगी। --- --- title: "Anant Ambani Help Iqbal : पानी से बाहर आते ही शरीर में होती थी तेज जलन, किशोर को इलाज के लिए मुंबई लाए अनंत अंबानी" slug: "anant-ambani-help-iqbal-anant-ambani-brought-the-teenager-to-mumbai-for-treatment-after-he-came-out-of-the-water" author: "बिट्टू माली" category: "व्यापार" published: "2026-08-19 11:21:30" updated: "2026-08-19 11:21:30" canonical: "https://paharipatrika.in/anant-ambani-help-iqbal-anant-ambani-brought-the-teenager-to-mumbai-for-treatment-after-he-came-out-of-the-water/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Anant Ambani Help Iqbal : पानी से बाहर आते ही शरीर में होती थी तेज जलन, किशोर को इलाज के लिए मुंबई लाए अनंत अंबानी > पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का किशोर इकबाल कथित तौर पर पानी से बाहर आते ही शरीर में तेज जलन महसूस होने के कारण अपना ज्यादातर समय तालाब में बिताता था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अनंत अंबानी ने मदद के लिए कदम बढ़ाया। **Anant Ambani Help Iqbal :** पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का एक किशोर इन दिनों काफी चर्चा में है। एक रहस्यमयी और परेशान करने वाली स्थिति के चलते वह अपना ज्यादातर समय तालाब के पानी में बिताता था। परिवार के मुताबिक, जैसे ही वह पानी से बाहर आता है, उसे शरीर में तेज जलन महसूस होती थी।  ऐसे में हालात इतने गंभीर हो गए कि उसकी मदद के लिए भारत के उद्योगपति अनंत अंबानी आगे आए औऱ उसे इलाज के लिए मुंबई लाया गया। किशोर का नाम इकबाल बताया जा रहा है। वह अपने परिवार के साथ मुर्शिदाबाद में रहता है। परिवार के मुताबिक, वह सुबह से लेकर देर रात तक तालाब के पानी में रहता था। कई बार वह एक तालाब से निकलकर दूसरे जलाशय में चला जाता था। **तालाब में बैठकर स्नैक्स खाते दिखा किशोर** सोशल मीडिया पर इकबाल की हालत का वीडियो वायरल हुआ। जिसमें वह तालाब के पानी में बैठकर स्नैक्स खाता नजर आया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का ध्यान उसकी असामान्य स्थिति की तरफ गया औऱ मेडिकल विशेषज्ञों ने भी मामले को गंभीरता से देखा। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, मामले की जानकारी सामने आने के बाद अनंत अंबानी ने मदद के लिए कदम बढ़ाया। इसके बाद इकबाल को पश्चिम बंगाल से एयरलिफ्ट करके मुंबई लाया गया। उसे सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर उसकी स्थिति की विस्तृत जांच कर रहे हैं। **परिवार के पास इलाज के लिए नहीं थे पैसे** ANI की रिपोर्ट के अनुसार इकबाल के माता-पिता ने पहले भी उसे अस्पताल में दिखाया था। लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। परिवार के लिए लंबे समय तक इलाज का खर्च उठाना भी मुश्किल था। इसके बाद उन्होंने मदद की अपील की।  इकबाल के गांव और आसपास के लोग भी उसकी इस हालत को लेकर चिंतित थे। वह अक्सर सुबह से देर रात तक तालाब में दिखाई देता था। उसका एक जलाशय से दूसरे जलाशय तक जाना भी लोगों के लिए चिंता का कारण बन गया था। --- --- title: "Dimagi Naxal Party : PM मोदी के बयान के बाद सोशल मीडिया पर नई 'पार्टी', 3 दिन में 5.64 लाख फॉलोअर्स" slug: "dimagi-naxal-party-new-party-on-social-media-after-pm-modis-statement-564-lakh-followers-in-3-days" author: "बिट्टू माली" category: "राजनीति" published: "2026-08-19 10:30:28" updated: "2026-08-19 10:30:28" canonical: "https://paharipatrika.in/dimagi-naxal-party-new-party-on-social-media-after-pm-modis-statement-564-lakh-followers-in-3-days/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Dimagi Naxal Party : PM मोदी के बयान के बाद सोशल मीडिया पर नई 'पार्टी', 3 दिन में 5.64 लाख फॉलोअर्स > प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान के बाद सोशल मीडिया पर 'दिमागी नक्सल पार्टी' नाम का एक व्यंग्यात्मक पेज सामने आया है। पेज ने कुछ ही दिनों में लाखों फॉलोअर्स जुटाने का दावा किया है और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कथित साइबर अटैक का आरोप भी लगाया है। **Dimagi Naxal Party :** बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'दिमागी नक्सल' शब्द का प्रयोग करने के एक दिन बाद ही अब सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देखने को मिली है। इस शब्द पर एक व्यंग्यात्मक पार्टी सामने आई है। इस पार्टी का नाम 'दिमागी नक्सल पार्टी' रखा गया है। इंस्टाग्राम पर बने इस पेज पर सिर्फ 3 दिनों में 5,64,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। वहीं इंस्टाग्राम और एक्स पर पार्टी के बायो में लिखा है, इसका मोटो है - सोचो, रिसर्च करो और विरोध करो। इंस्टाग्राम बायों में लिखा है कि पार्टी के फाउंडर एक 'दिमागी भारतीय' है। जबकि को-फाउंडर 56 इंच का है। हालांकि इंस्टाग्राम अकाउंट किस तारीख को बनाया गया था, यह पता नहीं चल पाया है। लेकिन यह अकाउंट अगस्त 2026 में ही बनाया गया है। **'दिमागी नक्सल पार्टी' ने लगाया साइबर अटैक का आरोप** बता दें कि कथित सोशल मीडिया पार्टी ने सोमवार को आरोप लगाया है कि उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर साइबर अटैक हुआ है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, 'हमारे इंस्टाग्राम अकाउंट के खिलाफ साइबर अटैक हुआ है। देखते है कि वे हमारी आवाज दबाने में कामयाब होते है या नहीं। ' वहीं अपनी आइडियोलॉजी जाहिर करते हुए लिखा है कि वह भगत सिंह की विचारधारा को मानने वाले हैं। पोस्ट में लिखा है कि हम भगत सिंह के फॉलोअर्स है। अगर वे हमारे अकाउंट को सस्पेंड करते हैं या हमें एंटी नेशनल कहने की कोशिश करते है तो आप जान लें कि वे भगत सिंह की बेइज्जती कर रहे हैं। **पीएम मोदी के भाषण के बाद सामने आया घटनाक्रम** जब लाल किले से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के नाम अपना भाषण दिया। तब भाषण के दौरान उन्होंने दिमागी नक्सल कहे जाने वाले लोगों के खिलाफ चेतावनी दी।  उन्होंने कहा था कि सरकार ने हथियार माओवादियों के खिलाफ जीत हासिल कर ली है। लेकिन इस विचारधारा से सहानुभूति रखने वाले लोग अभी भी युवाओं को प्रभावित करने ओर ब्रेनवॉश करने के मौके ढूंढ रहे हैं। उन्होंने ऐसे दिमागी नक्सल की पहचान करने और उन्हें अलग करने की अपील की है। --- --- title: "Jharkhand Student Protest : झारखंड में छात्रों की बड़ी जीत! JSSC CGL समेत परीक्षाएं रद्द, 2014 से होगी जांच" slug: "jharkhand-student-protest-big-win-for-students-in-jharkhand-the-examinations-including-the-jssc-cgl-will-be-cancelled-from-2014" author: "बिट्टू माली" category: "शिक्षा" published: "2026-08-18 05:40:03" updated: "2026-08-18 05:40:03" canonical: "https://paharipatrika.in/jharkhand-student-protest-big-win-for-students-in-jharkhand-the-examinations-including-the-jssc-cgl-will-be-cancelled-from-2014/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Jharkhand Student Protest : झारखंड में छात्रों की बड़ी जीत! JSSC CGL समेत परीक्षाएं रद्द, 2014 से होगी जांच > झारखंड में 24 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने JSSC CGL समेत कुछ परीक्षाओं और उनके नतीजों को रद्द करने का ऐलान किया है। **Jharkhand Student Protest :** बता दें कि झारखंड में 24 दिनों से जारी छात्र आंदोलन के बाद अब राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने एजेसी TDPL के जरिए कराई गई JSSC CGL सहित परीक्षाओं और उनके नतीजों को रद्द करने का ऐलान किया है। वहीं साल 2014 से अब तक हुई सभी भर्ती परीक्षाओं में हुई गडबडियों की CID जांच कराने के निर्देश दिए गए है। इस फैसले के बाद रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में लंबे समय से धरना दे रहे छात्रों में खुशी का माहौल देखने को मिला है। **2014 से अब तक हुई सभी भर्ती परीक्षाओं की होगी जांच** झारखंड सरकार ने साफ किया है धांधली की जडों तक पहुंचने के लिए 2014 के बाद से हुई सभी भर्ती परीक्षाओं को CID जांच के दायरे में लाया गया है। इसका मतलब है कि जांच सिर्फ मौजूदा विवाद तक सीमित नहीं रहेगी। पिछले कई वर्षों में हुई भर्ती परीक्षाएं भी जांच के दायरे में आएंगी। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि CID और SIT के दौरान कई अहम तथ्य सामने आए है। उन्होंने बताया है कि JSSC में भर्ती हुए कुछ लोगों पर JPSC में धोखाधडी और धांधली करने के आरोप लगे है। ऐसे मामलों में गिरफ्तारियां भी हुई है। इसी बीच CID ने JPSC पूर्व सदस्य डॉ. अजीता भट्टाचार्य के PA बीएम राम को गिरफ्तार किया है। एजेंसी JPSC से जुडे मामले की जांच कर रही है। बीएन राम की गिरफ्तारी इसी जांच के दौरान हुई है। **रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में बनाई जाएगी कमेटी** बता दें कि परीक्षा में हुई गडबडियों की जांच के लिए रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई जाएगी। यह समिति मामले की पूरी जांच करेगी। सरकार ने कहा है कि जांच की प्रक्रिया पारदर्शी रखी जाएगी।  इसके साथ ही परीक्षा व्यवस्था में सुधार की जिम्मेदारी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अमिताभ कौशल को दी गई है। वह सरकार की ओर से शुरु किए जाने वाले सुधार अभियान को आगे बढाएंगे। --- --- title: "Rishikesh : तेज बारिश के बीच नदी में बहा वाहन, SDRF ने जान जोखिम में डालकर बचाई 2 लोगों की जान" slug: "rishikesh-vehicle-washed-away-in-river-amid-heavy-rains-sdrf-saves-2-lives" author: "बिट्टू माली" category: "उत्तराखंड" published: "2026-08-18 05:30:00" updated: "2026-08-18 05:31:01" canonical: "https://paharipatrika.in/rishikesh-vehicle-washed-away-in-river-amid-heavy-rains-sdrf-saves-2-lives/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Rishikesh : तेज बारिश के बीच नदी में बहा वाहन, SDRF ने जान जोखिम में डालकर बचाई 2 लोगों की जान > तेज बारिश के कारण बीन नदी उफान पर आ गई और तालघाटी की ओर जा रहा एक वाहन तेज बहाव में बह गया, जिसमें चालक समेत दो लोग सवार थे। SDRF की टीम ने अंधेरे और तेज बहाव के बीच जोखिम उठाकर दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। **Rishikesh :** बता दें कि सोमवार शाम से हो रही तेज बारिश के कारण बीन नदी उफान पर आ गई। नदी के तेज बहाव की वजह से तालघाटी क्षेत्र की ओर जा रहा एक वाहन देर शाम पानी में बह गया। इस वाहन में चालक समेत कुल 2 लोग सवार थे। इस हादसे की सूचना स्थानीय लोगों लक्ष्मणझूला पुलिस थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार बता दें कि एसडीआरआफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरु किया। टीम ने अत्यंत कठिन परिस्थिति के बावजूद उफनती नदी में प्रवेश करने का प्रयास किया। नदी का बहाव तेज था औऱ अंधेरा भी था। ऐसे में बचाव के दौरान एक व्यक्ति वाहन के पास दिखाई दिया। एसडीआरएफ की टीम ने तत्परता और साहस दिखाते हुए उसे सुरक्षित नदी से बाहर निकाला। घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया था। इसके बाद टीम ने दूसरे व्यक्ति की तलाश शुरु कर दी। वह वाहन के अंदर बुरी तरह फंसा हुआ था। **बेहद चुनौतीपूर्ण था बचाव अभियान** जानकारी के अनुसार बता दें कि तेज बहाव और अंधेरे के बीच बचाव अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण था। एसडीआरआफ के जवानों ने कठिन प्रयास किए। उन्होंने उफनती नदी की धार को चीरकर वाहन तक पहुंच बनाई। यह काम बहुत जोखिम भरा था। काफी मशक्कत के बाद दूसरे व्यक्ति को भी बाहर निकाला गया। **एसडीआरएफ टीम की तत्परता सराहनीय रही** बता दें कि एसडीआरएफ की टीम की तत्परता सराहनीय रही। जवानों ने साहस और कुशल बचाव तकनीक का प्रदर्शन किया। इन प्रयासों के चलते दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता मिली। टीम ने अपनी कुशलता का उत्कृष्ट परिचय दिया। --- --- title: "Vande Mataram Controversy : कांग्रेस के गोवा कार्यक्रम में सिर्फ 2 पैराग्राफ का वंदे मातरम, फिर गरमाई सियासत" slug: "vande-mataram-controversy-only-2-paragraphs-of-vande-mataram-in-congress-goa-programme-then-warm-politics" author: "बिट्टू माली" category: "राजनीति" published: "2026-08-18 05:15:04" updated: "2026-08-18 05:15:04" canonical: "https://paharipatrika.in/vande-mataram-controversy-only-2-paragraphs-of-vande-mataram-in-congress-goa-programme-then-warm-politics/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Vande Mataram Controversy : कांग्रेस के गोवा कार्यक्रम में सिर्फ 2 पैराग्राफ का वंदे मातरम, फिर गरमाई सियासत > वंदे मातरम को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच गोवा में कांग्रेस के एक कार्यक्रम में राष्ट्रगीत के केवल दो पैराग्राफ गाए गए, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद थे। **Vande Mataram Controversy :** आपको बता दें कि वंदे मातरम को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच कांग्रेस ने गोवा में आयोजित अपने कार्यक्रम में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के केवल दो ही पैराग्राफ गाए। इस दौरान मंच पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्ल्किार्जुन खरगे भी मौजूद थे। इसके बावजूद वंदे मातरम के सिर्फ दो ही पैराग्राफ गाए गए। अब इसे लेकर एक बार फिर राजनीति गर्म हो गई है। देखा जाए तो कांग्रेस पार्टी के इस रुख से ऐसा मैसेज देने की कोशिश की है वह आगे भी अपने कार्यक्रमों में इसी स्वरुप को जारी रखने वाली है। हालांकि पार्टी की ओर से इसे लेकर भविष्य के कार्यक्रमों के लिए किसी औपचारिक नीति का ऐलान किए जाने की जानकारी सामने नहीं आई है। **आखिर वंदे मातरम को लेकर क्या है विवाद?** वंदे मातरम के गायन को लेकर इन दिनों राजनीतिक बयानबाजी जारी है। ऐसे में गोवा में कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस घटनाक्रम को और भी महत्वपूर्ण बना दिया है। कार्यक्रम में वंदे मातरम शुरु होने के बाद इसके केवल दो ही पैराग्राफ गाए गए और फिर गायन को समाप्त कर दिया गया। **कांग्रेस मुख्यालय में हुआ वंदे मातरम विवाद भी गहराया** स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम के गायन को लेकर विवाद बढ गया है। इस मामले में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। शिकायत में दोनों नेताओं के लिए FIR दर्ज कर मामले की जांच कराने की मांग की गई है। **मानसून सत्र के आखिरी दिन गाया गया था पूरा वंदे मातरम** मानसून सत्र के आखिरी दिन गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही पहली बार पूरे 'वंदे मातरम' के गायन के साथ शुरू हुई थी। जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सारे सांसद मौजूद थे। राष्ट्रगीत के छह छंद बजाए जाने के बाद लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई थी और सत्र समाप्त हो गया था। यह कानून राष्ट्रगीत के गायन में जानबूझकर बाधा डालने या उसे रोकने को दंडनीय अपराध माना जाता है। इसे राष्ट्रगान के समान ही कानूनी दर्जा देता है। सरकार ने पहले ही आधिकारिक कार्यक्रमों में इसके गायन से जुडे नियम जारी किए थे। --- --- title: "ChatGPT Viral Video : हजारों जूतों के ढेर में खो गया जूता, शख्स ने ChatGPT से मांगी मदद; AI ने ढूंढ निकाला" slug: "chatgpt-viral-video-shoe-lost-in-a-pile-of-thousands-of-shoes-man-seeks-help-from-chatgpt-ai-finds-it" author: "बिट्टू माली" category: "तकनीक" published: "2026-08-18 05:03:39" updated: "2026-08-18 05:03:39" canonical: "https://paharipatrika.in/chatgpt-viral-video-shoe-lost-in-a-pile-of-thousands-of-shoes-man-seeks-help-from-chatgpt-ai-finds-it/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # ChatGPT Viral Video : हजारों जूतों के ढेर में खो गया जूता, शख्स ने ChatGPT से मांगी मदद; AI ने ढूंढ निकाला > हजारों जूते-चप्पलों के ढेर में अपना खोया हुआ जूता नहीं मिलने पर एक शख्स ने ChatGPT की मदद ली। उसने अपने जूते की पुरानी तस्वीर और ढेर की तस्वीरें AI को भेजीं, जिसके बाद वायरल वीडियो के अनुसार ChatGPT ने तस्वीर में जूते की लोकेशन पहचानकर उसे मार्क कर दिया। **ChatGPT Viral Video :** जैसा कि आप जानते ही होंगे कि आजकल AI का इस्तेमाल हर छोटे-बडे कामों में हो रहा है। AI कई दशकों से अनसुलझे सवालों के जवाब खोज रहा है, तो कहीं इसे सिंगुलेरिटी यानी कि इंसानों से बेहतर समझ वाला बताया जा रहा है। लेकिन इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें देखा गया है कि AI का इस्तेमाल भीड में खोई हुई चप्पल ढूंढने के लिए किया गया है। जी हां एक शख्स ने हजारों चप्पलों के ढेर में अपना जूता तलाशने के लिए ChatGPT को काम पर लगा दिए। सबसे मजेदार बात यह रही कि ChatGPT ने उस शख्स के जूते तलाश भी कर दिए। **ChatGPT ने ढूंढ निकाला शख्स का खोया हुआ जूता** रिपोर्ट्स के अनुसार इंस्टाग्राम पर एक वीडियो 'shubhangborkar' नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में साफ दिखता है कि जब शख्स अपने जूते हजारों चप्पलों और जूतों के ढेर के बीच नहीं ढूंढ पाता, तो वह ChatGPT को यह काम सौंप देता है। वह शख्स Chagpt को अपने जूतों की पुरानी फोटो और जूतों चप्पलों के ढेर की कुछ फोटो शेयर करके ढूंढने का काम दे देता है। जिसके बाद ChatGPT शख्स के जूते ढूंढकर ही दम लेता है। **ChatGPT ने आखिर कैसे की मदद?** जिस शख्स का जूता खोया था उस शख्स ने अपने जूते की पुरानी तस्वीर ChatGPT को दी, जिससे वह जूते-चप्पलों के ढेर में शख्स के जूते ढूंढ सकें। इसके बाद जूते-चप्पलो के ढेर की कुछ तस्वीरें ChatGPT पर अपलोड की गई और AI को खोए हुए जूते तलाशने के लिए कहा गया। इसके बाद AI ने तुरंत चप्पल-जूतों के ढेर को स्कैन करके शख्स के खोए हुए जूतों की लोकेशन को मार्क कर दी। --- --- title: "PM Modi on Artificial Intelligence : युवाओं के लिए PM मोदी का बड़ा ऐलान, AI स्किल से खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते" slug: "artificial-intelligence-new-avenues-of-employment-will-open-with-ai-skills-says-pm-modi" author: "बिट्टू माली" category: "शिक्षा" published: "2026-08-16 16:33:49" updated: "2026-08-16 16:33:49" canonical: "https://paharipatrika.in/artificial-intelligence-new-avenues-of-employment-will-open-with-ai-skills-says-pm-modi/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # PM Modi on Artificial Intelligence : युवाओं के लिए PM मोदी का बड़ा ऐलान, AI स्किल से खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते > प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में AI पर जोर देते हुए 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल ट्रेनिंग देने की योजना पर बात की। इसके साथ ही भारत में डेटा सेंटर और AI से जुड़े नए रोजगार अवसर बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। **PM Modi on Artificial Intelligence :** बता दें कि भारत की आजादी की 80वीं वर्षगांठ के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी ने लाल किले से अपने भाषण में आत्मनिर्भर भारत पर जोर दिया। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर जोर दिया और कहा कि भारत आने वाले 1 साल में 1 करोड युवाओं को AI स्किल ट्रेनिंग देगा। दरअसल पीएम मोदी ने भाषण के दौरान कहा कि एक साल में 1 करोड युवाओं को AI स्किल विकसित करने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। वहीं छात्रों के लिए ऑनलाइन कोचिंग व्यवस्था की शुरुआत की जाएगी। इससे न सिर्फ रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे बल्कि भारतीय लोग अपने रोजमर्रा काम को आसान बना सकेंगे। आने वाले दिनों में भारत में कई डेटा सेंटर तैयार हो रहे है, जिनमें बहुत से लोगों के लिए नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। विशाखापट्टनम में गूगल कंपनी खुद का डेटा सेंटर डेवलप कर रहा है। वहीं मेटा और रिलायंस खुद मिलकर गुजरात में एक डेटा सेंटर बनाने जा रहे है। इस तरह से और भी कंपनियाँ भारत में खुद के लिए डेटा सेंटर अवसर खोज रही है। **पूरे विश्व में चल रही है AI की तैयारी** बता दें कि इस समय AI को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा है और इसके डेवलपमेंट पर काम जारी है। अब AI सिर्फ चैटबॉट तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि अब इसको होम अप्लायंस से लेकर स्मार्टफोन तक में शामिल किया जा चुका है। कार तक में AI फीचर्स को शामिल किया गया है। इतना ही नहीं एयर कंडिशनर, वॉशिंग मशीन आदि सब में शामिल हो चुका है। **बडी कंपनियाँ दे रही है भारत में AI सर्विस** भारत में हाल के समय में AI कंपनिया अपनी सर्विस दे रही है। जिसमें OpenAI, Meta, Anthropic जैसे बडे नाम शामिल है। आने वाले दिनों में और कंपनियां अपनी सर्विस का विस्तार कर रही है। **AI की मदद से किए जा सकेंगे ढेरों काम** बता दें कि हाल के समय में AI की मदद से कई काम किए जा सकते है। जिसमें कंटेंट लिखना, रिसर्च, ट्रांसलेशन, कोडिंग करना, इमेज तैयार करना और ग्राफिक्स आदि सब तैयार किए जा सकते है। इतना ही नहीं कई प्लेटफॉर्म ऐसे भी है, जहां पर केवल एक प्रॉम्प्ट देकर वीडियो तैयार किया जा सकता है। --- --- title: "Earth Air Tunnel Technic : 45°C की गर्मी में AC के बिना घर रहेगा ठंडा? जानिए Earth Air Tunnel तकनीक" slug: "earth-air-tunnel-technic-home-without-ac-in-45c-heat-know-earth-air-tunnel-technology" author: "बिट्टू माली" category: "तकनीक" published: "2026-08-16 16:17:24" updated: "2026-08-16 16:17:24" canonical: "https://paharipatrika.in/earth-air-tunnel-technic-home-without-ac-in-45c-heat-know-earth-air-tunnel-technology/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Earth Air Tunnel Technic : 45°C की गर्मी में AC के बिना घर रहेगा ठंडा? जानिए Earth Air Tunnel तकनीक > Earth Air Tunnel (EAT) एक passive cooling तकनीक है, जिसमें जमीन के नीचे की अपेक्षाकृत स्थिर तापमान वाली मिट्टी का इस्तेमाल बाहर की गर्म हवा को ठंडा करने के लिए किया जाता है। **Earth Air Tunnel Technic :** जैसा कि आप जानते ही होंगे कि गर्मी के मौसम के चिलचिलाती धूप और चिपचिपी गर्मी पड़ती है। ऐसे में AC चलाना मजबूरी हो जाता है। वहीं बिजली बिल भी हर महीने काफी ज्यादा आता है। ऐसे में कोई तकनीक हो जो बिना ज्यादा बिजली बिल के 45 डिग्री के तापमान में घर को 22 से 24 डिग्री तक ठंडा रखा जा सके, यह किसी सपने से कम नहीं है। दरअसल बता दें कि EAT यानी कि Earth Air Tunnel सिस्टम एक ऐसी ही तकनीक है, जो इसे संभव बनाती है। इसमें घरों को ठंडा रखने के लिए जमीन से 10 से 15 फीट नीचे की ठंडक का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें ज्यादा बिजली खपत करने वाले कंप्रेसर का इस्तेमाल नहीं होता, जिसकी वजह से बिजली का बिल नहीं आता। **जानिए आखिर क्या है Earth Air Tunnel तकनीक?** यह तकनीक किसी कंप्रेसर या कूलिंग गैस पर नहीं बल्कि पृथ्वी के बुनियादी नियम पर काम करती है, जिसे थर्मल इनर्शिया कहता है। घर के बाहर 45 डिग्री तापमान हो या फिर ठंड में 4 डिग्री तापमान पहुंच गया हो लेकिन धरती के नीचे तापमान हमेंशा 20 से 23 डिग्री रहता है। इस तकनीक के इसी तापमान का इस्तेमाल करके घरों को ठंडा या सामान्य रखा जा सकता है। **कैसे काम करती है ये Earth Air Tunnel तकनीक?** इस तकनीक को काम करने के लिए घर के बाहर एक टावर लगाया जाता है, जो ताजी हवा को अंदर खींचता है। बाहर से आने वाली धूल-मिट्टी को रोकने के लिए एडवांस फिल्टर लगाए जाते है। इसके बाद फिल्टर की गई हवा को जमीन के 10-12 फीट नीचे बिछाए लंबे पाइप्स से गुजारा जाता है, तो 42 डिग्री की गर्म हवा को जमीन का तापमान ठंडा कर देता है। ऐसे में जब यह हवा घर के अंदर प्रवेश करती है तो इसका तापमान घटकर करीब 22 से 25 डिग्री रह जाता है। इसे कम वॉट वाले ब्लोअर की मदद से कमरों के वेंट्स तक पहुंचाई जाती है। ऐसे में यही सिस्टम सर्दियों में हीटर का काम करता है। बाहर की ठंडी हवा जब जमीन के नीचे जाती है तो 22 से 24 डिग्री तापमान की गर्माहट को लेकर घर को बिना किसी हीटर के गर्म रखती है। --- --- title: "AUSvsBAN Test : बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में चटाई धूल, पहली बार रचा इतिहास" slug: "ausvsban-test-bangladesh-beat-australia-to-create-history-for-the-first-time" author: "बिट्टू माली" category: "खेल" published: "2026-08-16 11:55:31" updated: "2026-08-16 11:55:31" canonical: "https://paharipatrika.in/ausvsban-test-bangladesh-beat-australia-to-create-history-for-the-first-time/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # AUSvsBAN Test : बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में चटाई धूल, पहली बार रचा इतिहास > बांग्लादेश ने डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलियाई धरती पर अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 284 रन बनाए और बांग्लादेश को 57 रन का लक्ष्य दिया, बांग्लादेश ने एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। **AUSvsBAN Test :** बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला डार्विन के मरारा क्रिकेट मैदान में खेला गया। इस मुकाबले में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से धूल चटाकर इतिहास रच दिया।  दरअसल बांग्लादेश को आज जीत के लिए 57 रनों का टार्गेट मिला था, जिसे उसने चौथे दिन के दूसरे सेशन में आसानी से हासिल कर लिया। बांग्लादेश की जीत के हीरो तेज गेंदबाज हसन महमूद और ऑलराउंडर महेदी हसन मिराज रहे। महमूद ने इस मैच में कुल 9 विकेट झटके। वहीं मिराज ने 65 रन बनाने के साथ-साथ पांच विकेट भी लिए। **बांग्लादेश ने जीत दर्ज करके रच दिया इतिहास** बता दें कि बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में यह पहली टेस्ट जीत है। इससे पहले बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया में 2 टेस्ट मैच खेले थे, उन दोनों में बांग्लादेश को हार का सामना करना पडा था। वे दोनों मुकाबले बांग्लादेश 2003 के दौरे पर खेले थे। बांग्लादेश ने टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया को दूसरी बार पराजित किया है। इससे पहले बांग्लादेश ने 2017 में मीरपुर टेस्ट में 20 रनों की जीत हासिल की थी। बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब केवल 7 टेस्ट मैच खेले गए है। जिसमें से ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैचों में जीत हासिल की है, वहीं बांग्लादेश ने दो मुकाबले जीते है। **काम नहीं आया कैमरन ग्रीन का शतक** टेस्ट मुकाबले के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी के स्कोर 161/4 से आगे खेलना शुरु किया। महेदी हसन मिराज ने पहले ही सेशन में 4 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर ला दिया। लेकिन कैमरन ग्रीन क्रीज पर डटे रहे। ग्रीन ने 4 चौके और एक छक्के की मदद से 201 गेंदों में 104 रन बनाए। इस दौरान मिचेल स्टार्क ने ग्रीन का साथ देने की कोशिश की। लेकिन तस्कीन अहमद ने स्टार्क को 18 रन पर आउट किया। कैमरन ग्रीन नौवें विकेट के रुप में आउट हुए। ग्रीन को हसन महमूद ने बोल्ड किया। इसके बाद नाथन लायन (15 रन) को महेदी हसन मिराज ने LBW आउट कर कंगारु टीम की पारी 284 रनों पर समटे दी। --- --- title: "Vande Mataram Controversy : सोनिया गांधी के 'वंदे मातरम' वाले इशारे पर विवाद, अब कांग्रेस ने दी सफाई" slug: "vande-mataram-controversy-sonia-gandhis-vande-mataram-gesture-sparks-controversy-congress-clarifies" author: "बिट्टू माली" category: "राजनीति" published: "2026-08-16 11:11:52" updated: "2026-08-16 11:11:52" canonical: "https://paharipatrika.in/vande-mataram-controversy-sonia-gandhis-vande-mataram-gesture-sparks-controversy-congress-clarifies/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Vande Mataram Controversy : सोनिया गांधी के 'वंदे मातरम' वाले इशारे पर विवाद, अब कांग्रेस ने दी सफाई > स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कांग्रेस मुख्यालय में 'वंदे मातरम' के बीच सोनिया गांधी के कथित इशारे का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस ने सफाई देते हुए कहा कि सोनिया गांधी मल्लिकार्जुन खरगे के लिए कुर्सी की व्यवस्था कर रही थीं। **Vande Mataram Controversy :** आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दिन कांग्रेस मुख्यालय में 'वंदे मातरम' गीत पर सोनिया गांधी के कथित इशारों को लेकर विवाद गहरा गया है। कांग्रेस ने इसके बचाव में कहा है कि सोनिया गांधी वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे के लिए कुर्सी की व्यवस्था कर रही ही थीं। उनका राष्ट्रगीत का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था। **वायरल वीडियो पर मचा बवाल** बता दें कि सोशल मीडिया पर स्वतंत्रता दिवस का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा गया कि ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद पूरा 'वंदे मातरम' गीत नहीं बजा। वीडियो में सोनिया गांधी वंदे मातरम के दौरान बीच में कुछ इशारे कर रही थीं। उनके पास पार्टी अध्यक्ष मल्ल्किार्जुन खरगे भी खडे दिखे। इस दौरान वहां राहुल गांधी भी मौजूद थे। **क्या सोनिया गांधी ने वंदे मातरम को रोकने के लिए किया था इशारा?** इस पूरे मामले को लेकर अब राजनीति गर्मा गई है। ऐसे में कांग्रेस नेता शकील अहमद ने कहा कि कांग्रेस के कार्यक्रमों में पहले से 'वंदे मातरम' के दो छंद गाए जाते है।  उनके मुताबिक इस बार भी छह छंद गाए गए है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस का 'वंदे मातरम' से पुराना जुडाव रहा है औऱ स्वतंत्रता आंदोलन के समय से ही पार्टी के कार्यक्रमों में इसे गाया जाता रहा है। **लाल किले से भी पीएम मोदी द्वारा गाया गया पूरा वंदे मातरम** इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में लाल किले पर भी वंदे मातरम के पूरे संस्करण का गायन चर्चा में रहा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ध्वजारोहण से पहले राष्ट्रगीत का गायन किया गया। वंदे मातरम भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से जुडा एक महत्वपूर्ण गीत रहा है और लंबे समय से राष्ट्रीय समारोहों में इसके चयनित छंदों का इस्तेमाल किया जाता है। --- --- title: "Nainital Tempo Traveller Accident : नैनीताल में दर्दनाक हादसा, टेंपो ट्रैवलर के खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत" slug: "nainital-tempo-traveller-accident" author: "बिट्टू माली" category: "नैनीताल" published: "2026-08-15 10:53:09" updated: "2026-08-15 10:53:09" canonical: "https://paharipatrika.in/nainital-tempo-traveller-accident/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Nainital Tempo Traveller Accident : नैनीताल में दर्दनाक हादसा, टेंपो ट्रैवलर के खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत > हरियाणा के फरीदाबाद से मुक्तेश्वर घूमने आए 21 पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर रामगढ़-सतबुंगा मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई पर्यटक घायल हुए हैं और राहत-बचाव अभियान जारी है। **Nainital Tempo Traveller Accident :** बता दें कि नैनीताल के मशहूर हिल स्टेशन मुक्तेश्वर घूमने आए हरियाणा के फरीदाबाद के पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर शुक्रवार दोपहर रामगढ-सतबुंगा मोटर मार्ग पर दुत्कानेधार के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।  इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को रेस्क्यू कर सीएचसी रामगढ़ भेजा गया है। वहीं एक पर्यटक अब भी वाहन के नीचे दबा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरीदाबाद से 21 दोस्तों का समूह मुक्तेश्वर घूमने आया था। शुक्रवार को वापस लौटते हुए दुत्कानेधार के पास अचानक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। **हादसे में दो लोगों ने गंवाई जान** हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस औऱ स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य शुरु किया। लेकिन दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई घायलों को खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भी भेजा गया। पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान कर रही है। वहीं हादसे के कारणों की जांच भी जारी है। **दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के नाम** 1. मनीष कुमार, उम्र 25 वर्ष**2. कु0 नंदिनी, उम्र 22 वर्ष 3. तुषार कुमार, उम्र 21 वर्ष 4. लक्ष्मी, उम्र 27 वर्ष 5. मयंक, उम्र 17 वर्ष 6. कु0 रितिका, उम्र 23 वर्ष 7. प्रदीप कुमार, उम्र 26 वर्ष 8. हर्ष वर्मा, उम्र 26 वर्ष 9. कुमारी पायल, उम्र 39 वर्ष 10. आनंद, उम्र 27 वर्ष 11. अजय, उम्र 25 वर्ष 12. अंजलि, उम्र 22 वर्ष 13. कु0 मिस्टी, उम्र 10 माह 14. यश कुमार, उम्र 27 वर्ष मामूली रुप से घायल** 1. धर्मेंद्र, उम्र 24 वर्ष**2. डॉली, उम्र 25 वर्ष 3. अंजलि, उम्र 23 वर्ष 4. धीरज, उम्र 25 वर्ष 5. अंकित, उम्र 26 वर्ष 6. सोनिया, उम्र 23 वर्ष दुर्घटना में मृतक के नाम** 1. सुमित पाल, उम्र 23 वर्ष, निवासी फरीदाबाद --- --- title: "7 New Amrit Bharat Trains : 7 नई Amrit Bharat Express को मंजूरी, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों को मिलेगा फायदा" slug: "7-new-amrit-bharat-trains-7-new-amrit-bharat-expresses-approved-these-states-including-up-bihar-will-benefit" author: "बिट्टू माली" category: "व्यापार" published: "2026-08-15 10:43:20" updated: "2026-08-15 10:43:20" canonical: "https://paharipatrika.in/7-new-amrit-bharat-trains-7-new-amrit-bharat-expresses-approved-these-states-including-up-bihar-will-benefit/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # 7 New Amrit Bharat Trains : 7 नई Amrit Bharat Express को मंजूरी, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों को मिलेगा फायदा > रेलवे बोर्ड ने देश के अलग-अलग हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस सेवाओं को मंजूरी दी है। इन ट्रेनों से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात और दक्षिण भारत के कई शहरों के बीच लंबी दूरी की यात्रा आसान और किफायती होने की उम्मीद है। **7 New Amrit Bharat Trains :** बता दें कि भारतीय रेलवे लगातार अपने य़ात्रियों का सफर आसान और किफायती बनाने की दिशा में काम कर रहा है। ऐसे में रेलवे बोर्ड ने देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरी दी है।  इन ट्रेनों के जरिए उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, गुजरात औऱ दक्षिण भारत के कई शहरों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। वहीं अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्देश्य यात्रियों को प्रीमियम ट्रेनों की तुलना में किफायती किराए में आरामदायक लंबी दूरी की यात्रा उपलब्ध कराना है। **1. धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस** धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस झारखंड से दक्षिण भारत को कनेक्ट करेगी। यह ट्रेन धनबाद से चलकर गोमो, पारसनाथ, कोडरमा, गया, सासाराम, कटनी, जबलपुर, नागपुर, विजयवाडा, तिरुपति क्षेत्र होते हुए कोयंबटूर तक जाएगी। **2. चारलापल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस** चारलापल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस तेलंगाना और उत्तर प्रदेश के बीच सफर को आसान बनाएगी। यह ट्रेन के रास्ते में काजीपेट, पेद्दापल्ली, नागपुर, भोपाल, झांसी, कानपुर, लखनऊ, गोंडा जैसे प्रमुख स्टेशन आएंगे। **3. गोरखपुर-बांद्रा अमृत भारत एक्सप्रेस** उत्तर प्रदेश और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह बेहद अहम ट्रेन होगी। यह ट्रेन गोरखपुर से चलकर कानपुर, आगरा, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी, बोरीवली होते हुए बांद्रा पहुंचेगी। **4. गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस** गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस गोरखपुर से चलकर बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद जैसे स्टेशनों पर रुकेगी। इससे पूर्वी उत्तरप्रदेश के यात्रियों को लाभ मिलेगा। **5. सुबेदारगंज-लोकमान्य तिलक अमृत भारत एक्सप्रेस** सुबेदारगंज-लोकमान्य तिलक अमृत भारत एक्सप्रेस फतेहपुर, कानपुर, बांदा, चित्रकूट, सतना, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे से होकर जाएगा। इस ट्रेन से उत्तर प्रदेश और मुंबई के बीच रेल संपर्क और मजबूत होगा। **6. प्रयागराज-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस** प्रयागराज-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस भी यात्रियों के लिए एक नया विकल्प होगी। ट्रेन प्रयागराज से चलकर फतेहपुर, कानपुर, इटावा, आगरा, भरतपुर क्षेत्र, कोटा, रतलाम औऱ वडोदरा होते हुए उधना पहुंचेगी। इस रुट से उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश औऱ गुजरात के कई शहरों को फायदा मिलेगा। **7. प्रयागराज-लोकमान्य तिलक अमृत भारत एक्सप्रेस** यह ट्रेन प्रयागराज से सतना, जबलपुर, इटारसी औऱ भुसावल होते हुए महाराष्ट्र के कल्याण तक जाएगी। यह ट्रेन प्रयागराज से शुक्रवार को चलेगी, जबकि लोकमान्य तिलक टर्मिनस से इसकी वापसी शनिवार को होगी। --- --- title: "Rahul Gandhi Remarks on PM Modi : राहुल गांधी की टिप्पणी पर भड़की BJP, - बताया 'संस्कारहीन और अश्लील'" slug: "rahul-gandhi-remarks-on-pm-modi-bjp-slams-rahul-gandhis-remarks-calls-it-sacrilegious-and-obscene" author: "बिट्टू माली" category: "राजनीति" published: "2026-08-15 10:32:59" updated: "2026-08-15 10:32:59" canonical: "https://paharipatrika.in/rahul-gandhi-remarks-on-pm-modi-bjp-slams-rahul-gandhis-remarks-calls-it-sacrilegious-and-obscene/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Rahul Gandhi Remarks on PM Modi : राहुल गांधी की टिप्पणी पर भड़की BJP, - बताया 'संस्कारहीन और अश्लील' > कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन में राहुल गांधी की प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति को लेकर की गई टिप्पणियों पर बीजेपी नेताओं ने तीखा पलटवार किया है। बांसुरी स्वराज, पुष्कर सिंह धामी, प्रहलाद जोशी और गजेंद्र सिंह शेखावत ने राहुल गांधी की भाषा और राजनीतिक टिप्पणी पर सवाल उठाए। **Rahul Gandhi Remarks on PM Modi :** आपको बता दें कि राहुल गांधी की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी औऱ बीजेपी-आरएसएस को लेकर की गई तीखी टिप्पणियों पर बीजेपी ने पलटवार किया है।  दरअसल राहुल गांधी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति पर निशाना साधा था। इसके बाद से बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी की भाषा और उनके बयान को लेकर प्रतिक्रिया दी है। **बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने साधा राहुल गांधी पर निशाना** बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'आज राहुल गांधी ने  प्रधानमंत्री मोदी पर संस्कारहीन, अश्लील और अभद्र बयान दिए है। लोकतंत्र में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण होती है और विपक्ष को सरकार की नीतियों पर सवाल उठाने के साथ सकारात्मक विकल्प भी देना चाहिए।' उन्होंने आगे कहा कि, 'एक तरफ मोदीजी वैश्विक नेतृत्व और आर्थिक दृष्टिकोण है, वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी की मीम, मिमिक्री और अभद्र बयानबाजी है।' **पुष्कर सिंह धामी बोले - भारतीय राजनीति की मर्यादा पर कलंक** उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, 'राहुल गांधी की भाषा दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। देश के प्रधानमंत्री के लिए इस स्तर की भाषा का इस्तेमाल किसी भी सभ्य राजनीतिक संस्कृति में स्वीकार्य नहीं होता। जनता नेताओं के शब्दों के साथ-साथ उनके संस्कारों और सोच को भी देखती है।' **प्रहलाद जोशी ने कहा - परिपक्व नेता की जरुरत** केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने राहुल गांधी की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि, 'भारत चलाने के लिए परिपक्व नेतृत्व की जरुरत है। नौसिखिया नाटकीयता की नहीं। लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को जोकर कहना राहुल गांधी की राजनीतिक अपरिपक्वता को दिखाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनने वाले करोडों मतदाताओं का इससे अपमान होता है।' **गजेंद्र शेखावत बोले - राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते** केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, 'उनके पिता, दादी और परदादा प्रधानमंत्री रहे, लेकिन वह जानते है कि वह प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। उम्र के साथ उनकी हताशा बढ रही है।' --- --- title: "Airtel Recharge Plan Price Hike : Airtel के 4 रिचार्ज प्लान हुए गायब, अब यूजर्स को करना होगा महंगे प्लान का रुख" slug: "airtel-recharge-plan-price-hike-airtel-ke-4-ricarja-plana-hue-gayaba-aba-yujarsa-ko-karana-hoga-mahange-plana-ka-rukha" author: "बिट्टू माली" category: "तकनीक" published: "2026-08-14 20:42:05" updated: "2026-08-14 20:42:05" canonical: "https://paharipatrika.in/airtel-recharge-plan-price-hike-airtel-ke-4-ricarja-plana-hue-gayaba-aba-yujarsa-ko-karana-hoga-mahange-plana-ka-rukha/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Airtel Recharge Plan Price Hike : Airtel के 4 रिचार्ज प्लान हुए गायब, अब यूजर्स को करना होगा महंगे प्लान का रुख > Airtel ने अपने पोर्टल से 299 रुपये समेत कुछ लोकप्रिय रिचार्ज प्लान हटाए जाने की खबर सामने आई है, जिसके बाद इन प्लान का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को दूसरे विकल्प तलाशने पड़ सकते हैं। **Airtel Recharge Plan Price Hike :** बता दें कि Airtel यूजर्स के लिए एक बुरी खबर है। अब Airtel यूजर्स को महंगे Recharge Plan का इस्तेमाल करना होगा। Airtel ने अपने ऑफिशियल पोर्टल से कुछ पॉपुलर रिचार्ज प्लान को हटा दिया है।  जानकारी के अनुसार इसमें 299 रुपए का रिचार्ज प्लान है, जिसमें प्रतिदिन 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और कई सारे बेनेफिट्स शामिल थे। एयरटेल ने हाल के ही दिनों में अपने प्लेटफॉर्म से कुल चार रिचार्ज प्लान को हटाया है। दरअसल X प्लेटफॉर्म यूजर्स ने दावा किया है कि एयरटेल ने 299 रुपये, 579 रुपये, 619 रुपये और 649 रुपये के रिचार्ज प्लान को हटा दिया है। अब तक जो यूजर्स इन प्लान के साथ रिचार्ज करवाते थे, उनको अब कोई औऱ ऑप्शन ढूंढना होगा। यह कोई पहली बार नहीं है, जब कंपनी ने अपना कोई रिचार्ज प्लान ऑफिशियल पोर्टल से हटाया हो। इससे पहले भी टेलिकॉम कंपनियां ऐसा कर चुकी हैं। कंपनियां अपने रेवन्यू मेंटेन करने के लिए अक्सर पुराने एंट्री लेवल के रिचार्ज प्लान को रिमूव करती रही है। **2025 में भी हटाए थे कई पोपुलर रिचार्ज प्लान** आप को बता दें कि एयरटेल कंपनी ने साल 2025 के अगस्त महीने में भी एक ऐसा कदम उठाया था। उस दौरान कंपनी ने अपना 249 रुपये सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान हटा दिया था, जिसके बाद 299 रुपये का रिचार्ज प्लान 28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान में सबसे ज्यादा पोपुलर हुआ है। **299 रुपए वाले प्लान की जगह कर सकते है ये रिचार्ज प्लान** अगर आप अनलिमिटेड फायदे के लिए कोई रिचार्ज प्लान तलाश रहे हैं तो 299 रुपए वाले प्लान की जगह 349 रुपये का प्लान चुनना होगा। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 2GB डेटा मिलेगा। साथ ही रोज 100SMS का एक्सेस मिलेगा। Airtel के पोर्टल से कई प्लान हटाए गए हैं तो आने वाले दिनों में कुछ नए रिचार्ज प्लान भी देखने को मिलेंगे। हालांकि ये नए रिचार्ज प्लान कब तक लॉन्च होंगे, इसके बारे में हाल में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। --- --- title: "Kangana Ranaut Slams Rahul Gandhi : संसद में गतिरोध को लेकर कंगना का राहुल गांधी पर वार, कहा- देश का मजाक उड़ा रहे" slug: "kangana-ranaut-slams-rahul-gandhi-over-stalemate-in-parliament" author: "बिट्टू माली" category: "राजनीति" published: "2026-08-14 08:13:38" updated: "2026-08-14 08:13:38" canonical: "https://paharipatrika.in/kangana-ranaut-slams-rahul-gandhi-over-stalemate-in-parliament/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Kangana Ranaut Slams Rahul Gandhi : संसद में गतिरोध को लेकर कंगना का राहुल गांधी पर वार, कहा- देश का मजाक उड़ा रहे > संसद के मानसून सत्र में गतिरोध और छात्रों के प्रदर्शन को लेकर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी संसद और देश का मजाक उड़ा रहे हैं और दावा किया कि नेता प्रतिपक्ष के तौर पर यह उनका आखिरी कार्यकाल हो सकता है। **Kangana Ranaut Slams Rahul Gandhi :** बता दें कि संसद के मानसून सत्र के दौरान गतिरोध और छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर चर्चा के लिए सरकार के प्रस्ताव को विपक्ष द्वारा स्वीकार नहीं किए जाने को लेकर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर प्रहार किया है। दरअसल कंगना रनौत ने बुधवार को आरोप लगाया है कि राहुल गांधी देश का मजाक उडाते है। उनके लिए हर चीज मजाक है। वहीं कंगना रनौत के अनुसार कांग्रेस सौ चुनाव हार चुकी है औऱ उनकी कोई हैसियत नहीं रही है। **कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला** बॉलीबुड अभिनेत्री से नेता बनीं कंगना रनौत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की भूमिका की ओर इशारा करते हुए कहा कि भविष्य में उन्हें यह भूमिका भी नहीं मिलेगी और उनका यह आखिरी कार्यकाल होगा। उन्होंने राहुल गांधी पर संसद और देश का मजाक उडाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर गृह मंत्री अमित शाह से बयान की मांग करते है औऱ फिर कहते हैं,'हम उनकी बात सुनेंगे।' वहीं कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, 'मुझे लगता है कि वे देश का मजाक उडा रहे हैं। वे लगातार देश का मजाक बनाते हैं। यह पहली बार है, जब मैं संसद का ऐसा मजाक बनते देख रही हूं। एक तरफ तो वह कहते हैं, 'हमें अमित शाह से जवाब चाहिए, यह पूछने के लिए उन्होंने छात्रों के साथ ऐसा-वैसा किया या नहीं' और साथ ही यह भी कहते हैं, 'हम उनकी बात सुनने के लिए यहां नहीं है।' **कांग्रेस कर रही है संसद और देश के नागरिकों का अपमान - कंगना रनौत** बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि, 'पूरी दुनिया देख रही है और सोच रही है कि यह किस तरह का इंसान है। जिस तरह से वह अपनी हताशा निकाल रहे हैं, संसद और इस तरह पूरे देश और उसके नागरिकों का अपमान कर रहे है। उसे देखकर विपक्ष के नेता के तौर पर उनकी भूमिका देखते हुए मुझे यकीन हो गया है कि यह उनका आखिरी कार्यकाल होगा।' --- --- title: "Jharkhand Student Protest : झारखंड छात्र आंदोलन में FIR के बाद बढ़ा तनाव, 500 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज" slug: "jharkhand-student-protest-tension-escalates-after-fir-against-500-unidentified-people" author: "बिट्टू माली" category: "शिक्षा" published: "2026-08-14 08:03:07" updated: "2026-08-14 08:03:07" canonical: "https://paharipatrika.in/jharkhand-student-protest-tension-escalates-after-fir-against-500-unidentified-people/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Jharkhand Student Protest : झारखंड छात्र आंदोलन में FIR के बाद बढ़ा तनाव, 500 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज > रांची में विधानसभा मार्च के दौरान हुई झड़प और हंगामे के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार करीब 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जबकि छात्र अब भी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। **Jharkhand Student Protest :** बता दें कि रांची में छात्रों के विधानसभा मार्च के दौरान हुई उग्र झडप को लेकर अब पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने कुल 600 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की है, जिनमें 500 अज्ञात छात्र व अन्य प्रदर्शनकारी शामिल हैं। पुलिस की जानकारी के अनुसार दर्ज FIR में आंदोलन को नेतृत्व कर रहे 100 प्रमुख प्रदर्शनकारियों को नामजद किया गया है। इसके अलावा इसमें 500 अज्ञात छात्रों एवं अन्य उपद्रवियों को आरोपी बनाया गया है। इसी बीच रांची के SSP ने FIR में नामजदगी की बात खारिज करते हुए कहा है कि किसी के नाम से FIR दर्ज नहीं कराई गई है। लेकिन हमने विधानसभा के पास हिंसा और हंगामा करने में शामिल करीब 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। **10 अगस्त को प्रदर्शनकारियों ने किया था विधानसभा का घेराव** बता दें कि 10 अगस्त को JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर छात्रों ने विधानसभा का घेराव किया था। इस दौरान जब प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा का घेरा तोडकर आगे बढने की कोशिश की, उस दौरान उनकी पुलिस के साथ तीखी झडप हो गई। ऐसे में पुलिस को लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस के गोलों का प्रयोग करना पडा। वहीं छात्र अब भी अपनी मांग को लेकर अडे हुए हैं। रांची के जयपाल स्टेडियम में अब भी छात्र आंदोलन जारी है। सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच कई दौर की लंबी वार्ता हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई सहमति नहीं बन पाई है। **छात्र आंदोलन के बीच सरकार का दावा** बता दें कि झारखंड लोक सेवा आयोग को भंग कर दिया है औऱ उसके तीनों सदस्य अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। वहीं आयोग की सदस्य डॉ. अजिता भट्टाचार्य से 10 अगस्त को पूछताछ की जानी है। दूसरी औऱ छात्र पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग पर अडे हुए है। --- --- title: "Uttarakhand Tunnel Accident : उत्तराखंड के चमोली में टनल में मलबा और पानी घुसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की गई जान" slug: "uttarakhand-tunnel-accident-7-labourers-killed-in-a-major-accident-in-uttarakhands-chamoli-due-to-debris-and-water-entering-the-tunnel" author: "बिट्टू माली" category: "चमोली" published: "2026-08-14 07:52:00" updated: "2026-08-14 07:53:28" canonical: "https://paharipatrika.in/uttarakhand-tunnel-accident-7-labourers-killed-in-a-major-accident-in-uttarakhands-chamoli-due-to-debris-and-water-entering-the-tunnel/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Uttarakhand Tunnel Accident : उत्तराखंड के चमोली में टनल में मलबा और पानी घुसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की गई जान > उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में THDC की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक पानी और मलबा घुसने से 22 मजदूर फंस गए। हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत और 14 के घायल होने की पुष्टि हुई है। **Uttarakhand Tunnel Accident : **बता दें कि उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में THDC की विष्णुगाज-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में अचानक मलबा और पानी आने से करीब 22 मजदूर फंस गए थे। जिसमें से अब तक करीब 20 मजदूरों को बाहर निकाला गया है। वहीं 7 लोगों की मौत हो गई है और 14 लोग घायल हैं जानकारी के अनुसार अब भी रेस्क्यू अभियान जारी है औऱ टीम ने 2 लोगों को ट्रेस कर लिया है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान का ताजा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि टनल में फंसे मजदूर को रेस्क्यू किया जा रहा है। **हादसे के दौरान 22 लोग मौजूद थे टनल में ** THDC के प्रोजेक्ट मैनेजर के अनुसार जब ये हादसा हुआ, तब टनल के अंदर कुल 22 लोग मौजूद थे। शुरुआती राहत औऱ बचाव कार्य के दौरान अबतक 20 लोगों को बाहर निकाला गया है, जिसमें 7 लोगों के मौत की पुष्टि हो गई है। वहीं 14 लोग घायल है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। हादसे में मरने वाले व्यक्तियों में एक-एक उत्तराखंड के टिहरी और चमोली के है, जबकि अन्य सभी लोग बिहार और झारखंड के रहने वाले है। घायलों में ज्यादातर मजदूर झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ के रहने वाले है। साथ ही एक व्यक्ति पंजाब और एक व्यक्ति की पहचान हिमाचल प्रदेश के निवासी के रुप में हुई है। चमोली के पुलिस अधीक्षक के अनुसार यह घटना शाम के करीब 6:30 से 6:45 बजे के बीच हुई है। इस दौरान टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी बाहर आ गया। टनल के द्वार से करीब 1.50 किलोमीटर अंदर ये मलबा और पानी आने से काम कर रहे मजदूर फंस गए। **सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्थिति का जायजा लिया** चमोली में टनल हादसे की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तुरंत ही स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में एक उच्च स्तरीय बैठक की और पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि जैसे ही शाम को इस घटना की सूचना मिली, हमने तुरंत NDRF और SDRF की टीमों को तुरंत घटनास्थल पर रवाना कर दिया था। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि सबसे पहले सर्वोच्च प्राथमिकता टनल में फंसे हर एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना है। सभी वरिष्ठ अधिकारी, प्रशासनिक अमला औऱ राहत एजेंसियां मौके पर मौजूद है। --- --- title: "Mallikarjun Kharge : हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद 'शुद्धिकरण' पर सियासत तेज, संसद तक पहुंचा मामला" slug: "mallikarjun-kharge-politics-on-purification-intensifies-after-kharge-rally-in-haldwani-case-reaches-parliament" author: "बिट्टू माली" category: "राजनीति" published: "2026-08-13 13:42:00" updated: "2026-08-13 14:24:46" canonical: "https://paharipatrika.in/mallikarjun-kharge-politics-on-purification-intensifies-after-kharge-rally-in-haldwani-case-reaches-parliament/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Mallikarjun Kharge : हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद 'शुद्धिकरण' पर सियासत तेज, संसद तक पहुंचा मामला > हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कथित 'शुद्धिकरण यज्ञ' का मामला राज्यसभा तक पहुंच गया। खरगे ने इसे अपना अपमान बताते हुए सवाल उठाया, जबकि जेपी नड्डा ने कहा कि बीजेपी ऐसी घटनाओं का समर्थन नहीं करती और मामले की जांच की जाएगी। **Mallikarjun Kharge :** बता दें कि उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद हुए कथित 'शुद्धिकरण यज्ञ' का मामला अब संसद तक पहुंच गया है। इस मामले को खरगे ने बुधवार को राज्यसभा में उठाते हुए कहा कि उन्होंने रैली में किसी भी धर्म या समाज का नाम नहीं लिया था। इसके बावजूद उनके भाषण के बाद बीजेपी से जुडे लोगों ने हवन कर मंच का शुद्धिकरण किया।  **शुद्धिकरण के मामले पर तेज हुई राजनीति** बुधवार को मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में कहा कि वह हल्द्वानी में रामलीला मैदान में सार्वजनिक सभा को संबोधित करने गए थे। वहां लाखों लोग मौजूद थे। उन्होंने अपने भाषण के दौरान किसी भी समाज या धर्म का नाम नहीं लिया था, बल्कि सरकार से जुडे मुद्दों को उठाया था। फिर उनके भाषण के बाद बीजेपी से जुडे लोगों ने उसी मंच पर हवन कर उसका 'शुद्धिकरण' किया। इस मामले को लेकर खरगे ने सवाल उठाया कि क्या लोकतंत्र में इस तरह की कार्रवाई उचित है और क्या इसी तरह संविधान की रक्षा की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि वह राज्यसभा में विपक्ष के नेता है औऱ इस तरह की घटना उनके लिए गंभीर विषय है। **बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिया बयान** खरगे के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि यह सभी के लिए बेहद दुखद और खेद का विषय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीजेपी इस तरह के मामलों का समर्थन नहीं करती है। नड्डा ने कहा कि खरगे ने इस मामले की जांच कराने की बात कही है औऱ पार्टी भी इसकी तहकीकात करेगी। नड्डा ने आगे कहा कि जांच के बाद खरगे की ओर से बीजेपी पर सीधे आरोप लगाना उचित नहीं होगा। इस दौरान राज्यसभा में 'शुद्धिकरण' के मामले को लेकर हंगामा जारी रहा। **खरगे ने कहा - मैं इस मामले को राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहता** केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को खरगे ने जवाब देते हुए कहा कि वह इस मामले को राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहते। उन्होंने आगे कहा कि वे एक दलित है, लेकिन वह किसी के सामने गिडगिडाए नहीं है, वह लडते है। शुद्धिकरण करके उनका अपमान किया है और वह संविधान औऱ लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे। --- --- title: "Youtube New Monetization Policy 2027 : YouTube से कमाई करना होगा मुश्किल? Monetization Rules में बड़े बदलाव का दावा" slug: "youtube-new-monetization-policy-2027-hard-to-monetize-youtube-claiming-major-changes-to-the-monetization-rules" author: "बिट्टू माली" category: "तकनीक" published: "2026-08-12 19:30:01" updated: "2026-08-12 19:30:01" canonical: "https://paharipatrika.in/youtube-new-monetization-policy-2027-hard-to-monetize-youtube-claiming-major-changes-to-the-monetization-rules/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Youtube New Monetization Policy 2027 : YouTube से कमाई करना होगा मुश्किल? Monetization Rules में बड़े बदलाव का दावा > YouTube 1 फरवरी 2027 से नए क्रिएटर्स के लिए Monetization के नियम सख्त करने जा रहा है। अब Ads और YouTube Premium से कमाई के लिए 1 साल में 8,000 वॉच ऑवर्स या Shorts के लिए 3 महीनों में 2 करोड़ Views पूरे करने होंगे। **Youtube New Monetization Policy 2027 :** जैसा कि आप जानते ही होंगे कि यूट्यूब एक ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बन चुका है, जिसे लोग ज्यादा इस्तेमाल करते है। वहीं यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करके अच्छा पैसा भी कमा रहे है। लेकिन इसी बीच यूट्यूब ने मोनेटाइजेशन नियमों में ऐसा बदलाव कर दिया है, जिससे नए कंटेंट क्रिएटर्स के लिए अब पैसा कमाना मुश्किल हो गया है। बता दें कि यूट्यूब ने अपने **Youtube Partner Programme (YPP)** के नियमों में बड़ा बदलाव करने का ऐलान किया है। नए नियमों के मुताबिक अब ऐड और यूट्यूब प्रीमियम से पैसा कमाने के लिए नए चैनलों को डबल वॉच ऑवर्स पूरे करने होंगे। **इन क्रिएटर्स पर नहीं पडेगा असर** नए नियम का असर ऐसे क्रिएटर्स पर नहीं पडेगा जो कि पहले से ही यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम से जुडे हुए है। नए नियम उन लोगों के लिए लाया गया है जो आने वाले समय में यूट्यूब से कमाई करना चाहते है। **जानिए नए नियम कब से होंगे लागू** यूट्यूब के मुताबिक नए नियम 1 फरवरी 2027 से लागू किए जाएंगे। इस नियम के आने के बाद अब जो भी नए कंटेंट क्रिएटर्स अपने चैनल से पैसा कमाना चाहते, उन्हें अब मुश्किल रास्तों से गुजरना पड सकता है। नए नियम के अनुसार क्रिएटर्स को 1 फरवरी 2027 के बाद पिछले 1 साल में 8000 वॉच ऑवर्स पूरे होने चाहिए। जो कंटेंट क्रिएटर्स शॉर्ट वीडियो बनाते है, उन्हें पिछले 3 महीनों में 2 करोड Shorts Views पूरे करने होंगे। **Youtube Shorts Monetization के भी बदल गए नियम** जानकारी के अनुसार बता दें कि यूट्यूब ने अपने Shorts Monetization को लेकर बड़ा बदलाव किया है। 1 फरवरी 2027 से शोर्ट वीडियोज बनाने वालों को ऐड और सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू शेयरिंग जारी रखना है तो क्रिएटर्स को हर 90 दिनों में ये प्रूफ करना होगा कि उनके पास 1 करोड शॉर्ट्स व्यूज मौजूद है। लेकिन अगर क्रिएटर्स 1 करोड व्यूज नहीं ला पाते हैं तो वह पूरी तरह से यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम से बाहर नहीं होगा, बल्कि उसकी कमाई तब तक नहीं होगी जब तक वो 1 करोड व्यूज हासिल नहीं कर पाता है। --- --- title: "Vande Mataram Bill 2026 : वंदे मातरम बिल बना कानून, BJP-कांग्रेस के बीच फिर छिड़ी जुबानी जंग" slug: "vande-mataram-bill-2026-vande-mataram-bill-becomes-law" author: "बिट्टू माली" category: "राजनीति" published: "2026-08-12 19:18:07" updated: "2026-08-12 19:18:07" canonical: "https://paharipatrika.in/vande-mataram-bill-2026-vande-mataram-bill-becomes-law/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Vande Mataram Bill 2026 : वंदे मातरम बिल बना कानून, BJP-कांग्रेस के बीच फिर छिड़ी जुबानी जंग > Vande Mataram Bill 2026 : बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 11 अगस्त 2026 को वंदे मातरम से जुड़े संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी। ऐसे में देश के हर नागरिक क… **Vande Mataram Bill 2026 :** बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 11 अगस्त 2026 को वंदे मातरम से जुड़े संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी। ऐसे में देश के हर नागरिक को राष्ट्रगीत वंदे मातरम का उसी तरह सम्मान करना होगा, जैसे राष्ट्रगान जन-गण-मन का करना होता है। वहीं सभी सरकारी कार्यक्रमों में जन-गण-मन के साथ-साथ वंदे मातरम का गायन होगा। इस बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से भी वंदे मातरम गाया जाएगा। पीएम नरेन्द्र मोदी की स्पीच से पहले वंदे मातरम के पूरे 6 स्टेंजा गाए जाएंगे। सरकार का कहना है कि यह फैसला इसलिए भी अहम है, क्योंकि इसी साल वंदे मातरम गीत के 150 साल पूरे हो रहे है। **वंदे मातरम को लेकर शुरु हुई राजनीति** वंदे मातरम बिल पर साइन हो गया है, ऐसे में सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। लेकिन इसका विरोध भी शुरु हो गया है। वंदे मातरम को लेकर सबसे ज्यादा राजनीति महाराष्ट्र में हो रही है। इसी बीच कांग्रेस के नेताओं का आरोप है कि सरकार मुसलमानों को परेशान करने के लिए जबरदस्ती वंदे मातरम को थोपना चाहती है। इसके पीछे देशप्रेम नहीं, बीजेपी का धार्मिक एजेंडा है। हालांकि महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर एकनाथ शिंदे ने कहा कि ये हैरानी की बात है कि कुछ लोगों को राष्ट्रगीत में धर्म दिख रहा है। ऐसे लोगों को मजहबी चश्मा उतार कर देश के बारे में सोचना चाहिए।  वहीं आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को जवाब देते हुए कहा कि वंदे मातरम इतना ही जरुरी है तो शिंदे को बीजेपी के नेताओं से पूछना चाहिए कि जब ये बिल पार्लियामेंट में पास हो रहा था तो प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सदन में मौजूद क्यों नहीं थे। **नितेश राणे के बयान से मचा घमासान** महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री नितेश राणे ने कहा कि कुछ मुस्लिम संगठनों ने ऐलान किया है कि मदरसों में वंदे मातरम नहीं गाया जाएगा, क्योंकि इस्लाम इसकी इजाजत नहीं देता है। इस पर नितेश राणे ने कहा कि जिन मदरसों को वंदे मातरम गाने से परहेज है, उनकी सरकारी फंडिंग रोक देनी चाहिए। ऐसे में नितेश राणे के इस बयान पर महाविकास अघाडी के नेताओं ने नाराजगी जाहिर की। कांग्रेस के नेता नसीम खान ने कहा कि बीजेपी का देशप्रेम सिर्फ दिखावा है। --- --- title: "Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में मानसून का कहर, सड़कें क्षतिग्रस्त; कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी" slug: "uttarakhand-weather-update-monsoon-wreaks-havoc-in-uttarakhand-roads-damaged-heavy-rains-warned-in-several-districts" author: "बिट्टू माली" category: "उत्तराखंड" published: "2026-08-12 19:03:18" updated: "2026-08-12 19:03:18" canonical: "https://paharipatrika.in/uttarakhand-weather-update-monsoon-wreaks-havoc-in-uttarakhand-roads-damaged-heavy-rains-warned-in-several-districts/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में मानसून का कहर, सड़कें क्षतिग्रस्त; कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी > उत्तराखंड में मानसून सक्रिय होने के बाद कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे भूस्खलन और सड़कें क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। **Uttarakhand Weather Update :** बता दें कि इन दिनों पहाडों में मानसून सक्रिय हो गया है। ऐसे में उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। इसके कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कई पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और सडकें क्षतिग्रस्त होने से आवागमन में दिक्कतें बढ गई है। वहीं उत्तराखंड के चमोली की नीति घाटी में आपदा के बाद राहत एवं बचाव कार्य जारी है। वहीं क्षेत्र के प्रमुख मार्गों के क्षतिग्रस्त होने से लोगों की मुश्किलें बनी हुई है। इसी बीच IMD ने आज भी उत्तराखंड में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी दी है। **भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी** बता दें कि भारी बारिश के कारण देहरादून-मसूरी मार्ग पर कोल्हूखेत के पास सड़क क्षतिग्रस्त होने से यातायात प्रभावित हुआ है। पहाडी क्षेत्रों में लगातार बारिश के बीच जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आने से लोगों को सतर्क रहने की जरुरत है। वहीं मैदानी इलाकों में भी भारी बारिश का दौर जारी है। IMD के अनुसार बुधवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमौली, देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ और बागेश्वर में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। **उत्तराखंड के टिहरी और बागेश्वर में भारी वर्षा का यलो अलर्ट** राज्य के अन्य जिलों में आज भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने टिहरी औऱ बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है।  वहीं कई पर्वतीय जिलों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताई गई है। ऐसे में मौसम के अगले कुछ दिनों तक इसी तरह बने रहने की संभावना है। खासकर शुक्रवार को भारी बारिश के आसार है। --- --- title: "NEET PG 2026 City Slip : NEET PG 2026 की City Slip जारी, ऐसे चेक करें अपना परीक्षा शहर" slug: "neet-pg-2026-city-slip-neet-pg-2026-city-slip-released-heres-how-to-check-your-exam-city" author: "बिट्टू माली" category: "शिक्षा" published: "2026-08-12 10:30:56" updated: "2026-08-12 10:30:56" canonical: "https://paharipatrika.in/neet-pg-2026-city-slip-neet-pg-2026-city-slip-released-heres-how-to-check-your-exam-city/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # NEET PG 2026 City Slip : NEET PG 2026 की City Slip जारी, ऐसे चेक करें अपना परीक्षा शहर > NEET PG 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। NBEMS ने परीक्षा की City Intimation Slip जारी कर दी है, जिसमें उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी मिलेगी। **NEET PG 2026 City Slip :** बता दें कि जो छात्र नीट पीजी 2026 की तैयारी कर रहे है, उनका मेडिकल एस्पिरेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल बॉर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने नीट पीजी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। ऐसे में उम्मीदवार **NBEMS **की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सिटी स्लिप चेक कर सकते है। सिटी इंटिमेशन स्लिप लॉगिन डिटेल्स से डाउनलोड की जा सकी है। सिटी स्लिप में उम्मीदवारों को नीट पीजी परीक्षा के लिए आवंटित शहर की जानकारी दी गई है। इसका मकसद है कि उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले यात्रा और रहने की व्यवस्था करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। यहां देख सकते है आप सिटी स्लिप सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवार NBEMS के ऑफिशियल वेबसाइट **natboard.edu.in** या **nbems.edu.in** से डाउनलोड कर सकते है। इसके लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड डिटेल्स जरुरी है। इसके अलावा नीट पीजी 2026 की सिटी स्लिप में उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या, रोल नंबर, आवंटित परीक्षा शहर और परीक्षा की तारीख जैसी जानकारी दी गई है। उम्मीदवारों को स्लिप डाउनलोड करने के बाद इस जानकारी को ध्यान से जांचने की सलाह दी गई है। **इस तरह से डाउनलोड कर सकते है नीट पीजी 2026 सिटी स्लिप** 1. सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले **NBEMS **की आधिकारिक वेबसाइट **natboard.edu.in** पर जाना होगा।**2. इसके बाद होम पेज पर नीटी पीजी 2026 सेक्शन खोलें। 3. अब नीट पीजी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप के लिंक पर क्लिक करें। 4. अब अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 5. इसके बाद सबमिट करने पर आपको आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी दिखाई देगी। 6. परीक्षा शहर की जानकारी के साथ-साथ आपको सिटी स्लिप को डाउनलोड करके रख सकते है। अब नहीं मिलेगा परीक्षा शहर बदलने का मौका** बता दें कि एक बार सिटी स्लिप जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों को परीक्षा शहर बदलने का ऑप्शन नहीं दिया जाएगा। आवेदन में बदलाव की प्रक्रिया पहले ही बंद हो चुकी है। वहीं NBEMS के अनुसार परीक्षा शहर का आवंटन उपलब्ध केंद्रों और संबंधित शहरों में आवेदन की संख्या के आधार पर किया गया है। ऐसे में आवेदन जल्दी भरने से किसी खास टेस्ट सिटी या केंद्र के आवंटन में प्राथमिकता नहीं मिलती है। --- --- title: "JSSC-CGL Jobs : झारखंड में जिस परीक्षा को रद्द कराने की हो रही है मांग, उसमें किन-किन पदों पर मिलती है नौकरियां?" slug: "jssc-cgl-jobs-what-are-the-vacancies-found-in-the-exam-that-is-being-canceled-in-jharkhand" author: "बिट्टू माली" category: "शिक्षा" published: "2026-08-11 03:03:58" updated: "2026-08-11 03:03:58" canonical: "https://paharipatrika.in/jssc-cgl-jobs-what-are-the-vacancies-found-in-the-exam-that-is-being-canceled-in-jharkhand/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # JSSC-CGL Jobs : झारखंड में जिस परीक्षा को रद्द कराने की हो रही है मांग, उसमें किन-किन पदों पर मिलती है नौकरियां? > JSSC-CGL परीक्षा को लेकर झारखंड में छात्रों का विरोध जारी है और वे निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। यह परीक्षा झारखंड सरकार के विभिन्न विभागों में कई सरकारी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है, जिनमें ASO, जूनियर ऑडिटर, ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर और प्लानिंग असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं। **JSSC-CGL Jobs :** इन दिनों सरकारी भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहा विवाद अब विधानसभा तक पहुंच चुका है। छात्र JSSC-CGL परीक्षा को लेकर सवाल उठा रहे है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे है। जिन परीक्षाओं को लेकर इतना बवाल मचा हुआ है, वह केवल एक परीक्षा नहीं है। बल्कि इसके जरिए झारखंड सरकार के अलग-अलग विभागों में नौकरी मिलती है। लेकिन इसके जरिए कौन-कौन से विभागों में नौकरी मिलती है, आइए विस्तार से जानते है। **आखिर क्या है JSSC-CGL?** बता दें कि JSSC-CGL का मतलब झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा है जो कि JSSC की प्रमुख भर्ती परीक्षाओं में से एक है। इसके जरिए झारखंड सरकार के अलग-अलग विभागों और कार्यालयों में ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' के कई पदों पर भर्तियां होती है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास करना अनिवार्य है। वहीं अलग-अलग विषयों से स्नातक करने वाले युवा JSSC-CGL के लिए आवेदन कर सकते है। हालांकि, उम्मीदवारों को भर्ती में तय पात्रता को पूरा करना भी जरुरी है। **इन पदों पर मिलती है सरकारी नौकरियां** 1. सहायक शाखा अधिकारी यानी ASO**2. जूनियर ऑडिटर 3. लेबर इंफॉर्समेंट ऑफिसर 4. ब्लॉक वेलफेयर ऑफिसर 5. ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर 6. योजना सहायक इतनी मिलती है सैलरी** JSSC-CGL के अनुसार जो सैलरी मिलती है वह पदों के मुताबिक अलग-अलग होती है। वेतनमान के मुताबिक यह करीब 19,900 से 1,42,400 रुपये तक पहुंच सकता है। सहायक शाखा अधिकारी यानी ASO की सैलरी की बात करें तो इन्हें हर महीने करीब 4,900 से 1,42,000 रुपये तक मिलते है। वहीं जूनियर सचिवालय सहायक को करीब 19,900 से 63,000 तक सैलरी मिलती है। ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर की बात करें तो इन्हें 35,400 से 1,12,400 तक की सैलरी मिलती है। प्लानिंग असिस्टेंट को करीब 29,000 से 92,300 रुपये तक सैलरी मिलती है। **सैलरी के अलावा मिलते है कई भत्ते** बता दें कि JSSC-CGL के जरिए सरकारी नौकरी पाने वाले कर्मचारियों की केवल सैलरी के अलावा भी कई सुविधाएं और भत्ते मिलते है। जिनमें महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, ट्रैवल भत्ता, चिकित्सा संबंधी सुविधा, ईंधन या वाहन से जुडे भत्ते और अन्य विभागीय भत्ते भी शामिल हो सकते है। हालांकि इनमें कई भत्ते ऐसे है, जो कि पद के मुताबिक उन्हें दिए जाते है। --- --- title: "Bharatnet Project Audit : भारतनेट में करोड़ों का काम, फिर भी गांवों तक नहीं पहुंचा इंटरनेट? संसद की कमेटी ने उठाए सवाल" slug: "bharatnet-project-audit-the-work-of-crores-in-bharatnet-yet-the-internet-has-not-reached-the-villages-committee-of-parliament-raises-questions" author: "बिट्टू माली" category: "तकनीक" published: "2026-08-11 02:41:37" updated: "2026-08-11 02:41:37" canonical: "https://paharipatrika.in/bharatnet-project-audit-the-work-of-crores-in-bharatnet-yet-the-internet-has-not-reached-the-villages-committee-of-parliament-raises-questions/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Bharatnet Project Audit : भारतनेट में करोड़ों का काम, फिर भी गांवों तक नहीं पहुंचा इंटरनेट? संसद की कमेटी ने उठाए सवाल > भारतनेट योजना के तहत गांवों तक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई गई हैं, लेकिन संसद की एक कमेटी ने कई जगह इंटरनेट सेवा शुरू न होने पर सवाल उठाए हैं। **Bharatnet Project Audit :** जैसा कि आप जानते ही होंगे कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'डिजिटल इंडिया' अभियान के तहत देश के हर गांव तक हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट पहुंचाने का सपना देखा गया था और इसको सच करने के लिए 'भारतनेट' योजना की घोषणा की गई थी। लेकिन अब पीएम मोदी के इस प्रोजेक्ट पर सवाल उठाए जा रहे है। दरअसल संसद की एक कमेटी ने भारतनेट प्रोजेक्ट में कमियां बताते हुए कहा है कि कहां काम अटका हुआ है, यह जानने और हर गांव तक इंटरनेट पहुंचाने के लिए प्रत्येक राज्य और काम करने वाली एजेंसियों की जांच होनी चाहिए। इस योजना के तहत इंटरनेट का ढांचा और लाइनें बिछाए गए हैं, लेकिन वास्तव में जिन गांवों में इंटरनेट चालू और काम कर रहा है, उनकी संख्या तय किए गए लक्ष्य से काफी कम है। योजना के तहत केबल बिछ गई है, लेकिन जितने गांवों तक इंटरनेट पहुंचना था, अभी तक उतने गांव में इंटरनेट पहुंचा नहीं है। **अभी तक 78,999 ग्राम पंचायतों तक पहुंची भारतनेट की सुविधा** टेलीकम्युनिकेशन डिपार्टमेंट की ओर से कमिटी को दी गई जानकारी के अनुसार 28 फरवरी, 2026 तक देशभर की लगभग 2.64 लाख ग्राम पंचायतों में से 78,999 ग्राम पंचायतों में भारतनेट के पॉइंट्स ऑफ प्रेजेंस काम कर रहे थे। बता दें कि PoP एक लोकल नेटवर्क पॉइंट होता है, जहां से घरों, संस्थानों और दूसरे यूजर्स तक ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी बढाई जा सकती है। **केबल बिछाई गई, लेकिन कई गांवों में इंटरनेट अब भी नहीं पहुंचा** कमेटी ने विभाग से कहा है कि वह 'भारतनेट' योजना की पूरी जांच करे कि किस राज्य औऱ किस मॉडल में कितना काम हुआ है औऱ इस काम में आ रही रुकावटों को पहचानकर उन्हें जल्द से जल्द दूर करें। विभाग ने समिति को बताया है कि 28 जनवरी, 2026 तक इस प्रोग्राम के तहत 7.19 लाख किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई जा चुकी थी। --- --- title: "Ethanol Subsidy : एथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने की तैयारी, सरकार देगी 6% तक ब्याज सब्सिडी" slug: "ethanol-subsidy-preparing-to-boost-ethanol-production-govt-to-provide-interest-subsidy-up-to-6" author: "बिट्टू माली" category: "व्यापार" published: "2026-08-11 02:25:34" updated: "2026-08-11 02:25:34" canonical: "https://paharipatrika.in/ethanol-subsidy-preparing-to-boost-ethanol-production-govt-to-provide-interest-subsidy-up-to-6/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Ethanol Subsidy : एथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने की तैयारी, सरकार देगी 6% तक ब्याज सब्सिडी > केंद्र सरकार ने एथेनॉल बनाने वाली परियोजनाओं के लिए 4,687 करोड़ रुपये की ब्याज सब्सिडी को मंजूरी दी है, जिसके तहत पात्र परियोजनाओं को पांच साल तक हर साल 6% तक ब्याज सब्सिडी मिल सकती है। **Ethanol Subsidy :** बता दें कि एथेनॉल पर सब्सिडी को केंद्र सरकार ने एथेनॉल बनाने वाली परियोजनाओं के लिए 4,687 करोड रुपये की ब्याज सब्सिडी को मंजूरी दी है। पेट्रोलियम औऱ प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने सोमवार को राज्यसभा में ये जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि 2022-23 से अब तक नाबार्ड को 2,075 करोड रुपये जारी किए है। नाबार्ड इस सब्सिडी के वितरण की मुख्य एजेंसी है। सरकार का मकसद देश में एथेनॉल ज्यादा तैयार करना, जैव ईंधन को बढावा देना और पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की योजना को मजबूत करना है। **आखिर कैसे मिलेगी ब्याज सब्सिडी?** सरकारी योजना के अनुसार पात्र परियोजनाओं को 5 साल तक हर साल 6% ब्याज सब्सिडी मिलेगी। अगर बैंक का ब्याज इससे कम है तो बैंक द्वारा लिए गए ब्याज की 50% ब्याज के हिसाब से सब्सिडी दी जाएगी। दोनों में जो राशि कम होगी, वहीं सब्सिडी मिलेगी। यह सुविधा नई डिस्टिलरी लगाने या पुरानी इकाइयों में एथेनॉल तैयार करने के लिए टर्म लोन पर मिलेगी। सरकारी पीएम जी-वन योजना के अनुसार खेती से निकलने वाले कचरे और बायोमास से 2G एथेनॉल बनाने वाली परियोजनाओं को वित्तीय सहायता की जाती है। वहीं चीनी मिलों को भी कई तरह के कच्चे माल से एथेनॉल बनाने के लिए ब्याज में मदद दी जाती है। एथेनॉल ब्लेंडेड कार्यक्रम के अनुसार के अनुसार एथेनॉल पर 5% जीएसटी लगता है। ऐसे में सरकारी तेल कंपनियां तैयार करने वालों के साथ लंबे समय के लिए भी खरीद समझौते कर सकती है। **मंगलुरु में है रणनीतिक तेल भंडार** गोपी ने आगे बताया कि, 'मंगलुरु में ओएनजीसी द्वारा बनाए जा रहे 17.5 लाख टन के पेट्रोलियम भंडार की आधी क्षमता रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार के लिए रखी जाएगी। बाकी क्षमता का इस्तेमाल कारोबारी कामों में होगा। सरकार के अनुसार देश में मौजूद कुल तेल भंडारण क्षमता करीब 74 दिनों की साफ कच्चे तेल की आयत जरुरत के बराबर है।' --- --- title: "Rahul Gandhi on Jharkhand Protest : पेपर लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, लाठीचार्ज पर राहुल गांधी ने झारखंड सरकार से मांगा जवाब" slug: "rahul-gandhi-on-jharkhand-protest-students-protest-against-paper-leak-rahul-gandhi-seeks-response-from-jharkhand-government-on-lathicharge" author: "बिट्टू माली" category: "राजनीति" published: "2026-08-11 02:00:19" updated: "2026-08-11 02:00:19" canonical: "https://paharipatrika.in/rahul-gandhi-on-jharkhand-protest-students-protest-against-paper-leak-rahul-gandhi-seeks-response-from-jharkhand-government-on-lathicharge/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Rahul Gandhi on Jharkhand Protest : पेपर लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, लाठीचार्ज पर राहुल गांधी ने झारखंड सरकार से मांगा जवाब > झारखंड में छात्र प्रदर्शन तब हिंसक हो गया, जब पुलिस ने भीड को हटाने के लिए लाठीचार्ज का प्रयोग किया। ऐसे में लाठीचार्ज की घटना पर राहुल गांधी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है और सरकार को उनकी बात सुनकर बातचीत के जरिए समाधान निकालना चाहिए। **Rahul Gandhi on Jharkhand Protest :** झारखंड की राजधानी रांची में कई दिनों से लगातार छात्र प्रदर्शन जारी है, लेकिन 10 अगस्त को इस प्रदर्शन ने उग्र रुप धारण कर लिया। छात्र प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज भी हुआ। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लाठीचार्ज को गलत बताते हुए इसकी आलोचना की है। राहुल गांधी ने कहा है कि, 'झारखंड में विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ बल का इस्तेमाल गलत है। छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है औऱ बातचीत से ही समाधान निकल सकता है। झारखंड सरकार को इन छात्रों की बात सुननी चाहिए और हर समस्या का तुरंत समाधान करना चाहिए।' **राहुल गांधी ने एक्स पर किया पोस्ट** शाम करीब 6 बजे राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि, 'सवाल हमेशा था कि अमित शाह को ये बताना था कि युवाओं पर शूटिंग की इजाजत किसने दी, अमित शाह को ये बताना चाहिए उन्होंने आदेश दिया था या नहीं। अगर उन्हें इस जानकारी का नहीं पता था तो वे अयोग्य है। उन्हें पद पर नहीं होना चाहिए।' राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस से कुछ मिनट पहले झारखंड छात्र प्रदर्शन को लेकर एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि,'अमित शाह को पहले ये साफ करना चाहिए कि क्या उन्होंने ही लाठीचार्ज के आदेश दिए थे, उसके बाद ही चर्चा होगी। 15 दिनों तक दोनों में से किसी में सदन में आने की हिम्मत नहीं हुई।' इसमें दिलचस्प ये है कि झारखंड में कांग्रेस, जेएमएम, लेफ्ट और आरजेडी गठबंधन की सरकार है। वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं में गडबडी के विरोध में छात्र झारखंड में प्रदर्शन कर रहे है और आज राज्य विधानसभा तक पहुंचे। इस दौरान छात्र ने बैरिकेडिंग भी तोड़ दिया है। वहीं पुलिस ने पानी की बौछार भी की और आंसू गैस के गोले छोडकर छात्रों को रोकने का प्रयास किया। --- --- title: "Jharkhand Student Protest : पेपर लीक के विरोध में झारखंड में बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल" slug: "jharkhand-protest-police-resort-to-lathicharge-and-tear-gas-to-protest-paper-leak" author: "बिट्टू माली" category: "शिक्षा" published: "2026-08-11 01:40:00" updated: "2026-08-11 01:42:13" canonical: "https://paharipatrika.in/jharkhand-protest-police-resort-to-lathicharge-and-tear-gas-to-protest-paper-leak/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Jharkhand Student Protest : पेपर लीक के विरोध में झारखंड में बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल > झारखंड में पेपर लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन 10 अगस्त को उग्र हो गया और हजारों प्रदर्शनकारी रांची में विधानसभा की ओर मार्च करने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग, पानी की बौछार, लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया, लेकिन प्रदर्शनकारी पीछे नहीं हटे। **Jharkhand Student Protest :** बता दें कि झारखंड में पेपर लीक को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 10 अगस्त को उग्र हो गया। हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी राजधानी रांची में झारखंड विधानसभा की ओर मार्च करते हुए आगे बढ गए। ऐसे में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कई स्तरों पर बैरिकेडिंग भी की थी, लेकिन छात्रों ने एक के बाद एक बैरिकेड तोड दिए। वहीं पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पानी की बौछार, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले भी छोडे। फिर भी प्रदर्शनकारी विधानसभा परिसर तक पहुंच गए। **पुराने विधानसभा परिसर से शुरु हुआ मार्च** प्रदर्शन की शुरुआत धुर्वा स्थित पुराने विधानसभा परिसर के पास हुई। इसके बाद हजारों छात्र नई विधानसभा की ओर आगे बढ गए। मार्च के दौरान छात्रों की संख्या लगातार बढ़ती गई। सभी प्रदर्शनकारी विधानसभा की ओर पहुंच गए। वहीं कई संस्था और एनजीओ की ओर से प्रदर्शनकारियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। **पानी की बौछार से भी नहीं रुके प्रदर्शनकारी** बता दें कि प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार भी की। ऐसे में तेज गरमी में कई छात्र पानी की बौछार की चपेट में आए। इस दौरान एक व्यक्ति पानी में साबुन लगाकर नहाते हुए भी दिखाई दिया। वहीं कई छात्र बीमार भी पड गए। कई प्रदर्शनकारियों के गिरने और अस्वस्थ होने की भी खबर सामने आई। **लाठीचार्ज और आंसू गैस का हुआ इस्तेमाल** जैसे-जैसे प्रदर्शनकारी लगातार आगे बढ़ते रहे, वैसे-वैसे पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। भीड को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोडे गए। पुलिस की कार्रवाई के बावजूद छात्रों ने पीछे हटने से इनकार कर दिया। प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए विधानसभा की ओर बढते रहे और पुलिस के साथ उनका टकराव जारी रहा। **भारी सुरक्षा के बीच हुआ प्रदर्शन** प्रदर्शन को देखते हुए पहले से ही व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। कई जिलों में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। विधानसभा जाने वाले कई रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई थी। कंटीले तारों के अलावा पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी। इसके बावजूद छात्रों ने बैरिकेडिंग तोडकर आगे बढ गए और आखिरकार मामला लाठीचार्ज तक पहुंच गया। --- --- title: "Chamoli Bridge Collapse Update: नीति घाटी में बादल फटने से बहा वैली ब्रिज, BRO ऑपरेटर लापता" slug: "chamoli-bridge-collapse-update-valley-bridge-washed-away-by-cloudburst-in-niti-valley-bro-operator-missing" author: "दीपक पंवार" category: "चमोली" published: "2026-08-10 19:36:56" updated: "2026-08-10 19:36:56" canonical: "https://paharipatrika.in/chamoli-bridge-collapse-update-valley-bridge-washed-away-by-cloudburst-in-niti-valley-bro-operator-missing/" format: "video" publisher: "Pahari Patrika" --- # Chamoli Bridge Collapse Update: नीति घाटी में बादल फटने से बहा वैली ब्रिज, BRO ऑपरेटर लापता > चमोली की नीति घाटी के तमक गधेरे में बादल फटने से तेज पानी का सैलाब आया। BRO का वैली ब्रिज बह गया और एक ऑपरेटर के लापता होने की सूचना है। **Chamoli Bridge Co Update: चमोली जिले की भारत-चीन सीमा से सटी नीति घाटी में सोमवार को बादल फटने के बाद अचानक हालात बिगड़ गए। तमक गधेरे में तेज बारिश के बाद पानी का बहाव इतना बढ़ गया कि BRO की ओर से बनाया गया वैली ब्रिज भी इसकी चपेट में आकर बह गया। **घटना के बाद नीति घाटी का जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क बाधित हो गया है। इलाके में आवाजाही प्रभावित होने के साथ ही स्थानीय स्तर पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। **नीति घाटी में तमक गधेरे में लगातार बादल फटने की सूचना** अभी तो मिली जानकारी के अनुसार तमक गधेरे में एक के बाद एक तीन बार बादल फटने की घटना हुई। इसके बाद नाले में अचानक पानी बढ़ गया और तेज बहाव अपने साथ वैली ब्रिज को बहा ले गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि नाले में अचानक आए तेज पानी और वैली ब्रिज के बहने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने इन घटनाओं को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे।  **BRO ऑपरेटर के लापता होने की सूचना** घटना के बाद BRO के एक ऑपरेटर के लापता होने की सूचना सामने आई है। जोशीमठ के उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ के अनुसार, उनकी BRO के मेजर से फोन पर बातचीत हुई है। मेजर ने एक ऑपरेटर के लापता होने की जानकारी दी है। आपदा की सूचना के बाद रेस्क्यू और आपदा टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं। क्षेत्र में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन की ओर से लोगों से नदी और नालों के किनारे नहीं जाने तथा सतर्क रहने की अपील की गई है। ऑपरेटर की तलाश और मौके की स्थिति से जुड़ी आगे की जानकारी का इंतजार है। --- --- title: "Chamoli Bridge Collapse: चमोली में भारी बारिश का कहर: तमक नाले का पुल टूटा, नीती घाटी जाने वाला रास्ता बंद" slug: "chamoli-bridge-collapse-heavy-rain-wreaks-havoc-in-chamoli-tamak-nallah-bridge-collapses-niti-ghati-road-closed" author: "भुप्पी पंवार" category: "चमोली" published: "2026-08-10 18:42:35" updated: "2026-08-10 18:42:35" canonical: "https://paharipatrika.in/chamoli-bridge-collapse-heavy-rain-wreaks-havoc-in-chamoli-tamak-nallah-bridge-collapses-niti-ghati-road-closed/" format: "video" publisher: "Pahari Patrika" --- # Chamoli Bridge Collapse: चमोली में भारी बारिश का कहर: तमक नाले का पुल टूटा, नीती घाटी जाने वाला रास्ता बंद > उत्तराखंड के चमोली जिले में भारी बारिश के कारण नीती घाटी का संपर्क टूट गया है। तमक नाले पर बना वैली ब्रिज तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया है। इसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर इस मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी है और यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। **Chamoli Bridge Collapse: **चमोली जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। बारिश के कारण नीती घाटी को जोड़ने वाले मार्ग पर तमक नाले के पास बना वैली ब्रिज तेज टूट गया है। पुल के बह जाने से नीती घाटी की ओर जाने वाला रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। सुरक्षा को देखते हुए इस मार्ग पर फिलहाल हर तरह की आवाजाही रोक दी गई है। क्षेत्र में नदी और नालों का जलस्तर लगातार खतरे के निशान तक पहुंच रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तमक के पास उफनती नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर इस पुल को नुकसान पहुंचा है, जिससे आस-पास के इलाकों में भी खतरा बना हुआ है। **प्रशासन ने जारी किया अलर्ट ** खराब मौसम और संभावित खतरे को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से अलर्ट जारी किया है। नीती घाटी की ओर जाने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों से विशेष अपील की गई है कि वे फिलहाल अपनी यात्रा टाल दें। प्रशासन के अनुसार, जब तक मौसम में सुधार नहीं होता और मार्ग के सुरक्षित होने का नया अपडेट नहीं मिलता, तब तक इस रास्ते पर आगे बढ़ना जानलेवा हो सकता है। अधिकारियों ने लोगों को स्पष्ट हिदायत दी है कि वे उफनते नदी-नालों और भूस्खलन वाले संवेदनशील स्थानों के पास बिल्कुल न जाएं। मौके पर स्थिति की निगरानी की जा रही है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। --- --- title: "Earthquake in Uttarkashi: उत्तरकाशी के बड़कोट में भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग" slug: "earthquake-in-uttarkashi-earthquake-jolts-badkot-in-uttarkashi-people-evacuated-in-panic" author: "भुप्पी पंवार" category: "उत्तरकाशी" published: "2026-08-10 06:02:00" updated: "2026-08-10 06:02:00" canonical: "https://paharipatrika.in/earthquake-in-uttarkashi-earthquake-jolts-badkot-in-uttarkashi-people-evacuated-in-panic/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Earthquake in Uttarkashi: उत्तरकाशी के बड़कोट में भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग > उत्तरकाशी के बड़कोट क्षेत्र में रात 1:22 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। दहशत में लोग घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी जनहानि या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। **Earthquake in Uttarkashi: **उत्तरकाशी जिले के बड़कोट क्षेत्र में सोमवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात करीब 1 बजकर 22 मिनट पर धरती हिलने के बाद लोगों में दहशत फैल गई। कई लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद कुछ समय तक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। लोग अपने परिजनों के साथ सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे और एक-दूसरे से भूकंप की तीव्रता तथा केंद्र को लेकर जानकारी लेते नजर आए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भूकंप के कारण फिलहाल किसी जनहानि या बड़े नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है। हालांकि, लोग अपने घरों और अन्य भवनों की स्थिति का जायजा लेते रहे। **प्रशासन ने शुरू की स्थिति की निगरानी** भूकंप के बाद प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से क्षेत्र की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। नुकसान की जानकारी जुटाई जा रही है। भूकंप की तीव्रता, केंद्र और इससे जुड़े अन्य आधिकारिक विवरण सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। उत्तरकाशी भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। ऐसे में देर रात महसूस किए गए झटकों के बाद स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई। फिलहाल लोगों से शांत रहने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है। किसी भी नुकसान या अन्य जानकारी के सामने आने पर स्थिति की तस्वीर और स्पष्ट होगी। --- --- title: "Unique Kanwar of 2026 : 2.70 लाख के नोटों से सजी अनोखी कांवड़, देखने और छूने उमड़ रही भीड़" slug: "unique-kanwar-of-2026-unique-kanwar-adorned-with-270-lakh-notes-crowd-watching-and-touching" author: "बिट्टू माली" category: "उत्तराखंड" published: "2026-08-10 04:33:05" updated: "2026-08-10 04:33:05" canonical: "https://paharipatrika.in/unique-kanwar-of-2026-unique-kanwar-adorned-with-270-lakh-notes-crowd-watching-and-touching/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Unique Kanwar of 2026 : 2.70 लाख के नोटों से सजी अनोखी कांवड़, देखने और छूने उमड़ रही भीड़ > Unique Kanwar of 2026 : इन दिनों भगवान शिव का सावन का महीना चल रहा है। ऐसे में कांवडिए कई तरह की कांवड लेकर भगवान शिव को चढाते है। ऐसे में एक और अनोखी कांवड देख… **Unique Kanwar of 2026 :** इन दिनों भगवान शिव का सावन का महीना चल रहा है। ऐसे में कांवडिए कई तरह की कांवड लेकर भगवान शिव को चढाते है। ऐसे में एक और अनोखी कांवड देखी गई है जो कि इन दिनों सभी का ध्यान केंद्रित कर रही है। दरअसल हरिद्वार से गंगाजल लेकर जगाधरी-यमुनानगर जा रही नोटों से सजी दो कांवडों की सुरक्षा में उत्तर प्रदेश पुलिस भी साथ चल रही है। सहारनपुर में पहुंची हुई इस कांवड को देखने के लिए लोगों की भीड जुट रही है। **लाखों रुपए के नोटों से सजाई है कांवड** बता दें कि इस कांवड पर करीब 2.70 लाख रुपए और दूसरी कांवड पर करीब 50 हजार रुपए के नोट लगाए गए है। संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस कांवड को अगली चौकी तक सुरक्षा दे रही है। इसके बाद अगले क्षेत्र की पुलिस जिम्मेदारी संभाल रही है। ऐसे में इस बार अभी तक हरिद्वार से नोटों वाली छह कांवड़ें निकल चुकी है। यह कांवड 2.70 लाख व 50 हजार रुपए के नोट के साथ हरिद्वार की हर की पैडी पर विशेष पूजा-अर्चना करने के साथ रवाना हुई थी। इन शिवभक्तों को 10 अगस्त तक जगाधरी-यमुनानगर पहुंचना है।  **डेढ दिन में तैयार हुई है यह स्पेश्यल नोटों वाली कांवड** नोटों वाली कांवड यात्री मोनू के अनुसार वह लगातार चौथे वर्ष नोटों से सजी कांवड लेकर जा रहे है। पहली बार करीब एक लाख रुपए के नोट लगाए थे। इसके बाद यह राशि बढकर 1.5 लाख, 2.5 लाख और अब 2.70 लाख रुपए हो गई है। उनका अगला टार्गेट करीब पांच लाख रुपए के नोटों से कांवड सजाने का इरादा है। मोनू के अनुसार बडी-बडी कांवड और बडे डीजे सेटअप देखकर उनके मन में कुछ अलग करने का विचार आया और उन्होंने नोटों से कांवड सजाने का निर्णय किया।  वहीं जगदीप की कांवड करीब 50 हजार रुपए के नोटों से सजाई गई है। इसे तैयार करने में करीब डेढ दिन लगा है। रात में लोग कांवड देखने औऱ उसे छूने के लिए पहुंचते है। ऐसे में पुलिस की मौजूदगी से उन्हें सुरक्षा में काफी मदद मिल रही है। --- --- title: "SLCXI vs IND : सिराज का बल्ला देख हैरान हुए श्रीलंकाई खिलाड़ी, आखिरी ओवर में पलट दिया पूरा मैच" slug: "slcxi-vs-ind-sri-lankan-players-surprised-to-see-sirajs-bat-turned-the-whole-match-in-the-last-over" author: "बिट्टू माली" category: "खेल" published: "2026-08-10 04:19:14" updated: "2026-08-10 04:19:14" canonical: "https://paharipatrika.in/slcxi-vs-ind-sri-lankan-players-surprised-to-see-sirajs-bat-turned-the-whole-match-in-the-last-over/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # SLCXI vs IND : सिराज का बल्ला देख हैरान हुए श्रीलंकाई खिलाड़ी, आखिरी ओवर में पलट दिया पूरा मैच > भारत-श्रीलंका वार्म-अप मैच में मोहम्मद सिराज ने आखिरी ओवर में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी पारी से हैरान श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने मैच के बाद उनका बैट लेकर मजाकिया अंदाज में उसे चेक किया। **SLCXI vs IND :** हमने मोहम्मद सिराज को कई बार गेंद से कहर बरपाते हुए देखा है, लेकिन आज श्रीलंका के सामने उन्होंने अपने बल्ले से ऐसा कहर मचाया कि विपक्षी श्रीलंका की टीम के खिलाडी भी हैरान रह गए। मैच खत्म होने के बाद मोहम्मद सिराज के बैट लेकर श्रीलंका के खिलाडियों ने चेक भी किया। दरअसल आखिरी ओवर में भारत को 16 रन चाहिए थे, ऐसे में सिराज ने छक्कों की हैट्रिक लगाकर मैच जीता दिया। **भारत-श्रीलंका प्रैक्टिस मैच का रहा ये हाल** बता दें कि श्रीलंका इलेवन के खिलाफ कोलंबो में खेले गए वार्म-अप मैच के तीसरे और आखिरी दिन श्रीलंका ने अपनी पारी 200/6 पर घोषित कर दी। पहली पारी में 6 रनों से पिछडी भारतीय टीम को जीतने के लिए 207 रन बनाने थे। ऐसे में यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने शतकीय साझेदारी शुरुआत की। ऐसे में भारत जीत की ओर आगे बढ़ रहा था, लेकिन आखिरी औवरों में लगने लगा कि यह मैच शायद ड्रा पर ही समाप्त हो जाएगा। 1 ओवर बाकी था और जीतने के लिए 16 रन चाहिए थे। फिर मोहम्मद सिराज ने अपने बल्ले से कमाल दिखाया। **सिराज ने बल्ले से किया धमाकेदार प्रदर्शन** बता दें कि अंतिम ओवर में भारत को 16 रन चाहिए थे। ऐसे में अंतिम ओवर श्रीलंका के नुवंता ने डाला। सिराज ने पहली गेंद अपना पैर हटाकर काऊ कॉर्नर के ऊपर से शानदार छक्का मारा। दूसरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ पर थी, सिराज ने इस पर भी छक्का जड दिया। तीसरी गेंद पर सिराज ने मिडविकेट के ऊपर से छक्का लगाकर भारत को यह वार्म-अप मैच 6 विकेट से जिता दिया। **मैच खत्म होने के बाद श्रीलंकाई खिलाडियों ने चेक किया बैट** मैच खत्म होने के बाद जब सिराज श्रीलंका के खिलाडियों से हाथ मिलाने पहुंचे, तब उन्होंने सिराज का बैट ले लिया औऱ उसे मजाक में चेक  करने लगे। वह भी हैरान थे कि आखिर सिराज के बैट में इतनी ताकत कहां से आई कि वह एक प्रोपर बल्लेबाज की तरह शॉट लगाने लगे। बता दें कि मोहम्मद सिराज ने 15 गेंदों में 32 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 4 छक्के और 1 चौका लगाया। इससे पहले दूसरे दिन के आखिरी ओवर में गूरनूर बरार ने भी ताबडतोड बल्लेबाजी की थी। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से शुरु होगा, जो कि गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। --- --- title: "Mamata Benerjee Convoy Attacked : ममता बनर्जी की गाड़ी पर हमला? पुलिस के सामने पत्थर फेंकने का लगाया आरोप" slug: "mamata-benerjee-convoy-attacked-mamata-banerjees-car-attacked-charged-with-throwing-stones-in-front-of-police" author: "बिट्टू माली" category: "राजनीति" published: "2026-08-10 04:03:49" updated: "2026-08-10 04:03:49" canonical: "https://paharipatrika.in/mamata-benerjee-convoy-attacked-mamata-banerjees-car-attacked-charged-with-throwing-stones-in-front-of-police/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Mamata Benerjee Convoy Attacked : ममता बनर्जी की गाड़ी पर हमला? पुलिस के सामने पत्थर फेंकने का लगाया आरोप > बैरकपुर में टीएमसी कार्यकर्ता के परिजनों से मिलने पहुंचीं ममता बनर्जी ने अपनी कार पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके जाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई और अगर कार की खिड़कियां खुली होतीं तो उन्हें गंभीर चोट लग सकती थी। **Mamata Benerjee Convoy Attacked :** बता दें कि इस वक्त की सबसे बडी खबर आ रही है। दरअसल ममता बनर्जी की गाडी पर पथराव किए जाने की घटना सामने आ रही है। दरअसल ममता बनर्जी आज बैरकपुर में टीएमसी कार्यकर्ता के परिजनों से मुलाकात करने के लिए पहुंची। इस दौरान आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में उनकी कार पर बडे-बडे पत्थरों से हमला किया गया। ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उनकी कार की खिडकियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट सकता था।  **ममता बनर्जी की कार पर हुआ हमला** पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तृणमूल कार्यकर्ता के परिजनों से मुलाकात के लिए बैरकपुर पहुंची। यहां पहुंचने पर उन्होंने अपनी कार पर हमला किए जाने का आरोप लगाया। ममता बनर्जी ने बताया कि, 'पुलिस के सामने ही असामाजिक तत्वों ने मेरी कार बडे-बडे पत्थर फेंके। गाडी पर हमला इतना जबरदस्त था कि अगर खिड़कियां खुली होतीं, तो मेरा सिर फट सकता था। हम सब मारे जा सकते थे। यह सब पुलिस के सामने हुआ। यह क्या हो रहा है? पुलिस बीजेपी को सुरक्षा दे रही है।' **बीजेपी ने ममता की कार पर हमले की निंदा की** ममता बनर्जी की गाडी पर हमले के मामले में अब बीजेपी की प्रतिक्रिया सामने आई है। इस मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, 'पूर्व मुख्यमंत्री की गाडी पर कोई पत्थर फेंकता है, मिट्टी फेंकता या चप्पल फेंकता है तो उसे भारतीय जनता पार्टी का समर्थन नहीं है।' उन्होंने आगे बताया कि, 'हम लोग यह नहीं चाहते है कि राज्य की पूर्व महिला मुख्यमंत्री के साथ ऐसा व्यवहार हो। अगर ऐसा होगा तो भविष्य में पश्चिम बंगाल का ही चेहरा खराब होगा। हम लोग इस घटना की निंदा करते है औऱ अगर ऐसा हुआ है तो मुख्यमंत्री की पुलिस इस मामले में तुरंत कार्रवाई करेगी।' --- --- title: "Women Reservation Bill : महिला आरक्षण पर BJP का राहुल गांधी पर हमला, पूछा- समर्थन है तो विरोध क्यों?" slug: "womens-reservation-bill-bjp-attacks-rahul-gandhi-on-womens-reservation-asks-if-there-is-support-why-protest" author: "बिट्टू माली" category: "राजनीति" published: "2026-08-10 03:49:00" updated: "2026-08-10 03:49:32" canonical: "https://paharipatrika.in/womens-reservation-bill-bjp-attacks-rahul-gandhi-on-womens-reservation-asks-if-there-is-support-why-protest/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Women Reservation Bill : महिला आरक्षण पर BJP का राहुल गांधी पर हमला, पूछा- समर्थन है तो विरोध क्यों? > महिला आरक्षण को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि अगर वह 33 प्रतिशत आरक्षण के पक्ष में हैं तो इसके लागू होने का समर्थन क्यों नहीं कर रहे हैं। बीजेपी ने कांग्रेस पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया। **Women Reservation Bill :** आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एक बार फिर से सीधा हमला बोल दिया है। बीजेपी ने सवाल करके कहा है कि वह सच में महिलाओं के लिए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने के पक्ष में है तो इसका समर्थन क्यों नहीं कर रहे है? **बीजेपी ने लगाया कांग्रेस पर आरोप** बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने महिलाओं के आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस पर 'दोहरा रवैया' अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस के सहयोगी दलों पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे इसके लागू होने में बाधा डाल रहे है। **महिलाओं का आरक्षण रोकने के लिए कांग्रेस ढूंढ रही बहाने** बीजेपी सांसद ने कहा कि, 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए कानून बनाया। अब इसे जल्द लागू करने औऱ अमल में लाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे है, लेकिन कांग्रेस इसे लागू न होने के लिए अलग-अलग बहाने ढूंढ रही है।' **अगर राहुल गांधी पक्ष में है तो क्यों कर रहे है विरोध?** बता दें कि राज्यसभा सदस्य ने सवाल किया कि अगर राहुल गांधी वास्तव में महिला आरक्षण के पक्ष में है तो वह इसके लागू किए जाने का समर्थन क्यों नहीं कर रहे है? उन्होंने कहा कि महिलाओं को केवल नारे नहीं, बल्कि अधिकार और प्रतिनिधित्व चाहिए। कांग्रेस को अब अपना दोहरा रवैया छोडकर महिला सशक्तिकरण की राह में बाधा डालना बंध करना चाहिए। **संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जताई उम्मीद** बीजेपी और कांग्रेस के बीच शनिवार को महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयकों को लेकर जुबानी जंग छिड गई। वहीं आरोप-प्रत्यारोप तब शुरु हुआ जब राहुल गांधी ने कहा कि कोई भी देश तब तक सफल नहीं हो सकता, जब तक उसकी महिलाएं खुलकर बात नहीं कर सकती। इस पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इसे 'स्पष्ट रुप से बदला हुआ रुख' बताया और उम्मीद जताई कि विपक्षी दल प्रस्तावित कानूनों का समर्थन करेगा। --- --- title: "Rishabh Pant Appeals To CM : 3 साल से जमीन की तलाश में ऋषभ पंत, अब CM धामी से लगाई मदद की गुहार" slug: "rishabh-pant-appeals-to-cm-rishabh-pant-in-search-of-land-for-3-years-now-seeks-cm-dhamis-help" author: "बिट्टू माली" category: "खेल" published: "2026-08-08 19:39:12" updated: "2026-08-08 19:39:12" canonical: "https://paharipatrika.in/rishabh-pant-appeals-to-cm-rishabh-pant-in-search-of-land-for-3-years-now-seeks-cm-dhamis-help/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Rishabh Pant Appeals To CM : 3 साल से जमीन की तलाश में ऋषभ पंत, अब CM धामी से लगाई मदद की गुहार > ऋषभ पंत ने उत्तराखंड में अपना घर और बेस बनाने की इच्छा जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जमीन खरीदने की प्रक्रिया में मदद की अपील की है। पंत के मुताबिक वह पिछले तीन साल से जमीन की तलाश कर रहे हैं और अब अपना बेस दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट करना चाहते हैं। **Rishabh Pant Appeals To CM :** दरअसल भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों श्रीलंका दौरे पर है। ऐसे में उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट काफी चर्चा में आ गई है। जिसमें उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से एक खास गुहार लगाई है। बता दें कि ऋषभ पंत ने शुक्रवार को रात 12.46 बजे एक्स पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग करते हुए पोस्ट लिखा। इसमें उन्होंने उत्तराखंड में अपना बेस और घर बनाने की इच्छा व्यक्त की। लेकिन जमीन खरीदने की कोशिश में उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड रहा है। **अपना बेस दिल्ली से शिफ्ट करना चाहता हूं - ऋषभ पंत** ऋषभ पंत ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि वे लंबे समय से उत्तराखंड में जमीन खरीदकर अपना बेस दिल्ली से शिफ्ट करने की कोशिश कर रहे है। उनके मुताबिक उन्हें बडी और सुविधाजनक जगह नहीं मिल पा रही है। इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री से जमीन खरीदने के प्रोसेस में मदद करने की अपील की है। पंत ने लिखा है कि जमीन हासिल करने को लेकर पिछले कुछ समय से स्थिति उनके लिए काफी ज्यादा मु्श्किल हो गई है और वहीं प्रोसेस में भी स्पष्टता की कमी महसूस हो रही है वहीं ऋषभ पंत ने आगे बताया कि वह पिछले तीन साल से जमीन मिलने का इंतजार कर रहे है। वहीं मैं अपने मूल स्थान पर वापस लौटना चाहता हूं और अपने राज्य उत्तराखंड के विकास में योगदान देना चाहता हूं। **ऋषभ पंत का उत्तराखंड से है पुराना नाता** बता दें कि ऋषभ पंत का परिवार मूल रुप से उत्तराखंड से है औऱ पंत कई मौकों पर राज्य के प्रति अपना लगाव भी जाहिर कर चुके है। वहीं अब उन्होंने सार्वजनिक तौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जमीन खरीदने में मदद मांगी है। **ऋषभ पंत की पोस्ट पर आया सीएम धामी का रिएक्शन** ऋषभ पंत की पोस्ट के बाद सीएम धामी का रिएक्शन आया और उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि, 'प्रिय ऋषभ, आप उत्तराखंड के गौरव है। आपने अपने शानदार खेल और उपलब्धियों के जरिए देश-दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। अपनी मातृभूमि के प्रति आपका यह प्रेम और यहां वापस आकर योगदान देने की भावना अत्यंत सराहनीय है। --- --- title: "Flying Car in Uttarakhand : अब सड़क नहीं, आसमान से सफर! उत्तराखंड में इलेक्ट्रिक उड़ने वाली कार का टेस्ट" slug: "flying-car-in-uttarakhand-no-more-roads-skydiving-test-of-electric-flying-car-in-uttarakhand" author: "बिट्टू माली" category: "अल्मोड़ा" published: "2026-08-08 19:13:58" updated: "2026-08-08 19:13:58" canonical: "https://paharipatrika.in/flying-car-in-uttarakhand-no-more-roads-skydiving-test-of-electric-flying-car-in-uttarakhand/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Flying Car in Uttarakhand : अब सड़क नहीं, आसमान से सफर! उत्तराखंड में इलेक्ट्रिक उड़ने वाली कार का टेस्ट > उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में रवि टम्टा ने पूरी तरह इलेक्ट्रिक उड़ने वाले व्हीकल HAPIDA SKYNeX के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण किया है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य सुरक्षित, किफायती और पर्यावरण अनुकूल हवाई परिवहन विकसित करना है। **Flying Car in Uttarakhand :** उत्तराखंड के अल्मोडा जिले के जागेश्वर धाम के पास काफलीखान गांव में रवि टम्टा नाम युवक ने पूरी तरह से बिजली से चलने वाले उडने वाले व्हीकल के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण किया है। यह एक उडने वाली कार है।  बता दें कि रवि ने अपने स्टार्टअप हपिडा स्काई प्राइवेट लिमिटेड के तहत इस व्हीकल को तैयार किया है और इसे **HAPIDA SKYNeX** नाम दिया गया है। इसमें उनकी वर्षों की कडी रिसर्च और मेहनत के बाद प्रोटोटाइप की पहली सफल उडान भारत में पर्सनल एयर मोबिलिटी के सपने को करीब लेकर आई है। **उडने वाली कार पर्यावरण के अनुकूल और पूरी तरह इलेक्ट्रिक** बता दें कि पारंपरिक उडने वाले हवाई जहाजों के विपरीत **HAPIDA SKYNeX** पूरी तरह से बिजली से चलता है। इसे उडाने के लिए किसी भी तरह के ईंधन की जरुरत नहीं है।  यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक होने के कारण इसमें से जहरीला धुआं नहीं निकलता, जिसकी वजह से यह पर्यावरण के लिए बिल्कुल सुरक्षित है। रवि टम्टा के मुताबिक इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य भारत में सुरक्षित, किफायती और पर्यावरण अनुकूल हवाई परिवहन को आम लोगों के लिए आसान बनाना है। **जानिए उत्तराखंड के लिए क्यों है खास** विशेषज्ञों के अनुसार उत्तराखंड का मुश्किल हिमालयी क्षेत्र औऱ पहाडी रास्ते हवाई वाहनों की टेस्टिंग के लिए सबसे बेहतरीन जगह है। इससे सडकें न होने या खराब होने पर भी दूरदराज के पहाडी गांवों तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा। वहीं पाकृतिक आपदाओं के दौरान फंसे हुए लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने और रेस्क्यू ऑपरेशन में बहुत मददगार साबित होगा। वहीं आपातकालीन स्थिति में भी दूरदराज के इलाकों से मरीजों को तेजी से अस्पताल पहुंचाया जा पाएगा। उडने वाली कार से पर्यटन को भी बढावा मिलेगा। पहाडों के खूबसूरत नजारों का हवाई सफर कराने से राज्य के पर्यटन उद्योग को रफ्तार मिलेगी। **क्या इस प्रोजेक्ट को मिलेगी सरकार की मंजूरी** बता दें कि भारतीय स्टार्टअप्स एडवांस्ड मोबिलिटी टेक्नोलॉजी विकसित करने में सक्षम है। हालांकि **HAPIDA SKYNeX** फिलहाल शुरुआती चरण में है। कॉमर्शियल रुप में बाजार में उतरने और लोगों के इस्तेमाल के लिए इसे अभी कई अन्य टेस्टिंग चरणों और सरकारी मंजूरियों से गुजरना होगा। --- --- title: "RBI’s New Rules on Loan Recovery : लोन रिकवरी में अब नहीं चलेगी धमकी और गाली-गलौज, RBI ने जारी किए सख्त नियम" slug: "rbis-new-rules-on-loan-recovery-there-will-be-no-more-threats-and-abuses-in-loan-recovery-rbi-issues-strict-rules" author: "बिट्टू माली" category: "व्यापार" published: "2026-08-08 16:30:24" updated: "2026-08-08 16:30:24" canonical: "https://paharipatrika.in/rbis-new-rules-on-loan-recovery-there-will-be-no-more-threats-and-abuses-in-loan-recovery-rbi-issues-strict-rules/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # RBI’s New Rules on Loan Recovery : लोन रिकवरी में अब नहीं चलेगी धमकी और गाली-गलौज, RBI ने जारी किए सख्त नियम > RBI ने लोन रिकवरी और रिकवरी एजेंट्स के व्यवहार को लेकर नए नियम जारी किए हैं, जो 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे। इसके तहत धमकी, गाली-गलौज, लगातार कॉल और तय समय के बाहर संपर्क पर रोक होगी, जबकि रिकवरी एजेंट्स को अपनी पहचान और बैंक का ऑथराइजेशन भी दिखाना होगा। **RBI’s New Rules on Loan Recovery :** अब लोन की EMI चुकाने पर बैंक और रिकवरी एजेंट दबाव नहीं बना सकेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने लोन रिकवरी और रिकवरी एजेंट्स के व्यवहार को लेकर नए नियम जारी किए है, जो कि 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे।  इस नए फ्रेमवर्क के दौरान रिकवरी के दौरान कोल करने का समय, आमने-सामने मुलाकात, एजेंट की पहचान, कस्टमर की निजी जानकारी औऱ शिकायत की सुनवाई जैसे मामलों में स्पष्ट नियम तय किए गए है। इन नियमों में किसी भी तरह की परेशानी या नुकसान पहुंचता है तो बैंक को मुआवजे की पॉलिसी बनानी होगी। **लोन रिकवरी के लिए गाली-गलौज गलत** रिजर्व बैंक के नए नियमों के अनुसार रिकवरी एजेंट लोन की वसूली के लिए कस्टमर को धमकी, गाली-गलौज, डराने वाली भाषा या किसी भी तरह का उत्पीडन नहीं कर सकेंगे। अनजान नंबर से क़ॉल, लगातार फोन या मैसेज और भ्रामक दावे भी नियमों का उल्लंघन माने जाएंगे। **सुबह 8 से शाम 7 बजे तक ही रिकवरी कॉन्टैक्ट** नए नियमों के अनुसार रिकवरी के लिए कॉल या विजिट सुबह 8 बजे से पहले शाम 7 बजे के बाद नहीं की जा सकेगी। वहीं तय समय के बाहर तब ही संपर्क किया जाएगा, जब लोन लेने वाला खुद इसकी मांग करे या अनुमति दें।  **लोन लेने वाले घर या दफ्तर जाने के लिए भी शर्तें** बता दें कि रिकवरी के लिए पहले से तय जगह पर संपर्क करने की कोशिश की जाएगी। अगर उधारकर्ता लगातार दो या उससे अधिक बार तय जगह पर नहीं आता, तभी घर या कार्यस्थल पर जाकर संपर्क करने की स्थिति बन सकती है। उधारकर्ता के परिवार में मृत्यु, मेडिकल इमरजेंसी, शादी या किसी अन्य गंभीर मुश्किल परिस्थिति में रिकवरी के लिए संपर्क से बचने के निर्देश दिए गए है। **एजेंट के पास ID और ऑथराइजेशन जरुरी** नए नियमों के अनुसार रिकवरी एजेंट को मुलाकात के समय अपना पहचान पत्र, बैंक की और से जारी ऑथराइजेशन लेटर और संबंधित नोटिस की कॉपी साथ रखनी होगी। ऑथराइजेशन लेटर में रिकवरी एजेंसी और बैंक के शिकायत अधिकारी के कॉन्टैक्ट डिटेल्स भी दिए जाने होंगे। **हर रिकवरी कॉल का रिकॉर्ड रखना होगा ** रिकवरी प्रक्रिया में कॉल का समय, नंबर औऱ बातचीत का रिकॉर्ड रखने का प्रावधान किया गया है। उधारकर्ता को यह भी बताया जाना होगा कि बातचीत रिकॉर्ड की जा रही है।  रिकॉर्ड को कम से कम छह महीने तक सुरक्षित रखना होगा। अगर मामला अदालत में चला जाता है, तो रिकॉर्ड को मामले के निपटारे तक सुरक्षित रखना होगा। --- --- title: "Rahul Gandhi On E20 : E20 पेट्रोल पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'पूरी दाल ही काली है'" slug: "rahul-gandhi-on-e20-big-attack-on-e20-petrol-says-whole-dal-is-black" author: "बिट्टू माली" category: "राजनीति" published: "2026-08-08 16:18:21" updated: "2026-08-08 16:18:21" canonical: "https://paharipatrika.in/rahul-gandhi-on-e20-big-attack-on-e20-petrol-says-whole-dal-is-black/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Rahul Gandhi On E20 : E20 पेट्रोल पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'पूरी दाल ही काली है' > कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने E20 पेट्रोल के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने E20 को बड़ा मुद्दा बताते हुए दावा किया कि इससे लोगों की कारों और स्कूटरों को नुकसान हो रहा है और इसे बड़े स्तर पर उठाया जाएगा। **Rahul Gandhi On E20 :** भारत में पेपर लीक औऱ शिक्षा प्रणालियों में गडबडियों का मामला अभी तक ठीक से सुलझा नहीं है कि राजनीति में E20 पेट्रोल का मुद्दा धीरे-धीरे उठने लगा है।  जहां आम आदमी पार्टी शुरु से ही E20 को लेकर पीएम मोदी की केंद्र सरकार को निशाना बना रही है। ऐसे में अब कांग्रेस भी E20 मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ मैदान में उतर आई है। इस बार कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वीडियो बनाकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। **राहुल गांधी ने एक्स पर शेयर किया वीडियो** बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि, 'दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है। उन्होंने वीडियो में कहा है कि यह E20 का मामला है, यह काफी बड़ा इश्यू है। नॉर्मल हम कहते है कि दाल में कुछ काला है। लेकिन यहां पूरी दाल ही काली है।' **भ्रष्टाचार ज्यादा, लिस्ट है लंबी** कांग्रेस नेता ने वीडियो में आगे कहा कि भाइयों और बहनों किसी भी अभियान में हमें तय करना होता है कौन सा काम पहले करना है। अभी हमारे सामने समस्या यह है कि भ्रष्टाचार इतना ज्यादा है कि जिन कामों को हमें क्रम से करना है, उनकी एक लंबी कतार लग गई है। **E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होने का राहुल गांधी का दावा** कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वीडियो में कहा कि, 'चिंता न करें, हम इस मुद्दे को बहुत बडे स्तर पर उठाएंगे. क्योंकि यह लोगों की कारों और स्कूटरों को बर्बाद कर रहा है, उनकी जिंदगी खराब कर रहा है और असल में सीधे उनसे चोरी कर रहा है। --- --- title: "नेहा बोरा कौन हैं? छात्र राजनीति से लेकर रांची में स्याही कांड तक, जानिए पूरा विवाद" slug: "who-is-neha-bohra-jnu-researcher-neha-bora-comes-into-the-limelight-after-23-days-of-hunger-strike" author: "दीपक पंवार" category: "शिक्षा" published: "2026-08-08 15:19:00" updated: "2026-08-08 15:50:16" canonical: "https://paharipatrika.in/who-is-neha-bohra-jnu-researcher-neha-bora-comes-into-the-limelight-after-23-days-of-hunger-strike/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # नेहा बोरा कौन हैं? छात्र राजनीति से लेकर रांची में स्याही कांड तक, जानिए पूरा विवाद > नेहा बोहरा (Neha Bohra) इन दिनों छात्र राजनीति और हालिया विवाद के कारण चर्चा में हैं। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से जुड़ी शोधार्थी और ऑल इंडिया स्टूडेंट… **नेहा बोरा (Neha Bohra)** इन दिनों छात्र राजनीति और हालिया विवाद के कारण चर्चा में हैं। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से जुड़ी शोधार्थी और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनकी पहचान बनी है। छात्र आंदोलनों में सक्रिय रहने वाली नेहा बोहरा की राजनीति को लेकर समर्थकों और विरोधियों की राय बिल्कुल अलग है। हाल ही में झारखंड के रांची में छात्र प्रदर्शन के दौरान **नेहा बोरा पर स्याही फेंकने की घटना** सामने आई। रिपोर्टों के अनुसार, घटना के दौरान उन पर राजनीतिक और देशविरोधी गतिविधियों से जुड़े आरोप लगाए गए। आरोपी ने नेहा बोहरा को उमर खालिद का समर्थक भी बताया। इस घटना के बाद **Neha Bohra** को लेकर राजनीतिक बहस और तेज हो गई। ## नेहा बोरा कौन हैं? **नेहा बोरा** छात्र राजनीति से जुड़ी एक प्रमुख कार्यकर्ता हैं। वह AISA यानी ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन से जुड़ी हैं। AISA का संबंध वामपंथी छात्र राजनीति से रहा है। नेहा बोहरा ने छात्र आंदोलनों और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर कई मौकों पर अपनी आवाज उठाई है। नेहा बोहरा की पहचान केवल छात्र नेता के रूप में नहीं है। वह जेएनयू में शोध से भी जुड़ी रही हैं और रंगमंच तथा सामाजिक विषयों में भी उनकी रुचि रही है। छात्र राजनीति में सक्रिय होने के बाद उनका राजनीतिक प्रभाव बढ़ा और वह AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं। ## नेहा बोरा की राजनीतिक विचारधारा क्या है? **नेहा बोहरा की राजनीति वामपंथी छात्र आंदोलन से जुड़ी रही है।** यही उनकी सार्वजनिक पहचान का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनके समर्थक उनकी विचारधारा को सामाजिक बराबरी और छात्र अधिकारों की राजनीति बताते हैं। दूसरी ओर, उनके आलोचक आरोप लगाते हैं कि विश्वविद्यालयों और छात्र आंदोलनों में वामपंथी संगठनों का राजनीतिक प्रभाव जरूरत से ज्यादा बढ़ रहा है। नेहा बोहरा को लेकर विवाद का एक कारण यही राजनीतिक विचारधारा भी है। आलोचक सवाल करते हैं कि छात्र आंदोलन वास्तव में छात्रों की समस्याओं तक सीमित हैं या उन्हें बड़े राजनीतिक संघर्ष का हिस्सा बनाया जा रहा है। यह बहस केवल नेहा बोहरा तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की छात्र राजनीति में लंबे समय से चलती रही है। ## रांची में नेहा बोहरा पर स्याही क्यों फेंकी गई? हालिया विवाद की सबसे बड़ी वजह **रांची में नेहा बोहरा पर स्याही फेंकने की घटना** है। 7 अगस्त 2026 को झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान नेहा बोहरा भी आंदोलन में शामिल होने पहुंची थीं। इसी दौरान एक युवक ने उन पर स्याही फेंक दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आरोपी ने नेहा बोहरा को **“देशद्रोही”** कहा और उन पर **उमर खालिद का समर्थक होने का आरोप** लगाया। यह आरोप घटना के दौरान लगाए गए थे। इसलिए इसे नेहा बोहरा के खिलाफ लगाए गए आरोप के रूप में ही देखा जाना चाहिए, जब तक उनके अपने सार्वजनिक बयान या अन्य विश्वसनीय प्रमाण इसकी पुष्टि न करें। इस घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा किया है—**क्या छात्रों के परीक्षा और रोजगार से जुड़े आंदोलनों में राजनीतिक विचारधारा हावी हो रही है?** झारखंड में छात्र परीक्षा व्यवस्था और कथित अनियमितताओं जैसे मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। ऐसे में राजनीतिक संगठनों की भागीदारी पर बहस होना स्वाभाविक है। ## उमर खालिद से जुड़ा नेहा बोहरा विवाद क्या है? **नेहा बोहरा और उमर खालिद** का नाम रांची की घटना के बाद फिर चर्चा में आया। प्रदर्शन के दौरान आरोपी ने नेहा बोहरा पर उमर खालिद का समर्थन करने का आरोप लगाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर काफी चर्चा हुई। हालांकि, किसी व्यक्ति के बारे में ऐसा गंभीर दावा करते समय उसके मूल बयान या वीडियो को देखना जरूरी है। यदि नेहा बोहरा ने उमर खालिद के समर्थन में कोई सार्वजनिक बयान दिया है, तो उसका पूरा संदर्भ सामने रखना ही सही पत्रकारिता होगी। केवल सोशल मीडिया पोस्ट या किसी प्रदर्शनकारी के आरोप को अंतिम तथ्य मानना उचित नहीं है। **इसी तरह नेहा बोहरा को सीधे “देशविरोधी” कहना भी तभी उचित होगा जब इसके समर्थन में स्पष्ट और विश्वसनीय प्रमाण मौजूद हों।** राजनीतिक विचारधारा और देशविरोधी गतिविधि एक ही चीज नहीं हैं। दोनों के बीच अंतर समझना जरूरी है। ## नेहा बोहरा का उत्तराखंड से क्या संबंध है? **नेहा बोहरा का संबंध उत्तराखंड से बताया जाता है।** उनके बचपन का कुछ समय पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में बीता। उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल, सिलीगुड़ी से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में पढ़ाई की। आगे की पढ़ाई उन्होंने आंबेडकर विश्वविद्यालय, दिल्ली से की। इसके बाद नेहा बोहरा जेएनयू के स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड एस्थेटिक्स से शोध से जुड़ीं। रंगमंच और सामाजिक विषयों में रुचि के बाद उन्होंने छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। ## जंतर-मंतर आंदोलन में नेहा बोहरा की भूमिका जंतर-मंतर पर छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर हुए आंदोलन में भी **नेहा बोहरा** की भूमिका चर्चा में रही। आंदोलन में पेपर लीक, परीक्षा व्यवस्था में कथित गड़बड़ी, बेरोजगारी और छात्रों से जुड़े दूसरे मुद्दे उठाए गए। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही की मांग की। नेहा बोहरा अपने साथियों के साथ भूख हड़ताल में भी शामिल हुई थीं। लंबे समय तक चले अनशन के कारण उनकी तबीयत को लेकर चिंता भी सामने आई। आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाए थे। ## नेहा बोहरा की राजनीति पर आलोचक क्या कहते हैं? नेहा बोहरा के आलोचक उनकी राजनीति को लेकर कई सवाल उठाते हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि छात्र आंदोलनों में राजनीतिक विचारधारा की भूमिका कितनी होनी चाहिए। आलोचकों का आरोप है कि छात्र समस्याओं को कई बार बड़ी राजनीतिक लड़ाई का हिस्सा बना दिया जाता है। दूसरी ओर, नेहा बोहरा और उनके समर्थकों का पक्ष है कि छात्रों के मुद्दों पर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों को आवाज उठाने का अधिकार है। उनका तर्क है कि शिक्षा, रोजगार और परीक्षा व्यवस्था सीधे युवाओं के भविष्य से जुड़े विषय हैं। ## क्या नेहा बोहरा युवाओं को प्रभावित करती हैं? यह आरोप भी लगाया जाता है कि छात्र नेता आंदोलनों और भाषणों के जरिए युवाओं को अपनी विचारधारा की ओर प्रभावित करते हैं। नेहा बोहरा के आलोचक भी इसी तरह के सवाल उठाते हैं। लेकिन किसी व्यक्ति पर “ब्रेनवॉश” करने का आरोप लगाने के लिए उसके भाषण और गतिविधियों के ठोस उदाहरण जरूरी हैं। युवाओं के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि वे किसी भी राजनीतिक नेता की बात को आंख बंद करके स्वीकार न करें। चाहे वह नेहा बोहरा हों या किसी दूसरी विचारधारा के नेता—हर दावे को सवाल और तथ्यों की कसौटी पर परखना चाहिए। ## क्या स्याही फेंकना सही था? नेहा बोहरा की राजनीति से असहमति होना अलग बात है और उन पर स्याही फेंकना अलग। किसी भी राजनीतिक विचार का विरोध लोकतांत्रिक तरीके से किया जा सकता है। लेकिन किसी व्यक्ति को अपमानित करना या उस पर हमला करना विरोध का उचित तरीका नहीं माना जा सकता। रांची की घटना ने नेहा बोहरा की राजनीति को लेकर चल रही बहस को जरूर और तेज कर दिया है। घटना के दौरान लगाए गए आरोपों ने सोशल मीडिया पर भी कई सवाल खड़े किए हैं। लेकिन इन आरोपों की सच्चाई का फैसला प्रमाण और संबंधित पक्षों के बयानों के आधार पर ही किया जाना चाहिए। ## नेहा बोहरा को लेकर विवाद क्यों बढ़ रहा है? **Neha Bohra** की चर्चा केवल उनकी छात्र राजनीति तक सीमित नहीं है। वामपंथी छात्र संगठन से जुड़ाव, आंदोलनों में सक्रिय भूमिका और उनके राजनीतिक बयानों को लेकर समर्थकों और आलोचकों के बीच बड़ा मतभेद है। रांची में स्याही फेंकने की घटना ने इस बहस को और तेज कर दिया है। एक तरफ उनके समर्थक उन्हें छात्रों की आवाज मानते हैं। दूसरी तरफ आलोचक उनकी राजनीतिक विचारधारा और आंदोलनों की दिशा पर सवाल उठाते हैं। ऐसे में नेहा बोहरा को समझने के लिए केवल एक पक्ष सुनना पर्याप्त नहीं है। उनके सार्वजनिक बयान, भाषण और राजनीतिक गतिविधियों को पूरा संदर्भ देखकर समझना जरूरी है। ## निष्कर्ष: नेहा बोहरा पर क्या समझना जरूरी है? **नेहा बोहरा** आज छात्र राजनीति का एक चर्चित नाम हैं। उनका संबंध AISA और वामपंथी छात्र राजनीति से रहा है। वह छात्र आंदोलनों में सक्रिय रही हैं और शिक्षा तथा परीक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों पर आवाज उठाती रही हैं। लेकिन उनकी राजनीति को लेकर विवाद भी कम नहीं हैं। रांची में स्याही फेंकने की घटना और उस दौरान लगाए गए **“देशद्रोही” और “उमर खालिद समर्थक”** जैसे आरोपों ने उनकी भूमिका पर नई बहस शुरू कर दी है। इन आरोपों को गंभीरता से देखा जा सकता है‌। --- --- title: "Uttarkashi News: खेतों में काम कर रही युवती पर गुलदार का हमला" slug: "uttarkashi-news-chrysanthemum-attack-on-young-woman-working-in-fields" author: "भुप्पी पंवार" category: "उत्तरकाशी" published: "2026-08-08 08:05:04" updated: "2026-08-08 08:05:04" canonical: "https://paharipatrika.in/uttarkashi-news-chrysanthemum-attack-on-young-woman-working-in-fields/" format: "video" publisher: "Pahari Patrika" --- # Uttarkashi News: खेतों में काम कर रही युवती पर गुलदार का हमला > उत्तरकाशी के डुंडा ब्लॉक के खट्टूखाल गांव में कक्षा 12वीं की छात्रा रिशिता खेतों में काम कर रही थी कि गुलदार ने रिशिता पर हमला कर दिया। **Uttarkashi News: **उत्तराखंड में जंगली जानवरों और मानव संघर्ष बढ़ते जा रहा है। सीमांत जनपद उत्तरकाशी के उत्तरकाशी के डुंडा ब्लॉक के खट्टूखाल गांव में कक्षा 12वीं की छात्रा रिशिता खेतों में काम कर रही थी कि गुलदार ने रिशिता पर हमला कर दिया। **उत्तराखंड में बढ़ता वन्यजीव आतंक ** उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में जंगली जानवरों खासकर गुलदार और भालू का आतंक बढ़ते जा रहा है। बमुश्किल ही ऐसा कोई दिन होगा जब जंगली जानवरों के इंसानों पर हमले की खबर ना आती है।  **उत्तरकाशी में खेतों में काम कर रही युवती पर गुलदार का हमला ** उत्तरकाशी के डुंडा ब्लॉक के खट्टूखाल गांव में कक्षा 12वीं की छात्रा रिशिता खेतों में काम कर रही थी कि अचानक गुलदार ने रिशिता पर हमला कर दिया। इससे पहले रिशिता कुछ समझ पाती गुलदार ने उसे दबोच लिया। गनीमत रही कि रिशिता की मां आस-पास ही मौजूद थी तो बिना डरे रिशिता की मां ने गुलदार पर दरांती से तब तक हमला करती रही जब तक कि गुलदार ने रिशिता को छोड़ ना दिया।  --- --- title: "PM Modi's Video Message : PM मोदी ने युवाओं से की अनोखी अपील, हैंडलूम खरीदें और GRWM Reel बनाएं" slug: "pm-modis-video-message-pm-modi-makes-a-unique-appeal-to-the-youth-buy-handlooms-and-create-grwm-reel" author: "बिट्टू माली" category: "शिक्षा" published: "2026-08-07 16:47:34" updated: "2026-08-07 16:47:34" canonical: "https://paharipatrika.in/pm-modis-video-message-pm-modi-makes-a-unique-appeal-to-the-youth-buy-handlooms-and-create-grwm-reel/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # PM Modi's Video Message : PM मोदी ने युवाओं से की अनोखी अपील, हैंडलूम खरीदें और GRWM Reel बनाएं > राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से हैंडलूम उत्पाद खरीदकर भारतीय बुनकरों का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने युवाओं से GRWM (Get Ready With Me) रील बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करने का भी आग्रह किया। **PM Modi's Video Message :** पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो संदेश जारी किया है। दरअसल 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरधा दिवस (National Handloom Day) के अवसर पर पीएम ने देश के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और स्वदेशी आंदोलन की नींव को याद दिलाते हुए भारत के पारंपरिक बुनकर समुदाय को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने का आह्नान किया है। **पीएम मोदी ने याद करवाया इतिहास** बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने वीडियो संदेश की शुरुआत इतिहास के एक बेहद अहम अध्याय को याद दिलाते हुए की है। पीएम ने कहा कि, 'साथियों 1905 का 7 अगस्त... हमें भूलना नहीं है। 7 अगस्त 1906 को देश की आजादी के लिए स्वदेशी आंदोलन का प्रारंभ हुआ था औऱ आत्मनिर्भर भारत की नींव डाली गई थी। अंग्रेजों के खिलाफ देशवासियों ने बडी लडाई लडी थी औऱ जन-जन इस लड़ाई से जुडा था।' **पीएम मोदी ने कहा - जैसे फ्रेंडशिप डे मनाया, वैसे ही मनाएं हैंडलूम डे** प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि,'जैसे हाल में ही सभी ने पूरे उत्साह के साथ 'फ्रेंडशिप डे' मनाया है ठीक वैसे ही 7 अगस्त को 'हैंडलूम डे' भी उत्साह के साथ मनाया जाना चाहिए. हैंडलूम डे मनाने का असली मतलब देश के उन गरीब बुनकर परिवारों के साथ खडे होना है, जो अपने घरों में लूम पर अपने हाथों से खूबसुरत और विविधता से भरे कपडे तैयार करते है।' **पीएम ने GenZ से की खास अपील** पीएम मोदी ने देशवासियों को एक खास डिजिटल गतिविधि में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपील की कि हर नागरिक खुद हैंडलूम से बना कोई उत्पाद या कपड़ा जरुर खरीदें। उस हैंडलूम वैरायटी के साथ एक छोटा सा **GRWM (Get Ready With Me)** रील जरुर बनाएं और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करें। इस मुहिम के जरिए भारतीय बुनकरों के हुनर, सामर्थ्य औऱ मेहनत का परिचय पूरी दुनिया को कराया जा सके।  --- --- title: "FCRA Bill 2026 : FCRA बिल 2026 को लेकर बढ़ा विवाद, ईसाई संगठनों ने उठाए बड़े सवाल" slug: "fcra-bill-2026-controversy-escalates-over-fcra-bill-2026-christian-organizations-raise-big-questions" author: "बिट्टू माली" category: "राजनीति" published: "2026-08-07 16:38:01" updated: "2026-08-07 16:38:01" canonical: "https://paharipatrika.in/fcra-bill-2026-controversy-escalates-over-fcra-bill-2026-christian-organizations-raise-big-questions/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # FCRA Bill 2026 : FCRA बिल 2026 को लेकर बढ़ा विवाद, ईसाई संगठनों ने उठाए बड़े सवाल > केंद्र सरकार अगले सप्ताह FCRA संशोधन विधेयक 2026 लोकसभा में पेश कर सकती है। प्रस्तावित विधेयक के कुछ प्रावधानों को लेकर चर्च और ईसाई संगठनों ने चिंता जताई है। सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य विदेशी फंडिंग में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना है। **FCRA Bill 2026 :** बता दें कि केंद्र सरकार अगले सप्ताह लोकसभा में विदेशी अंशदान संशोधन विधेयक, 2026 (**FCRA Amendment Bill 2026**) पेश कर सकती है। ऐसे में देश के कई चर्च और ईसाई संगठन इस प्रस्तावित कानून का विरोध कर रहे है। उनके मुताबिक यह बिल उनके संस्थानों को निशाना बना रहा है औऱ उनके अधिकारों पर असर डाल सकता है। वहीं केंद्र सरकार का इस बिल पर कहना है कि इसका उद्देश्य विदेशी फंडिंग को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करना है। **आखिर चर्च और ईसाई क्यों कर रहे है इस बिल का विरोध?** बता दें कि ईसाई संगठनों की सबसे बडी चिंता बिल के उस प्रावधान को लेकर है, जिसमें सरकार को एक 'डिज़िग्नेटेड अथॉरिटी' या नामित प्राधिकरण नियुक्त करने का अधिकार दिया जाएगा।  ऐसे में अगर किसी संस्था का FCRA लाइसेंस रद्द हो जाता है तो वह स्वयं लाइसेंस छोड देती है या उसका नवीनीकरण नहीं होगा तो यह प्राधिकरण उस संस्था के प्रबंधन और विदेशी फंड से बनाई गई संपत्तियों का नियंत्रण अपने हाथ में ले सकेगा। ऐसे में इन संस्थाओं का कहना है कि उनके कई सामाजिक सेवा कार्य विदेशी सहायता पर निर्भर है। अगर यह बिल लागू हुआ तो इन सेवाओं पर सीधा असर पड सकता है औऱ लोगों को मिलने वाली सुविधाएं प्रभावित हो सकती है। **संपत्ति पर नियंत्रण को लेकर जताई चिंता** कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया ने इस बिल के प्रावधनों को लेकर चिंता जताई है। ऐसे में संगठनों का कहना है कि प्रस्तावित कानून के तहत सरकार उन संपत्तियों पर भी स्थायी नियंत्रण कर सकती है, उन्हें दूसरी जगह स्थानांतरित कर सकती है या फिर बेच सकती है, जिन्हें वर्षों से विदेशी और घरेलू दोनों तरह के फंड से विकसित किया गया है। **अमेरिकी सांसदों ने भी बिल पर जताई चिंता** अमेरिका के कई सांसदों ने भी इस मुद्दे पर अपनी चिंता व्यक्त की है। उनके अनुसार इसके कारण भारत औऱ अमेरिका के संबंधों पर असर पड सकता है। वहीं अमेरिकी सांसद राइली मूर ने दावा किया है कि यह संशोधन भारतीय सरकार को चर्चों और धार्मिक संस्थाओं का नियंत्रण अपने हाथ में लेने का अधिकार देगा और इसे उन्होंने ईसाइयों के खिलाफ स्पष्ट कदम बताया है। --- --- title: "LPG Price Hike : LPG सिलेंडर पर लग सकता है नया शुल्क, सरकार तैयार कर रही बड़ी योजना" slug: "lpg-price-hike-new-tariff-on-lpg-cylinders-may-be-imposed-big-plan-is-being-prepared-by-the-government" author: "बिट्टू माली" category: "व्यापार" published: "2026-08-07 15:46:13" updated: "2026-08-07 15:46:13" canonical: "https://paharipatrika.in/lpg-price-hike-new-tariff-on-lpg-cylinders-may-be-imposed-big-plan-is-being-prepared-by-the-government/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # LPG Price Hike : LPG सिलेंडर पर लग सकता है नया शुल्क, सरकार तैयार कर रही बड़ी योजना > सरकार देश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने के लिए LPG और LNG का रणनीतिक भंडार बनाने की योजना पर विचार कर रही है। इस प्रस्ताव के तहत LPG और PNG पर नया शुल्क लगाया जा सकता है। **LPG Price Hike :** जैसा कि आप जानते है कि पिछले कई महीनों से भारत में गैस की किल्लत के बीच कीमतों में उतार-चढाव देखने को मिला है। लेकिन लगता है कि अब भी ये दौर खत्म नहीं हुआ है। दरअसल खबरों के अनुसार सरकार एक बार फिर से LPG और CNG की कीमतों को बढाने पर विचार कर रही है। ये इसलिए किया जा सकता है क्योंकि भारत अपने गैस के भंडार को बढा सकें। **फ्यूल रिजर्व योजना पर विचार कर रही है सरकार** आपको बता दें कि भारत सरकार देश की ऊर्जा सुरक्षा बढाने के लिए रणनीतिक ईंधन भंडारण योजना बनाने जा रही है। यह योजना करीब 42 अरब डॉलर की कीमत पर बनेगी। लेकिन इस योजना को अभी प्रधानमंत्री की कैबिनेट की मंजूरी नहीं मिली है। अगर यह योजना लागू हो जाती है तो LPG और प्राकृतिक गैस PNG इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं से नया शुल्क लिया जा सकता है। सरकार पहली बार कच्चे तेल के साथ-साथ LPG और LNG का भी रणनीतिक भंडार बनाने की तैयारी कर रही है। **इस योजना के लागू होने पर कितने बढ़ सकते हैं दाम?** प्रस्ताव के मुताबिक सरकार LPG पर 1.29 रुपये प्रति किलो की लेवी लग सकती है। इससे 14.2 किलो की घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 18 रुपए बढ जाएगी।  वहीं प्राकृतिक गैस (PNG) पर 1.43 रुपए प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर का शुल्क लगाया जा सकता है। अनुमान के मुताबिक इससे साल में 1.5 अरब डॉलर जुटाए जा सकते है, जिनका इस्तेमाल गैस स्टोरेज इंफ्रास्ट्रक्चचर बनाने में होगा। **आखिर सरकार क्यों ला रही है योजना?** इस योजना को लाने की एक वजह अभी के हालात है। पिछले कई महीनों में मिडिल ईस्ट संकट के कारण ईंधन की सप्लाई प्रभावित हुई है। वहीं भारत अपनी तेल और गैस की जरुरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय संकट का सीधा असर देश पर पडता है। सरकार यही चाहती है कि भविष्य में किसी युद्ध, सप्लाई रुकने या वैश्विक कीमतों में अचानक बढोतरी की स्थिति में देश के पास पर्याप्त ईंधन का भंडार हो। --- --- title: "GOI Tightens Rules On AI Content : सरकार का बड़ा फैसला! AI से बने फर्जी कंटेंट पर 3 घंटे में होगा एक्शन" slug: "goi-tightens-rules-on-ai-content-the-governments-big-decision-ai-produced-fake-content-to-take-action-in-3-hours" author: "बिट्टू माली" category: "तकनीक" published: "2026-08-07 12:29:00" updated: "2026-08-07 12:29:57" canonical: "https://paharipatrika.in/goi-tightens-rules-on-ai-content-the-governments-big-decision-ai-produced-fake-content-to-take-action-in-3-hours/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # GOI Tightens Rules On AI Content : सरकार का बड़ा फैसला! AI से बने फर्जी कंटेंट पर 3 घंटे में होगा एक्शन > सरकार ने Deepfake और AI से बने गैरकानूनी कंटेंट पर सख्ती बढ़ाते हुए सोशल मीडिया कंपनियों के लिए नए नियम लागू किए हैं। अब ऐसे कंटेंट को 36 घंटे की बजाय 3 घंटे के भीतर हटाना होगा और कंपनियों को AI आधारित पहचान प्रणाली भी अपनानी होगी। **GOI Tightens Rules On AI Content :** आज के समय में सोशल मीडिया पर Deepfake और AI से बनी वीडियोज एक वायरस की तरह फैल रही है। ऐसे में नकली और असली की पहचान करने में मुश्किल हो रहा है।  किसी भी बडी सेलिब्रिटी या नेता का फोटो लगाकर ऐसी बातें करते हुए दिखाया गया है, जो उसने कभी कही ही नहीं, तो हो सकता है वह डीपफेक हो। ऐसे में सरकार ने इसको लेकर पहले भी सख्ती दिखाई थी। लेकिन कोई भी टेक कंपनियाँ ये बात मानने के लिए तैयार ही नहीं है। अभी भी AI से बने वीडियो पर टैग देखने को नहीं मिलता है औऱ ना ही तीन घंटे में कोई प्लेटफॉर्म कंटेंट हटाता है। **3 घंटों के अंदर प्लेटफ़ॉर्म को हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट ** सरकार ने गैरकानूनी कंटेंट हटाने की समय सीमा 36 घंटे से घटाकर 3 घंटे कर दी है। खास मामलों जैसे न्यूडिटी, फर्जी पहचान या Deepfake से जुडी शिकायतों पर पहले से कहीं ज्यादा तेजी से कार्रवाई करनी होगी।  नए नियमों में सोशल मीडिया कंपनियों को यह भी कहा गया है कि वे ऐसा तकनीकी सिस्टम लगाएं जो AI से बने गैरकानूनी कंटेंट की पहचान कर सके औऱ उसे फैलने से रोक सकें।  **अब AI कंटेंट पर होगा एक्शन** सरकार ने साफ कहा है कि बच्चों से जुडे यौन शोषण वाले कंटेंट, बिना अनुमति किसी भी निजी तस्वीर या वीडियो बनाने, किसी की पहचान बनाकर फर्जी कंटेंट तैयार करने और दूसरों को नुकसान पहुंचाने वाले AI कंटेंट पर तुरंत कार्रवाई करनी होगी। अगर कोई सोशल मीडिया कंपनी बनाए गए नियमों का पालन नहीं करती है तो उसे IT ACT की धारा के तहत मिलने वाली 'सेफ हार्बर' सुरक्षा खोनी पड सकती है। इसका मतलब यह होगा कि कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। **सोशल मीडिया यूजर्स GAC पर कर सकते है शिकायत** अगर किसी यूजर की शिकायत सोशल मीडिया कंपनी नहीं सुनती है वह **GAC (ग्रिवांस अपीलिएट कमिटी)** में ऑनलाइन अपील कर सकता है।  इसके अलावा डीपफेक, साइबर फ्रॉड या दूसरे साइबर अपराधों की शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर की जा सकती है। इसके लिए सरकार ने 1930 हेल्पलाइन भी उपलब्ध कराई है। --- --- title: "WhatsApp Accounts Under Review : WhatsApp ने अचानक ब्लॉक किए कई भारतीय अकाउंट, Meta ने बताई वजह" slug: "whatsapp-accounts-under-review-whatsapp-suddenly-blocked-several-indian-accounts-meta-explains-why" author: "बिट्टू माली" category: "तकनीक" published: "2026-08-06 20:18:00" updated: "2026-08-06 20:24:08" canonical: "https://paharipatrika.in/whatsapp-accounts-under-review-whatsapp-suddenly-blocked-several-indian-accounts-meta-explains-why/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # WhatsApp Accounts Under Review : WhatsApp ने अचानक ब्लॉक किए कई भारतीय अकाउंट, Meta ने बताई वजह > भारत में कई WhatsApp यूजर्स ने दावा किया है कि उनके अकाउंट बिना किसी पूर्व चेतावनी के अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिए गए हैं। Meta के अनुसार यह एक नियमित सुरक्षा प्रक्रिया है, जिसके तहत संदिग्ध गतिविधियों या शिकायतों की समीक्षा की जाती है। **WhatsApp Accounts Under Review :** जानकारी के अनुसार मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप ने कई भारतीय यूजर्स के अकाउंट ब्लॉक कर दिए है कई यूजर्स ने दावा किया कि कंपनी ने बिना किसी चेतावनी के उनके अकाउंट के एक्सेस को रिस्ट्रिक्ट कर दिया है। ऐसे में कई यूजर्स परेशान है। उन्होंने अपनी परेशानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की है। जिनमें लिखा है कि उनका अकाउंट अभी रिव्यू किया जा रहा है। यूजर्स के वॉट्सऐप अकाउंट का एक्सेस 24 घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया है। **मेटा ने बताई ये वजह** इसी बीच मेटा (Meta) जो कि वॉट्सऐप की पेरेंट कंपनी है। उन्होंने इस एक रेगुलर प्रक्रिया बताते हुए कहा कि कंपनी हमेशा उन लोगों के खिलाफ एक्शन लेती है, जिन्होंने इस सर्विस का गलत तरीके से इस्तेमाल किया है। कंपनी खास तौर पर उन यूजर्स के अकाउंट ब्लॉक करती है, जिन्हें लेकर किसी ने रिपोर्ट किया होता है। हालांकि कंपनी ने यह भी माना है कि चंद यूजर्स के अकाउंट गलती से भी ब्लॉक हो जाते है, जिनका एक्सेस कंपनी जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी दोबारा बहाल कर देती है। **सोमवार शाम को हुए कई अकाउंट्स ब्लॉक** खबरों के मुताबिक सोमवार शाम के बाद से कई भारतीय यूजर्स का अकाउंट एक्सेस ब्लॉक कर दिया गया था। जिसके बाद से वे वॉट्सऐप की सर्विस को एक्सेस नहीं कर पा रहे है। हालांकि मेटा ने इसको लेकर कोई प्री-वार्निंग नहीं दी थी।  कंपनी द्वारा दिए गए मैसेज में साफ किया गया है अकाउंट की एक्टिविटी और डिवाइस की जानकारी को चेक किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में देखा जाएगा कि अकाउंट द्वारा कंपनी के किसी भी नियम का उल्लंघन तो नहीं हुआ। रिव्यू पूरा होने के बाद, यदि कोई उल्लंघन नहीं पाया जाता है, तो अकाउंट 24 घंटे के भीतर दोबारा एक्टिवेट किया जा सकता है। --- --- title: "SC On Vehicle Insurance : पेट्रोल भरवाने से पहले दिखाना होगा इंश्योरेंस? सुप्रीम कोर्ट का नया प्रस्ताव" slug: "sc-on-vehicle-insurance-insurance-to-show-before-filling-petrol-new-supreme-court-resolution" author: "बिट्टू माली" category: "व्यापार" published: "2026-08-06 20:00:02" updated: "2026-08-06 20:00:02" canonical: "https://paharipatrika.in/sc-on-vehicle-insurance-insurance-to-show-before-filling-petrol-new-supreme-court-resolution/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # SC On Vehicle Insurance : पेट्रोल भरवाने से पहले दिखाना होगा इंश्योरेंस? सुप्रीम कोर्ट का नया प्रस्ताव > सुप्रीम कोर्ट ने एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत ऐसा सिस्टम तैयार करने का सुझाव दिया है, जिसमें वैध थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस न होने पर गाड़ियों को पेट्रोल या डीजल न दिया जाए। इस प्रस्ताव का उद्देश्य बिना बीमा वाले वाहनों की पहचान करना और वाहन मालिकों को समय पर बीमा रिन्यू कराने के लिए प्रोत्साहित करना है। **SC On Vehicle Insurance :** मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत पेट्रोल पंपों पर ईंधन की सप्लाई को गाडियों के इंश्योरेंस स्टेटस से जोडने का प्रस्ताव रखा गया है। इस प्रोजेक्ट के अनुसार मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जरुरी थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस के नियमों का पालन बेहतर बनाना है। **अब इंश्योरेंस कराना होगा रिन्यू?** बता दें कि जस्टिस संजय करोल और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की बेंच ने इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को निर्देश दिया है कि वह सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के साथ मिलकर एक पायलट सिस्टम तैयार करें। इस सिस्टम के तहत, जिन भी गाडियों का इंश्योरेंस वैलिड नहीं है, उन्हें पेट्रोल या डीजल देने से मना किया जा सकता है, जब तक कि उनका इंश्योरेंस रिन्यू न हो जाए। **पेट्रोल पंप नहीं देगा पेट्रोल-डीजल** कोर्ट के अनुसार अगर वैध बीमा ना हो तो संबंधित गाडी को पेट्रोल पंप पर ईंधन नहीं मिलेगा। इस फैसले के अनुसार दो मकसद है। पहला यह है कि इससे बिना बीमा या बिना रजिस्ट्रेशन वाली गाडियों की पहचान करने में मदद मिलेगी। वहीं दूसरा यह है कि ईंधन भरवाने के लिए बीमा का जरुरी होना, यह गाडी मालिकों को वैध बीमा कवरेज बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करेगी। **अब थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस सबके लिए होगा जरुरी** कोर्ट ने कहा है कि इस तरह के सिस्टम से मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 146 के तहत कानूनी जरुरत को लागू करने में मदद मिलेगी। वहीं सभी गाडियों के लिए थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस जरुरी है। कोर्ट ने आगे कहा कि इस प्रोजेक्ट को ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरों के इस्तेमाल से लागू किया जा सकता है। वहीं पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय को इस प्रस्ताव पर सैद्धांतिक रुप से कोई आपत्ति नहीं है। --- --- title: "Attack On Shakib AL Hasan's Home : बांग्लादेश में शाकिब अल हसन के घर पर हमला, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश" slug: "attack-on-shakib-al-hasans-home-shakib-al-hasans-house-attacked-vandalized-and-set-on-fire-in-bangladesh" author: "बिट्टू माली" category: "राजनीति" published: "2026-08-06 13:53:44" updated: "2026-08-06 13:53:44" canonical: "https://paharipatrika.in/attack-on-shakib-al-hasans-home-shakib-al-hasans-house-attacked-vandalized-and-set-on-fire-in-bangladesh/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Attack On Shakib AL Hasan's Home : बांग्लादेश में शाकिब अल हसन के घर पर हमला, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश > बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेट कप्तान शाकिब अल हसन के घर पर तोड़फोड़ और पेट्रोल बम से आग लगाने की कथित कोशिश की गई। यह घटना उनके नई दिल्ली में शेख हसीना के एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सामने आई। Attack On Shakib AL Hasan's Home : बता दें कि बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेट कप्तान शाकिब अल हसन के घर पर हमला हुआ है। कहा जा रहा है कि कुछ लोगों ने उनके घर में तोडफोड की और पेट्रोल बम फेंककर आग लगाने की भी कोशिश की। यह घटना बुधवार की है, जब शाकिब अल हसन नई दिल्ली में शेख हसीना के मीडिया कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस घटना के बाद पूरे बांग्लादेश में राजनीतिक चर्चा भी तेज हो गई है। हमलावरों ने शाकिब के घर को बनाया निशाना जानकारी के अनुसार बता दें कि बुधवार रात मगुरा शहर के केशब मोड इलाके में कुछ लोग शाकिब अल हसन के घर पहुंचे। जहां उन्होंने पहले ईंट-पत्थर फेंककर खिडकियों के शीशे तोडे। इसके बाद पेट्रोल बम फेंककर घर में आग लगाने की कोशिश की गई । इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढा दी गई है। फिलहाल इस हमले के पीछे कौन लोग थे, इसकी कोई खबर सामने नहीं आई है। शेख हसीना के मीडिया कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बढा विवाद यह बात तब सामने आई, जब शाकिब अल हसन नई दिल्ली में एक मीडिया कार्यक्रम में पहुंचे। इस कार्यक्रम को बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने संबोधित किया था। कार्यक्रम खत्म होने के कुछ घंटे के बाद ही मागुरा स्थित उनके घर पर हमला हो गया। बता दें कि शाकिब अल हसन मागुरा-1 सीट से अवामी लीग से सांसद रह चुके है। जिसकी वजह से इस घटना को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई है। हालांकि इस हमले के पीछे की असली वजह क्या थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। अवामी लीग का दावा - पेट्रोल बम से हुआ हमला अवामी लीग ने दावा किया कि शाकिब अल हसन के घर पर पेट्रोल बम से हमला किया गया। पार्टी का कहना है कि शेख हसीना के कार्यक्रम में शामिल होने की वजह से शाकिब अल हसन को निशाना बनाया गया।  अवामी लीग के अनुसार कार्यक्रम से पहले कुछ राजनीतिक दलों ने मीडिया संस्थानों को चेतावनी दी थी। ऐसे में अवामी पार्टी ने इसे विरोधियों की सुनियोजित कार्रवाई बताया है। अब तक की जानकारी के अनुसार शाकिब अल हसन के घर में तोडफोड और आग लगाने की कोशिश की बात कही गई है। वहीं पेट्रोल बम का इस्तेमाल भी किया गया है। ऐसे में इस घटना को लेकर कई तरह के दावे सामने आ रहे है। ऐसे में जांच आगे बढने के बाद ही सारी जानकारी स्पष्ट होगी। --- --- title: "Meta Apologies : तीन दिन के अल्टीमेटम के बाद Meta ने मांगी माफी, PM मोदी का वीडियो हटाने पर विवाद" slug: "metas-apologies-after-three-days-of-ultimatum-meta-apologies-controversy-over-removing-pm-modis-video" author: "बिट्टू माली" category: "राजनीति" published: "2026-08-06 12:46:20" updated: "2026-08-06 12:46:20" canonical: "https://paharipatrika.in/metas-apologies-after-three-days-of-ultimatum-meta-apologies-controversy-over-removing-pm-modis-video/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Meta Apologies : तीन दिन के अल्टीमेटम के बाद Meta ने मांगी माफी, PM मोदी का वीडियो हटाने पर विवाद > PM नरेंद्र मोदी का सेल्फी वीडियो हटाए जाने के मामले में Meta ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। कंपनी के अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर खेद जताया, जबकि भारत सरकार ने Meta की भूमिका और 'सेफ हार्बर' सुरक्षा को लेकर भी सख्त रुख अपनाया है। Meta Apologies : बता दें कि मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने बाल यौन शोषण एवं उत्पीडन सामग्री, डीपफेक कंटेंट और प्लेटफॉर्म को चलाने में हुई गलतियों के लिए माफी मांगी है। सूत्रों की जानकारी के अनुसार भारत सरकार ने मेटा को साफ तौर पर बताया है कि वे 'इंटरमीडियरी' (मध्यस्थ) की परिभाषा के दायरे में नहीं आते है। वे खुद तय करते है कि कंटेंट किसे मिलेगा। इसलिए IT एक्ट के तहत मिलने वाली 'सेफ हार्बर' की सुविधा उन पर लागू नहीं होती। वहीं मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने माना है कि कुछ खास तरह के कंटेंट को बढावा देने के लिए काफी पैसे दिए गए थे। उन्होंने इस गलती के लिए माफी मांगी और अफसोस जताया है। इसके अलावा मेटा के अधिकारियों ने पीएम मोदी का वीडियो हटाने को लेकर भी माफी मांगी है। **PM नरेन्द्र मोदी का सेल्फी वीडियो हटाने पर मांगी माफी** मेटा के अधिकारियों ने पीएम मोदी का सेल्फी वीडियो हटाने के लिए माफी मांगी है। वहीं मेटा के चीफ ग्लोबल अफेयर्स ऑफिसर जोएल कपलन ने कहा कि,'मैंने पीएम मोदी की पोस्ट रोकने वाली गलती के लिए मेटा की और से मंत्री से माफी मांगी है।' जोएल कपलन और उनकी टीम ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी मुलाकात की थी। **मेटा को 3 दिन का दिया गया था अल्टीमेटम** बता दें कि संसद की एक स्थायी समिति ने पीएम मोदी का वीडियो फेसबुक से हटाए जाने के मामले में बुधवार को मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को माफी मांगने के लिए तीन दिन का समय दिया था। वहीं संसदीय समिति ने उन इंटरमीडियरी प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ भी एक्शन की मांग की थी। जिन पर बाल यौन शोषण से जुडी सामग्री और महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक सामग्री मौजूद होती है। --- --- title: "Uttrakhand Monsoon : IMD का बड़ा अलर्ट! उत्तराखंड के कई जिलों में भारी से अत्यधिक बारिश की चेतावनी" slug: "uttrakhand-monsoon-imds-big-alert-heavy-to-extreme-rainfall-warning-in-several-districts-of-uttarakhand" author: "बिट्टू माली" category: "उत्तराखंड" published: "2026-08-05 17:01:01" updated: "2026-08-05 17:01:01" canonical: "https://paharipatrika.in/uttrakhand-monsoon-imds-big-alert-heavy-to-extreme-rainfall-warning-in-several-districts-of-uttarakhand/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Uttrakhand Monsoon : IMD का बड़ा अलर्ट! उत्तराखंड के कई जिलों में भारी से अत्यधिक बारिश की चेतावनी > उत्तराखंड में लगातार हो रही मानसूनी बारिश के कारण कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने देहरादून और बागेश्वर के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि कई अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी दी है। **Uttrakhand Monsoon :** आपको बता दें कि उत्तराखंड में एक बार फिर मानसून की बारिश आफत बन गई है।। मंगलवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में घने बादलों के बीच झमाझम बारिश हुई, जबकि मसूरी, देहरादून, सोनप्रयाग, धारचूला, हरिपुर और कालसी में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई। उत्तराखंड में सबसे अधिक 135 मिमी बारिश मसूरी में हुई। जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया और कई स्थानों पर जलभराव तथा पहाडी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ गया। बुधवार को भी देहरादून और बागेश्वर सहित आसपास के कई क्षेत्रों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। **कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी** IMD ने बुधवार के लिए देहरादून और बागेश्वर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी से अधिक भारी बारिश, गर्जना के साथ, आकाशीय बिजली चमकने एवं अति तीव्र से अत्यंत भारी वर्षा के दौर पडने की संभावना जताई गई है। विशेष रुप से देहरादून में अत्यधिक वर्षा को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। **इन जिलों से भारी से अधिक भारी बारिश की चेतावनी** बता दें कि टिहरी, पौडी, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ और ऊधमसिंह नगर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ तेज गर्जना, आकाशीय बिजली और तीव्र से अति तीव्र बारिश की आशंका है। मौसम विभाग केंद्र ने विशेषकर पहाडी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों और यात्रियों को अनावश्यक यात्रा करने, नदी-किनारों से दूर रहने एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। --- --- title: "MDR Charges On UPI : क्या अब UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? संसद में पेश नए बिल से समझिए पूरा मामला" slug: "mdr-charges-on-upi-will-upi-pay-charge-now-understand-the-whole-matter-with-the-new-bill-introduced-in-parliament" author: "बिट्टू माली" category: "व्यापार" published: "2026-08-05 16:41:35" updated: "2026-08-05 16:41:35" canonical: "https://paharipatrika.in/mdr-charges-on-upi-will-upi-pay-charge-now-understand-the-whole-matter-with-the-new-bill-introduced-in-parliament/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # MDR Charges On UPI : क्या अब UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? संसद में पेश नए बिल से समझिए पूरा मामला > सरकार ने संसद में नया पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स बिल, 2027 पेश किया है, जिससे भविष्य में डिजिटल पेमेंट्स पर प्रोसेसिंग चार्ज तय करने का अधिकार मिलेगा। आम लोगों के लिए UPI से व्यक्ति-से-व्यक्ति भुगतान पहले की तरह मुफ्त रहेगा, जबकि बड़े व्यापारियों के लेन-देन पर MDR लागू किया जा सकता है। **MDR Charges On UPI** : संसद में वित्त मंत्रालय ने पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स बिल, 2027 पेश किया है। इस नए बिल से सरकार को यह अधिकार मिल जाएगा कि वह भविष्य में तय कर सके कि किन डिजिटल पेमेंट्स को फ्री रखना है और किन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी प्रोसेसिंग चार्ज लगाना है। बता दें कि एमडीआर वह फीस है जो दुकानदार डिजिटल पेमेंट की सुविधा के लिए बैंकों, पेमेंट एग्रीगेटर्स और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स को देते है। रिजर्व बैंक के अनुसार एमडीआर फ्रेमवर्क को रेगुलेट करता है। जनवरी 2020 से सरकार ने डिजिटल पेमेंट को तेजी से अपनाने के लिए यूपीआई और रुपये डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर जीरो एमडीआर जरुरी कर दिया है। **इससे आम जनता पर क्या असर पड सकता है?** नए नियम लागू होने से एक आम व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को पैसे भेजने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। यानी आम लोगों के लिए UPI पहले की तरह फ्री ही रहेगा। इस पर कोई चार्ज नहीं है। यह नया नियम केवल दुकानदारों औऱ व्यापारियों पर लागू होगा, इसमें ग्राहकों का कोई रोल नहीं है। हालांकि कारोबारी इस खर्च को खुद उठा सकते है या प्रोडक्ट की कीमत तय करके आगे बढा सकते है। **आखिर कितना लगेगा चार्ज?** बता दें कि 2000 रुपए से अधिक बडे मर्चेंट ट्रांजेक्शन और बडे शॉरुम या स्टोर्स पर ही यह चार्ज लागू किया जाएगा। यह चार्ज 0.25% से 0.30% तय हो सकता है। इसका मतलब दुकानदार को 1000 रुपए के भुगतान पर करीब 2.50 रुपए से 3 रुपए का चार्ज देना पड सकता है। **सरकार क्यों करना चाहती है बदलाव?** जैसा कि आप जानते है कि सरकार ने जनवरी 2020 में UPI पर लगने वाले चार्ज खत्म कर दिए थे। लेकिन अब पेमेंट ऐप्स और बैंकों का कहना है कि बिना किसी कमाई के इतनी बडी व्यवस्था को चलाना मुश्किल काम है। वहीं देश में हर महीने 23 अरब से ज्यादा UPI लेन-देन हो रहा है। ऐसे में सर्वर, इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर औऱ साइबर सुरक्षा को मजबूत बनाए रखने के लिए कंपनियों को भारी फंड की जरुरत है। एक अनुमान के अनुसार डिजिटल पेमेंट कंपनियों को सालाना लगभग 13000 करोड रुपए का राजस्व मिल सकता है। जिससे उनकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। --- --- title: "CWG 2030 : 13 पदक हरियाणा के, फिर भी मेजबानी गुजरात को? कॉमनवेल्थ गेम्स पर छिड़ी बहस" slug: "cwg-2030-13-medals-from-haryana-yet-to-host-gujarat-commonwealth-games-debates" author: "बिट्टू माली" category: "राजनीति" published: "2026-08-05 12:35:19" updated: "2026-08-05 12:35:19" canonical: "https://paharipatrika.in/cwg-2030-13-medals-from-haryana-yet-to-host-gujarat-commonwealth-games-debates/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # CWG 2030 : 13 पदक हरियाणा के, फिर भी मेजबानी गुजरात को? कॉमनवेल्थ गेम्स पर छिड़ी बहस > कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के समापन समारोह में 2030 खेलों की मेजबानी का झंडा और बैटन भारत को सौंपा गया, जिनका आयोजन अहमदाबाद में होगा। इसके बाद हरियाणा के नेताओं ने सवाल उठाया कि सबसे अधिक पदक जीतने वाले राज्य को मेजबानी क्यों नहीं मिली। **CWG 2030 :** जैसा कि आप जानते होंगे कि ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन हो गया है। इस समापन समारोह के दौरान मेजबान शहर ने 2030 में अहमदाबाद में होने वाले शताब्दी संस्करण से पहले भारत को आधिकारिक तौर पर कॉमनवेल्थ गेम्स का झंडा और बैटन सौंपा। इस समारोह के दौरान ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपडा, IOA अध्यक्ष पी.टी. उषा और गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी हाजिर रहे। ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत कॉमनवेल्थ गेम्स की दो बार मेजबानी करने वाला दूसरा देश बन जाएगा। इससे पहले भारत ने 2010 में दिल्ली में इसका आयोजन किया था। **गुजरात को मिली मेजबानी पर छिड गई राजनीति** भारत को कॉमनवेल्थ की मेजबानी मिलने के साथ इस मामले पर राजनीति गरमा गई। कॉमनवेल्थ गेम्स के मेजबान के तौर पर गुजरात को चुने जाने को लेकर अब हरियाणा के कांग्रेस नेता के बयान के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल कांग्रेस सांसद दीपक हुड्डा ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए पूछा कि जब हरियाणा सबसे ज्यादा पदक जीतता है तो गेम्स की मेजबानी गुजरात में क्यों की जा रही है। ऐसे में संसद परिसर में कॉमनवेल्थ खेल 2030 के लिए हरियाणा को मेजबान या सह-मेजबान राज्य बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन हुआ। **39 में से 13 पदक हरियाणा ने जीते** जानकारी के लिए बता दें कि भारत ने इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में 39 पदक जीते, जिनमें 13 स्वर्ण पदक शामिल है। 7 स्वर्ण पदक, 2 रजत और 1 कांस्य पदक हरियाणा के खिलाडियों ने जीते। दीपेंद्र हुड्डा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की राज्य-वार मेडल टैली भी पोस्ट की, जिसमें हरियाणा के 11 मेडल्स की तुलना गुजरात के 0 मेडल्स से की गई थी। हालांकि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि इस प्रदर्शन ने हरियाणा की स्थिति को 'देश के सबसे मजबूत स्पोर्ट्स सेंटर्स में से एक' के तौर पर रेखांकित किया है। --- --- title: "Jharkhand Students Protest : रांची में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थियों ने सरकार को दी चेतावनी" slug: "jharkhand-students-protest-students-hold-protest-in-ranchi-threaten-govt" author: "बिट्टू माली" category: "शिक्षा" published: "2026-08-05 10:32:42" updated: "2026-08-05 10:32:42" canonical: "https://paharipatrika.in/jharkhand-students-protest-students-hold-protest-in-ranchi-threaten-govt/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Jharkhand Students Protest : रांची में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थियों ने सरकार को दी चेतावनी > रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में छात्र पिछले 10 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। कई छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं और परीक्षा रद्द कर निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। **Jharkhand Students Protest** : बता दें कि इन दिनों रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों द्वारा आंदोलन जारी है। जैसे दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन हुआ था। वैसे ही रांची में भी छात्रों और समर्थकों की भीड जमी हुई है। दरअसल झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितता और धांधली के खिलाफ 25 जुलाई से शुरु हुए छात्र आंदोलन को 10 दिन हो चुके हैं और यह अपने चरम पर पहुंचता नजर आ रहा है। अब आंदोलन कर रहे छात्र दो विभाग में बंट गए है, लेकिन वो अपनी मांग पर अब भी अडे हुए है। आंदोलन कर रहे छात्रों को आरोप है कि 14वीं JPSC पीटी एग्जाम में बडे पैमाने पर अनियमितताएं हुई है। छात्रों का कहना है कि सरकार जिंदा रखे या फिर मार दें। **देवेंद्र महतो और ब्रह्मानंद का सरकार के खिलाफ अनशन** रांची में छात्र आंदोलन झारखंड लोकतांत्रिक क्रांति मोर्चा के देवेंद्र महतो कर रहे है, जो कि झारखंड छात्र आंदोलन का चेहरा बने हुए है। महतो JLKM के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड चुके है। वहीं ब्रह्मानंद खुले आसमान के नीचे बारिश के पानी में भूख हडताल कर रहे है। वो जयपाल सिंह मुंडा के स्टैचू के नीचे ही अपना आमरण अनशन कर रहे है। ब्रह्मानंद का आरोप है कि छात्रों के अधिकार और हक पर सरकार द्धारा डाका डाला जा रहा है। **छात्र बोले -  सरकार जिंदा रखें या मार दें** रांची की सविता भूख हडताल है। सविता अकाउंट्स ऑनर्स की छात्रा है। उनका आरोप है कि जिस 14वें सिविल सर्विस एग्जाम्स को रद्द करने की मांग उठ रही है, वो उन्होंने दिया था। अगर बेईमानी नहीं होती तो उनका सिलेक्शन पक्का था। गढवा के रुपेश इंग्लिश में पोस्ट ग्रेजुएट है। उन्होंने 2015 में निकलने वाली JSSC CGL की वैकेंसी के लिए 2024 में परीक्षा दी। लेकिन वह धांधली की भेंट चढ गई। कोर्ट से भी मिली कोई राहत काम नहीं आई। ऐसे में भूगोल ऑनर्स के छात्र क्रांति का कहना है कि सरकार अब उन्हें जिंदा रखें या मार दें, वैसे भी मारना है ऐसे भी मर जाना है। --- --- title: "UTET Admit Card 2026: उत्तराखंड टीईटी परीक्षा 29 सितंबर को, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड और डाउनलोड का तरीका" slug: "utet-admit-card-2026-uttarakhand-tet-exam-on-september-29-know-when-will-be-the-admit-card-and-how-to-download" author: "भुप्पी पंवार" category: "शिक्षा" published: "2026-08-04 19:32:38" updated: "2026-08-04 19:32:38" canonical: "https://paharipatrika.in/utet-admit-card-2026-uttarakhand-tet-exam-on-september-29-know-when-will-be-the-admit-card-and-how-to-download/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # UTET Admit Card 2026: उत्तराखंड टीईटी परीक्षा 29 सितंबर को, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड और डाउनलोड का तरीका > उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) द्वारा 29 सितंबर 2026 को यूटीईटी (UTET) परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। **UTET Admit Card 2026 Download: **यदि आपने भी UTET 2026 का Application Form भरा है और आप अपने Admit Card का इंतजार कर रहे तो यह खबर आपके बहुत काम की है।  उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) 29 सितंबर 2026 को उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) का आयोजन करने जा रहा है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 को पूरी हो चुकी है। अब उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड का इंतजार है। यूटीईटी 2026 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर जारी किए जाएंगे। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। **दो पालियों में होगी परीक्षा ** यूटीईटी परीक्षा एक ही दिन में दो अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट (पेपर-1) सुबह 9 बजे से शुरू होगी। यह परीक्षा कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों के लिए है। दूसरी शिफ्ट (पेपर-2) दोपहर 1 बजे से आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों के लिए होती है। उम्मीदवारों को उनके तय समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। **UTET Admit Card 2026 कब जारी होगा ? ** बोर्ड ने अभी तक एडमिट कार्ड जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। हालांकि, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार परीक्षा से 10 से 15 दिन पहले एडमिट कार्ड ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए जाते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी नए अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। **How to download UTET Admit Card 2026 ? ** यूटीईटी का प्रवेश पत्र जारी होने के बाद आप इस स्टेप को Follow करके आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।  - सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर जाएं। - होमपेज पर 'UTET Admit Card 2026' के लिंक पर क्लिक करें। - अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर कैप्चा कोड भरे और Login करें  - फिर आपका Admit Card दिखाई देगा बस उसे Download कर लें। परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी) लाना अनिवार्य है। मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स परीक्षा हॉल में ले जाने की सख्त मनाही है।   --- --- title: "CWG 2026 : भारत का गलत नक्शा पड़ा भारी, लवलीना के विरोध के बाद रेस्टोरेंट को हटाना पड़ा Instagram अकाउंट" slug: "cwg-2026-indias-wrong-map-weighs-heavily-restaurant-removed-after-lovlina-protests-instagram-account" author: "बिट्टू माली" category: "खेल" published: "2026-08-04 05:04:54" updated: "2026-08-04 05:04:54" canonical: "https://paharipatrika.in/cwg-2026-indias-wrong-map-weighs-heavily-restaurant-removed-after-lovlina-protests-instagram-account/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # CWG 2026 : भारत का गलत नक्शा पड़ा भारी, लवलीना के विरोध के बाद रेस्टोरेंट को हटाना पड़ा Instagram अकाउंट > कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के दौरान ग्लासगो के एक रेस्टोरेंट में भारतीय नक्शे में नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों और कश्मीर के हिस्से को गलत तरीके से दिखाया गया। इस पर बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने सोशल मीडिया पर आपत्ति जताई, जिसके बाद मामला वायरल हो गया। विवाद बढ़ने पर रेस्टोरेंट ने माफी मांगी। **CWG 2026 :** कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन ग्लासगो में हो रहा है।। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेडल जीतने वाली बॉक्सर लवलीना बोरेगोहेन ने ग्लासगो में एक रेस्टोरेंट में भारतीय नक्शे को लेकर आपत्ति जताई थी। इस रेस्टोरेंट में भारत के जिस नक्शे का जिक्र हो रहा है, उसमें दक्षिण-पूर्वी के सभी राज्य गायब थे। इसमें कश्मीर को कटा हुआ दिखाया गया था। यह नक्शा रेस्टोरेंट का ऑफिशियल लोगो था और उसे नैपकिंस पर भी छपा हुआ था। इस विवाद को बढते देख रेस्टोरेंट ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया है। **सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ वीडियो** कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की सफलता के बाद जब भारतीय बॉक्सिंग टीम ग्लासगो स्थित 'मिस्टर सिंह इंडिया' नामक रेस्टोरेंट में अपनी जीत को सेलिब्रेट करने पहुंचा था। तब दिग्गज बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन की नजर नक्शे पर पडी। उन्होंने देखा कि भारतीय नक्शे से नॉर्थ-ईस्ट के सभी राज्य गायब है औऱ कश्मीर का कुछ हिस्सा भी कटा हुआ है। इस पर लवलीना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए भारतीय नक्शे को लेकर आपत्ति जताई थी। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। **रेस्टोरेंट का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ डिलीट** मामले को बढता देख 'मिस्टर सिंह इंडिया' रेस्टोरेंट ने अपना ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट ही डिलीट कर दिया है। बॉक्सर लवलीना द्धारा आपत्ति जताए जाने के बाद रेस्टोरेंट को जमकर निशाना बनाया गया था। जिसके बाद इंटरनेट ट्रोलिंग से बचने के लिए रेस्टोरेंट ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया। **रेस्टोरेंट ने मांगी थी माफी** भारतीय बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन असम से आती है। भारत के नक्शे से नॉर्थ-ईस्ट का हिस्सा गायब होने पर उन्होंने खुद को बहुत ही आहत बताया। उन्होंने कहा कि जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, उसके कुछ समय बाद ही उस रेस्टोरेंट की और से माफी मांगी गई और कहा गया कि रेस्टोरेंट का लोगो बदल दिया जाएगा। --- --- title: "Kedarnath Dham In Sawan Somwar : सावन के पहले सोमवार पर केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब" slug: "kedarnath-dham-in-sawan-somwar-devotees-throng-kedarnath-on-the-first-monday-of-sawan" author: "बिट्टू माली" category: "उत्तराखंड" published: "2026-08-04 04:52:06" updated: "2026-08-04 04:52:06" canonical: "https://paharipatrika.in/kedarnath-dham-in-sawan-somwar-devotees-throng-kedarnath-on-the-first-monday-of-sawan/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Kedarnath Dham In Sawan Somwar : सावन के पहले सोमवार पर केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब > सावन के पहले सोमवार पर केदारनाथ धाम में हजारों श्रद्धालु दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे। खराब मौसम और कठिन यात्रा के बावजूद भक्तों की आस्था अटूट रही, जबकि अब तक 14.25 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। **Kedarnath Dham In Sawan Somwar** : आज सावन का पहला सोमवार था। इस पहले सोमवार को केदारनाथ धाम में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही हजारों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर में पहुंच गए। केदारनाथ धाम में बारिश और ठंड के बीच भी बाबा के भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। देश के विभिन्न-विभिन्न राज्यों से पहुंचे कांवडियों और श्रद्धालुओं ने 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम बोले' के जयघोष के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक करके परिवार की सुख समृद्धि और कल्याण की कामना की। **अब तक केदारनाथ में 14.25 लाख श्रद्धालु कर चुके है दर्शन** सावन माह के विशेष महत्व को देखते हुए इन दिनों केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ रही है। अबतक 14.25 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके है। प्रतिदिन बडी संख्या में श्रद्धालु कठिन यात्रा पूरी करके धाम पहुंच रहे है। खराब मौसम और दुर्गम रास्तों के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था पहले की तरह अटूट बनी हुई है। **श्रद्धालुओं का मानना - बाबा बुलाते है तभी दर्शन हो पाते है** केदारनाथ पहुंचे श्रद्धालुओं ने इस जीवन के यादगार आध्यात्मिक अनुभव के बारे में बताया। उनके द्वारा बाबा केदारनाथ के दर्शन से मन को अद्भुत शांति मिलती है। वहीं हिमालय की गोद में स्थित केदारनाथ धाम की दिव्यता और पाकृतिक सौंदर्य हर भक्त को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देता है। वहीं कांवडियों ने गंगाजल अर्पित करके भगवान शिव जी का आशीर्वाद लिया। **दर्शन व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर** बदरी-केदार मंदिर समिति के सदस्य विनीत पोस्ती ने बताया कि सावन सोमवार होने की वजह से बडी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है। ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मंदिर समिति और जिला प्रशासन आपसी तालमेल के साथ व्यवस्थाओं का संचालन कर रहे है। वहीं दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। --- --- title: "Mallikarjun Kharge On PM Modi : 'PM सदन से डर रहे हैं'—खरगे का संसद में बड़ा आरोप, RSS पर भी साधा निशाना" slug: "mallikarjun-kharge-on-pm-modi" author: "बिट्टू माली" category: "राजनीति" published: "2026-08-04 04:14:07" updated: "2026-08-04 04:14:07" canonical: "https://paharipatrika.in/mallikarjun-kharge-on-pm-modi/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Mallikarjun Kharge On PM Modi : 'PM सदन से डर रहे हैं'—खरगे का संसद में बड़ा आरोप, RSS पर भी साधा निशाना > मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए राम मंदिर में चंदा चोरी, छात्रों पर पैलेट गन चलाने और पुलिस कार्रवाई को लेकर जवाब मांगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री सदन में आकर इन मुद्दों पर चर्चा करने से बच रहे है। **Mallikarjun Kharge On PM Modi :** कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को राम मंदिर में हुई चोरी और पैलेट गन चलाने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।  बता दें कि मल्लिकार्जुन खरगे ने संसद में पीएम नरेन्द्र मोदी को अपने विचार रखने के लिए कहा। खरगे ने पीएम मोदी से कहा कि, 'चंदा चोरी मामले में उनकी क्या राय है? छात्रों को क्यों पीटा गया? वहीं उनके ऊपर पैलेट गन्स क्यों चलवाई गई? इसके लिए उन्हें जिम्मेदारी लेते हुए अपना बयान तो देना चाहिए।' **खरगे ने पीएम नरेन्द्र मोदी पर साधा निशाना** खरगे ने संसद में कहा कि, 'पीएम सदन के अंदर भी आने के लिए तैयार नहीं है। ये सदन का अपमान है। लोकतंत्र का अपमान है। लोकतंत्र में बहस होती है। हम लोग कई बहस छेडते है तो आपका दायित्व है उस पर जवाब दें। अगर मेरा तर्क सही नहीं है तो आप उसे नकार दें या उसे गलत बताएं। लेकिन वे अंदर कदम ही नहीं रखते, इसका मतलब वे सदन से डर रहे है या फिर सदन को कुछ नहीं समझते।' उन्होंने अपनी बात आगे जारी रखते हुए कहा कि, 'पीएम रात 12 बजे उठकर इंस्टाग्राम पर अपनी बातें रखते है तो वहीं बातें सदन में भी रख सकते है। माफी आपको भी मांगनी चाहिए क्योंकि आपने छात्रों पर पैलेट गन चलवाई, टीयर गैस चलवाया, लाठी चलवाई। इस हिसाब से आपकों भी छात्रों से माफी मांगनी चाहिए। उसके बजाए आप कह रहे हो कि मैंने आपको माफ किया।' **RSS पर भी गुस्सा निकाला मल्लिकार्जुन खरगे ने** मल्लिकार्जुन ने राज्ससभा में RSS पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'जो प्रदर्शन कर रहे है आप उन्हें 'एंटी नेशनल' बोल रहे है। जिस समय कांग्रेस की सरकार के खिलाफ आपने लोगों को पैसे दै-देकर, बुलाकर, प्रदर्शन करके, एक अच्छी सरकार को गिराने का प्रयास किया। वो कौन सा प्रदर्शन था? ये प्रदर्शन एंटी नेशनल नहीं था। ये सभी छात्राएं थे जो देश के कई गांवो से आए थे।' --- --- title: "Prashant Kishor Education Qualification : बांकीपुर विधानसभा चुनाव में अपना जलवा दिखाने वाले प्रशांत किशोर ने आखिर कितनी पढाई की है, जानिए" slug: "prashant-kishor-education-qualification" author: "बिट्टू माली" category: "राजनीति" published: "2026-08-04 03:53:44" updated: "2026-08-04 03:53:44" canonical: "https://paharipatrika.in/prashant-kishor-education-qualification/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Prashant Kishor Education Qualification : बांकीपुर विधानसभा चुनाव में अपना जलवा दिखाने वाले प्रशांत किशोर ने आखिर कितनी पढाई की है, जानिए > बिहार के चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर इस बार सबकी नजर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पर पर सबकी निगाहें टीकी है। चुनावी रणनीतिकार के रुप में देशभर में पहचान बनाने वाले प्रशांत किशोर अब अपना पहला चुनाव लड रहे है। **Prashant Kishor Education Qualification :** आज के दिन बिहार की राजनीति में जिस नाम की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है, वह प्रशांत किशोर है। प्रशांत किशोर आज अपनी चुनावी रणनीति बना रहे है। बांकीपुर विधानसभा चुनाव से पहली बार उतरकर, ना केवल चुनावी मेदान में है बल्कि शानदार प्रदर्शन कर रहे है। ऐसे में उनसे जुडे कई तरह के किस्से लोगों को सुनने को मिलते है। आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको बताएंगे कि प्रशांत किशोर राजनीति में आने से पहले क्या क्या करते थे। वहीं उनकी पढाई कितनी है। **प्रशांत किशोर का बिहार में हुआ है जन्म** प्रशांत किशोर का जन्म 20 मार्च 1977 बिहार के रोहतास जिले के कोनार गांव में हुआ था। उन्होंने अपनी 10वीं एमपी हाई स्कूल, बक्सर से की। वहीं इसके बाद 1993 में पटना साइंस कॉलेज से 12वीं की पढाई पूरी की। **ग्रेजुएशन के लिए प्रशांत किशोर गए लखनऊ** प्रशांत किशोर ने आगे के पढाई के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय में 1996 से 1999 के बीच बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री हासिल की। वहीं मास्टर की पढाई हैदराबाद में पूरी की। उन्होंने एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया से मास्टर ऑफ हेल्थकेयर एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री हासिल की। **विदेश में जाकर की पढाई** प्रशांत किशोर 2010 की साल में फ्रांस गए। वहां पर CAVILAM Vichy से फ्रेंच भाषा सीखी। यह संस्थान क्लेरमों-फेरां युनिवर्सिटी से संबद्ध है। **UN की नौकरी छोडने के बाद राजनीति में रखा कदम** राजनीति में कदम रखने से पहले प्रशांत किशोर ने 8 साल UN में पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम में काम किया। जिसके बाद वो नौकरी छोडकर किशोर राजनीति में दाखल हुए और चुनावी रणनीति बनाने का काम शुरु किया। 2 अक्तूबर को अपनी खुद की ही पार्टी जन सुराज की स्थापना की और अब वे बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव जीत चुके है। --- --- title: "Attack On Pappu Yadav : पप्पू यादव पर आखिर किसने किया चाकू से हमला? जानिए क्या था हमले के पीछे का मकसद" slug: "attack-on-pappu-yadav-who-attacked-pappu-yadav-with-a-knife-find-out-what-was-the-motive-behind-the-attack" author: "बिट्टू माली" category: "राजनीति" published: "2026-08-03 01:53:40" updated: "2026-08-03 01:53:40" canonical: "https://paharipatrika.in/attack-on-pappu-yadav-who-attacked-pappu-yadav-with-a-knife-find-out-what-was-the-motive-behind-the-attack/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Attack On Pappu Yadav : पप्पू यादव पर आखिर किसने किया चाकू से हमला? जानिए क्या था हमले के पीछे का मकसद > पूर्णिया जिले के सांसद पप्पू यादव पर रविवार को प्रेस कॉन्फेंस के दौरान हमला हो गया। दरअसल कॉन्फ्रेंस के दौरान उनके समर्थकों और विरोधियों के बीच झडप हो गई। इसी बीच पप्पू यादव ने आरोप लगाया है कि एक शख्स ने उनपर चाकू लेकर मारने की कोशिश की गई। **Attack On Pappu Yadav** : बता दें कि संसद के बाहर हुए प्रदर्शन के बीच सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में रविवार को भारी हंगामा हो गया। मीडिया के सामने ही उनके समर्थकों और विरोधियों के बीच तीखी बहस और मारपीट शुरु हो गई। इस सबके बीच सांसद पप्पू यादव ने एक सनसनीखेज दावा करते हुए कहा है कि एक शख्स ने उन पर हमला करने की नीयत से प्रेस कॉन्फ्रेंस में चाकू लेकर घुसा था। **प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर हुआ हमला** दरअसल सांसद पप्पू यादव ने हालिया संसद प्रदर्शन में खुद पर लगे आरोपों का जवाब देने के लिए यह प्रेस कोन्फ्रेंस बुलाई थी। वे मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे कि वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन पर सवाल उठाने शुरु कर दिए। यह बातचीत शुरुआत में सिर्फ नोकझोंक तक सीमित रही, लेकिन जैसे ही वहां मौजूद लोग नारेबाजी करने लगे। विरोधियों की नारेबाजी देखकर पप्पू यादव के समर्थक भडक गए। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और यह माहौल तनावपूर्ण हो गया।  जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की होकर मारपीट होने लगी। पप्पू यादव खुद लोगों को शांत रहने की अपील करते दिखे। लेकिन भीड बेकाबू हो गई। इसी बीच एक व्यक्ति ने पप्पू यादव पर जूता भी फेंका। **क्या पप्पू यादव पर चाकू से हमले की कोशिश की गई?** सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा करने वाले शख्स की पहचान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी सुमित के रुप में हुई है। आरोपी सुमित संतो को लेकर पप्पू यादव के बयान से नाराज था। पप्पू यादव के समर्थकों का दावा है कि आरोपी अपने साथ धारदार चाकू भी लिया था। जब उसने पीछे से चाकू निकालने की कोशिश की, तब उन्होंने एकजुट होकर उसे बेकाबू होने से पहले पकड लिया। पप्पू यादव के समर्थकों ने सुमित को पकडकर पुलिस के हवाले किया और एक चाकू भी सौंपा। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं इस बात की गहराई से जांच में जुट गई है कि क्या वह सच में अपने साथ चाकू लेकर आया था। --- --- title: "Unnati Sharma Judo : कॉमनवेल्थ गेम्स में उत्तराखंड के देहरादून की बेटी जलवा, जूडो में कांस्य पदक जीतकर बढाया देश का मान" slug: "unnati-sharma-judo-daughter-of-dehradun-uttarakhand-wins-bronze-in-judo-at-commonwealth-games" author: "बिट्टू माली" category: "देहरादून" published: "2026-08-03 01:30:00" updated: "2026-08-03 01:30:00" canonical: "https://paharipatrika.in/unnati-sharma-judo-daughter-of-dehradun-uttarakhand-wins-bronze-in-judo-at-commonwealth-games/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Unnati Sharma Judo : कॉमनवेल्थ गेम्स में उत्तराखंड के देहरादून की बेटी जलवा, जूडो में कांस्य पदक जीतकर बढाया देश का मान > देहरादून की युवा जूडो खिलाडी उन्नति शर्मा ने ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतकर अपने प्रदेश और देश का गौरव बढाया। उन्नति शर्मा ने महिलाओं के 63 क्रिगा वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। **Unnati Sharma Judo** : ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स से उत्तराखंड के लिए एक गर्व की खबर सामने आई है। देहरादून की युवा जूडो खिलाडी उन्नति शर्मा ने कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। ऐसे में उन्नति शर्मा ने केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड का नाम वैश्चिक मंच पर नाम रोशन किया है। **अपने शानदार प्रदर्शन से प्राप्त की जीत** दरअसल उन्नति शर्मा ने महिलाओं के 63 किलो भार वर्ग में सफलता हासिल की है। सेमीफाइनल मुकाबले में उनका सामना ऑस्ट्रेलिया की साया मिडलटन से हुआ। यह मुकाबला काफी चुनौतीपूर्ण रहा, जिसमें उन्नति शर्मा को हार का सामना करना पडा।  कांस्य पदक के मुकाबले में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की और भारत के लिए पदक सुनिश्चित किया। उन्नति शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका की स्काई नोएस्टर को इप्पोन के जरिए हराकर कांस्य पदक जीत लिया। **कोच सतीश शर्मा के मार्गदर्शन में लिया प्रशिक्षण** उन्नति शर्मा ने वर्षों की कडी मेहनत, अनुशासित प्रशिक्षण और लगातार बेहतर प्रदर्शन के जरिए पदक प्राप्त किया है। उनका जूडो सफर देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित जूडो हॉल से शुरु हुआ। जहां उन्होंने राष्ट्रीय जूडो कोच सतीश शर्मा के मार्गदर्शन में खेल की बारीकियां सीखकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया। **देहरादून की रहने वाली है उन्नति शर्मा** ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली उन्नति शर्मा देहरादून की डिफेंस कॉलोनी निवासी है। उन्नति शर्मा ने अपनी स्कूली शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल से प्राप्त की है। वहीं उनके पिता भारतीय सेना से सेवानिवृत है। **उन्नति शर्मा की सफलता के पीछे परिवार की बडी भूमिका** उन्नति शर्मा को इस मुकाम तक पहुंचाने में परिवार ने बड़ा सहयोग किया है। पढाई के साथ-साथ नियमित अभ्यास और प्रतियोगिताओं की तैयारी के बीच उन्होंने खुद को लगातार निखारा और आज उसी मेहनत का परिणाम कांस्य पदक के रुप में सामने आया है। वहीं उत्तराखंड में पिछले कुछ वर्षों में खेल सुविधाओं और खिलाडियों के प्रदर्शन में लगातार सुधार देखने को मिला है। राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के बाद प्रदेश के खिलाडियों का आत्मविश्वास भी बढा है। --- --- title: "Fake Army Uniform Racket : राजस्थान में फर्जी सेन्य वर्दी का 1000 मीटर कपडे का भंडाफोड, जांच में जुटी पुलिस" slug: "fake-army-uniform-racket-1000-meters-of-fabric-for-fake-military-uniforms-busted-in-rajasthan-police-investigating" author: "बिट्टू माली" category: "राजनीति" published: "2026-08-03 00:56:00" updated: "2026-08-03 00:56:49" canonical: "https://paharipatrika.in/fake-army-uniform-racket-1000-meters-of-fabric-for-fake-military-uniforms-busted-in-rajasthan-police-investigating/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Fake Army Uniform Racket : राजस्थान में फर्जी सेन्य वर्दी का 1000 मीटर कपडे का भंडाफोड, जांच में जुटी पुलिस > भारतीय सेना की खुफिया इकाइयों और राजस्थान पुलिस ने श्रीगंगानगर में नकली सैन्य कपडे की आपूर्ति करने वाले एक कथित नेटवर्क का भंडाफोड किया है। अधिकारियों ने बताया है कि वर्दी का कपड़ा सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करता है, क्योंकि इससे भेष बदलने में मदद मिल सकती है। **Fake Army Uniform Racket :** बता दें कि राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल भारतीय सेना की खुफिया इकाई औऱ राजस्थान पुलिस के संयुक्त अभियान में नकली लडाकू वर्दी तैयार करने और सप्लाई करने वाले नेटवर्क का पता लगाया है। इस दौरान 1000 मीटर अनधिकृत सेना-पैटर्न का कपड़ा जब्त कर लिया है। अब इस मामले की जांच सप्लाई चेन से जुडे लोगों तक पहुंचाने के लिए आगे बढाई जा रही है।  जांच में सामने आया है कि श्रीगंगानगर की एक स्थानीय फर्म कथित तौर पर शहर के अलावा लालगढ जट्टान, सूरतगढ और आसपास के बाजारों में सेना के पैटर्न वाला अनधिकृत कपड़ा सप्लाई कर रही थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे कार्रवाई की योजना बनाई है। **इसके तार जुडे है बरेली केस से** जून में सामने आए बरेली के नकली वर्दी मामले से मिले इनपुट को राजस्थान पुलिस के साथ साझा किया गया है। इसके बाद जुलाई के मध्य में पुलिस को इस नेटवर्क से संबंधित रिपोर्ट सौंपी गई। रिपोर्ट मिलने के बाद जिले के अलग-अलग इलाकों में मौजूद दुकानों और संबंधित ठिकानों की जानकारी जुटाई गई। जिसके बाद राजस्थान पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी करके सेना जैसा दिखने वाला कपड़ा बरामद किया। अधिकारियों को शंका है कि इस तरह के कपडे को इस्तेमाल आम लोगों के बीच खुद को सेना का जवान बताकर ठगी करने में इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं इसका इस्तेमाल आंतकवादी गतिविधियों में हुआ या नहीं ये आगे जांच में पता चलेगा। **अनधिकृत सैन्य वर्दी पर कानून का शिकंजा** बता दें कि सेना के आधिकारिक पैटर्न वाली वर्दी या उससे संबंधित सामग्री का अनधिकृत कब्जा, बिक्री या इस्तेमाल दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। पुलिस अब स्थानीय फर्म से जुडे लोगों और सप्लाई नेटवर्क में शामिल अन्य व्यक्तियों की जानकारी जुटाने में लगी है।  इस कार्रवाई के बाद श्रीगंगानगर और आसपास के बाजारों में नकली सैन्य सामग्री की बिक्री को लेकर निगरानी बढा दी गई है। वहीं सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को सुरक्षा के लिहाज से गंभीरता से ले रही है। --- --- title: "Commanwealth Games 2026 : कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, एक ही दिन 16 मेडल जीतकर रच दिया इतिहास" slug: "commanwealth-games-2026-indias-historic-performance-at-the-commonwealth-games-creates-history-by-winning-16-medals-on-a-single-day" author: "बिट्टू माली" category: "खेल" published: "2026-08-02 18:49:44" updated: "2026-08-02 18:49:44" canonical: "https://paharipatrika.in/commanwealth-games-2026-indias-historic-performance-at-the-commonwealth-games-creates-history-by-winning-16-medals-on-a-single-day/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Commanwealth Games 2026 : कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, एक ही दिन 16 मेडल जीतकर रच दिया इतिहास > भारतीय खिलाडियों ने ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। शनिवार के दिन भारत ने कुल 16 मेडल अपने नाम किए। जिसमें 8 गोल्ड मेडल शामिल है। **Commanwealth Games 2026 :** बता दें कि ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में शनिवार का दिन भारत का रहा। भारत ने 8 गोल्ड सहित कुल 16 मेडल जीते। इसमें सबसे बेहतरीन प्रदर्शन मुक्केबाजी का रहा, जहां 7 खिलाडियों ने गोल्ड मेडल जीते। कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में मुक्केबाजी में ये भारत का अभी तक का सबसे ऐतिहासिक प्रदर्शन रहा। शनिवार को दिन की शुरुआत ही गोल्ड से हुई, जो कि मुक्केबाज प्रीती पवार ने 54 किलोग्राम वर्ग में पहला गोल्ड दिलाकर किया। इसके बाद मेडल्स की झडी लग गई। **शनिवार को भारत ने कुल 16 मेडल जीते** भारत के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहा। कॉमनवेल्थ गेम्स में एक दिन में भारतीय द्धारा सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाला दिन रहा। इसमें 7 गोल्ड मुक्केबाजों ने जीते, जिसमें 5 महिला मुक्केबाजों ने जीते। गोल्ड जीतने वाले पुरुष मुक्केबाज सचिन सिवाच औऱ अंकुश पंघाल रहे। वहीं दिन का पहला गोल्ड प्रीती पवार औऱ दिन का आखिरी गोल्ड अंकुश पंघाल ने दिलाया। इसके अलावा सोमन राणा ने पैरा एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीता। इस स्पर्धा में शुभमण जुयाल दूसरे स्थान पर रहे, उन्होंने सिल्वर मेडल जीता। शनिवार के दिन के मेडल्स जीतने वालों के नाम नीचे विस्तार से है। **शनिवार को गोल्ड मेडल जीतने वाले भारतीय ** 1. प्रीती पवार (बॉक्सिंग) - विमेंस 54 किलोग्राम वर्ग**2. जैस्मीन लैंबोरिया (बॉक्सिंग) - विमेंस 57 किलोग्राम वर्ग 3. सोमन राणा (पैरा एथलेटिक्स) - मेस शॉट पुट F57 4. साक्षी चौधरी (बॉक्सिंग) - विमेंस 51 किलोग्राम वर्ग 5. प्रिया घंघास (बॉक्सिंग) - विमेंस 60 किलोग्राम वर्ग 6. अरुंधति चौधरी (बॉक्सिंग) - विमेंस 70 किलोग्राम वर्ग 7. सचिन सिवाच (बॉक्सिंग) - मेंस 60 किलोग्राम वर्ग 8. अंकुश पंघाल (बॉक्सिंग) - मेंस 80 किलोग्राम वर्ग शनिवार को सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय** 1. प्रवीण चित्रवेल (एथलेटिक्स) - मेंस ट्रिपल जंप**2. जदुमणि सिंह (बॉक्सिंग) - मेंस 55 किलोग्राम वर्ग 3. शुभम जुयाल (पैरा एथलेटिक्स) - मेंस शॉट पुट F57 4. लवलीना बोरगोहेन (बॉक्सिंग) - विमेंस 75 किलोग्राम वर्ग 5. नरेंद्र बेरवाल (बॉक्सिंग) - मेंस 90 किलोग्राम वर्ग शनिवार को ब्रोंज मेडल जीतने वाले भारतीय** 1. सेल्वा प्रभु (एथलेटिक्स) - मेंस ट्रिपल जंप 2. उन्नति शर्मा (जूडो) - विमेंस 63 किलोग्राम वर्ग 3. गुलवीर सिंह (एथलेटिक्स) - मेंस 5000 मीटर --- --- title: "Subhendu Adhikari On Target : STF का बड़ा खुलासा, पश्चिम बंगाल के सीएम और जंतर-मंतर पर हमले का प्लान था आंतकियों का" slug: "stf" author: "बिट्टू माली" category: "राजनीति" published: "2026-08-01 23:39:00" updated: "2026-08-01 23:39:41" canonical: "https://paharipatrika.in/stf/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Subhendu Adhikari On Target : STF का बड़ा खुलासा, पश्चिम बंगाल के सीएम और जंतर-मंतर पर हमले का प्लान था आंतकियों का > पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री की पिछले दिनों में रेकी की गई थी। ऐसे में बंगाल एसटीएफ ने राज्य के वर्धमान जिले से जैश-ए-मोहम्मद से जुडे एक आतंकी को अरेस्ट किया है। एसटीएफ ने दावा किया है आतंकवादी की योजना छात्र प्रोटेस्ट में दंगा भडकाने की भी थी। **Subhendu Adhikari On Target :** बता दें कि पश्चिम बंगाल की स्पेशयल टास्क फॉर्स (STF) ने एक बडे आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। STF ने दावा किया है कि इस गिरोह के तार सीधे पाकिस्तान से जुडे हुए थे। इसमें सबसे बडा खुलासा ये हुआ है कि इनके निशाने पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी थे। पश्चिम बंगाल STF के आईजी गौरव शर्मा ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरा मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में हमीम मंडल और अर्पिता सरकार को गिरफ्तार किया गया है। **इस तरह हुई मामले की शुरुआत** हावडा के एक वरिष्ठ मंत्री को रंगदारी की धमकी मिली। उनके बेटे के अपहरण की खबर चली। बंगाल पुलिस ने इस दौरान झारखंड के साहिबगंज से चलाए जा रहे एक संदिग्ध सोशल मीडिया का हैंडल का पता लगाया। इस हैंडल की गहराई की जांच की गई तो हमीम मंडल का नाम सामने आया। हमीम के डिजिटल फुटप्रिंट और व्हाट्सएप-टेलीग्राम चैट की पडताल करने पर पता लगता कि वह 'राणा', 'आबिद जट','हाद' जैसे कई संदिग्ध हैंडल से लगातार संपर्क में था। जो कि पाकिस्तान से संचालित हो रहे थे। **छात्र प्रोटेस्ट में बडे उपद्रव की थी तैयारी** STF प्रमुख के अनुसार पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स हमीम मण्डल को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के आने-जाने रास्ते, उनके काफिले और सुरक्षा में ढील के मौके पर नजर रखने की हिदायत दे रहे थे। वहीं जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र प्रदर्शन के दौरान गडबडी फैलाने की जिम्मेदारी भी दी गई थी। इसके लिए हमीम को पुलिस की वर्दी का भी इंतजाम करने के लिए निर्देश दिए गए थे। जिससे वे आसानी से भीड में घुसकर माहौल को बिगाड सकें। STF ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया औऱ पूछताछ के बाद में कोर्ट में पेश किया। पुलिस अब दोनों को रिमांड लेकर यह पता लगाने की कोशिश में है कि इस नेटवर्क में कौन-कौन स्थानीय लोग शामिल है और उन्हें क्या क्या मदद मुहैया कराई गई थी। --- --- title: "LPG e-KYC : LPG धारकों के लिए बडी चेतावनी, इस तरह अपने मोबाईल से करें e-KYC, वरना बंद हो सकता आपका गैस कनेक्शन" slug: "lpg" author: "बिट्टू माली" category: "तकनीक" published: "2026-08-01 22:15:00" updated: "2026-08-02 18:51:59" canonical: "https://paharipatrika.in/lpg/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # LPG e-KYC : LPG धारकों के लिए बडी चेतावनी, इस तरह अपने मोबाईल से करें e-KYC, वरना बंद हो सकता आपका गैस कनेक्शन > अगर आप LPG गैस सिलेंडर इस्तेमाल करते है तो यह खबर आपके लिए कमा की है। दरअसल एलपीजी धारकों के लिए e-KYC करवाना जरुरी है। अगर आप ऐसा नहीं करते है तो आपको सिलेंडर भी नहीं मिलेगा और सब्सिडी से जुडी सेवाओं परेशानी आ सकती है। **LPG e-KYC :** अगर आप एलपीजी सिलेंडर के धारक है तो आपने भी अपने फोन में e-KYC का मैसेज जरुर देखा होगा। इसका उद्देश सरकार के अनुसार फर्जी गेस कनेक्शन को खत्म करने और गैस सब्सिडी को सही यूजर्स तक पहुंचाना है। खबरों के मुताबिक कई कारणों की वजह से लोग आसानी से e-KYC नहीं कर पा रहे है। अगर आप e-KYC नहीं करवाते है तो आपका घरेलू सिलेंडर कनेक्शन बंद हो सकता है। ऐसे में आप के लिए यह जरुरी है कि आप किस तरह से घर बैठे e-KYC कर सकते है।  **आखिर क्या-क्या परेशानियां आ रही है e-KYC में?** रिपोर्ट्स के मुताबिक गैस कनेक्शन के लिए e-KYC करवाने में सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों को हो रही है। उनके लिए एजेंसी जाकर कतार में खड़ा होना संभव नहीं है। वहीं ग्रामीण और शहरी इलाकों में इंटरनेट सही ना होने की वजह से लोगों को समस्या आ रही है। जिससे समय पर ओटीपी नहीं मिल पाता या फिर e-KYC का प्रोसेस पूरा नहीं हो पाता है। कई बार गैस एजेंसियों के पास स्टाफ की कमी होने की वजह से सभी घर जाकर वेरिफिकेशन करना संभव नहीं है, इसलिए इसकी रफ्तार धीमी है। **इस तरह सरल प्रोसेस से आप कर सकते है e-KYC** 1. इस e-KYC प्रोसेस को पूरा करने के लिए आपको सिलेंडर डिलिवरी करने वालें कर्मचारियों पर निर्भर रहना जरुरी नहीं है। यह स्टेप्स आप अपने फोन में भी पूरा कर सकते है। 2. इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से जिस भी गैस कंपनी का कनेक्शन रखते है उनका ऑफिशियल ऐप डाउनलोड कर ले और साथ में Aadhar FaceRD एप भी डाउनलोड करें। 3. इसके बाद अपने रजिस्टार्ड मोबाइल नंबर से गैस कंपनी की एप्लिकेशन में लोग इन करें औऱ अपनी प्रोफाइल पर जाइए। 4. वहां ऐप में दिए गए e-KYC या Aadhar Authentication पर क्लिक करिए। 5. अब Aadhar FaceRD के जरिए अपने चेहरे को स्कैन करें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को फोलो करें, जिससे आपका e-KYC वेरिफिकेशन घर बैठे पूरा हो जाएगा। --- --- title: "Pappu Yadav : संसद में पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, साधु बनकर बटोरा चंदा, राहुल गांधी ने भी चढाया चंदा" slug: "opposition-unique-protest" author: "बिट्टू माली" category: "राजनीति" published: "2026-08-01 21:08:09" updated: "2026-08-01 21:08:09" canonical: "https://paharipatrika.in/opposition-unique-protest/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Pappu Yadav : संसद में पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, साधु बनकर बटोरा चंदा, राहुल गांधी ने भी चढाया चंदा > संसद के मानसून सत्र में पूर्णिया जिले के सांसद पप्पू यादव साधु के भेष में नजर आए। उनके साथ दानपेटी भी थी, जिसमें वे चंदा इकट्ठा कर रहे थे। उनके अनुसार इस प्रदर्शन का मकसद राम मंदिर के चंदा चोरी मामले को अलग अंदाज में उठाना था। **Pappu Yadav :** जैसा कि आप जानते है कि फिलहाल संसद का मानसून सत्र चल रहा है। इसी बीच विपक्ष की और से तमाम मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं पेपल लीक को लेकर लाया गया बिल भी दोनों सदन में पास हो गया है। विपक्ष ने राम मंदिर चंदा चोरी केस को लेकर संसद के बाहर प्रदर्शन किया है, जो कि चर्चाओं में घिर गया है। दरअसल संसद के बाहर पप्पू यादव ने साधु के भेष में प्रदर्शन किया। पप्पू यादव ने सांकेतिक रुप से राम मंदिर में हुए कथित घोटाले का संसद के बाहर प्रदर्शन जाहिर किया। इस दौरान विपक्ष के अन्य सांसद भी मौजूद रहे। **पप्पू यादव साधु के भेष में बटोरने लगे चंदा** राम मंदिर में चंदा चोरी के मामले को लेकर विपक्ष संसद में चर्चा की मांग कर रहा है। ऐसे में शुक्रवार को पुर्णिया जिले के सांसद पप्पू यादव ने संसद के बाहर अनोखा प्रदर्शन किया। संसद के बाहर पप्पू यादव पूरी तरह साधु के भेष में नजर आए। वह दानपेटी लेकर आए और चढावा बटोरते नजर आए। इसी बीच राहुल गांधी ने भी दानपेटी में चढावा डालकर इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस पूरी घटना के दौरान अन्य नेता नारेबाजी करते हुए नजर आए। विपक्ष के इस अजीबोगरीब प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। **विपक्ष ने किया अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन** इससे पहले एंटी पेपर लीक बिल संसद के दोनों सदन में पास हो गया। इस बिल को केवल राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतेजार है। संसद में गृह मंत्री अमित शाह के मुद्दे पर भारी हंगामा हुआ है। विपक्ष 'अमित शाह संसद से गायब क्यों' के बेनर के साथ संसद में प्रदर्शन कर रहा है। बता दें कि पूरा विपक्ष 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान छात्रों के खिलाफ हुए हिंसक मुद्दे पर अमित शाह से इस्तीफा मांग रहा है। इसी वजह से संसद का पूरा दिन कोई कामकाज नहीं हो पाया। --- --- title: "Commandwealth Games 2026 : अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो में पहली बार भारत ने जीता गोल्ड मेडल" slug: "commandwealth-games-2026" author: "बिट्टू माली" category: "खेल" published: "2026-08-01 15:04:45" updated: "2026-08-01 15:04:45" canonical: "https://paharipatrika.in/commandwealth-games-2026/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Commandwealth Games 2026 : अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो में पहली बार भारत ने जीता गोल्ड मेडल > भारतीय जूडो खिलाडी अस्मिता डे ने महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। वहीं दिल्ली के हर्ष सिंह ने 60 किग्रा वर्ग में गोल्ड जीतकर अपने नाम किया है। ऐसे में इतिहास में पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में किसी भी भारतीय खिलाडी ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। **Commandwealth Games 2026 :** बता दें कि क़ॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 9वें दिन जूडो में भारतीय खिलाडियों का शानदार प्रदर्शन रहा है। भारत में जूडो में अपना दूसरा गोल्ड मेडल जीत लिया है। यह मेडल दिल्ली के रहने वाले हर्ष सिंह ने 60 किलोग्राम वर्ग में अपने नाम किया। उन्होंन ऑस्ट्रेलिया के कैट्ज जोशुआ को 10-0 से हरा रिया। उन्होंने यह शानदार जीत वाजा-अरी दांव के जरिए हासिल की। **अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जीता जूडो में गोल्ड** हर्ष सिंह ने मेडल जीता है, जो कि जूडो में भारत का यह दूसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले भारत की अस्मिता डे ने 48 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा था। वे जूडो में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय खिलाडी बनी थी। उन्होंने फाइनल मैच में कनाडा की हैदी क्वाश को हराया है। मुकाबला तय समय पर 1-1 बराबरी रहने के बाद, खेल सडन डेथ (गोल्डम स्कोर) में गया। जहां अस्मिता डे ने पॉइंट बनाकर जीत हासिल की। उनके बाद अब हर्ष सिंह ने भी गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। **जूडो में खत्म हुआ भारत का गोल्ड का सूखा** आप को जानकारी के लिए बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय जूडो खिलाडियों को लंबे समय से एक बडी कामयाबी का इंतजार था। इससे पहले भारत के खिलाडी फाइनल तक पहुंचा था, लेकिन वहां गोल्ड मेडल हाथ नहीं लगा। इससे पहले भारत के जुडो में 5 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल जीते, लेकिन हर बार खिलाडी गोल्ड मेडल के करीब पहुंचकर चूक जाते थे। ऐसे में भारत का यह सालों पुराना इंतजार अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने खत्म कर दिया। इन दोनों खिलाडियों ने अपने बेस्ट प्रदर्शन के दौरान भारत को जूडो में पहला ऐतिहासिक गोल्ड दिलाकर इतिहास रच दिया है। **कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को अब तक मिला पांचवां गोल्ड** ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का 5वां गोल्ड मेडल है। वहीं भारत ने कुल 19 मेडल जीते है। इस जीत के साथ भारत पदक तालिका में 8वें स्थान पर आ गया है। भारत ने न्यूजीलैंड को पीछे छोड दिया है। --- --- title: "PM Modi New Video Message : 'भद्दी-भद्दी गालियां देने वाले बच्चों को करना चाहता हूं माफ...' इंस्टाग्राम पर नए वीडियो संदेश में बोले पीएम नरेन्द्र मोदी" slug: "pm-modi-new-video-message" author: "बिट्टू माली" category: "राजनीति" published: "2026-08-01 00:04:13" updated: "2026-08-01 00:04:13" canonical: "https://paharipatrika.in/pm-modi-new-video-message/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # PM Modi New Video Message : 'भद्दी-भद्दी गालियां देने वाले बच्चों को करना चाहता हूं माफ...' इंस्टाग्राम पर नए वीडियो संदेश में बोले पीएम नरेन्द्र मोदी > प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को देर रात एक बार फिर इंस्टाग्राम में GenZ को संबोधित करते हुए वीडियो अपलोड किया। उन्होंने जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान कहे गए अपशब्दों को लेकर गाली देने वाले बच्चों को माफ किया है। **PM Modi New Video Message** : बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को देर रात एक फिर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए GenZ को संबोधित किया। उन्होंने इस संदेश के जरिए कहा कि बचपन में गलतियां होती है और उन्हीं गलतियों से सीखने और सुधरने का अवसर मिलता है। **पीएम नरेन्द्र मोदी ने फिर इंस्टाग्राम जारी किया वीडियो** बता दें कि पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी करते हुए कहा कि, 'हेलो फ्रेंड्स, आज तो मन करता है कि बस आपसे ही बातें करुं। जंतर-मंतर पर जो भी कुछ हुआ वो सारी दुनिया ने देखा। कई शरारती बच्चों ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जो कि किसी भी सभ्य समाज को शोभा नहीं देती। मुझे गालियां दी गई, मेरी स्वर्गीय माता को भी अपशब्द कहे गए।' **समाज में मौजूद आक्रोश पर क्या बोले पीएम मोदी?** पीएम ने कहा कि, 'समाज में मौजूद आक्रोश को अच्छी तरह समझते है। यह एक तरह का सांस्कृतिक झटका है कि हमारी बेटियां इस प्रकार की भाषा कैसे बोल सकती है। हालांकि बचपन में गलतियां होना स्वाभाविक है औऱ बच्चों को सुधारने का अवसर मिलना चाहिए। मैं बच्चों को माफ करना चाहता हूं।' **इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी हुए GenZ के बीच फेवरेट** शुक्रवार रात को जब पीएम मोदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया तो शुरुआती 30 मिनिट में ही वीडियो को 1.3 मिलियन से ज्यादा लोगों ने लाइक कर दिया। **कल भी जारी किया था इंस्टाग्राम से वीडियो संदेश** कल भी देर रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम के जरिए वीडियो संदेश जारी करके कहा था कि, 'सरकार भरोसेमंद और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। वहीं इस दिशा में सरकार लगातार एक के बाद एक जरुरी कदम उठा रही है।' --- --- title: "Rule Changes From 1st Augest : 1 अगस्त से लागू होने जा रहे है ये 10 बडे बदलाव, जानिए क्या आपकी जेब पर पडेगा सीधा असर" slug: "rule-changes-from-1st-augest" author: "बिट्टू माली" category: "व्यापार" published: "2026-07-31 23:30:29" updated: "2026-07-31 23:30:29" canonical: "https://paharipatrika.in/rule-changes-from-1st-augest/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Rule Changes From 1st Augest : 1 अगस्त से लागू होने जा रहे है ये 10 बडे बदलाव, जानिए क्या आपकी जेब पर पडेगा सीधा असर > 1 अगस्त से देश में कई बडे बदलाव होने जा रहे है। पहली तारीख से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन से लेकर रेल यात्रियों के लिए तत्काल टिकिट के नियम में बदलाव तक शामिल है। ऐसे में नियम में बदलाव की वजह से आपकी जेब पर भी असर पड सकता है। **Rule Changes From 1st Augest **: जैसा कि आप जानते है कि आज जुलाई का अंतिम दिन है। कल 1 अगस्त है, जहां से देश में कई बडे बदलाव होने जा रहे है। जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पडने वाला है। ऐसे में क्या बदलाव होने जा रहा है, ये जानना आपके लिए बेहद जरुरी है। तो आइए इस बारे में विस्तार से जानते है। **1. एलपीजी की नई किंमते हो सकती है जारी** हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की नई किंमते जारी करती है। ऐसे में 1 अगस्त, 2026 को आशा है कि एलपीजी सिलेंडर की नई किंमत सामने आ सकती है। **2. हवाई यात्रा करने वालों की जेब पर होगा सीधा असर** तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाईन फ्यूल के नए भाव जारी कर सकती है। जिसका सीधा असर हवाई यात्रियों करने वालों की जेब पर असर डालने वाला साबित हो सकता है। **3. रेलवे बदलने जा रहा है तत्काल टिकट बुकिंग से जुडा नियम** 1 अगस्त यानि कल से भारतीय रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग से जुडा नियम बदलने जा रहा है। अब टोकन देने का समय तत्काल टिकट बुकिंग शुरु होने के साथ होगा, जिससे रिजर्वेशन काउंटर पर भीड कमा जमा होगी। पहले यात्रियों को टोकन लेने और फिर टिकट बुक कराने के लिए अलग-अलग काउंटर पर जाना पडता था। **4. बैंकिंग सर्विस में होने जा रहा है यह बदलाव** कई बैंक कल से अपनी सर्विसेज पर लागू चार्ज में चेंज कर रहे है। इनमें उज्जिवन स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने ग्राहकों के लिए SMS Alert चार्ज में बदलाव कर रहा है। अब मंथली लिमिट के साथ 30 पैसे प्रति शुल्क होगा। **5. जनता पर होगी महंगाई की मार** अगस्त की शुरुआत से कपडे, टीवी, फ्रीज, वॉशिंग मशीन की किंमतो में बढोतरी देखने को मिल सकती है। ऐसे में चाय, हेयर ऑयल, साबुन जैसी रोजमर्रा चीजों की कीमत 6 से 8% तक बढ सकती है। **6. आईटीआर फाइल करने वालों के लिए जरुरी बदलाव** आयकर विभाग द्धारा इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए 31 जुलाई अंतिम तारीख तय की गई थी, जो की आज खत्म हो रही है। अब कल से आईटीआर लेट भरने पर इनकम के हिसाब से 1000 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक जुर्माना देना पड सकता है। **7. क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए महत्वपूर्ण खबर** 1 अगस्त से क्रेडिट कार्ड नीतियों में बदलाव होने जा रहा है। अब क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड औऱ शुल्क बदल सकते है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नए निर्देशों के तहत क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को बिलिंग में ज्यादा पारदर्शिता का फायदा मिलेगा। **8. CKYC 2.0 होने जा रहा है रोलआउट** 1 अगस्त से CKYC 2.0 लॉन्च होगा। जिसके जरिए बैंकिंग, बीमा औऱ म्यूचुअसल फंच सेक्टर में बार बार केवाईसी डॉक्यूमेंट्स देने की जरुरत नहीं पडेंगी। CKYC 2.0 में ग्राहकों को 14 अंको का एक यूनिक नंबर दिया जाएगा। **9. जीएसटी के बदलेंगे नियम** रिपॉर्ट के मुताबिक, ई-इनवॉइस, ई-वे बिल सिस्टम को बेहतर और ट्रांसपरेंट बनाया जा रहा है। इसके तहत बिल-टू-शिप लेन-देन में शिप-टू GSTIN देना अनिवार्य होगा। **10. बैंको जुडा है बदलाव** यह बदलाव अगस्त महीने में बैंक से जुडा जरुरी है। अगस्त महीने में बैंक हॉलिडे लिस्ट देखकर ही बाहर निकलें। अगले महीने रक्षाबंधन, 15 अगस्त, ईद-ए-मिलाद जैसे कई मौके पर बैंक में कामकाज नहीं होगा। --- --- title: "FIR On Meta India Head : पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट मामले में Meta India Head के खिलाफ FIR दर्ज, हटाए गए कई सोशल मीडिया अकाउंट्स" slug: "fir-on-meta-india-head" author: "बिट्टू माली" category: "तकनीक" published: "2026-07-31 21:12:04" updated: "2026-07-31 21:12:04" canonical: "https://paharipatrika.in/fir-on-meta-india-head/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # FIR On Meta India Head : पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट मामले में Meta India Head के खिलाफ FIR दर्ज, हटाए गए कई सोशल मीडिया अकाउंट्स > सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट किए जाने पर पुलिस ने मेटा इंडिया के हेड के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने दो मामले दर्ज किए है और इसकी जांच पुलिस फिलहाल कर रही है। **FIR On Meta India Head :** बता दें कि हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने मेटा इंडिया के हेड और कई फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट्स के खिलाफ दो मामले दर्ज किए है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मोर्फ्ड औऱ आपत्तिजनक वीडियो औऱ तस्वीरें फैलाने की इजाजत दी। ऐसे में पुलिस ने मामला दर्ज करके अब जांच शुरु कर दी है। **बिजनेसमैन अरविंद रेड्डी ने की पहली FIR** बता दें कि 29 वर्षीय बिजनेसमैन एस. अरविंद रेड्डी ने आरोप लगाया कि इंस्टाग्राम ब्राउज करते समय उन्हें कई मोर्फ्ड वीडियो और तस्वीरें मिली, जो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपमानजनक करने वाले तरीके से दिखाया गया था। उनकी शिकायत के अनुसार धर्मेंद्र प्रधान के साथ मोदी को अश्लील तरीके से दिखाया गया। शिकायत में कहा गया कि कटेंट को डिजिटल रुप से बदला गया था। वहीं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके बनाया था।  बिजनेसमैन अरविंद रेड्डी द्धारा आरोप लगया कि ऐसी पोस्ट जनता को गुमराह करती है, वहीं गलत जानकारी फैलाकर सार्वजनिक अशांति भडका सकती है। ऐसी पोस्ट सार्वजनिक हस्तियों वहीं समाज के अलग-अलग वर्गों के बीच दुश्मनी बढा सकती है। **बीजेपी कार्यकर्ता टी. साईकिरण गौड ने कराई दूसरी FIR दर्ज** तेलंगाना बीजेपी कार्यकर्ता और सोशल मीडिया CC सदस्य टी. साईकिरण गौड ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया इस्तेमाल करते हुई उन्हें फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक तस्वीरें मिली। ऐेसे सोशल मीडिया अकाउंट्स ऐसा कटेंट अपलोड कर रहे थे, जो कि भारत की संप्रभुता, अखंडता और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए हानिकारक है। **पुलिस ने दोनों मामलों में किया केस दर्ज** पुलिस ने दोनों मामलों में FIR दर्ज की है। पुलिस जांच के मुताबिक अधिकांश वीडियो डिलीट कर दिए है या फिर उन्हें इंडिया में नहीं देखा जा सकता। पुलिस ने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की धारा 66-C (पहचान की चौरी) और 67 (इलेक्ट्रॉनिक रुप में अश्लील सामग्री प्रकाशित या प्रसारित करना) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(2) (जनता में गडबडी पैदा करने वाले बयान) और 336(4) (प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाला जाली इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड) के तहत मामले दर्ज किए है। --- --- title: "Uttarakhand News: सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की मौत के मामले में सचिवालय कर्मी पति समेत तीन पर केस, जांच शुरू" slug: "uttarakhand-news-three-including-a-secretariat-staffer-husband-booked-in-connection-with-death-of-government-teacher-srishti-kandari" author: "भुप्पी पंवार" category: "उत्तराखंड" published: "2026-07-31 19:31:09" updated: "2026-07-31 19:31:09" canonical: "https://paharipatrika.in/uttarakhand-news-three-including-a-secretariat-staffer-husband-booked-in-connection-with-death-of-government-teacher-srishti-kandari/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Uttarakhand News: सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की मौत के मामले में सचिवालय कर्मी पति समेत तीन पर केस, जांच शुरू > देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के मामले में पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजनों ने दहेज और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। **Dehradun News: **देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब पुलिस जांच के दायरे में है। मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उत्तराखंड सचिवालय में निजी सचिव के पद पर कार्यरत पति सहित तीन लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80(2) (दहेज मृत्यु) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। **जानिए क्या है पूरा मामला ?** पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित श्रीकोट निवासी सृष्टि कंडारी की नवंबर 2025 में देहरादून के हर्रावाला स्थित लक्ष्मण एन्क्लेव निवासी सौरभ खत्री से  हुई थी। सृष्टि कंडारी पेशे से सरकारी शिक्षिका थी और उनके पति सचिवालय में कार्यरत हैं।  **दहेज और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप** मृतका सृष्टि कंडारी के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही सृष्टि कंडारी को दहेज की मांग और अन्य पारिवारिक कारणों को लेकर मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। शिकायत में पति सौरभ खत्री, सास परवीना देवी और ननद चारू पर लगातार उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा यह भी आरोप लगाए गए कि शादी के कुछ महीने बाद ससुर की तबीयत बिगड़ने और बाद में उनके निधन के बाद सृष्टि को परिवार में होने वाली घटनाओं के लिए जिम्मेदार ठहराया जाने लगा। आरोप है कि उसे "मनहूस" कहकर अपमानित किया जाता था, जिससे वह लगातार मानसिक दबाव में थी। मृतका की मां सीमा कंडारी के अनुसार, जब काफी देर तक बेटी से संपर्क नहीं हो पाया तो उन्होंने एक परिचित को ससुराल भेजा। इसके बाद जानकारी मिली कि सृष्टि को अस्पताल ले जाया गया है। परिवार जब श्रीनगर से देहरादून पहुंचा तो उन्हें पता चला कि 29 जुलाई को ही उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने समय पर उन्हें घटना की सूचना नहीं दी। **सोशल मीडिया पर सृष्टि कंडारी का आखिरी वीडियो वायरल** सृष्टि कंडारी की मौत पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। जिसमें सृष्टि रोते हुए कहा रही कि वह अब और सहन नहीं कर सकती। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस संदेश की सत्यता की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी और इसे भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। > [https://x.com/i/status/2082991919622430758](https://x.com/i/status/2082991919622430758) वही मृतका की मांग की शिकायत पर हर्रावाला पुलिस चौकी (थाना डोईवाला) में पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज किया गया है। **पुलिस ने शुरू की जांच ** मामले की संवेदनशीलता और आरोपी के उत्तराखंड सचिवालय में निजी सचिव के पद पर कार्यरत होने के कारण जांच पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) वंदना वर्मा को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है। --- --- title: "Asaduddin Owaisi on Vande Mataram : 'मैं मुस्लिम होने के नाते अल्लाह के अलावा किसी को नहीं मानता' वंदे मातरम से जुडा विधेयक पास होने पर भडक गए ओवैसी" slug: "asaduddin-owaisi-on-vande-mataram" author: "बिट्टू माली" category: "राजनीति" published: "2026-07-31 02:05:08" updated: "2026-07-31 02:05:08" canonical: "https://paharipatrika.in/asaduddin-owaisi-on-vande-mataram/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Asaduddin Owaisi on Vande Mataram : 'मैं मुस्लिम होने के नाते अल्लाह के अलावा किसी को नहीं मानता' वंदे मातरम से जुडा विधेयक पास होने पर भडक गए ओवैसी > गुरुवार को लोकसभा से वंदे मातरम बिल पारित हो गया है। ऐसे में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस विधेयक पर कडा एतराज जताता या है। ऐसे में उनके बयान पर राजनीतिक घमासान के आसार है। **Asaduddin Owaisi on Vande Mataram** : बता दें कि राष्ट्रीय अपमान के संशोधन विधेयक 2026 संसद से पारित हो गया। लेकिन AIMIM के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा बयान दिया है और इसका विरोध किया है। ओवैसी ने कहा है कि, 'मैं एक मुस्लिम हूं औऱ अल्लाह के सिवा किसी की भी इबादत नहीं करता। अगर मैं किसी और की इबादत करुंगा तो अपने मजहब के खिलाफ हो जाउंगा।' वहीं ओवैसी ने आरोप लगाया है कि वंदे मातरम को अनिवार्य बनाने की कोशिश संविधान में मिले धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकारों का उल्लंघन है। **ओवैसी ने बताया 'जन गण मन' और 'वंदे मातरम' में अंतर** असदुद्दीन ओवैसी ने बताया कि जब 'जन गण मन' गाया जाता है तो उसमें देश और उसके लोगों का सम्मान दिखाई देता है, वहीं जब'वंदे मातरम' गाया जाता है तो उसमें देवी-देवताओं की आराधना का भाव शामिल है। उनके अनुसार दोनों की पकृति अलग है और इन्हें एक समान नहीं माना जा सकता। औवेसी के अनुसार 1950 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने वंदे मातरम को राष्ट्रीय गीत का दर्जा देने के मामलें में बडी गलती थी। इसके लिए संसद में कोई औपराचिक प्रस्ताव पारित नहीं हुआ था। वहीं संविधान में कहीं भी 'राष्ट्रीय गीत' की स्पष्ट परिभाषा नहीं है। **औवेसी ने दिया संविधान के अनुच्छेदों का हवाला** असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार इस विधेयक के जरिए संविधान के अनुच्छेद 25, 26 और 29 में दिए गए धार्मिक स्वतंत्रता और सांस्कृतिक अधिकारों का उल्लंघन कर रही है। उनके अनुसार किसी भी व्यक्ति को उसकी धार्मिक मान्यताओं के विरुद्ध कोई कार्य करने के लिए बाधित नहीं किया जा सकता। **संसद में वंदे मातरम को लेकर छिडी है बहस** असदुद्दीन ओवैसी के वंदे मातरम पर बयान के बाद राष्ट्रीय गीत की संवैधानिक स्थिति औऱ धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। अब इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष औऱ विपक्ष के बीच राजनीतिक टकराव और बढने की संभावना है। --- --- title: "Bihar Police : बिहार पुलिस का गजब कारनामा, 4 महीने से रुस में रहे युवक पर छात्र प्रोटेस्ट के खिलाफ दर्ज की FIR" slug: "neet-protest" author: "बिट्टू माली" category: "राजनीति" published: "2026-07-30 14:41:00" updated: "2026-07-30 14:53:21" canonical: "https://paharipatrika.in/neet-protest/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Bihar Police : बिहार पुलिस का गजब कारनामा, 4 महीने से रुस में रहे युवक पर छात्र प्रोटेस्ट के खिलाफ दर्ज की FIR > सोशल मीडिया पर एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मोहम्मद सदाकत, जो कि 4 महीनों से रुस में है। उनके खिलाफ बिहार पुलिस ने छात्र से जुडे प्रदर्शन में एक FIR दर्ज की है। **Bihar Police** : पूरे देश में छात्र प्रोटेस्ट खत्म होने के बाद अब पुलिस वायरल वीडियो की जांच करते हुए प्रदर्शनकारी पर एक्शन लेने के मूड में। ऐसे में वायरल वीडियो से फेशियल रिकग्निशन सिस्टम की मदद से पुलिस प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कर रही है। ऐसे में बिहार के किशनगंज इलाके से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक युवक ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए वीडियो बनाया है कि पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान उस पर FIR दर्ज की है, लेकिन वह पिछले चार महीने से रुस में रह रहा है। **सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो** आप को बता दें कि जिला के बहादुरगंज के सतमेढी कोलभितत्ता निवासी मोहम्मद सदाकत कौनेन का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में वह खुद बता रहे है कि वह पिछले चार महीनों से रुस में है और 25 जुलाई को बहादुरगंज के एलआरपी चौक में हुए प्रदर्शन के दौरान वहां मौजूद ना होने के बावजूद उनपर FIR दर्ज किया गया है। ऐसे में मोहम्मद सदाकत कौनेन ने वीडियो में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए प्रशासन से अपील की है कि यदि जांच में उसके दावे सही पाएं जाते है तो उसका नाम FIR से हटाया जाएं। **बिहार सरकार ने सभी FIR वापस लेने की घोषणा की** बिहार सरकार ने सोमवार को बड़ा फैंसला लेते हुए नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के दौरान सभी मामलों को वापस लेने की घोषणा कर दी है। गृह विभाग द्धारा जारी अधिसूचना के अनुसार 26 जुलाई सुबह 6 बजे से पहले दर्ज सभी FIR, शिकायतें और कारण बताओं नोटिस वापस लिए जाएंगे। वहीं प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार सभी लोगों को तत्काल रिहा करने का निर्देश किया गया है। ऐसे में इस मामले को लेकर अब राजनीति तेज हो गई है। क्षेत्र के स्थानीय जिला पार्षद प्रतिनिधि इमरान आलम ने इसकी निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इस तरह के कई मामले है। --- --- title: "Who Is Gulveer Singh : कौन है नायब सूबेदार गुलवीर सिंह, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता पहला रजत पदक" slug: "who-is-gulveer-singh" author: "बिट्टू माली" category: "खेल" published: "2026-07-30 11:44:00" updated: "2026-07-30 11:45:20" canonical: "https://paharipatrika.in/who-is-gulveer-singh/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Who Is Gulveer Singh : कौन है नायब सूबेदार गुलवीर सिंह, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता पहला रजत पदक > उत्तरप्रदेश के अलीगढ के सिरसा गांव के बेटे गुलवीर सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 10000 मीटर की दौड में रजत पदक जीतकर देश और अपने जिले का नाम रोशन किया। इसकी खबर मिलते ही पूरे गांव में जश्न मनाया गया और लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया। **Who Is Gulveer Singh** : बता दें कि अलीगढ जिले की अतरौली तहसील क्षेत्र के एक छोटे से गांव सिरसा से निकलकर नायब सूबेदार गुलवीर सिंह ने वह करके दिखाया, जो पहले किसी भी भारतीय नहीं कर पाया है। दरअसल गुलवीर ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 10000 मीटर दौड में रजत पदक जीतकर उन्होंने इस स्पर्धा में पदक पाकर पहले भारतीय बनने का गौरव हासिल किया है। देश के लिए पदक जीतने पर धावक गुलवीर सिंह के गांव में ग्रामीणों ने मिठाईयां बाटकर एक दूसरे को बधाई दी है। **नायब सुबेदार गुलवीर सिंह ने भारत का नाम किया रोशन** प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीगढ जिले की अतरौली तहसील के गांव सिरसा के गुलवीर सिंह भारतीय सेना की प्रतिष्ठित '**द ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट**' में नायब सूबेदार के पद पर तैनात है। भारतीय सेना की जिम्मेदारियों के साथ साथ गुलवीर सिंह ने खेलों में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया है। पिछले कई वर्षों में नायब सुबेदार ने एशियन चैंपियनशिप और एशियन गेम्स सहित कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधिन्त्व कर चुके है। स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हो रही कॉमनवेल्थ गेम्स में 10000 मीटर की दौड में रजत पदक जीतकर देश और अलीगढ का नाम रोशन किया है। **खराब मौसम में भी गुलवीर ने नहीं मानी हार** बता दें कि स्कॉटलैंड के ग्लासगो में बारिश औऱ ठंडे मौसम के बीच हुई इस दौड में मुकाबला और कठिन हो गया था। विपरीत परिस्थिति होने के बावजूद गुलवीर ने अपना बेस्ट दिया और अंतिम चरण तक पदक की दौड में बने रहे।  अंत में उन्होंने रजत पदक जीतकर भारत के लिए ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है। गुलवीर इससे पहले भी भारतीय लंबी दूरी की दौड में वर्ष 2025 में 5000 मीटर दौड को 13 मिनिट से भी कम समय में पूरा करने वाले पहले भारतीय धावक बने थे। वहीं इस साल स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुष 10000 मीटर की दौड गुलवीर ने 27 मिनिट 49.78 सेकंड में तय की है। भारतीय एथ्लेट्स अब लंबी दूरी की स्पर्धाओं में विश्व स्तर अपनी मजबूत पहचान बना रहे है। --- --- title: "Kangana Ranaut New Video: कंगना रनौत का 'Gen-Z' पर नया वीडियो: मीडिया और 'फेमिनिस्टों' पर साधा निशाना" slug: "kangana-ranaut-new-video-kangana-ranauts-new-video-on-gen-z-targeting-the-media-and-feminists" author: "दीपक पंवार" category: "राजनीति" published: "2026-07-30 07:53:25" updated: "2026-07-30 07:53:25" canonical: "https://paharipatrika.in/kangana-ranaut-new-video-kangana-ranauts-new-video-on-gen-z-targeting-the-media-and-feminists/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Kangana Ranaut New Video: कंगना रनौत का 'Gen-Z' पर नया वीडियो: मीडिया और 'फेमिनिस्टों' पर साधा निशाना > भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के 'Gen-Z' और NEET प्रदर्शनकारियों पर दिए गए बयान से विवाद गहरा गया है। 'जेनरेशन गटर' वाली बयान के बाद अब उन्होंने एक नया वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी है। कंगना ने मीडिया और तथाकथित 'फेमिनिस्टों' पर निशाना साधते हुए समाज में मर्यादा की बात कही है। **Kangana Ranaut New Video: **भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपने Gen-Z को लेकर दिए बयानों को लेकर सुर्खियों में है। वही अब उन्होंने एक नया वीडियो जारी कर अपने बयानों को लेकर स्पष्टीकरण दिया और मीडिया और फेमिनिस्ट पर निशाना साधते हुए कहा कि वह युवाओं के खिलाफ नहीं बल्कि सड़क पर होने वाले अश्लील व्यवहार का विरोध कर रही थी। **कंगना के जनरेशन गटर बयान से हुई थी शुरुआत ** दरअसल कंगना रनौत ने नई पीढ़ी की पश्चिमी सोच वाली महिलाओं को जनरेशन गटर कहा था जिसके बाद यह विवाद शुरू हो गया। कंगना का कहना था कि आज की पीढ़ी नशा करने और शारीरिक संबंध बनाने को अपनी आजादी मानती है जबकि इनमें से अधिकांश युवा अपने अभिभावकों की कमाई पर निर्भर रहते हैं और अपनी जिम्मेदारियों से भागते है। कंगना के अनुसार इस पीढ़ी में अनुशासन और संस्कार की कमी है। **आलोचना के बाद कंगना ने जारी किया नया वीडियो ** चारों तरफ से हो रही आलोचनाओं के बाद कंगना रनौत ने एक वीडियो जारी कर अपनी स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया है और मीडिया उनके सकारात्मक बयानों को छिपा रहा है। कंगना ने कहा कि उन्होंने उन प्रदर्शनकारियों का विरोध किया था, जो सड़क पर बच्चों और बुजुर्गों के सामने अनैतिक और अभद्र व्यवहार कर रहे थे। उनका मानना है कि समाज में ऐसी हरकतों को सामान्य नहीं माना जा सकता, क्योंकि इससे बच्चों पर गलत असर पड़ता है और बुजुर्गों को शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। **मीडिया और फेमिनिस्ट पर लगाए आरोप ** कंगना ने अपने वीडियो में मीडिया पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया केवल लाइक्स और फॉलोअर्स के लिए उनके खिलाफ माहौल बना रहा है। इसके साथ ही उन्होंने उन 'फेमिनिस्ट' एंकर्स की भी आलोचना की, जो युवाओं पर मर्यादा का बोझ न डालने की वकालत करती हैं। कंगना ने स्पष्ट किया कि मर्यादा में रहना कोई विकल्प नहीं, बल्कि सभ्य समाज का नियम है। उन्होंने संविधान का हवाला देते हुए कहा कि किसी की आजादी वहीं खत्म हो जाती है, जहां से दूसरे के अधिकार शुरू होते हैं।   --- --- title: "Plastic Currency : जल्द ही हाथ में होंगे ₹10 औऱ ₹20 रुपए के नोट, केंद्र सरकार की मिली मंजूरी" slug: "plastic-currency-soon-to-be-hand-in-10-and-20-notes-approved-by-the-central-government" author: "बिट्टू माली" category: "व्यापार" published: "2026-07-29 22:38:57" updated: "2026-07-29 22:38:57" canonical: "https://paharipatrika.in/plastic-currency-soon-to-be-hand-in-10-and-20-notes-approved-by-the-central-government/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Plastic Currency : जल्द ही हाथ में होंगे ₹10 औऱ ₹20 रुपए के नोट, केंद्र सरकार की मिली मंजूरी > आरबीआई द्धारा 100 करोड 10 रुपए के नोट और 100 करोड 20 रुपए के नोट जारी करेगा। जिससे 200 करोड पॉलिमर नोटों का ट्रायल होगा, इसकी लागत करीब 3000 करोड रुपए की होगी। ऐसे में फिलहाल बाजार में मौजूद कागजी नोटों का क्या होगा जानिए बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक की और से भेजे गए प्रस्ताव को केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद ही देश में जल्द ही 10 रुपए और 20 रुपए की पॉमिलर नोट यानी प्लास्टिक की करेंसी देखने को मिलेगी। संसद में सरकार की और से ये महत्वपूर्ण जानकारी शेयर की गई है। जानकारी के अनुसार 10 रुपए और 20 रुपए मूल्य के करेंसी नोटों को सबसे पहले फील्ड ट्रायल के लिए जारी किया जाएगा और इसके सफल होने पर इसे नियमित किया जाएगा। **100-100 करोड नोटों का किया जाएगा फील्ड ट्रायल** केंद्र की मोदी सरकार की और से संसद में प्लास्टिक के नोटों से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी शेयर की गई है। इसमें आरबीआई के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए सरकार ने बताया है कि 10 रुपए और 20 रुपए के 100-100 करोड पोलिमर नोटों का फील्ड ट्रायल किया जाएगा। इस ट्रायल के सफल होने के बाद इन प्लास्टिक के नोट्स को नियमित जारी करने की योजना है। **बाजार में मौजूद कागजी नोटों का क्या होगा?** नरेन्द्र मोदी सरकार की और से 10-20 रुपए के प्लास्टिक नोटों के ट्रायल के बारे में अपडेट जारी करते हुए ये भी साफ किया गया है कि वर्तमान में सर्कुलेशन में मौजूद कागजी नोटों पर इसका कोई असर नहीं होगा। मतलब कि कागजी नोट बंध नहीं है। लेकिन पॉलिमर नोटों के साथ ही बाजार में मौजूद रहेंगे। इसके साथ सरकार ने कहा है कि फिलहाल कागजी करेंसी को पूरी तरह से रिप्लेस करके पॉलिमर नोटों से बदलाव करने का कोई ईरादा नहीं है। **पहली बार कहां बने थे प्लास्टिक के नोट?** पॉलिमर से बने नोट भारत में पहली बार सर्कुलेशन में लाने की तैयारी की जा रही है। लेकिन सबसे पहली बार ऑस्ट्रेलिया ने इसे 1988 की साल में पेश किया था। वही अब 50 से अधिक देशो में इसका उपयोग किया जाता है। प्लास्टिक के नोट्स कागजी करेंसी के मुकाबले में अधिक टिकाऊ, नकली नोट बनाने में मुश्किल और लंबी आयु वाला माना जाता है। इसमें छपाई की लॉन्गटर्म लागत कम आती है। --- --- title: "AI Surveillance in Protest : जंतर-मंतर पर हिंसा को बढावा देने पहुंचे थे 2900 क्रिमिनल, अब दिल्ली पुलिस ने FRS के जरिए की पहचान" slug: "ai-surveillance" author: "बिट्टू माली" category: "तकनीक" published: "2026-07-29 22:28:22" updated: "2026-07-29 22:28:22" canonical: "https://paharipatrika.in/ai-surveillance/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # AI Surveillance in Protest : जंतर-मंतर पर हिंसा को बढावा देने पहुंचे थे 2900 क्रिमिनल, अब दिल्ली पुलिस ने FRS के जरिए की पहचान > जंतर-मंतर पर प्रदर्शन स्थल के आसपास तैनात फेशियल रिकग्निशन सिस्टम की मदद से आपराधिक बैकग्राउंड वाले करीब 2900 लोगों की पहचान की गई है, जिसमें कुछ अपराधी ऐसे भी शामिल है, जिनपर हत्या, डकैती, रेप जैसे गंभीर मामले दर्ज है। **AI Surveillance in Protest **: हाल में ही जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्धारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले फैशियल रिकग्निशन सिस्टम का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस की मानें तो इस सिस्टम के जरिए 2900 लोगों की पहचान की गई है, जिनमें हत्या, डकैती, रैप और अपहरण जैसे गंभीर अपराधों के अपराधी भी शामिल थे। इस फेशियल रिकग्निशन सिस्टम के कैमरों की मदद से शामिल चेहरों को स्कैन किया गया। फिर मोजूद क्रिमिनल डेटाबेस पर सर्च किया गया, जिससे पुराने रिकॉर्ड वाले लोगों की पहचान की जा सके। **2900 लोगों की हुई सिस्टम के जरिए पहचान** पुलिस ने बताया कि AI सिस्टम के जरिए प्रदर्शन के जंतर-मंतर और उसके आस-पास मौजूद लोगों को स्कैन किया। जिसमें करीब 2900 ऐसे लोगों की पहचान की गई, जिनका सिस्टम में आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज था। वहीं 2873 लोगों की और बारीकी से जांच करने पर पता लगा कि 989 लोगों पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें हत्या, डकैती, रेप और अपहरण जैसे गंभीर मामले थे। ऐसे में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान इस काम का मकसद सुरक्षा का जायजा लेना था। ताकि भीडभाड वाले समय में होने वाले खतरों या गडबडी की पहचान पहले से की जा सके। **सुरक्षा बनाए रखना था मकसद** पुलिस ने कहा कि इस टेक्नोलॉजी की मदद से वॉन्टेड लोग, अपराधियों की पहचान करना था। साथ ही इससे बडी भीड पर बेहतर ढंग से नजर रखने में भी मदद मिली। उन्होंने कहा कि सिस्टम द्धारा पहचान किए जाने का मतलब दोषी ठहराया जाना या प्रदर्शन के दौरान किसी भी अपराध शामिल होना नहीं है। **अब टेक्नोलॉजी पर बढी है निर्भरता** AI फेशियल रिकग्निशन सिस्टम का इस्तेमाल यह दिखाता है कि बडी सभाओं के दौरान भीड को संभालने और लोगों की सुरक्षा के लिए अब टेक्नोलॉजी पर निर्भरता बढी है। यह सिस्टम मैन्युअल वेरिफिकेशन के मुकाबले तेजी से पहचान करने में मदद करता है। लेकिन चेहरा पहचान करने वाली तकनीक के इस्तेमाल से लोगों के अधिकारों के लिए काम करने वालों की चिंता बढ गई है। उनका कहना है कि इससे लोगों की प्राइवेसी और शांति से विरोध करने की आजादी पर असर पडता है। --- --- title: "Dehradoon Bridge Collapse : देहरादून में घंसा 16 करोड का नया पुल, रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी खतरे के निशान पर, उत्तराखंड में आफत की बारिश" slug: "dehradoon-bridge-collapse" author: "बिट्टू माली" category: "उत्तराखंड" published: "2026-07-29 20:19:51" updated: "2026-07-29 20:19:51" canonical: "https://paharipatrika.in/dehradoon-bridge-collapse/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Dehradoon Bridge Collapse : देहरादून में घंसा 16 करोड का नया पुल, रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी खतरे के निशान पर, उत्तराखंड में आफत की बारिश > इन दिनों पहाडों मानसून जमकर मेहरबान है। ऐसे में उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद हालात चुनौतीपूर्ण हो गए। रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी अपने खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं देहरादून में 16 करोड का बना नया पुल घंस गया है। **Dehradoon Bridge Collapse** : इन दिनों पूरे देश में मानसून फैल चुका है, जिसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है। वहीं उत्तराखंड में भी कई इलाकों में भारी बारिश का असर देखने को मिल रहा है।  रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी के जलस्तर में तेजी से बढ रहा है। वहीं देहरादून में बारिश के बीच प्रेमनगर के नंदा की चौकी स्थित टोंस नदी पर बने नए पुल को नुकसान पहुंचने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक बता दें कि रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी खतरे के निशान तक पहुंच गई है। नदी का डेंजर लेवल 627 मीटर है, वहीं जलस्तर 626 मीटर तक पहुंच चुका है।  अलकनंदा नदी का जलस्तर बढने की वजह से भगवान शिव की मूर्ति भी जलमग्न हो गई है औऱ नदी का पानी कई आवासीय इलाकों तक पहुंचने लगा है, जिसकी वजह से नुकसान का खतरा बढ रहा है। इसी बीच खतरे को देखते हुए प्रशासन लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं क्षेत्र में भारी बारिश के चलते रुद्रप्रयाग में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।  केदारनाथ हाईवे पर भी जगह-जगह पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है। जिसके कारण मौसम को देखते हुए केदारनाथ यात्रा पर भी फिलहाल रोक लगा दी गई है। जिसकी वजह से केदारनाथ में प्रतिदिन यात्रालुओं की संख्या प्रतिदिन घटकर 1000 से भी कम हो गई है। इसी बीच उत्तराखंड के देहरादून में लगातार बारिश की बजह से प्रेमनगर के नंदा की चौकी स्थित टोंस नदी पर बने नए पुल को नुकसान पहुंचने की सूचना सामने आई है। खबरों के मुताबिक हाल में निर्मित यह पुल बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके चलते देहरादून, विकासनगर औऱ हिमाचल प्रदेश की और जाने वाला यातायात प्रभावित हुआ है। इस घटना के बाद पुल के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठने लगे है। पुल को फिलहाल कितना नुकसान हुआ है और इसके पुल टूटने के पीछे की वजह क्या है, इस पर प्रशासन की औऱ से अधिक जानकारी का इंतजार है। आप को बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने 2 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश, जम्मू-काश्मीर और उत्तराखंड के कई ईलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। --- --- title: "Abhijeet Dipke : 'अगर छात्रों पर हुई FIR वापस नहीं ली तो जल्द ही करेंगे बड़ा आंदोलन' अभिजीत दीपके ने सरकार दी बडी चेतावनी" slug: "abhijeet-dipke" author: "बिट्टू माली" category: "राजनीति" published: "2026-07-29 19:36:53" updated: "2026-07-29 19:36:53" canonical: "https://paharipatrika.in/abhijeet-dipke/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Abhijeet Dipke : 'अगर छात्रों पर हुई FIR वापस नहीं ली तो जल्द ही करेंगे बड़ा आंदोलन' अभिजीत दीपके ने सरकार दी बडी चेतावनी > सीजेपी पार्टी के संस्थाकप अभिजीत दीपके ने एक बार फिर सरकार बडी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर प्रदर्शनकारी और छात्रों पर हुई FIR सरकार वापस नहीं लेती है तो जल्द ही बड़ा आंदोलन देखने को मिल सकता है। **Abhijeet Dipke** : बता दें कि कोकरोच जनता पार्टी के संस्थाकर अभिजीत दीपके ने दोबारा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस इसी तरह से छात्रों को परेशान करती रही तो कोकरोच जनता पार्टी एक बडे शांतिपूर्ण आंदोलन के जरिए इसका जवाब देगी। उनका कहना है कि सरकार को छात्रों को टार्गेट करना औऱ उनका उत्पीडन बंद करना चाहिए। आप को जानकारी के लिए बता दें कि कोकरोच जनता पार्टी सरकार से आश्वासन चाहती है कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई भी प्रकार का मामला दर्ज नहीं होना चाहिए औऱ ना ही उन्हें परेशान करना चाहिए। सीजेपी का कहना है कि प्रदर्शन को 25 जुलाई को समाप्त करने से पहले सरकार के साथ हुई बातचीत में इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी। **सरकार पर वापस लें सभी FIR - सीजेपी प्रवक्ता** कोकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा है कि, 'सरकार के लिए अपने वादों को पूरा करने की समय-सीमा आज खत्म हो रही है। हम फिर एक बार सरकार से अपील करते है कि वह अपने वादें पूरे करे और सभी FIR वापस लें। वे यह सुनिश्चित करे कि किसी भी प्रदर्शनकारी के खिलाफ भविष्य में कोई कार्रवाई ना हों।' **सीजेपी ने दी बडी चेतावनी** सीजेपी पार्टी के प्रवक्ता ने चेतावनी देते हुए कहा कि, 'अगर सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती है को जैसा कि हम पहले ही बता चूके है कि कोकरोच जनता पार्टी के पास छात्रों और प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा के लिए देशव्यापी प्रदर्शन शुरु करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा।' उन्होंने आगे कहा कि, 'अगर वे युवाओं को चुप रहने की उम्मीद नहीं कर सकती. अगर वादों का सम्मान नहीं किया गया तो भारत की सडकें एक बार फिर युवाओं की आवाज जरुर बनेगी।' इससे पहले भी आशुतोष रांका ने कहा था कि, 'तीसरे दौर की वार्ता में हमारे बीच यह सहमति बनी थी कि देशभर में प्रदर्शनकारियों औऱ आयोजकों के खिलाफ सभी एफआईआर वापस ली जाएगी और भविष्य में किसी भी आयोजक या प्रदर्शनकारी के खिलाफ कोई नई एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी।' --- --- title: "Kendarnath Yatra : मानसून की मार से धीमी पडी केदारनाथ यात्रा, श्रद्धालुओं की संख्या रोजाना 1000 से भी कम" slug: "kendarnath-yatra-kedarnath-yatra-slows-down-due-to-monsoon-number-of-devotees-less-than-1000-daily" author: "बिट्टू माली" category: "उत्तराखंड" published: "2026-07-28 21:05:18" updated: "2026-07-28 21:05:18" canonical: "https://paharipatrika.in/kendarnath-yatra-kedarnath-yatra-slows-down-due-to-monsoon-number-of-devotees-less-than-1000-daily/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Kendarnath Yatra : मानसून की मार से धीमी पडी केदारनाथ यात्रा, श्रद्धालुओं की संख्या रोजाना 1000 से भी कम > कठिन मौसम की वजह से केदारनाथ यात्रा प्रभावित हुई है। जहां पहले यात्रालुओं का हुजूम पहुंचता था, वहीं अब प्रतिदिन 1 हजार के कम लोग केदरनाथ पहुंच रहे है। मानसून की वजह से केदारनाथ यात्रा की रफ्तार धीमी हो गई है। **Kedarnath Yatra **: इन दिनों में पहाडों में मानसून ने अपनी व्यापक असर दिखाने की शुरुआत कर दी है। जिसकी वजह से केदारनाथ जाने वाले यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। धाम में बारिश के कारण यात्रा प्रभावित हो रही है। जिसकी वजह से तीर्थयात्रियों की संख्या घटकर प्रतिदिन एक हजार से भी नीचे पहुंचने लगी है। संख्या में भारी गिरावट के कारण केदारनाथ धाम के स्थानीय व्यापार, होटल व्यवसाय और अन्य पर्यटन गतिविधियों पर भी असर पड रहा है। इसकी वजह से व्यापार को भारी नुकसान हो रहा है। केदारनाथ धाम में लगातार भारी बारिश के चलते कई स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने की घटनाएं सामने आ रही है। हालांकि इसके सामने प्रसाशन और संबंधित विभाग मार्ग को यात्रा के लिए सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रहे है।  लेकिन बीच-बीच में यात्रा बाधित होने की वजह से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड रहा है। वहीं केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी कई जगह पर मलबा और पथ्थर गिरने से यात्री पर जोखम बना रहता है। आप को बता दें कि केदारघाटी में देर रात और तडके होने वाली भारिश के बावजूद वाहनों का लगातार संचालन जारी रहने से स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों ने चिंता जताई है।  व्यापारियों ने मानसून के दौरान रात के समय पहाडी क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क हादसों का खतरा कई गुना बढ जाता है। ऐसे में सुरक्षा की मद्देनजर एक निश्चित समय के बाद वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई जानी चाहिए। इस बारे में श्री केदारधाम होटल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी ने कहा कि आगामी दिनों में कांवड यात्रा भी शुरु होने वाली है। ऐसे हाल में पुलिस और प्रशासन को अपनी व्यवस्थाओं को और भी सुदृढ बनाने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि, 'बरसात के मौसम में यात्रियों और वाहन चालकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। वहीं रात्रि में एक निर्धारित समय के बाद केदारनाथ हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंध करना चाहिए, जिससे संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।' --- --- title: "CKYC 2.0 - अब बैंक में बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने की नहीं होगी जरुरत, अगस्त में लॉन्च होने जा रहा है CKYC 2.0" slug: "ckyc-20-no-more-repetitive-bank-documents-launching-in-august-ckyc-20" author: "बिट्टू माली" category: "तकनीक" published: "2026-07-28 20:26:34" updated: "2026-07-28 20:26:34" canonical: "https://paharipatrika.in/ckyc-20-no-more-repetitive-bank-documents-launching-in-august-ckyc-20/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # CKYC 2.0 - अब बैंक में बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने की नहीं होगी जरुरत, अगस्त में लॉन्च होने जा रहा है CKYC 2.0 > देशभर के बैंक और बीमा कंपनियां अगस्त से CKYC 2.0 शुरु करने की तैयारी कर रही है। इसके आने के बाद ग्राहकों को बैंकिग, बीमा कंपनियां और निवेश के लिए बार-बार डॉक्यूमेंट्स नहीं देने होंगे। CKYC 2.0 आने के बाद आपको 14 अंको का एक अलग नंबर दिया जाएगा। **CKYC 2.0** - भारत में जल्द ही CKYC 2.0 यानी कि सेंट्रल नौ योर कस्टमर प्रोजेक्ट लॉन्च करने की तैयारी में है। इस नए सिस्टम के जरिए लोगों की पहचान करने के प्रोसेस आसान रहेगी।  खबरों के मुताबिक RBI, SEBI औऱ IRDAI मिलकर इसे अगस्त 2026 में लॉन्च कर सकते है। इसकी वजह से बैंक खाता खुलवाने, बीमा खरीदने या निवेश करने के लिए अलग KYC नहीं कराना पडेगा। **जानिए आखिर क्या है CKYC 2.0?** बता दें कि CKYC 2.0 भारत के मौजूदा सेंट्रल केवाईसी रजिस्ट्री का एक अपग्रेडेड और हाई-टेक वर्जन है। इसकी मदद से एक सुरक्षित सेंट्रल डेटाबेस से ग्राहकों की पहचान प्राप्त की जा पाएगी। इसके बाद आपको बार बार डॉक्यूमेंट्स नहीं देने होंगे। सिर्फ एक OTP की मदद से काम हो जाएगा। **अभी के सिस्टम से कितना बेहतर है CKYC 2.0?** अभी के KYC सिस्टम में डुप्लीकेट एंट्री और पुरानी जानकारी अपडेट ना होने जैसी कई खामियां है। जिसकी वजह से बैंक और बीमा कंपनियां लोगों से बार-बार डॉक्यूमेंट्स मांगते है। CKYC 2.0 आने के बाद यह समस्या दूर हो जाएगी। नया सिस्टम डेटा रेकॉर्ड्स को सुरक्षित रखेगा, जिसकी वजह से कागजी कार्रवाई में समय नहीं लगेगा। **CKYC 2.0 आने से आपको होगा यह लाभ** नया CKYC 2.0 आने से बैंकिग, म्यूचुअल फंड, बीमा क्षेत्र में लोग ज्यादा रुचि दिखाएंगे। फिलहाल बार-बार KYC करवाने की झंझट से लोग परेशान रहते है। इसके अलावा CKYC 2.0 धोखाधडी रोकने में भी मदद साबितगार होगा। वहीं सेंट्रल एजेंसियां संदिग्ध लेन-देन पर आसानी से नजर रख पाएंगी। **इस तरह करेगा CKYC 2.0 काम** एक बार सिस्टम सेंट्रल डेटाबेस में रजिस्ट्रेशन होने के बाद 14 अंक कों का CKYC नंबर मिल जाएगा। फिर आपको बैंक, बीमा कंपनी या फिर निवेश के लिए डॉक्यूमेंट्स देने की जरुरत नहीं होगी। आपकी अनुमति के बिना इसे कोई भी एक्सेस नहीं कर पाएगा। इसे एक्सेस करने के लिए OTP की जरुरत पडेगी। --- --- title: "PM Modi Post Removal : पीएम मोदी का पहला GenZ वीडियो फेसबुक ने भारत में ही कर दिया था ब्लोक, अब मेटा ने मांगी माफी" slug: "pm-modis-first-genz-video-was-blocked-by-facebook-in-india-now-meta-apologizes" author: "बिट्टू माली" category: "राजनीति" published: "2026-07-28 14:18:20" updated: "2026-07-28 14:18:20" canonical: "https://paharipatrika.in/pm-modis-first-genz-video-was-blocked-by-facebook-in-india-now-meta-apologizes/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # PM Modi Post Removal : पीएम मोदी का पहला GenZ वीडियो फेसबुक ने भारत में ही कर दिया था ब्लोक, अब मेटा ने मांगी माफी > दरअसल पीएम नरेन्द्र मोदी ने छात्र को संबंधित करते हुए एक वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया था। जिसके बाद वह वीडियो मेटा द्धारा हटाया गया था, जिसके बाद वह रिस्टोर कर दिया गया था। इस मामले में मेटा ने अब सरकार से माफी मांगी है। **PM Modi Post Removal** : नीट पेपर लीक मामले के बीच अब फेसबुक विवाद में घिर गया है। दरअसल पीएम नरेन्द्र मोदी का एक वीडियो जो कि उन्हीं के पेज से पोस्ट किया गया था, वह भारत में फेसबुक पर कुछ घंटो के लिए उपलब्ध नहीं था। वीडियो पर कानूनी अनुरोध के कारण क्षेत्र में उपलब्ध न होने का संदेश दिखाया गया था। **जानिए क्या है पूरा विवाद जानिए?** सोशल मीडिया कंपनी मेटा इन दिनों एक विवाद में घिर गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने GenZ को लेकर एक सेल्फी वीडियो पोस्ट किया था, जो कि कुछ समय के लिए भारत में फेसबुक पर नहीं देखा जा सका था।  पीएम मोदी के उस वीडियो के उस वीडियो को हटाने के बाद 'See Why' लिखा आ रहा था, उसमें लिखा आ रहा था कि लीगल रिक्वेस्ट यानी कानूनी अनुरोध की वजह से यह मीडिया आपके क्षेत्र में उपलब्ध नहीं है। जिसके कुछ समय बाद मेटा द्धारा वह वीडियो रिस्टोर कर दिया गया था। इसको लेकर मेटा सवालों से घिर गया है। **भाजपा ने मेटा पर खडे किए सवाल** महाराष्ट्र बीजेपी के प्रवक्ता प्रीति गांधी ने सोशल मीडिया पर कंपनी की आलोचना करते हुए कहा कि, दुनिया के सबसे बडे लोकतंत्र के पीएम देश के युवाओं से जुडने के लिए पहला सेल्फी वीडियो साज्ञा किया और फेसबुक ने उसे भारत में ही सीमित कर दिया। आखिर मेटा को यह अधिकार किसने दिया कि भारत के लोग क्या देखेंगे और क्या नहीं? **मेटा ने मांगी माफी** सूत्रों के अनुसार फेसबुक से पीएम नरेन्द्र मोदी का वीडियो हटाए जाने के मामले में मेटा ने सरकार से माफी मांगी है। मेटा ने अपनी गलती मानते हुए बताया कि उनकी और से तकनीकी गडबडी का नतीजा था। इस मामले को सरकार ने गंभीरता से लिया है और मेटा के अधिकारियों को जल्द ही तलब किया जाएगा। --- --- title: "Anti Paper Leak Bill : सरकार द्धारा संसद में एंटी पेपर लीक हुआ किया गया पेश, 10 साल तक की जेल और 10 करोड रुपए तक का है जुर्माना" slug: "anti-paper-leaked-by-government-in-lok-sabha-jail-up-to-10-years-and-fine-up-to-rs-10-crore" author: "बिट्टू माली" category: "राजनीति" published: "2026-07-28 13:17:24" updated: "2026-07-28 13:17:24" canonical: "https://paharipatrika.in/anti-paper-leaked-by-government-in-lok-sabha-jail-up-to-10-years-and-fine-up-to-rs-10-crore/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Anti Paper Leak Bill : सरकार द्धारा संसद में एंटी पेपर लीक हुआ किया गया पेश, 10 साल तक की जेल और 10 करोड रुपए तक का है जुर्माना > सरकार द्रारा संसद में एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक पेश किया गया है। जिसमें पेपर लीक पर करीब 10 साल तक की जेल और 10 करोड रुपए तक जुर्माना लग सकता है, बिल से जुडी ये 5 खास बातें जानिए **Anti Paper Leak Bill** : आज केंद्र सरकार ने लोकसभा में 'The Public Examinations संशोधन विधेयक, 2026' पेश किया है। इसका मुख्य उद्देश्य पेपर लीक, संगठित नकल और परीक्षा में होने वाली धांधली पर पहले से कहीं ज्यादा सख्ती करना है। इस कानून के तहत पेपर लीक मामलों में अधिकत्तम 10 साल की जेल और 10 करोड रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकेगा। जैसा कि आप जानते होंगे कि पिछले दिनों में देशभर नीट पेपर लीक और परीक्षाओं में गडबडी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन हुआ था। इसी कारण से सरकार को ये बिल लाना पडा। सरकार ने ये भी कहा कि ईमानदारी से तैयारी करने वाले छात्रों का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए कानून को और मजबूत बनाया जा रहा है। इस बार में पीएम मोदी ने भी सख्त कार्रवाई, तेज जांच और फास्ट ट्रैक कोर्ट का भरोसा जता चुके है। इसी बीच जरुरी तकनीकी सुधारों के सुझाव देने के लिए नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में एक टास्क फोर्स का गठन किया है। तो आइए इस बिल के बारे में 5 बडी बातें जानते है। **1. पेपर लीक पर अब होगी 10 साल की जेल** इस बिल के अनुसार संगठित तरीके से पेपर लीक कराने या नकल गिरोह चलानो वालों को अब अधिकतम 10 साल तक की जेल हो सकती है। पहले यही सजा 5 साल की होती थी। **2. अब जुर्माना हुआ बढकर 10 करोड रुपए** बता दें कि इस बिल में अब पेपर लीक के दोषियों पर अधिकतम 10 करोड रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा अगर पेपर लीक के कारण परीक्षा रद्द होती है तो परीक्षा दोबारा कराने का खर्च दोषियों से ही वसूल किया जाएगा। **3. डिजिटल और AI से होने वाली नकल भी जाना जाएगा अपराध** केवल प्रश्नपत्र ही नहीं, लेकिन AI की मदद से नकल, परीक्षा प्रणाली की हैकिंग, ऑनलाइन पेपर भेजना और साइबर धोखाधडी भी कानून के दायरे में आएगी। **4. केवल छात्र नहीं, एजेंसियां भी होंगी जिम्मेदार** अगर परीक्षा कराने वाली एजेंसी, सर्विस प्रोवाइडर, तकनीकी कंपनी या कोई भी अधिकारी लापरवाही या मिलिभगत का दोषी पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। **5. जांच और सुनवाई होगी तेज** इस बिल के अनुसार सरकार का मकसद है कि पेपर लीक मामलों का जल्दी से जल्दी निपटारा हो और दोषियों को समय पर सजा मिले। --- --- title: "Uttarakhand Paper Leak: शिक्षामंत्री धन सिंह रावत का दावा, उत्तराखंड में नहीं हो रहा कोई पेपर लीक" slug: "uttarakhand-paper-leak-no-paper-leak-in-uttarakhand-claims-education-minister-dhan-singh-rawat" author: "भुप्पी पंवार" category: "अल्मोड़ा" published: "2026-07-27 20:50:55" updated: "2026-07-27 20:50:55" canonical: "https://paharipatrika.in/uttarakhand-paper-leak-no-paper-leak-in-uttarakhand-claims-education-minister-dhan-singh-rawat/" format: "video" publisher: "Pahari Patrika" --- # Uttarakhand Paper Leak: शिक्षामंत्री धन सिंह रावत का दावा, उत्तराखंड में नहीं हो रहा कोई पेपर लीक > उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत सोमवार को DIET अल्मोड़ा पहुंचे। निरीक्षण और अधिकारियों के साथ बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि राज्य में अब कोई पेपर लीक नहीं हो रहा है तथा सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं आयोजित कर रही है। **Uttarakhand Paper Leak:  **उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत सोमवार को DIET अल्मोड़ा पहुंचे। निरीक्षण और अधिकारियों के साथ बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि राज्य में अब कोई पेपर लीक नहीं हो रहा है तथा सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं आयोजित कर रही है। उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा पहुंचे। जहां उनसे जब पेपर लीक जैसे मुद्दों पर सवाल पुछा गया तो उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अब किसी तरह का पेपर लीक नहीं हो रहा और सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ पेपर करवा रही। --- --- title: "Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बदलने जा रहा मौसम, पहाड़ी जिलों में बारिश को लेकर अर्लट जारी" slug: "uttarakhand-weather-update-weather-in-uttarakhand-is-going-to-change-alert-issued-for-rain-in-hilly-districts" author: "भुप्पी पंवार" category: "उत्तराखंड" published: "2026-07-27 15:41:41" updated: "2026-07-27 15:41:41" canonical: "https://paharipatrika.in/uttarakhand-weather-update-weather-in-uttarakhand-is-going-to-change-alert-issued-for-rain-in-hilly-districts/" format: "video" publisher: "Pahari Patrika" --- # Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बदलने जा रहा मौसम, पहाड़ी जिलों में बारिश को लेकर अर्लट जारी > उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में 28 से 30 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने अर्लट जारी किया है। **Uttarakhand Weather Update: **उत्तराखंड में मानसून की दस्तक की बात करें तो लगातार मानसून सक्रिय हो चुका है।हम बात करें लगातार पहाड़ी जनपदों के साथ-साथ मैदानी जनपद भी लगातार बाढ़ भूस्खलन से अछूते नहीं है।मौसम वैज्ञानिक निदेशक सीएस तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले दिनों में मौसम अपना रूद्र रूप धारण कर सकता है। इसी के मध्य नजर उन्होंने संबंधित जनपदों को एडवाइजरी भी जारी कर दी है।उनके मुताबिक आने वाले समय में यानी अगर हम बात करें तो 28 से लेकर 30 जुलाई तक पहाड़ के कई जनपदों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है जिसको लेकर मौसम विभाग के तरफ से संबंधित विभागों को आपदा प्रबंधन विभाग जिला प्रशासन को सूचित कर दिया गया है।  --- --- title: "Tej Pratap Yadav : पुलिस पर जानलेवा हमले के मामले में तेज प्रताप यादव पर हुए गिरफ्तार, जानिए कौन-कौन सी धाराएं के तहत हुआ केस दर्ज" slug: "tej-pratap-yadav-arrested-in-connection-with-murder-case" author: "बिट्टू माली" category: "उत्तर प्रदेश" published: "2026-07-27 12:02:00" updated: "2026-07-27 12:04:05" canonical: "https://paharipatrika.in/tej-pratap-yadav-arrested-in-connection-with-murder-case/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Tej Pratap Yadav : पुलिस पर जानलेवा हमले के मामले में तेज प्रताप यादव पर हुए गिरफ्तार, जानिए कौन-कौन सी धाराएं के तहत हुआ केस दर्ज > नीट पेपर लीक मामले के विरोध में हुए प्रदर्शन ने बिहार में हिंसक रुप लिया। तेज प्रताप यादव की अगुवाई में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव औऱ सरकारी काम में रोक लगाने के आरोप में तेज प्रताप को जेल भेज दिया गया है। **Tej Pratap Yadav** : बता दें कि छात्र प्रदर्शन के दौरान हिंसा भडकाने के मामले में बिहार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव को पटना पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं तेज प्रताप यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ऐसे में तेज प्रताप यादव के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर की कॉपी अब सामने आई है। लालू यादव के बडे बेटे तेज प्रताप यादव पर गांधी मैदान के गेट नंबर-10 पर तैनात दंडाधिकारी विजय कुमार तिवारी ने एफआरआई दर्ज कराई है। तेज प्रताप यादव के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 भी लगाई गई है। यह धारा आईपीसी की धारा 302 की तरह हत्या की कोशिश के लिए है। **तेज प्रताप यादव पर इन धाराओं के तहत हुआ केस दर्ज** बता दें कि तेज प्रताप सहित 1000 उपद्रवियों पर बीएनएस की धाराएं 223, 191(2), 190, 109, 126, 115(2), 121(2), 132, 324(4), 292, सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 3/4 सहित कई गंभीर धाराएं लगाई गई है। **तेज प्रताय यादव के विरुद्ध दर्ज एफआईआर में क्या है?** दर्ज एफआईआर के बारे में बात करें तो तेज प्रताप यादव, सीजेपी पार्टी के समर्थक औऱ उनकी पार्टी के कार्यकता गांधी मैदान पर एकत्र होकर प्रशासन के खिलाफ उग्र नारेबाजी कर रहे थे। वहीं बांकीपुर विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे क्षेत्र में आदर्श आचार संहित लागू है, जिसके कारण अनुमति के बिना किसी भी तरह का प्रदर्शन करना या धरना पूरी तरह गैर-कानूनी है। इसके बाद पुलिस प्रशासन की और से लाउडस्पीकर के जरिए लगातार घोषणा करके प्रदर्शनकारियों को समझाया गया। लेकिन फिर भी भीड ने जगह अपनी मनमानी करके जगह नहीं छोडी। जिसका नतीजा प्रशासन को कानूनी कार्यवाई का सहारा लेना पडा।  **तेज प्रताप यादव के नेतृत्व में हुआ पुलिस पर हमला** एफआईआर की मानें तो गेट नंबर-10 के आसपास एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों ने अचानक पुलिस बल को निशाना बनाते हुए पथराव करना शुरु कर दिया। ये हंगामे के बीच खुद तेज प्रताप यादव भी भीड का साथ देने पहुंच गए। आरोप है कि तेज प्रताप यादव के नेतृत्व में उग्र भीड ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया। --- --- title: "धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर बोले कैलाश विजयवर्गीय, विदेशी ताकतों के मंसूबे हुए नाकामयाब" slug: "kailash-vijayvargiya-on-dharmendra-pradhans-resignation" author: "दीपक पंवार" category: "राजनीति" published: "2026-07-27 08:08:50" updated: "2026-07-27 08:08:50" canonical: "https://paharipatrika.in/kailash-vijayvargiya-on-dharmendra-pradhans-resignation/" format: "video" publisher: "Pahari Patrika" --- # धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर बोले कैलाश विजयवर्गीय, विदेशी ताकतों के मंसूबे हुए नाकामयाब > धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उनके इस्तीफे ने विदेशी ताकतों के मंसूबे नाकामयाब कर दिए दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद आखिरकार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपना इस्तीफा देना पड़ा। वही एक ओर CJP ( कॉकरोच जनता पार्टी) इसे अपनी जीत बता रही, वही दूसरी और बीजेपी नेता इस इस्तीफे को लेकर अलग-अलग बयान दे रहे। मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इसे तो विदेशी ताकतों से जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे ने विदेशी ताकतों के मंसूबे नाकामयाब कर दिए। --- --- title: "Nandan Nilekani : जानें कौन है नंदन नीलेकणि, जिन्हें पीएम नरेन्द्र मोदी ने सौंपी ये बडी जिम्मेदारी" slug: "nandan-nilekani-know-who-is-nandan-nilekani-who-has-been-given-this-big-responsibility-by-pm-narendra-modi" author: "बिट्टू माली" category: "राजनीति" published: "2026-07-27 03:06:28" updated: "2026-07-27 03:06:28" canonical: "https://paharipatrika.in/nandan-nilekani-know-who-is-nandan-nilekani-who-has-been-given-this-big-responsibility-by-pm-narendra-modi/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Nandan Nilekani : जानें कौन है नंदन नीलेकणि, जिन्हें पीएम नरेन्द्र मोदी ने सौंपी ये बडी जिम्मेदारी > पीएम मोदी ने रविवार अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए परीक्षा में सुधार करने का फैंसला किया। उन्होंने नंदन नीलेकणि की अगुवाई में हाई पावर टास्क फोर्स बनाई है, तो आइए जानते है कि आखिर नंदन नीलेकणि कौन है? नीट पेपर लीक के प्रदर्शन के बाद सरकार पूरे सिस्टम सुधार के पक्ष में लगी हुई है। इसी बीच पीएम नरेन्द्र मोदी ने परीक्षा सुधार के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि दिग्गज टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट नंदन नीलेकणि की आगेवानी में एक हाई पावर टास्क फॉर्स बनाई गई है, जो कि परीक्षा व्यवस्था में सुधार लाने का प्रयास करेगी। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो पोस्ट करते हुए परीक्षा सुधार में बडे बदलाव का एलान किया। उन्होंने बताया कि,छात्र के भविष्य के लिए भारत सरकार लगातार कई कदम उठा रहे है। जिन लोगों ने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड किया वे जेलों में सड रहे है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि, 'हम फास्ट ट्रैक कोर्ट बना चुके है और संसद में सख्त प्रावधानों के साथ नया कानून बनाने की दिशा में भी आगे बढ रहे है। लेकिन हमें भविष्य के बारे में सोचना होगा।' **पीएम नरेन्द्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर किया वीडियो अपलोड** रविवार को पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करते हुए कहा कि, 'हमारी परीक्षा पद्धति को भरोसेमंद, पारदर्शी और एडवांस टेक्नोलॉजी से युक्त होनी चाहिए। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए, हमने विश्व प्रसिद्ध टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में एक हाई-पावर टास्क फॉर्स गठित करने का फैंसला लिया है। यह टास्क फोर्स परीक्षा सुधारों पर ध्यान देगी और इसकी रिपोर्ट के आधार पर आगामी परीक्षाओं की विश्वसनीयता जल्द से जल्द तय की जाएगी।' **कौन है नंदन नीलेकणि? जिनका जिक्र किया पीएम मोदी ने** बता दें कि नंदन नीलेकणि टेक्नोलॉजी क्षेत्र के एक्सपर्ट है। उन्हें इन्फोसिस के सह-संस्थापक और आधार कार्ड के जनक के रुप में जाना जाता है। उनका नाम नंदन मोहनराव निलेकणि है।  1981 की साल में नंदन निलेकणि ने इन्फोसिस की स्थापना में एन.आर.नारायण मूर्ति औऱ छह साथियों के साथ अहम भूमिका निभाई। यह कंपनी आगे चलकर भारत की सबसे बडी आईटी कंपनियों में शामिल हुई। वो 2002 से 2007 तक इन्फोसिस के CEO और MD रहे. बाद में 2017 में कंपनी के चेयरमैन के रुप भी लौटे. --- --- title: "असम में NDA के मंत्री की बेटी प्रोटेस्ट में आई नजर, भाजपा सरकार को दी गालियां, वीडियो हुआ वायरल!!" slug: "nda-ministers-daughter-seen-protesting-in-assam-bjp-govt-abused-video-goes-viral" author: "बिट्टू माली" category: "राजनीति" published: "2026-07-27 02:46:19" updated: "2026-07-27 02:46:19" canonical: "https://paharipatrika.in/nda-ministers-daughter-seen-protesting-in-assam-bjp-govt-abused-video-goes-viral/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # असम में NDA के मंत्री की बेटी प्रोटेस्ट में आई नजर, भाजपा सरकार को दी गालियां, वीडियो हुआ वायरल!! > असम सरकार के मिनिस्टर केशव महंता की बेटी दिबिसा महंता ने गुवाहाटी के चचल में छात्र प्रोटेस्ट में शामिल होकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामलों को लेकर काफी सारे छात्राओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। परीक्षा में सामने आई गडबडियों और धांधली के खिलाफ देशभर में काफी गुस्सा देखने को मिला। वहीं छात्र संगठन, सीजेपी और आम लोगों ने सडकों पर उतरकर अपना विरोध जताया। इसी बीच असम से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर राजनीति के गलियारों में काफी सुर्खियां बटोरी है। असम की राजधानी में नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन हुआ था। इस प्रदर्शन ने सबका ध्यान तब खींचा, जब इसमें असम सरकार के एक बडे मंत्री और असम गण परिषद के नेता केशव महंता की बेटी, दिबीसा महंता शामिल हुई। **असम के मंत्री की बेटी ने भाजपा के खिलाफ जमकर की नारेबाजी** बता दें कि केशव महंता की बेटी दिबीसा महंता ने इस प्रदर्शन में जमकर नारेबाजी की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और धर्मेंद्र प्रधान का खुलकर विरोध किया। ऐसे में उनके प्रदर्शन और सरकार विरोधी नारेबाजी के क्लिप्स सोशल मीडियो पर वायरल हो गए। हालांकि इस वीडियो की फिलहाल पुष्टि नहीं कि गई, लेकिन लोगों के जैसे ही पता लगा कि भाजपा सरकार के मंत्री की ही बेटी प्रदर्शन का हिस्सा रही है। ऐसे में केशव महंता को निशाना बनाया जाने लगा। सोशल मीडिया पर केशव महंता को बुरी तरह ट्रोल किया गया। जिसके बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा खुद अपने मंत्री के बचाव में उतरते हुए दिखाई दिए। **हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा - 'बच्चे बडे हो जाएं तो मां-बाप को बीच में ना घसीटें'** असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि, 'जब बच्चे बडे हो जाते है तो वे अपने फैंसले खुद से लेने के लिए स्वतंत्र होते है। उनके किसी कदम या राजनीतिक फैंसले को उनके माता-पिता के काम या पद से जोडकर नहीं देखना चाहिए।'  हालांकि सीएम ने कहा कि, 'मैं उनके नारों से सहमत नहीं हूं. जब में अगली बार उससे मिलूंगा तो उससे व्यक्तिगत रुप से बात करूंगा और उसे समझाने की पूरी कोशिश करुंगा।' --- --- title: "धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का बड़ा बयान - कहा - 'हमारे लिए पद से बढकर देश और छात्र'" slug: "amit-shahs-big-statement-on-dharmendra-pradhans-resignation-for-us-the-country-and-students-are-more-than-the-post" author: "बिट्टू माली" category: "राजनीति" published: "2026-07-26 10:26:51" updated: "2026-07-26 10:26:51" canonical: "https://paharipatrika.in/amit-shahs-big-statement-on-dharmendra-pradhans-resignation-for-us-the-country-and-students-are-more-than-the-post/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का बड़ा बयान - कहा - 'हमारे लिए पद से बढकर देश और छात्र' > सीजेपी पार्टी द्धारा जंतर-मंतर पर नीट पेपल लीक मामले के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा सोंप दिया है। ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्रारा अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पोस्ट किया गया। जिसमें उन्होंने पद से बढकर देश और युवाओं को बताया। जंतर-मंतर पर छात्र प्रोटेस्ट के बाद पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान सामने आया है।  गृह मंत्री अमित शाह ने साफ-साफ शब्दों में कहा है कि पद से बड़ा हमारे लिए देश, युवा और छात्र है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का अपने पद से इस्तीफा इस बात का संकेत दैता है कि मोदी सरकार देश के युवाओं की भावनाओं का सम्मान करती है और पेपर लीक के विरुद्ध में जरुरी सुधारों के लिए कटिबद्ध है। इस दौरान अमित शाह ने धर्मेंद्र प्रधान की उपलब्धियां भी गिनवाई। **धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का बड़ा बयान** बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखते हुए कहा है कि भाजपा के लिए कार्यकर्ताओं के लिए पद से ज्यादा अधिक महत्वपूर्ण देश, हमारी युवा पीढी और छात्र है। आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का अपने पद से इस्तीफा इस बात को दर्शाता है। उन्होंने आगे अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि, मोदी सरकार देश के युवाओं की भावनाओं का सम्मान करती है औऱ पेपर लीक के विरुद्ध आवश्यक सुधारों के लिए कटिबद्ध है। पेपर लीक के जो भी दोषियों है, उन्हें कठोर दंड मिले। इसके लिए मोदीजी द्धारा लिए गए निर्णय सराहनीय है। मुझे संपूर्ण विश्वास है कि इन कदमों से नीट परीक्षा में सफल हुए छात्रों के साथ पूरा न्याय होगा। **गृह मंत्री अमित शाह ने गिनवाई धर्मेंद्र प्रधान की उपलब्धि** अमित शाह ने धर्मेंद्र प्रधान की उपलब्धियां गिनवाते हुए बताया कि, धर्मेंद्र प्रधान जी ने अपने कार्यकल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, मातृभाषाओं में परीक्षाओं की व्यवस्था, पीएम श्री विद्यालयों के विस्ता, डिजिटल शिक्षा को बढावा देने, कौशल विकास एवं उद्योग-अकादमिक समन्वय को सुदृढ करने के दिशा में महत्वपूर्ण सुधार किए है। वहीं परीक्षा प्रणाली को अधिक समावेशी और छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में भी उनके प्रयास उल्लेखनीय रहे है। उनका ये कार्यकल भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के प्रति उनके समर्पण का परिचायक है। --- --- title: "धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की प्रतिक्रिया, कहा- राष्ट्रहित और छात्रहित सर्वोपरि" slug: "bjp-state-president-mahendra-bhatt-reacts-to-dharmendra-pradhans-resignation-says-national-interest-and-student-interest-are-paramount" author: "दीपक पंवार" category: "उत्तराखंड" published: "2026-07-25 17:21:00" updated: "2026-07-25 20:46:06" canonical: "https://paharipatrika.in/bjp-state-president-mahendra-bhatt-reacts-to-dharmendra-pradhans-resignation-says-national-interest-and-student-interest-are-paramount/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की प्रतिक्रिया, कहा- राष्ट्रहित और छात्रहित सर्वोपरि > केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसे नैतिक आधार पर लिया गया फैसला बताया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय राष्ट्रहित और छात्रहित को ध्यान में रखकर लिया गया है तथा विपक्ष पर छात्रों को गुमराह करने का आरोप लगाया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंपे जाने के बाद उत्तराखंड की राजनीति में इस मुद्दे पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस फैसले को नैतिक आधार पर लिया गया निर्णय बताया। महेंद्र भट्ट ने कहा कि यह कदम 'राष्ट्र प्रथम' की भावना को देखते हुए उठाया गया है। उनके अनुसार, सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि छात्र किसी प्रकार के बहकावे में न आएं और देशहित सर्वोपरि बना रहे। **विपक्ष पर लगाए आरोप ** भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि विपक्ष और विदेशी ताकतों के इशारों पर कुछ लोग छात्रों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसे प्रयासों से देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने तथा अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। > [https://x.com/i/status/2080974295048839578](https://x.com/i/status/2080974295048839578) उन्होंने कहा कि सरकार ने राष्ट्रहित और छात्रहित को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है, ताकि छात्रों के बीच किसी प्रकार का भ्रम न फैले। **पीएम मोदी ने किया हमेशा जनभावना का सामना ** महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार हमेशा जनभावनाओं का सम्मान करती है और देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह फैसला राष्ट्रहित और छात्रहित दोनों के अनुरूप है तथा इससे भ्रामक राजनीति करने वालों को स्पष्ट संदेश गया है। --- --- title: "आखिरकार GenZ प्रोटेस्ट के आगे झुके केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, देना पडा इस्तीफा, जंतर-मंतर पर जश्न का माहोल" slug: "finally-education-minister-dharmendra-pradhan-dena-had-to-resign-celebrations-atjantarmantar-ahead-of-genz-protest" author: "बिट्टू माली" category: "राजनीति" published: "2026-07-25 16:21:00" updated: "2026-07-25 17:04:48" canonical: "https://paharipatrika.in/finally-education-minister-dharmendra-pradhan-dena-had-to-resign-celebrations-atjantarmantar-ahead-of-genz-protest/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # आखिरकार GenZ प्रोटेस्ट के आगे झुके केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, देना पडा इस्तीफा, जंतर-मंतर पर जश्न का माहोल > नीट पेपर लीक को लेकर छात्रों के प्रोटेस्ट के बाद आखिरकार शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। धर्मेन्द्र प्रधान ने अपनी इस्तीफा पीएम मोदी को भेज दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि राष्ट्रसेवा ही मेरे जीवन की सर्चोच्च प्राथमिकता है। **Dharmendra Pradhan Resigns** : इस वक्त की सबसे बडी खबर आ रही है कि देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर सरकार के खिलाफ चल रहे है प्रदर्शन के बाद देश के शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। छात्र द्धारा यह मांग पिछले कई समय से की जा रही थी। दरअसल शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, 'मेरे युवा साथियों, मैं पिछले 4 दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक औऱ शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहा हूं। मेरा सदेव यह विश्वास रहा है कि एक सशक्त, समावेशी औऱ दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होती है।' **युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं को सम्मान** पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने आगे लिखा कि, 'मैं देश के युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और उनकी न्यायोचित अपेक्षाओं का गहरा सम्मान करता हूं। भारत की युवा पीढी के सपनों को साकार करना हम सभी के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन का नैतिक संकल्प  रहा है। पीएम नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र की सेवा करने का जो अवसर मुझे प्राप्त हुआ, उसके लिए में प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करता हूं।' **कितने दिन शिक्षा मंत्री रहे धर्मेन्द्र प्रधान** बता दें कि धर्मेन्द्र प्रधान पांच साल और 18 दिन केंद्रीय शिक्षा मंत्री रहे। धर्मेन्द्र प्रधान ने लिखा है कि पिछले 10 दिनों का घटनाक्रम देखकर में मन से काफी दु:खी हूं। जो कि मेरे लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं है। वहीं भारत की युवाशक्ति ही इस देश की असली ताकात है। देश की युवाशक्ति को भ्रम के कुचक्र में फंसने नहीं देंगे। धर्मेन्द्र प्रधान ने आगे कहा कि, जंतर-मंतर पर जो स्थिति बनी है, उस स्थिति से कोई भी राष्ट्र-विरोधी ताकातें लाभ ना उठाएं। वहीं प्रभु जगन्नाथजी के आशीर्वाद से में भविष्य में भी भारत माता, ओडिशा की जनता तथा देश के युवाओं की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए हर संभव रुप में स्वयं को समर्पित रखूंगा। --- --- title: "Pellet Gun Allegations : क्या जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने चलाई है पैलेट गन? जानिए आखिर क्या कहते है नियम" slug: "pellet-gun-allegations-has-delhi-police-fired-pellet-guns-at-jantarmantar-know-what-the-rules-say" author: "बिट्टू माली" category: "राजनीति" published: "2026-07-25 10:10:56" updated: "2026-07-25 10:10:56" canonical: "https://paharipatrika.in/pellet-gun-allegations-has-delhi-police-fired-pellet-guns-at-jantarmantar-know-what-the-rules-say/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Pellet Gun Allegations : क्या जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने चलाई है पैलेट गन? जानिए आखिर क्या कहते है नियम > जंतर-मंतर पर कोकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में हिंसा के दौरान दिल्ली पुलिस द्धारा पैलेट गन चलाने का इल्जाम लगाया जा रहा है। लेकिन इस दावे को लेकर दिल्ली पुलिस ने इनकार कर दिया है। **Pellet Gun Allegations **: इन दिनों जंतर-मंतर पर चल रहे है कोकरोच जनता पार्टी के छात्रा प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन चलने को लेकर मामला तूल पकडता जा रहा है। इसे लेकर शुक्रवार को लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पैलेट गन से घायल हुए पीडित साहिल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की।  लेकिन इस मामले में दिल्ली पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान किसी भी प्रकार की पैलेट गन का इस्तेमाल नहीं किया गया है। ऐसे में यह मामला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में भीड में पैलेट गन कब इस्तेमाल की जाती है, आखिर क्या कहते है नियम। इन सब के बारे में विस्तार से जानते है। **आखिर क्या होती है पैलेट गन?** बता दें कि पैलेट गन एक एयरगन की तरह होती है। इसमें छोटे-छोटे लेड पैलेट नाम की गोली चलाई जाती है। मेटल से बनी छोटी सी एक गोली में करीब 100 से 150 छर्रे होते हे। जिसके छर्रे थोडी दूरी से चलाने पर बिखर जाते है, जो कि भीड में मौजूद लोगों को लग सकते है। इसे फायर आर्म नहीं माना जाता है। इसके छर्रे शरीर के काफी अंदर तक नहीं घुसते है। जिससे जिंदगी को किसी भी प्रकार का खतरा नहीं होता। इसे एक लीथल हथियार के रुप में माना जाता है। पैलेट गन का इस्तेमाल सबसे पहले जम्मू-काश्मीर में 2010 की साल में किया गया था। **कब किया जाता है इसका इस्तेमाल** बता दें कि जब कहीं जमा भीड हिंसा पर अचानक से उतर जाए तो इसको दो तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। पहला तरीका यह है कि भीड को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाउडस्पीकर पर चेतावनी भी देनी होते है, फिर जमा भीड को अनलॉफुल असबेंली घोषित किया जाता है, जिसके बाद भी भीड ना हटे तो पानी की बौछार की जाती है। फिर इसके बाद ओप्शन में लाठी चार्ज या फिर टियर गैस के सेल भी मौजूद होते है। इसमें भी पहले लोगों को मारकर डराकर भगाने की कोशिश की जाती है। अगर ये सारे उपाय फैल जाते है तब फिर पैलेट गन का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन वह भी कमर के नीचे का टार्गेट रखते हुए।  --- --- title: "Rishabh Pant : उत्तराखंड के सबसे बडे टेक्सपेयर बने ऋषभ पंत, 23.84 करोड रुपए का भरा टैक्स" slug: "rishabh-pant-rishabh-pant-becomes-the-biggest-taxpayer-of-uttarakhand-taxed-at-rs-2384-crore" author: "बिट्टू माली" category: "उत्तराखंड" published: "2026-07-25 09:20:39" updated: "2026-07-25 09:20:39" canonical: "https://paharipatrika.in/rishabh-pant-rishabh-pant-becomes-the-biggest-taxpayer-of-uttarakhand-taxed-at-rs-2384-crore/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Rishabh Pant : उत्तराखंड के सबसे बडे टेक्सपेयर बने ऋषभ पंत, 23.84 करोड रुपए का भरा टैक्स > बता दें कि भारत के स्टार बल्लेबाज एवं विकेटकीपर ऋषभ पंत ने 2025-2026 वित्तीय वर्ष का 23.84 करोड रुपए टैक्स भरकर उत्तराखंड राज्य के सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले बन गए है। **Rishabh Pant :** बता दें कि उत्तराखंड में रहने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने वित्तीय वर्ष 2025-2026 में उत्तराखंड के सबसे बडे व्यक्तिगत आयकरदाता रहे है। दरअसल उन्होंने इस वित्तीय वर्ष के दौरान 23.84 करोड रुपए आयकर विभाग में जमा करके पूरे प्रदेश में व्यक्तिगत श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं ऋषभ पंत नान-कार्पोरेट करदाताओं की सूची में चौथे स्थान पर रहे है। वहीं अगर जो हम बात करें कार्पोरेट श्रेणी की तो ओएनजीसी ने करीब 13564 करोड रुपए आयकर अदा करके उत्तराखंड में सबसे बडे करदाता बनने का गौरव हासिल किया है। बता दें कि शुक्रवार को राष्ट्रीय आयकर दिवस होने की वजह से ओएनजीसी सभागार में आयोजित सम्मान समारोह था, जहां से यह जानकारी प्राप्त हुई है। इस समारोह के दौरान आयकर विभाग ने उत्तराखंड के शीर्ष कार्पोरेट औऱ नान कार्पोरेट करदाताओं को सम्मानित किया है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त कानपुर अपर्णा करण ने किया।  इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि, "करदाताओं के योगदान से ही आधारभूत संरचना, विकास योजनाएं और जनकल्याणकारी कार्यक्रम गति पकडते है। ऐसे में ईमानदार करदाताओं का सम्मान करना समाज औऱ राष्ट्र दोनों के लिए प्रेरणादायक है।" इस समारोह को मुख्य आयकर आयु्क्त डा. रेनुका जैन गुप्ता और शैफाली स्वरुप ने भी संबोधित किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत विभागीय कर्मचारियों ने 'नोटिस पीरियड' नाटक की प्रस्तुति देकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। **उत्तराखंड के शीर्ष कारपोरेट करदाता** 1. ओएनजीसी, 13564 करोड रुपए**2. टीएचडीसी, 277 करोड रुपए 3. यूजेवीएनएल, 123 करोड रुपए 4. इंडिया ओप्टेल, 99 करोड रुपए 5. पिटकुल, 54 करोड रुपए उत्तराखंड के शीर्ष नान-कारपोरेट करदाता** 1. सिग्नेचर फाइटोकेमिकल्स इंडस्ट्रीज, 54.00 करोड रुपए 2. कैलाश रिवर बेड मिनरल, 40.74 करोड रुपए 3. उत्तरांचल ग्रामीण बैंक, 28.95 करोड रुपए 4. ऋषभ पंत, 23.84 करोड रुपए 5. एएलएफ इंजीनियरिंग कंपनी, 23.44 करोड रुपए --- --- title: "दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा, CJP प्रोटेस्ट के दौरान 400 अपराधी दिखे जंतर-मंतर के आसपास, जांच हुई तेज" slug: "delhi-polices-big-disclosure-400-criminals-found-around-jantarmantar-during-cjp-protest-investigation-intensified" author: "बिट्टू माली" category: "राजनीति" published: "2026-07-25 03:20:39" updated: "2026-07-25 03:20:39" canonical: "https://paharipatrika.in/delhi-polices-big-disclosure-400-criminals-found-around-jantarmantar-during-cjp-protest-investigation-intensified/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा, CJP प्रोटेस्ट के दौरान 400 अपराधी दिखे जंतर-मंतर के आसपास, जांच हुई तेज > बता दें कि सीजेपी प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली पुलिस ने फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम के जरिए करीब 400 ऐसे लोगों की पहचान की है, जिसका पिछला आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस के इस बडे खुलासे से खलबली मच गई है। आप जानते ही होंगे कि इन दिनों जंतर-मंतर पर कोकरोच जनता पार्टी द्धारा नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्र प्रदर्शन हो रहा है। ऐसे में दिल्ली पुलिस के फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम के जरिए एक बड़ा खुलासा हुआ है।  खबरों के मुताबिक 20 जुलाई से 24 जुलाई के बीच जंतर-मंतर और उसके आसपास अंदाजित 400 ऐसे लोगों को देखा गया है, जिनके नाम आपराधिक रिकॉर्ड में दर्ज है। इन लोगों की पहचान प्रदर्शन स्थल के आसपास तैनात फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम के जरिए की गई और ये सभी लोग प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर के आसपास इलाके में पाए गए। **पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा** बता दें कि फेशियल सिस्टम द्धारा जिन लोगों की पहचान की गई है, उनमें साहिल, यश, साहिल सैफी और रुबल जैसे नाम शामिल है। ऐसे में पुलिस इन लोगों की गतिविधियों की जांच में जुट गई है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि 20 जुलाई के दिन हुई हिंसा, तोडफोड औऱ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटना में इनका कोई हाथ था या नहीं। इसी बीच सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियों ने सीसीटीवी फुटैज औऱ सोशल मीडिया पर उपलब्ध वीडियों एवं तस्वीरों के एनालिसिस के आधार पर कुछ असमाजिक तत्वों की पहचान भी की है, जिन पर 20 जुलाई की हिंसा में शामिल होने का संदेह था। **आखिर कैसे काम करता है यह फेसियल रिकॉग्निशन सिस्टम?** बता दें कि दिल्ली पुलिस का फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम निगरानी कैमरों में केद चेहरों का पुलिस के डेटाबेज के साथ मिलान करता है। बडे सार्वजनिक आयोजन वहीं संवेदनशील कार्यक्रमों के दौरान वांछित अपराधियों की पहचान के लिए दिल्ली पुलिस इस तकनीक का काफी समय से इस्तेमाल कर रही है। इस तकनीक की मदद से जांचकर्ताओं ने ऐसे अपराधियों की पहचान की है, जिनका सिस्टम में पहले से आपराधिक रिकॉर्ड मोजूद था और वे 20 से 24 जुलाई के बीच जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल के आसपास मौजूद थे। --- --- title: "24 घंटे के अंदर फिर दोबारा पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर जारी किया वीडियो संदेश, छात्रों को कहा - थैंक्यू फ्रैंड्स" slug: "within-24-hours-pm-modi-again-released-a-video-message-on-instagram-thanks-for-the-good-response" author: "बिट्टू माली" category: "राजनीति" published: "2026-07-25 03:01:00" updated: "2026-07-25 03:01:00" canonical: "https://paharipatrika.in/within-24-hours-pm-modi-again-released-a-video-message-on-instagram-thanks-for-the-good-response/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # 24 घंटे के अंदर फिर दोबारा पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर जारी किया वीडियो संदेश, छात्रों को कहा - थैंक्यू फ्रैंड्स > पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज लगातार दूसरे दिन रात के समय अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि उनके छात्र के संवाद वाले वीडियो में अच्छे रिस्पोंस के बदल आभार माना और सक्रियता से जुडे रहने का वादा किया। **PM Modi's New Video** : आप को बता दें कि कल रात को ठीक 12 बजे के पहले पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपने इंस्टाग्राम पर छात्र प्रोटेस्ट को लेकर वीडियो बनाया था। ऐसे में 24 घंटे में दूसरी बार यानि आज एक बार फिर पीएम मोदी ने अपना वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। दरअसल पीएम मोदी ने इस वीडियो में कहा कि, "थैंक्यू फ्रैंड्स, कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिल गया। मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, उसको आपने जिस तरह से रिस्पॉंड किया औऱ मुझे सकारात्मक सुझाव दिए। उसके लिए आप सभी का धन्यवाद। ऐसे में आप सब का प्यार बनाए रखे। हमारा नाता और अधिक सक्रियता से जुडता रहेगा। थैंक यू थैंक यू दोस्तों।" **कल के वीडियो में पेपर लीक को बताया था गंभीर मुद्दा** जैसा कि आप सभी जानते होंगे कि पीएम मोदी ने कल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जो कि उनका छात्रों के साथ पहला सीधा संवाद का वीडियो था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि मैं जानता हूं कि पेपर लीक एक मामूली विषय नहीं है।  लाखों स्टुडट्ंस और अभिभावकों के लिए बहुत ही पीडादायक खबर है, इसलिए हमने पेपर लीक की घटना में पिछले ढाई महीनों में अनेक कदम उठाएं है। जिनमें हमने गुनहगारों को पकड कर जेल में डाला है। **तत्काल में परीक्षा लेना काफी जरुरी था - प्रधानमंत्री मोदी** प्रधानमंत्री मोदी ने कल के वीडियो संवाद में छात्रों से बात करते हुए कहा था कि, हमारी सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी थी कि स्टुडंट्स का एक वर्ष बर्बाद ना हो। इसलिए तत्काल परीक्षा लेना काफी जरुरी था। ऐसे में हमने हमारी पूरी शक्ति का प्रयोग करके कम से कम समय में करीब 22 लाख स्टुडंट्स के एग्जाम करवाए और अभी 5-6 दिन पहले यानि 19 तारीख को उस एग्जाम का परिणाम भी घोषित हो गया। --- --- title: "Paper Leak: पेपर लीक को लेकर बोलें सीएम धामी, 100 से अधिक भेजे गए जेल" slug: "paper-leak-cm-dhami-speaks-about-paper-leak-more-than-100-sent-to-jail" author: "भुप्पी पंवार" category: "उत्तराखंड" published: "2026-07-24 20:17:40" updated: "2026-07-24 20:17:40" canonical: "https://paharipatrika.in/paper-leak-cm-dhami-speaks-about-paper-leak-more-than-100-sent-to-jail/" format: "video" publisher: "Pahari Patrika" --- # Paper Leak: पेपर लीक को लेकर बोलें सीएम धामी, 100 से अधिक भेजे गए जेल > उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंजीनियरिंग सेमेस्टर परीक्षा के पेपर लीक मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। देहरादून में मीडिया से कहा कि उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नकल माफियाओं के खिलाफ सख्त है और हालिया मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारियां की गई हैं। **Uttarakhand Paper Leak: **उत्तराखंड में इंजीनियरिंग सेमेस्टर परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद से धामी सरकार ने सख्त रुख अपनाया। सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और अभी तक 100 से अधिक नकल माफिया जेल जा चुके हैं। बता दें कि हाल ही में इंजीनियरिंग की एक सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से पहले ही WhatsApp Group पर वायरल हो गया था। इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया और पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में मामले की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस ने इस नकल प्रकरण मामले में त्वरित कार्रवाई की है। पेपर लीक मामले में कुछ गिरफ्तारियां भी की गई हैं और सभी कानूनी प्रावधानों के तहत दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। नकल माफियाओं के खिलाफ सरकार की सख्ती का जिक्र करते हुए सीएम धामी ने कहा कि राज्य का नकल विरोधी कानून पूरे देश में सबसे सख्त है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता को लेकर सरकार का मत पहले दिन से ही साफ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद से अब तक 100 से अधिक नकल माफियाओं को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। उन्होंने युवाओं को आश्वस्त किया है कि उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले तत्वों से पूरी सख्ती के साथ निपटा जा रहा है।   --- --- title: "Uttarakhand News: जंतर-मंतर पर वर्दी पहन धरने में पहुंचा उत्तराखंड पुलिस का सस्पेंड जवान, वीडियो वायरल" slug: "uttarakhand-news-suspended-uttarakhand-police-jawan-in-uniform-at-jantarmantar-video-goes-viral" author: "भुप्पी पंवार" category: "उत्तराखंड" published: "2026-07-24 15:49:27" updated: "2026-07-24 15:49:27" canonical: "https://paharipatrika.in/uttarakhand-news-suspended-uttarakhand-police-jawan-in-uniform-at-jantarmantar-video-goes-viral/" format: "video" publisher: "Pahari Patrika" --- # Uttarakhand News: जंतर-मंतर पर वर्दी पहन धरने में पहुंचा उत्तराखंड पुलिस का सस्पेंड जवान, वीडियो वायरल > दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरने में उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति 2025 में Suspended हुआ कांस्टेबल शेर सिंह है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मुख्यालय ने मामले की जांच शुरू कर दी है। **Uttarakhand news: **दिल्ली के जंतर-मंतर में हो रहे पेपर लीक प्रदर्शन के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें उत्तराखंड पुलिस का जवान धरने के बीच बैठा हुआ है और उत्तराखंड पुलिस से इस्तीफा देने की बात कर रहा। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने यह मामला संज्ञान में लिया है।  मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचे इस व्यक्ति का नाम शेर सिंह है, जिसे 2025 में निलंबित कर दिया गया था और उस समय वह पिथौरागढ़ में तैनात था। अब पुलिस मुख्यालय यह पता लगाने में जुट गया है कि निलंबन की स्थिति में वह वर्दी पहनकर सार्वजनिक धरने में कैसे शामिल हुआ।   --- --- title: "अब हुआ उत्तराखंड में पेपर लीक, देहरादून की यूनिवर्सिटी में परीक्षा से पहले छात्रों को मिल गया पेपर, प्रोफेसर को किया गिरफ्तार" slug: "now-paper-leak-in-uttarakhand-students-get-paper-before-exam-in-dehraduns-university-professor-arrested" author: "बिट्टू माली" category: "उत्तराखंड" published: "2026-07-24 03:14:28" updated: "2026-07-24 03:14:28" canonical: "https://paharipatrika.in/now-paper-leak-in-uttarakhand-students-get-paper-before-exam-in-dehraduns-university-professor-arrested/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # अब हुआ उत्तराखंड में पेपर लीक, देहरादून की यूनिवर्सिटी में परीक्षा से पहले छात्रों को मिल गया पेपर, प्रोफेसर को किया गिरफ्तार > उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद देहरादून पुलिस ने बडी कार्रवाई की है। पुलिस ने सहायक प्रॉफेसर आशीष कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है. **Uttrakhand Paper Leak :** इन दिनों देशभर में नीट औऱ कई दूसरी परीक्षाओं के पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन चल रहा है। लेकिन इसी बीच उत्तराखंड से पेपर लीक का एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में **BTech** थर्ड ईयर के दो पेपर लीक हो गए। परीक्षा होने से पहले ही प्रश्नपत्र स्टुडंट तक पहुंच गए। इस मामले में पुलिस ने कडी कार्रवाई करते हुए आरोपी असिस्टेंट प्रॉफेसर आशीष कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रॉफेसर शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में काम करता था और उसने ही ये पेपर तैयार किया था। प्रॉफेसर पर यह आरोप लगे कि उन्होंने पैसों की लालच में आकर परीक्षा से मिलते-जुलते सवाल एक कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में छात्रों के साथ शेयर कर दिए थे। जिसके बाद देहरादून के एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि कंम्पलेन करने के बाद हमनें इस मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई गई थी, जिसकी जांच में वे प्रॉफेसर आरोपी पाए गए। **उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय ने परीक्षा रद्द की** बता दें कि उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की कुलपति तृप्ता ठाकुर के मुताबिक मामला सामने आने के बाद तुरंत पेपर रद्द करवा दिया गया। इस मामलें में विश्वविद्यालय प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए आरोपी आशीष कुमार गुप्ता को परीक्षा से जुडे सभी कामों से अगले 7 साल के लिए सस्पैंड कर दिया। वहीं आरोपी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करके कठोर एक्शन की मांग की जा रही है। **पेपर लीक को लेकर कुलपति और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग** उत्तराखंड में **BTech** की परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद **NSUI** नेता हिमांशु रावत और दूसरे छात्रों ने विद्यालय परीसर में जमकर विरोध किया। छात्राओं ने आरोप लगाया कि दूर-दराज और दुर्गम इलाकों से आने वाले युवाओं को भविष्य बर्बाद हो रहा है। इस मामले में **NSUI** ने निष्पक्ष जांच और कुलपति के इस्तीफे की मांग की है। वहीं उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस बेदरकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए प्रदेश के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से इस्तीफे की मांग की गई है। ## Tags - उत्तराखंड पुलिस --- --- title: "CJP Protest से जुडा पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने, दिल्ली पुलिस ने लोगों से की ये खास अपील" slug: "pakistan-connection-with-cjp-protest-comes-to-light-delhi-police-makes-this-special-appeal-to-the-people" author: "बिट्टू माली" category: "राजनीति" published: "2026-07-24 02:54:54" updated: "2026-07-24 02:54:54" canonical: "https://paharipatrika.in/pakistan-connection-with-cjp-protest-comes-to-light-delhi-police-makes-this-special-appeal-to-the-people/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # CJP Protest से जुडा पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने, दिल्ली पुलिस ने लोगों से की ये खास अपील > जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रोटेस्ट के दौरान दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान से संचालित करीब 480 सोशल मीडिया की पहचान करके उन्हें ब्लॉक किया। बताया जा रहा है कि यह अकाउंट भ्रामक खबरें व अफवाह फैला रहे थे **CJP Protest** : बता दें कि कोकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने कठोर कार्यवाही की है। जिसमें पाकिस्तान से संचालित 480 सोशल मीडिया की पहचान करके उन्हें ब्लॉक कर दिया है। यह सोशल मीडिया हैंडल्स आंदोलन की फर्जी खबरें फैला रहे थे। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने अपील की है कि छात्र और युवा ऐसे विदेशी सोशल मीडिया हैंडल्स से दूरी बनाएं रखें एवं अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर भरोसा ना करें। केवल वेरिफाईड सोर्स से ही जानकारी लें। किसी भी संदिग्ध या भडकाऊ पोस्ट को बिना वेरिफाई किए शेयर ना करें। **जंतर-मंतर पर इंटरनेट सेवा बंध** बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय 23 जुलाई को जंतर-मंतर के 1.5 किलोमीटर के रेडियस में 12 बजे रात तक मोबाईल इंटरनेट सेवाएं स्थगित कर दी है। इस नए आदेश के दौरान 2023 औऱ दूरसंचार नियम, 2024 के प्रावधान के तहत केंद्रीय गृह सचिव की मंजूरी से मोबाईल इंटरनेट सेवाओं के निलंबन की की अवधि बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि तक बढा दी गई है। इस आदेश में कहा गया है कि यह कदम जन सुरक्षा सुनिश्वित करने और किसी भी सार्वजनिक आपात स्थिति को टालने के लिए यह कदम उठाया गया है।  **फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने का दिया आदेश** सीजीपी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा में जवाबदेही के मुद्दे पर कोई बात नहीं की गई है। इसी बीच पीएम मोदी ने कहा है कि नीट पेपर लीक मामलों में शामिल लोगों को जल्द से जल्द कडी सजा देने के लिए सरकार ने फास्ट ट्रेक कोर्ट स्थापित करने का फैंसला किया है। --- --- title: "Video Message : पेपर लीक लेकर पीएम मोदी का देर रात छात्राओं के लिए वीडियो संदेश, कहा - 'सख्त कार्रवाई की जाएगी'" slug: "video-message-pm-modis-late-night-video-message-for-girl-students-after-paper-leak-said-strict-action-will-be-taken" author: "बिट्टू माली" category: "राजनीति" published: "2026-07-24 02:39:29" updated: "2026-07-24 02:39:29" canonical: "https://paharipatrika.in/video-message-pm-modis-late-night-video-message-for-girl-students-after-paper-leak-said-strict-action-will-be-taken/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Video Message : पेपर लीक लेकर पीएम मोदी का देर रात छात्राओं के लिए वीडियो संदेश, कहा - 'सख्त कार्रवाई की जाएगी' > पीएम मोदी ने देर रात को सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करके पेपर लीक की समस्या को दूर करने के लिए बिल पेश करने का सुझाव दिया औऱ इस बिल को सोमवार को सदन में पेश करेंगे **Video Message :** बता दें कि इन दिनों पेपर लीक मामले पर जंतर-मंतर खूब जोरों-शोंरो से प्रोटेस्ट चल रहा है। ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देर रात अपने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने पेपर लीक को एक गंभीर मुद्दा बताया वहीं पेपर लीक करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिया। **पीएम मोदी ने वीडियो माध्यम से दिया ये संदेश** प्रधानमंत्री ने रात करीब 12 बजे यह वीडियो अपने तमाम सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया। जिसमें उन्होंने कहा कि, 'फ्रेंड्स पेपर लीक कोई मामूल विषय नहीं है। इससे लाखों छात्राओं और उनके अभिभावकों को काफी पीडा होती है। पिछले ढाई महीनों में पेपर लीक घटनाओं के बाद सरकार ने खास कदम उठाए है और दोषियों की गिरफ्तारी करके उन्हें जेल भी भेज दिया गया है।' आगे उन्होंने कहा कि, 'फिलहाल सरकार की सबसे बडी जिम्मेदारी यही थी कि छात्राओं का एक साल बर्बाद ना हो। इसलिए कम से कम समय में 22 लाख छात्राओं की परीक्षा कराने की व्यवस्था की गई और करीब 6 दिन पहले यानी 19 जुलाई को इसका रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है।' **पीएम मोदी ने कहा- 'फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी केस की सुनवाई'** प्रधानमंत्री ने पेपर लीक मामले पर आगे कहा कि, 'सरकार केवल इतनी कार्रवाई से संतुष्ट नहीं होगी। आज उन्होंने संबंधित विभागों को इस मामले के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के निर्देश भी दिए थे। विभाग इसके लिए लगातार मेहनत करके इसका मसौदा तैयार करके उन्हें सौंप दिया है।' इस बारे में उन्होंने कहा कि, 'फास्ट ट्रैक कोर्ट के साथ दोषियों के लिए कडी सजा का प्रावधान किया गया है। जिसके लिए शुक्रवार को संसद में चर्चा होगी औऱ मंत्रियों के सुझाव के लिए इसे अंतिम रुप दिया जाएगा।' --- --- title: "CJP Protest : CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस कार्रवाई के खिलाफ कल पूरे देशभर में प्रदर्शन, लोगों से की खास अपील" slug: "cjp-protest-cjp-makes-big-announcement-protests-across-the-country-tomorrow-against-police-action-special-appeal-to-the-people" author: "बिट्टू माली" category: "राजनीति" published: "2026-07-23 21:29:41" updated: "2026-07-23 21:29:41" canonical: "https://paharipatrika.in/cjp-protest-cjp-makes-big-announcement-protests-across-the-country-tomorrow-against-police-action-special-appeal-to-the-people/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # CJP Protest : CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस कार्रवाई के खिलाफ कल पूरे देशभर में प्रदर्शन, लोगों से की खास अपील > सोशल मीडिया पर कोकरोच जनता पार्टी द्धारा एक पोस्टर वायरल किया जा रहा है, जिसमें बताया गया है कि 24 जुलाई को पूरे देशभर में पुलिस कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन होगा। **CJP Protest** : आप को बता दें कि **CJP** ने गुरुवार को बड़ा एलान कर दिया है। जंतर-मंतर पर जारी छात्रों के धरना-प्रदर्शन के बीच कोकरोच जता पार्टी ने 24 जुलाई को बडे देशव्यापी प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही साथ **CJP **ने ऐलान किया है कि बडी संख्या में छात्र इसमें शामिल होकर इसे सफल बनाएं। **कोकरोच जनता पार्टी ने 24 जुलाई को किया बडे प्रदर्शन का ऐलान** खबरों के मुताबिक **CJP **ने 24 जुलाई को पूरे देशभर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। कोकरोच जनता पार्टी छात्रा और युवाओं को इस आंदोलन में बडी संख्या में भाग लेने को कहा है। नीट पेपर लीक मामले और छात्रा के अनेक मुद्दों को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी द्धारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे है। **CJP पार्टी का डिजिटल पोस्टर हुआ वायरल** बता दें कि कोकरोच जनता पार्टी ने इस बडे प्रदर्शन की जानकारी एक डिजिटल पोस्टर के जरिए दी है। यह पोस्टर पूरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में सीजेपी ने लोगों से बडी संख्या में शांतिपूर्वक प्रदर्शन औऱ एकजुटता की मांग की है। **वायरल हुए डिजिटल पोस्टर में की गई ये मांग** सीजीपी द्धारा 24 जुलाई को शांतिपूर्ण प्रदर्शन की मांग करते हुए अपील की गई है। यह आंदोलन पूरे देशभर में पुलिस कार्रवाई के पीडितों के साथ एकजुटता जताने के लिए किया जाएगा। इस पोस्टर में 'Every Disrict. One Day. One Demand.' की मांग की गई है। यह प्रदर्शन छात्र संगठनों व अन्य सामाजिक संगठनों से मिलकर लोकल लेवल पर परमिशन और जरुरी व्यवस्थाएं करने को कहा गया है। यह प्रदर्शन 24 जुलाई को पूरे देशभर में आयोजित किया जाएगा। --- --- title: "पेपर लीक आंदोलन पर भाजपा नेत्री दीप्ति रावत ने उठाए सवाल, क्या आंदोलन के पीछे है बाहरी फंडिंग?" slug: "bjp-leader-deepti-rawat-raised-questions-on-the-paper-leak-movement-is-external-funding-behind-the-movement" author: "भुप्पी पंवार" category: "उत्तराखंड" published: "2026-07-23 20:11:00" updated: "2026-07-24 04:21:47" canonical: "https://paharipatrika.in/bjp-leader-deepti-rawat-raised-questions-on-the-paper-leak-movement-is-external-funding-behind-the-movement/" format: "video" publisher: "Pahari Patrika" --- # पेपर लीक आंदोलन पर भाजपा नेत्री दीप्ति रावत ने उठाए सवाल, क्या आंदोलन के पीछे है बाहरी फंडिंग? > नीट पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शन पर सियासत तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने आंदोलन में बाहरी फंडिंग की आशंका जताते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है ताकि आर्थिक सहयोग का सच सामने आ सके। **Paper Leak Protest: **दिल्ली में जंतर-मंतर पर Neet Paper Leak को लेकर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन पर अब राजनीति गरमा गई है। उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने आंदोलन को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि कहीं इस आंदोलन के पीछे बाहरी फंडिंग तो नहीं है। दीप्ति रावत ने अपने बयान में स्पष्ट कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यह जानना बहुत जरूरी है कि इतने दिनों से चल रहे इस आंदोलन को आर्थिक सहयोग कहां से मिल रहा है। जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगी। गौरतलब है कि नीट परीक्षा को लेकर उपजे विवाद के बाद से ही देश के कई हिस्सों में छात्रों का आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली के जंतर-मंतर पर लंबे समय से धरना प्रदर्शन जारी है। --- --- title: "Paper Leak Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, पेपर लीक मामलों के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट" slug: "paper-leak-protest-pm-modi-announces-big-announcement-amid-jantarmantar-protest-fast-track-court-to-be-set-up-for-paper-leak-cases" author: "भुप्पी पंवार" category: "शिक्षा" published: "2026-07-23 11:03:09" updated: "2026-07-23 11:03:09" canonical: "https://paharipatrika.in/paper-leak-protest-pm-modi-announces-big-announcement-amid-jantarmantar-protest-fast-track-court-to-be-set-up-for-paper-leak-cases/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Paper Leak Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, पेपर लीक मामलों के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट > नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक मामलों पर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। **Paper Leak Protest:  **जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।  **पेपर लीक मामलों के लिए बनाए जाएगा फास्ट कोर्ट ** PM NARENDRA MODI ने लिखा कि देश में पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों को मद्देनजर रखते हुए इन मामलों के त्वरित निपटारे के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि ऐसे मामलों में जल्द न्याय सुनिश्चित किया जा सके। **छात्रों के हितों के लिए उठाए जाएंगे सख्त कदम** अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार छात्रों के हितों की रक्षा के लिए लगातार कदम उठा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। यह घोषणा ऐसे समय में आई है, जब पेपर लीक के मुद्दे को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में छात्रों के बीच नाराजगी देखने को मिल रही है। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी छात्र इस विषय को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और परीक्षाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग उठा रहे हैं। पेपर लीक के मामलों ने पिछले कुछ वर्षों में कई भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में फास्ट-ट्रैक कोर्ट के गठन की घोषणा को इन मामलों के शीघ्र निपटारे की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। फिलहाल सरकार की ओर से फास्ट-ट्रैक कोर्ट के गठन की प्रक्रिया, संख्या या समय-सीमा को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। आने वाले दिनों में इस संबंध में संबंधित विभागों की ओर से आगे की जानकारी जारी की जा सकती है। --- --- title: "Paper Leak Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में उतरे सलमान खान, बोले" slug: "paper-leak-protest-salman-khan-joins-students-protesting-at-jantar-mantar" author: "भुप्पी पंवार" category: "शिक्षा" published: "2026-07-23 07:25:21" updated: "2026-07-23 07:25:21" canonical: "https://paharipatrika.in/paper-leak-protest-salman-khan-joins-students-protesting-at-jantar-mantar/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Paper Leak Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में उतरे सलमान खान, बोले > बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जंतर-मंतर पर पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में आगे आए हैं। उन्होंने शांतिपूर्ण आंदोलन के हिंसक होने पर दुख जताया और कहा कि इस मुद्दे को राजनीतिक रूप से हाईजैक नहीं किया जाना चाहिए। सलमान ने छात्रों के जज्बे और हिम्मत की तारीफ की है। **Paper Leak Protest: **Bollywood स्टार सलमान खान ने पेपर लीक को गंभीर मुद्दा बताते हुए दिल्ली में जंतर-मंतर पर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का खुलकर समर्थन किया। साथ ही शांतिपूर्ण आंदोलन के हिंसापूर्ण होने पर दुख प्रकट किया। अभिनेता Salman Khan ने उन सभी छात्रों और अभिभावकों के प्रति संवेदना जताई जो इस दौरान घायल हो गए। उन्होंने Education System को बेहतर बनाने के लिए एकजुट होने वाले अभिभावक और छात्रों की सराहना की।  **सलमान खान ने की छात्रों की तारीफ ** Salman Khan ने ट्वीट कर लिखा कि वह Students की कद्र करते हैं और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विरोध करने का यह सही तरीका है जिसे छात्रों ने शांतिपूर्ण ढंग से किया है। सलमान ने मौजूदा पीढ़ी को बहादुर बताते हुए कहा कि शिक्षा के प्रति यह लगन भारत को गौरवान्वित करेगी। **आंदोलन का नाम हो राजनीतिकरण ** हालांकि सलमान खान ने Students Protest को लेकर यह चिंता भी जताई कि यह मुद्दा केवल छात्रों और शिक्षा प्रणाली का है तो इस आंदोलन को राजनीतिक रुप से हाईजैक नहीं करना चाहिए। उनका कहना है कि इस आंदोलन का श्रेय सिर्फ देश के छात्रों को मिलना चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार छात्रों का पूरा समर्थन करेगी और सिस्टम को मजबूत बनाएगी। **भारत को Education Hub बनाने की इच्छा ** सलमान ने उम्मीद जताई कि इस मामले में जल्द ही एक सकारात्मक फैसला आएगा। उन्होंने शिक्षा को देश में बढ़ावा देने पर भी अपने विचार रखे।अभिनेता के मुताबिक, शिक्षा अगला ट्रेंड और फैशन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत को एक ऐसा एजुकेशनल हब बनना चाहिए जहां दुनियाभर से लोग पढ़ाई करने के लिए आएं। --- --- title: "VIDEO : कीचड से भरें रास्तों पर नंगे पैर चलकर विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन धाम, प्रेमांनद महाराज का लिया आशीर्वाद" slug: "video-virat-anushka-walk-barefoot-on-mud-filled-roads-to-vrindavan-dham-seek-blessings-of-premanand-maharaj" author: "बिट्टू माली" category: "खेल" published: "2026-07-23 00:49:53" updated: "2026-07-23 00:49:53" canonical: "https://paharipatrika.in/video-virat-anushka-walk-barefoot-on-mud-filled-roads-to-vrindavan-dham-seek-blessings-of-premanand-maharaj/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # VIDEO : कीचड से भरें रास्तों पर नंगे पैर चलकर विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन धाम, प्रेमांनद महाराज का लिया आशीर्वाद > विराट कोहली ने अपनी धर्मपत्नी अनुष्का शर्मा के साथ बुधवार 4 बजे प्रेमानंद महाराज के आश्रम में उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान विराट चेहरे पर मास्क लगाकर नंगे पाव आश्रम के अंदर जाते हुए नजर आए। आप तो जानते ही होंगे कि भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी धर्मपत्नी अनुष्का शर्मा का वृंदावन धाम से गहरा नाता जुडा हुआ है। ऐसे में वे एक बार फिर आध्यात्मिक नगरी पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में उनका आशीर्वाद लिया। ऐसे में आश्रम पहुंचने के दौरान कीचड भरे रास्ते पर दोनों नंगे पैर चलते नजर आए। उनकी यह सादगी अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। ऐसे में गुरु पूर्णिमा से ठीक पहले इस यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  **विराट-अनुष्का का सादगी भरा VIDEO हुआ वायरल** सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट औऱ अनुष्का दोनों आश्रम परिसर से बाहर निकलते है। दोनों सादगी से अपनी कार की और आगे बढते है। इस दौरान रास्ते में मौजूद लोगों का उन्होंने 'राधे-राधे' कहकर अभिवादन भी किया।  > [https://x.com/KohliSensation/status/2079801422909210660](https://x.com/KohliSensation/status/2079801422909210660) उनकी इस सादगी ने वृंदावनवासियों का दिल जीत लिया। कई लोग वीडियो भी लेते हुए नजर आए। ऐसे में वायरल हुए वीडियो को लोग सोशल मीडियो पर शेयर करते हुए उनकी विनम्रता की खूब तारीफ कर रहे है। **पिछले कई वर्षों में दोनों कई बार पहुंच चुके है वृंदावन आश्रम** विराट कोहली औऱ अनुष्का शर्मा अपने जीवन के निजी और अहम फैंसलों से पहले प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने आते रहते है। इससे पहले भी रोयल चैलेंजर्स बैंग्लोर को आईपीएल 2026 का खिताब जीताने के बाद दोनों ने प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए है। ऐसे में अब गुरुपूर्णिमा से पहले उनकी यह नई यात्रा एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। दोनों की आध्यात्मिक आस्था किसी से छिपी नहीं है। दोनों कई बार इस बात का जिक्र कर चुके है कि व्यस्त जीवन के बीच आध्यात्म, ध्यान औऱ शांत वातावरण उन्हें मानसिक संतुलन बनाए रखने में काफी मदद करता है। इसी वजह से अपना समय निकालकर वृंदावन जैसे धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर कुछ पल शांति के साथ बिताते है। --- --- title: "Sonam Wangchuk का सरकार को अल्टीमेटम, कहा - 'अभी भी हूं जिंदा, भरोसा मिलेगा, तब ही तोडूंगा अनशन'" slug: "sonam-wangchuks-ultimatum-to-the-government-i-am-still-alive-i-will-get-confidence-then-i-will-break-my-fast" author: "बिट्टू माली" category: "राजनीति" published: "2026-07-23 00:20:22" updated: "2026-07-23 00:20:22" canonical: "https://paharipatrika.in/sonam-wangchuks-ultimatum-to-the-government-i-am-still-alive-i-will-get-confidence-then-i-will-break-my-fast/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Sonam Wangchuk का सरकार को अल्टीमेटम, कहा - 'अभी भी हूं जिंदा, भरोसा मिलेगा, तब ही तोडूंगा अनशन' > नीट पेपर लीक मामलें पर छात्राओं के साथ अन्याय की वजह से सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन का आज 25वां दिन है। इसी बीच उन्होंने अस्पताल के बेड से सरकार को अल्टीमेटम दिया है। **Sonam Wangchuk** : आप तो जानते ही होंगे कि पिछले 25 दिनों से नीट पेपर लीक मामलों के लेकर सामाजिक कार्यकर्ता Sonam Wangchuk अनशन पर है। जिसके बाद उन्हें दिल्ली पुलिस द्धारा जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया गया। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो जारी किया है। **Sonam Wangchuk ने एक्स पर जारी किया वीडियो** आप को बता दें कि सामाजिक कार्यकर्ता **Sonam Wangchuk** ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि, 'नमस्कार साथियों में अब भी जिंदा ही हूं। आज मेरे अनशन का 25वां दिन है औऱ फिलहाल मेरा करीब 11 किलो वजन कम हुआ है। ऐसे में काफी मांसपेशियों कम होने लगी है, लेकिन में ठीक ही हूं।' > [https://x.com/Wangchuk66/status/2079936909191880815](https://x.com/Wangchuk66/status/2079936909191880815) **CJP Protest में शामिल छात्राओं की भरपूर तारीफ की** उन्होंने वीडियो में आगे कहा कि, 'में कल रात को सफदरजंग से गुडगांव के एक प्राइवेट होस्पिटल में गया था। और में सारे छात्राओं की तारीफ करना चाहता हूं, जिन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से लाठियां खाते हुए, वापस कोई हमला न करते हुए, काफी ज्यादा उकसाने पर भी और कुछ तत्वों को पत्थर फेंकने के लिए लाए जाने पर भी सबने सब्र से काम लिया, जिससे मेरा दिल पिघल गया।' **अनशन तोडने की अपील लेकर आगे आए कई नेता** Sonam Wangchuk ने वीडियो में आगे बताया कि, 'छात्राओं पर काफी बर्बरता से हमले हो रहे थे। इस वजह से मैंने अपना अनशन जारी रखने का फैंसला लिया था। अब भी मेरे पास कई सारे नेतागण आए, जिन्होंने मुझसे अनशन तोडने की अपील की, जिसमें शासक दल के मंत्री और सांसद, वहीं लगभग 65 के हस्ताक्षर लेकर आए औऱ अपील कर रहे है कि मैं अनशन तोडकर वापस देश सेवा में लग जाउं।' **जब सरकार देगी आश्वासन, तभी तोडूंगा अनशन** वीडियो में उन्होंने कहा कि, 'मैं खुद भी ऐसा ही करना चाहता हूं, लेकिन मेरे लिए यह काम बहुत जरुरी है। में सरकार से यही विनंती करुंगा कि वो बच्चों पर ताकात-बल का प्रयोग ना करें। और दूसरी बात है कि मुझ पर एफआईआर करके मुझे पुलिस द्धारा सताया न जाए, ऐसा मुझे आश्वासन चाहिए।  अगर ये आश्वासन जल्दी मिल जाता है तो मैं अनशन तोड दूंगा। लेकिन अगर कोई ऐसा आश्वासन नहीं आता है तो बदकिस्मती से मुझे यह अनशन जारी रखना पडेगा। जय हिंद।' --- --- title: "CJP Protest के दौरान इस खास टेक्नोलोजी का हुआ इस्तेमाल, जिसमें बिना इंटरनेट कनेक्ट हुए लाखों युवा!!" slug: "this-particular-technology-was-used-during-the-cjp-protest-in-which-millions-of-young-people-without-internet-connection" author: "बिट्टू माली" category: "तकनीक" published: "2026-07-22 19:17:40" updated: "2026-07-22 19:17:40" canonical: "https://paharipatrika.in/this-particular-technology-was-used-during-the-cjp-protest-in-which-millions-of-young-people-without-internet-connection/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # CJP Protest के दौरान इस खास टेक्नोलोजी का हुआ इस्तेमाल, जिसमें बिना इंटरनेट कनेक्ट हुए लाखों युवा!! > कोकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में खास टेक्नोलोजी का प्रयोग करके लाखों युवा बिना इंटरनेट, मोबाइल सर्विस के कनेक्ट रहें। जिसकी जांच अब दिल्ली पुलिस कर रही है **CJP Protest** : आपको बता दें कि **CJP Protest** के दौरान दिल्ली पुलिस इस जांच में लगी है कि आखिर इंटरनेट बैन और मोबाईल सेवा ठप्प होने के कारण भी इतने सारे प्रदर्शनकारी कैसे एकत्र हो गए। वहीं उन्होंने इस दौरान कौनसे मैसेजिंग एप का इस्तेमाल किया, जिसमें मोबाइल डेटा, वाई-फाई या फिर किसी टावर की जरुरत नहीं होती। तो आइए इस टेक्नोलोजी के बारे में जानते है। **आखिर इंटरनेट बंद होने के बावजूद कैसे भेजे गए मैसेज?** टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली पुलिस का मानना है कि मोबाईल सेवा और इंटरनेट बंध होने के बावजूद भी प्रदर्शनकारी एक-दूसरे के संपर्क में रह रहे थे। हालांकि पुलिस ने इस एप्लिकेशन का नाम नहीं बताया।  लेकिन इस टेक्नोलोजी ने काफी लोगों का ध्यान अपनी और खींचा है। इस एप्लिकेशन के जरिए आप स्मार्टफोन को मोबाइल डेटा, वाई-फाई या सेल्युलर नेटवर्क पर आधारित रहे बिना मैसेज भेजने और पाने की सुविधा देते है। **इस तरह काम करते है ये एप्स** ओफलाइन मेसेजिंग एप्स अक्सर ब्लूटूथ लो एनर्जी का इस्तेमाल करते है। यह एक वायरलेस टेक्नोलोजी पर आधारित है, जो कि आजकल हर मॉर्डन स्मार्टफोन में पहले से मौजूद है।  इसमें एक मेसेजिंग एप्स, जिसका नाम '**Bitchat**' है, इसे 2005 में लॉन्च किया गया था। इसमें यूजर्स बिना अकाउंट बनाए, फोन नंबर का इस्तेमाल किए बिना, सिर्फ ब्लूटूथ के जरिए मैसेज भेजने-पाने की सुविधा देता है।  **ये है कमाल टेक्नोलोजी की खासियत** बता दें कि '**Bitchat**' जैसी काफी एप्लिकेशन ब्लूटूथ का इस्तेमाल करते है, जो कि आस-पास के फोन के बीच ऑफलाइन बातचीत करने में मदद करता है।  जैसे ही कोई यूजर इन एप्स का इस्तेमाल करके मेसेज भेजता है तो वह मेसेज ब्लूटूथ के जरिए एन्क्रिप्टेड मैसेज को आसपास के उन डिवाइस पर भेजता है, जिसमें वह एप्स चल रहे होते है। --- --- title: "Terrorist Attack : जम्मू काश्मीर के अनंतनाग में हुआ आतंकी हमला, एक पुलिस जवान हुआ शहीद, बढाई गई अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा।" slug: "terrorist-attack-in-anantnag-jammu-and-kashmir-a-policeman-martyred-security-of-amarnath-yatra-congratulated" author: "बिट्टू माली" category: "राजनीति" published: "2026-07-22 17:35:00" updated: "2026-07-22 18:00:41" canonical: "https://paharipatrika.in/terrorist-attack-in-anantnag-jammu-and-kashmir-a-policeman-martyred-security-of-amarnath-yatra-congratulated/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Terrorist Attack : जम्मू काश्मीर के अनंतनाग में हुआ आतंकी हमला, एक पुलिस जवान हुआ शहीद, बढाई गई अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा। > बुधवार को 12.30 बजे अचानक संदिग्ध आतंकवादियों ने अनंतनाग के लालचौक पर पुलिस बल पर हमला कर दिया। जिसमें ड्यूटी पर तैनात आशिक हुसैन कुरैशी शहीद हो गए **Terrorist Attack** : आप को बता दें कि आज (22 जुलाई, 2026) को दक्षिण काश्मीर के अनंतनाग के लाल चौक इलाके में कोकेरनाग रोड पर पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस बल पर आतंकी हमला हुआ। इस आतंकी हमले में पुलिस हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी गंभीर घायल हुए, जो कि अस्पताल में इलाज के शहीद हो गए। **आखिर कैसे हुआ यह Terrorist Attack?** पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक बुधवार को दोपहर करीब 12.30 बजे अनंतनाग के लाल चौक पर यह घटना हुई। उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में तैनात पुलिस जवान आशिक हुसैन इस हमले में घायल हुए, जिसके बाद उन्हें अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ला जा गया। लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड दिया। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है और हमलावर के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाने का प्रयास जारी है। ऐसे में लश्कर-ए-तैयबा के एक सहयोगी संगठन, 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली है। **गंभीर चोट के कारण नहीं बची पुलिस जवान की जान** जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय शहीद हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन बडगाम के बीरु इलाके के रहने वाले थे। अचानक गोलीबारी के कारण पुलिस जवान आशिक हुसैन को गंभीर चोट आई। जिसकी वजह से उन्हें मृत घोषित किया गया। > [https://x.com/airnewsalerts/status/2079892701999435830](https://x.com/airnewsalerts/status/2079892701999435830) आशिक हुसैन की शहादत के बाद पुलिस विभाग और उनके गांव में अचानक शोक की लहर दौड गई है। अब पुलिस प्रशासन नियम के मुताबिक आगे की कार्यवाही करने में लगा है। इसके बाद इलाके में हडकंप के कारण अमरनाथ यात्रा मार्ग पर भी कडी सुरक्षा कर दी गई है। --- --- title: "Uttarkashi Protest: उत्तरकाशी में पेपर लीक और दिल्ली लाठीचार्ज के खिलाफ फूटा गुस्सा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग" slug: "students-protest-in-uttarkashi-against-delhi-lathi-charge-demand-dharmendra-pradhans-resignation" author: "दीपक पंवार" category: "उत्तरकाशी" published: "2026-07-22 13:51:00" updated: "2026-07-22 17:09:32" canonical: "https://paharipatrika.in/students-protest-in-uttarkashi-against-delhi-lathi-charge-demand-dharmendra-pradhans-resignation/" format: "video" publisher: "Pahari Patrika" --- # Uttarkashi Protest: उत्तरकाशी में पेपर लीक और दिल्ली लाठीचार्ज के खिलाफ फूटा गुस्सा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग > दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और देश में पेपर लीक के मामलों को लेकर उत्तरकाशी में विरोध प्रदर्शन हुआ। छात्रों के साथ-साथ स्थानीय माताओं और शिक्षकों ने सड़कों पर उतरकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। **Uttarkashi Protest: **दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई और देश में लगातार हो रहे पेपर लीक को लेकर उत्तरकाशी में भी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला।  इस विरोध प्रदर्शन में स्थानीय नागरिकों ने भी हिस्सा लिया।  प्रदर्शनकारियों की सबसे प्रमुख मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है। प्रदर्शन में शामिल युवाओं का कहना है कि देश की शिक्षा व्यवस्था में हो रही गड़बड़ियों और छात्रों पर हो रहे अन्याय की जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री को तुरंत पद से इस्तीफा देना चाहिए। इस विरोध प्रदर्शन में छात्रों के अलावा कई स्थानीय महिलाएं, गृहणियां और शिक्षक भी शामिल हुए। प्रदर्शन में पहुंची माताओं का कहना है कि माता-पिता भारी कर्ज लेकर अपने बच्चों को पढ़ने के लिए बाहर भेजते हैं। इसके बावजूद पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं और आवाज उठाने पर बच्चों के साथ मारपीट की जा रही है। प्रदर्शन में शामिल पूर्व शिक्षकों ने कहा कि वे अपने पढ़ाए हुए बच्चों के समर्थन में आगे आए हैं। उनका मानना है कि गलत नीतियों का विरोध नहीं किया गया तो इसका असर देश की आने वाली पीढ़ी के भविष्य पर पड़ेगा।     --- --- title: "Haridwar News: पूर्व विधायक संजय गुप्ता की सीएम पुष्कर धामी और नेताओं की टिप्पणी पर बवाल" slug: "haridwar-news-former-mla-sanjay-gupta-hits-out-at-cm-pushkar-dhami-and-leaders-remarks" author: "भुप्पी पंवार" category: "हरिद्वार" published: "2026-07-22 06:00:13" updated: "2026-07-22 14:04:22" canonical: "https://paharipatrika.in/haridwar-news-former-mla-sanjay-gupta-hits-out-at-cm-pushkar-dhami-and-leaders-remarks/" format: "video" publisher: "Pahari Patrika" --- # Haridwar News: पूर्व विधायक संजय गुप्ता की सीएम पुष्कर धामी और नेताओं की टिप्पणी पर बवाल > उत्तराखंड के हरिद्वार में पूर्व विधायक संजय गुप्ता का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह सीएम पुष्कर सिंह धामी और अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर टिप्पणी कर रहे हैं। **HARIDWAR NEWS: **हरिद्वार में आयोजित एक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। जिसमें पूर्व विधायक संजय गुप्ता उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं जिसमें वह पार्टी के नेताओं पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगा रहे।  **मुख्यमंत्री पुष्कर धामी प्रश्र टिप्पणी ** कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक संजय गुप्ता मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को लेकर कहा रहे कि अभी तो पुष्कर धामी के दुध के दांत नहीं टूटे हैं और अभी वह अपना पांच -छह कार्यकाल पूरा करेंगे।  **पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर टिप्पणी ** पूर्व विधायक यही नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि पार्टी के कुछ बूढ़े नेता षड्यंत्र का काम कर रहे।  पूर्व विधायक का यह वीडियो अब जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। ## Tags - Jio --- --- title: "PM आवास के बाहर कांग्रेस का धरना, राहुल गांधी ने लोगों से की शामिल होने की अपील" slug: "congress-leader-rahul-gandhi-sits-on-dharna-at-pm-residence" author: "भुप्पी पंवार" category: "राजनीति" published: "2026-07-21 19:00:16" updated: "2026-07-22 14:00:52" canonical: "https://paharipatrika.in/congress-leader-rahul-gandhi-sits-on-dharna-at-pm-residence/" format: "video" publisher: "Pahari Patrika" --- # PM आवास के बाहर कांग्रेस का धरना, राहुल गांधी ने लोगों से की शामिल होने की अपील > PM आवास के बाहर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, राहुल गांधी ने लोगों से की शामिल होने की अपील **Paper Leak: **काग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं ने आज प्रधानमंत्री आवास के खिलाफ धरना दिया। इस विरोध प्रदर्शन का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार की जवाबदेही तय करना और अपनी मांगे शांतिपूर्ण ढंग से रखना है।  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने देश की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इस धरने में शामिल होने की अपील की। --- --- title: "Uttarkashi News: हर्षिल में पुलिसकर्मी और वाहन चालक विवाद को लेकर एसपी ने दिए जांच के आदेश" slug: "uttarkashi-news-sp-orders-probe-into-policeman-and-driver-dispute-in-harsil" author: "भुप्पी पंवार" category: "उत्तरकाशी" published: "2026-07-21 18:14:44" updated: "2026-07-22 13:13:06" canonical: "https://paharipatrika.in/uttarkashi-news-sp-orders-probe-into-policeman-and-driver-dispute-in-harsil/" format: "video" publisher: "Pahari Patrika" --- # Uttarkashi News: हर्षिल में पुलिसकर्मी और वाहन चालक विवाद को लेकर एसपी ने दिए जांच के आदेश > उत्तरकाशी के हर्षिल में पुलिसकर्मी और वाहन चालक में हुए विवाद के बाद टैक्सी यूनियन ने हड़ताल शुरू की। एसपी उत्तरकाशी द्वारा निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद यूनियन ने हड़ताल समाप्त कर दी। **Uttarkashi News: **उत्तरकाशी जिले में हर्षिल में वाहन चालक और पुलिसकर्मी विवाद को लेकर एसपी उत्तरकाशी ने जांच के आदेश दिए हैं।  गौरतलब है कि उत्तरकाशी जिले के हर्षिल में चेकिंग के दौरान वाहन चालक ने आरोप लगाया कि हर्षिल पुलिस के एसआई सुनील तोमर और अन्य पुलिसकर्मियों ने वाहन रोककर मारपीट की और वाहन से कूदने को उकसाया जिसपर वाहन चालक कूद गया।  जिसके बाद भटवाड़ी टैक्सी यूनियन ने हर्षिल पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चक्का जाम की घोषणा की। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मध्यस्थता की। जिसके बाद एसपी उत्तरकाशी और टैक्सी यूनियन के मध्य वार्ता की गई। एसपी उत्तरकाशी ने मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। जिसके बाद टैक्सी यूनियन ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की।   --- --- title: "CJP Protest: घायल प्रदर्शनकारियों से मिले जेपी नड्डा, जंतर-मंतर पर CJP का अब भी प्रदर्शन जारी!" slug: "cjp-protest-jp-nadda-meets-injured-protesters-cjp-continues-its-protest-at-jantarmantar" author: "बिट्टू माली" category: "राजनीति" published: "2026-07-21 16:31:21" updated: "2026-07-22 13:24:24" canonical: "https://paharipatrika.in/cjp-protest-jp-nadda-meets-injured-protesters-cjp-continues-its-protest-at-jantarmantar/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # CJP Protest: घायल प्रदर्शनकारियों से मिले जेपी नड्डा, जंतर-मंतर पर CJP का अब भी प्रदर्शन जारी! > जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी: घायल कार्यकर्ताओं से मिले जेपी नड्डा, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग बरकरार। **CJP Protest** : जैसा कि आप जानते ही होंगे कि इन दिनों नीट पेपर लीक मुद्दे पर CJP (Cockroaches Janta Party) द्वारा बड़ी संख्या में आंदोलन जारी है। जंतर-मंतर पर भीड का बड़ा हुजुम आज भी उमडा हुआ है।  इसी बीच CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा है कि, "सोनम वांगचुक जी की भूख हडताल अब भी कायम है और जंतर-मंतर पर हमारा प्रदर्शन भी जारी रहेगा, आज हमारी जेपी नड्डा जी के साथ मुलाकात हुई, वह एक टाइम की बर्बादी थी, जिसमें हमारे चार घंटे बर्बाद हुए। सरकार को हम से यहीं आकर बात करनी पडेगी और जबतक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी को इस्तीफा नहीं आता, तब तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।" **केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने ली घायलों की खबर** आपको पता होगा कि कल (20 जुलाई, 2026) को नीट पेपर लीक मुद्दे पर जंतर-मंतर पर आंदोलन हुआ था। देखते ही देखते ही इस आंदोलन ने अचानक से उग्र रुप धारण कर लिया। इसमें कई पुलिस और CJP कार्यकर्ताओं के बीच घर्षण की खबरें भी आई। ऐसे में कई कार्यकर्ताओं को गंभीर चोट लगी। उन्हें नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। आज केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने घायल हुए लोगों से मिलने के लिए लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज पहुँचे। **आंदोलन में करीब 120 पुलिसकर्मी भी हुए घायल - डीसीपी आनंद कुमार** बता दें कि पुलिस और CJP कार्यकर्ताओं के बीच हुए घर्षण में घायल हुए एडिशनल डीसीपी आनंद कुमार ने बताया कि, "करीब 115 से 120 पुलिसकर्मी घायल हुए है। उसमें हमारे कई सीनियर अधिकारी भी शामिल है। मेरे हाथ में भी चोट आई है। इस मामले की जांच चल रही है और FIR भी दर्ज की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हम इस पहलू पर फिलहाल जांच कर रहे है, इसलिए इसकी जानकारी नहीं दे सकते।" **छात्रों की मदद के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर** आम आदमी पार्टी के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक नेता अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर के माध्यम से छात्राओं की मदद के लिए एक हेल्पलाइन नंबर की भी शुरुआत की। जिसके जरिए उन्होंने बच्चों के साथ हुई बर्बरता के बारे में Legal और Medical Help करने के वादा किया। ## Tags - आम आदमी पार्टी --- --- title: "फोटो: देहरादून में घूमने की 6 सबसे अच्छी जगहें, हर यात्री को यहां एक बार जरूर जाना चाहिए" slug: "photo-6-best-places-to-visit-in-dehradun" author: "दीपक पंवार" category: "देहरादून" published: "2026-07-21 00:32:00" updated: "2026-07-21 18:13:52" canonical: "https://paharipatrika.in/photo-6-best-places-to-visit-in-dehradun/" format: "photos" publisher: "Pahari Patrika" --- # फोटो: देहरादून में घूमने की 6 सबसे अच्छी जगहें, हर यात्री को यहां एक बार जरूर जाना चाहिए > अगर आपके पास देहरादून घूमने के लिए सिर्फ एक या दो दिन हैं, तो इन 6 जगहों को पर जरुर जांए देखें। ये स्थान आपको यकीनन इस शहर की प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और शांत जीवनशैली का सबसे अच्छा अनुभव देंगे। देहरादून का नाम आते ही सबसे पहले पहाड़, हरियाली और सुकून भरा माहौल याद आता है। लेकिन इस शहर की असली खूबसूरती सिर्फ इसकी वादियों में नहीं, बल्कि उन जगहों में छिपी है जो हर यात्री को अलग अनुभव देती हैं। अगर आप पहली बार देहरादून आ रहे हैं या वीकेंड पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 6 जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें। --- --- title: "Rahul Gandhi In Uttarakhand: छात्रों की गूंज कार्यक्रम में बजा जैस्मीन सैंडलस का गाना, झूम उठे कांग्रेस नेता" slug: "rahul-gandhi-in-uttarakhand-jasmine-sandals-song-in-students-echo-program-congress-leader-chimes-in" author: "भुप्पी पंवार" category: "देहरादून" published: "2026-07-18 07:39:11" updated: "2026-07-21 08:26:42" canonical: "https://paharipatrika.in/rahul-gandhi-in-uttarakhand-jasmine-sandals-song-in-students-echo-program-congress-leader-chimes-in/" format: "video" publisher: "Pahari Patrika" --- # Rahul Gandhi In Uttarakhand: छात्रों की गूंज कार्यक्रम में बजा जैस्मीन सैंडलस का गाना, झूम उठे कांग्रेस नेता > Rahul Gandhi In dehradun: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कल राहुल गांधी द्वारा छात्रों की गूंज का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसका मकसद था छात्रों से सीधा… **Rahul Gandhi In dehradun: **उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कल राहुल गांधी द्वारा छात्रों की गूंज का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसका मकसद था छात्रों से सीधा संवाद लेकिन इससे ज्यादा चर्चा में रहा जैस्मीन सैंडलस का गाना जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता समेत कांग्रेसी नेता भी झूम उठे। तो, क्या आपने वो वीडियो देखा? देहरादून में राहुल गांधी जी के खास कार्यक्रम में कांग्रेस ने जैस्मीन सैंडलस का गाना चलवाया और पूरा माहौल बदल गया। सब नाचने लगे, तालियां बजने लगीं और कांग्रेस के नेता भी खुद को रोक नहीं पाए। यह पल इतना मजेदार था कि लोग अभी भी इसे शेयर कर रहे हैं।  ## Tags - कांग्रेस - राहुल गांधी --- --- title: "Rahul Gandhi In Uttarakhand: देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर कांग्रेस नेता की मौत" slug: "rahul-gandhi-in-uttarakhand-congress-leader-dies-at-rahul-gandhis-event-venue-in-dehradun" author: "भुप्पी पंवार" category: "देहरादून" published: "2026-07-17 07:57:06" updated: "2026-07-21 14:57:17" canonical: "https://paharipatrika.in/rahul-gandhi-in-uttarakhand-congress-leader-dies-at-rahul-gandhis-event-venue-in-dehradun/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Rahul Gandhi In Uttarakhand: देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर कांग्रेस नेता की मौत > Rahul Gandhi In Uttarakhand: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा फिलहाल चर्चाओं में हैं। पहले उत्तराखंड सरकार द्वारा उन्हें परेड ग्राउंड में समारोह करने… **Rahul Gandhi In Uttarakhand: **कांग्रेस नेता राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा फिलहाल चर्चाओं में हैं। पहले उत्तराखंड सरकार द्वारा उन्हें परेड ग्राउंड में समारोह करने की अनुमति नहीं देना और अब राहुल गांधी के लिए तैयार कर रहे पांडाल के दौरान कांग्रेस नेता की मौत।  बता दें कि देहरादून में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए पांडाल बनाया जा रहा था और इसी दौरान लोहे का एक पिलर अचानक गिर गया जो कांग्रेस नेता अमर सिंह मेहरा से जा टकराया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  इस खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गहरा शोक है वहीं आयोजन की तैयारियों पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।  ## Tags - कांग्रेस - राहुल गांधी --- --- title: "Uttarkashi News: उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, भटवाड़ी में सबसे अधिक असर" slug: "uttarkashi-news-earthquake-felt-in-uttarkashi-most-affected-in-bhatwadi" author: "भुप्पी पंवार" category: "उत्तरकाशी" published: "2026-07-17 07:37:14" updated: "2026-07-21 17:11:09" canonical: "https://paharipatrika.in/uttarkashi-news-earthquake-felt-in-uttarkashi-most-affected-in-bhatwadi/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Uttarkashi News: उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, भटवाड़ी में सबसे अधिक असर > Uttarkashi News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार को भुकंप के झटके महसूस हुए। सूचना मिलते ही राज्य आपातकालीन विभाग और जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ में आ गए। ज… **Uttarkashi News:** उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार को भुकंप के झटके महसूस हुए। सूचना मिलते ही राज्य आपातकालीन विभाग और जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ में आ गए। जिसके बाद सभी तहसीलों और थानों से हानि की जानकारी जुटाई गई। **उत्तरकाशी के भटवाड़ी में महसूस किए गए भुकंप के झटके** जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी में भुकंप केवल भटवाड़ी तहसील में ही महसूस किया गया। जिले के अन्य क्षेत्रों में किसी प्रकार के भुकंप के झटको की सूचना सामने नहीं आई है। राहत की बात यह है कि भूकंप से कहीं से भी नुकसान की खबरें सामने नहीं आई।  उत्तरकाशी जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। गौरतलब है कि भुकंप की दृष्टि से उत्तराखंड संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। ## Tags - भूकंप --- --- title: "उत्तराखंड ड्राफ्ट मतदाता सूची 2026: SIR के बाद 8.26 लाख से ज्यादा नाम हटे, जानें अब आगे क्या होगा" slug: "uttarakhand-draft-electoral-roll-2026-over-826-lakh-names-removed-after-sir-know-what-will-happen-next" author: "भुप्पी पंवार" category: "उत्तराखंड" published: "2026-07-15 08:41:40" updated: "2026-07-22 13:17:08" canonical: "https://paharipatrika.in/uttarakhand-draft-electoral-roll-2026-over-826-lakh-names-removed-after-sir-know-what-will-happen-next/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # उत्तराखंड ड्राफ्ट मतदाता सूची 2026: SIR के बाद 8.26 लाख से ज्यादा नाम हटे, जानें अब आगे क्या होगा > Uttarakhand News: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। नई सूची के अनुसा… **Uttarakhand News: **उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। नई सूची के अनुसार उत्तराखंड में  8,26,977 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। अब निर्वाचन आयोग ने दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, जिसके बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। ड्राफ्ट मतदाता सूची के अनुसार उत्तराखंड में कुल 8,26,977 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। सबसे अधिक नाम देहरादून और ऊधमसिंह नगर जिलों से हटाए गए हैं। **जिलेवार हटाए गए मतदाताओं की संख्या ** जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे अधिक 1,86,008 मतदाताओं के नाम देहरादून से हटाए गए हैं। इसके बाद ऊधमसिंह नगर में 1,77,673, हरिद्वार में 1,30,203, नैनीताल में 71,810, अल्मोड़ा में 55,485, पौड़ी गढ़वाल में 51,359 और टिहरी गढ़वाल में 43,625 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। वहीं पिथौरागढ़ में 27,436, चमोली में 23,436, उत्तरकाशी में 18,405, चंपावत में 17,718, बागेश्वर में 13,010 तथा रुद्रप्रयाग में 10,809 मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटाए गए हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि SIR के पहले चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उत्तराखंड में 71,33,785 मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सत्यापन के दौरान करीब 19 लाख गणना फॉर्म में विभिन्न प्रकार की त्रुटियां पाई गई हैं। ऐसे सभी मतदाताओं को नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेज और जानकारी उपलब्ध कराने का अवसर दिया जाएगा। **इस तारीख से चलेगी दावा-आपत्ति प्रकिया ** निर्वाचन विभाग के अनुसार 14 जुलाई से 11 सितंबर तक दावा और आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी। इस दौरान प्राप्त सभी आवेदनों का निस्तारण करने के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। **नाम जुड़वाना, हटवाना या सुधार कराना है? जानिए कौन-सा फॉर्म भरें** यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हुआ है, तो वह फॉर्म-6 भरकर नया आवेदन कर सकता है। इसके अतिरिक्त मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए फॉर्म 7 और नाम, पता या अन्य विवरण में सुधार के लिए फॉर्म 8 भर सकते हैं।  निर्वाचन विभाग ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में निर्धारित समय के भीतर दावा या आपत्ति दर्ज कराएं। **क्यों महत्वपूर्ण है SIR प्रक्रिया?** मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण चुनाव प्रक्रिया का अहम हिस्सा माना जाता है। इसका उद्देश्य मृत, स्थानांतरित या अपात्र मतदाताओं के नाम हटाकर सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाना है, ताकि आगामी चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सकें।   --- --- title: "देहरादून-ऋषिकेश हाईवे चौड़ीकरण का विरोध, पेड़ों की कटाई के खिलाफ प्रदर्शन तेज" slug: "dehradun-rishikeshhighway-widening-protests-against-felling-of-trees-intensify" author: "भुप्पी पंवार" category: "उत्तराखंड" published: "2026-07-13 07:24:28" updated: "2026-07-20 15:11:33" canonical: "https://paharipatrika.in/dehradun-rishikeshhighway-widening-protests-against-felling-of-trees-intensify/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # देहरादून-ऋषिकेश हाईवे चौड़ीकरण का विरोध, पेड़ों की कटाई के खिलाफ प्रदर्शन तेज > Uttarakhand News: देहरादून-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-7) के चौड़ीकरण के लिए बड़ी संख्या में पेड़ों की प्रस्तावित कटाई का स्थानीय लोगों और पर्यावरण कार्यकर्ता… **Uttarakhand News:** देहरादून-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-7) के चौड़ीकरण के लिए बड़ी संख्या में पेड़ों की प्रस्तावित कटाई का स्थानीय लोगों और पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन इसके लिए हजारों साल पुराने पेड़ों को काटना पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। बताया जा रहा है कि भानियावाला से रानीपोखरी के बीच हाईवे चौड़ीकरण परियोजना के तहत बड़ी संख्या में साल के पेड़ों की कटाई की योजना बनाई गई है। इसी के विरोध में स्थानीय निवासी, सामाजिक संगठनों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोग लगातार आवाज उठा रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना है कि साल के घने जंगल इस क्षेत्र की प्राकृतिक पहचान हैं। ये पेड़ न केवल स्वच्छ हवा और हरियाली प्रदान करते हैं, बल्कि भूजल संरक्षण, वन्यजीवों के आवास और स्थानीय जलवायु को संतुलित बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनका कहना है कि यदि इतने बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई होती है तो इसका असर आने वाले वर्षों में पर्यावरण, जैव विविधता और लोगों के जीवन पर साफ दिखाई देगा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे सड़क चौड़ीकरण परियोजना के विरोध में नहीं हैं, बल्कि चाहते हैं कि ऐसा समाधान निकाला जाए जिससे विकास कार्य भी पूरे हों और अधिक से अधिक पेड़ों को बचाया जा सके। उनका सुझाव है कि परियोजना की डिजाइन और निर्माण योजना की दोबारा समीक्षा की जाए ताकि पर्यावरण को कम से कम नुकसान पहुंचे। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का भी इंतजार किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि न्यायालय का फैसला क्षेत्र के पर्यावरण संरक्षण और विकास परियोजना के बीच संतुलन बनाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।   ## Tags - AI --- --- title: "कैंची धाम में हंगामा! होम स्टे संचालक से मारपीट, भागते समय 3 वाहनों को मारी टक्कर" slug: "scissor-dham-uproar-home-stay-operator-beaten-hit-3-vehicles-while-running" author: "भुप्पी पंवार" category: "नैनीताल" published: "2026-07-11 09:49:59" updated: "2026-07-22 02:25:44" canonical: "https://paharipatrika.in/scissor-dham-uproar-home-stay-operator-beaten-hit-3-vehicles-while-running/" format: "video" publisher: "Pahari Patrika" --- # कैंची धाम में हंगामा! होम स्टे संचालक से मारपीट, भागते समय 3 वाहनों को मारी टक्कर > विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम के पास शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कुछ युवकों ने एक होम स्टे संचालक के साथ कथित तौर पर मारपीट कर दी। घटना की सूचना मिलते ही कैंच… विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम के पास शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कुछ युवकों ने एक होम स्टे संचालक के साथ कथित तौर पर मारपीट कर दी। घटना की सूचना मिलते ही कैंची पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी युवक अपनी स्कॉर्पियो कार लेकर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने तुरंत उनका पीछा किया, जिसके दौरान आरोपियों की कार ने तीन अलग-अलग वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, लखनऊ नंबर (UP 32 AR 0095) की स्कॉर्पियो में सवार पांच युवक शनिवार को कैंची क्षेत्र पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर उनका एक होम स्टे संचालक से विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही कैंची पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही सभी युवक वाहन लेकर भाग निकले। पुलिस ने तुरंत उनका पीछा शुरू किया। भागने के दौरान आरोपियों की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कैंची से भवाली की ओर जाते समय एक के बाद एक तीन वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक कार में सवार महिला घायल हो गई। वहीं आरोपियों की स्कॉर्पियो भी दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीछा करने के बाद पुलिस ने सभी पांच युवकों को पकड़ लिया और कैंची पुलिस चौकी ले आई। इसके बाद उनका मेडिकल परीक्षण कराने के लिए भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया।   ## Tags - उत्तराखंड पुलिस --- --- title: "कैसा रहेगा आज उत्तरकाशी का मौसम? जानिए बारिश, तापमान और यात्रा से पहले जरूरी अपडेट" slug: "hows-the-weather-in-uttarkashi-today-check-for-rain-temperature-and-pre-trip-updates" author: "भुप्पी पंवार" category: "उत्तरकाशी" published: "2026-07-11 07:47:11" updated: "2026-07-21 10:34:54" canonical: "https://paharipatrika.in/hows-the-weather-in-uttarkashi-today-check-for-rain-temperature-and-pre-trip-updates/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # कैसा रहेगा आज उत्तरकाशी का मौसम? जानिए बारिश, तापमान और यात्रा से पहले जरूरी अपडेट > अगर आप आज उत्तरकाशी जाने की तैयारी कर रहे हैं या जिले में रहते हैं, तो घर से निकलने से पहले मौसम की जानकारी जरूर देख लें। पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम कभी भी बदल स… अगर आप आज उत्तरकाशी जाने की तैयारी कर रहे हैं या जिले में रहते हैं, तो घर से निकलने से पहले मौसम की जानकारी जरूर देख लें। पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम कभी भी बदल सकता है, इसलिए थोड़ी सी सावधानी आपकी यात्रा को सुरक्षित बना सकती है। **आज उत्तरकाशी का मौसम कैसा रहेगा?** आज उत्तरकाशी में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुछ समय के लिए तेज बारिश भी देखने को मिल सकती है। बारिश के कारण तापमान सामान्य से थोड़ा कम रह सकता है, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा। उत्तरकाशी में आज का अधिकतम तापमान लगभग 22–25°C और न्यूनतम तापमान लगभग 15–18°C रहेगा। वही बारिश को लेकर आज उत्तरकाशी में अलर्ट जारी किया गया है। इसलिए छाता या रेनकोट साथ रखें। पहाड़ी रास्तों पर सावधानी से वाहन चलाएं। भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक रुकने से बचें। मौसम खराब होने पर प्रशासन की सलाह का पालन करें। ## Tags - AI - मौसम --- --- title: "उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते इन तीन जिलों में स्कूलों की छुट्टी" slug: "schools-closed-in-these-three-districts-due-to-heavy-rains-in-uttarakhand" author: "भुप्पी पंवार" category: "उत्तराखंड" published: "2026-07-09 06:33:39" updated: "2026-07-19 22:17:06" canonical: "https://paharipatrika.in/schools-closed-in-these-three-districts-due-to-heavy-rains-in-uttarakhand/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते इन तीन जिलों में स्कूलों की छुट्टी > उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश का असर अब जनजीवन के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किए जाने के … उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश का असर अब जनजीवन के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किए जाने के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर देहरादून, अल्मोड़ा और ऊधम सिंह नगर में स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। **इन तीन जिलों में रहेगी छुट्टी ** जारी आदेश के अनुसार देहरादून, अल्मोड़ा और ऊधम सिंह नगर जिले में संचालित सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। यह निर्णय मौसम विभाग की ओर से जारी भारी बारिश की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। कई स्थानों पर जलभराव, सड़कों पर मलबा आने और भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आई हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने आने वाले घंटों में भी कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में जिला प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।   ## Tags - AI - मौसम --- --- title: "उत्तराखण्ड पूर्णतः साक्षर राज्य घोषित, शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धि" slug: "uttarakhand-completely-literate-state-ullas-program" author: "भुप्पी पंवार" category: "उत्तराखंड" published: "2026-07-08 18:15:38" updated: "2026-07-20 21:45:16" canonical: "https://paharipatrika.in/uttarakhand-completely-literate-state-ullas-program/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # उत्तराखण्ड पूर्णतः साक्षर राज्य घोषित, शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धि > Uttarakhand News: उत्तराखण्ड ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए नया मुकाम हासिल कर दिया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद उत्तराखण्ड को आधिक… **Uttarakhand News:** उत्तराखण्ड ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए नया मुकाम हासिल कर दिया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद उत्तराखण्ड को आधिकारिक रूप से पूर्णतः साक्षर राज्य घोषित कर दिया गया है। यह उपलब्धि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और उल्लास (ULLAS) नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के निर्धारित मानकों को पूरा करने के बाद मिली है। **क्या है उल्लास (ULLAS) नव भारत साक्षरता कार्यक्रम?** उल्लास (Understanding Lifelong Learning for All in Society) केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य उन वयस्क लोगों को पढ़ना-लिखना सिखाना है, जो किसी कारणवश शिक्षा से वंचित रह गए थे। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को केवल अक्षर ज्ञान ही नहीं, बल्कि दैनिक जीवन में काम आने वाली आवश्यक जानकारी और कौशल भी प्रदान किए जाते हैं। **उत्तराखण्ड पूर्णतः साक्षर राज्य घोषित** पूर्ण साक्षर राज्य घोषित होने का मतलब केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं है, बल्कि यह समाज में जागरूकता, आत्मनिर्भरता और बेहतर जीवन स्तर की दिशा में बड़ा कदम है। शिक्षा के बढ़ते स्तर से रोजगार, स्वास्थ्य, डिजिटल सेवाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में भी लोगों को आसानी होगी। साक्षरता बढ़ने से सामाजिक विकास की गति तेज होती है और आने वाली पीढ़ियों को बेहतर शिक्षा का वातावरण मिलता है। **उत्तराखंड के लिए एक नई शुरुआत ** पूर्ण साक्षर राज्य का दर्जा मिलने के बाद अब उत्तराखण्ड का फोकस शिक्षा की गुणवत्ता, डिजिटल शिक्षा और आजीवन सीखने की संस्कृति को मजबूत करने पर रहेगा। इससे राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। राज्य सरकार, शिक्षा विभाग, स्वयंसेवी संस्थाओं, शिक्षकों और स्थानीय समुदाय के संयुक्त प्रयासों से यह लक्ष्य हासिल किया गया। गांव-गांव तक चलाए गए साक्षरता अभियान और वयस्क शिक्षा कार्यक्रमों ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।     --- --- title: "बद्रीनाथ धाम के गर्भगृह में चोरी से वीडियो शूट करते पकड़ा गया युवक, पुलिस ने डिलीट करवाए वीडियो" slug: "youth-caught-stealing-video-shot-at-badrinath-dham-sanctum-sanctorum-video-deleted-by-police" author: "भुप्पी पंवार" category: "उत्तराखंड" published: "2026-07-06 11:07:07" updated: "2026-07-18 17:10:53" canonical: "https://paharipatrika.in/youth-caught-stealing-video-shot-at-badrinath-dham-sanctum-sanctorum-video-deleted-by-police/" format: "video" publisher: "Pahari Patrika" --- # बद्रीनाथ धाम के गर्भगृह में चोरी से वीडियो शूट करते पकड़ा गया युवक, पुलिस ने डिलीट करवाए वीडियो > मुम्बई के जयप्रकाश पांडे श्रीबद्रीनाथ धाम में दर्शन करने को आए लेकिन वीडियोग्राफी बनाने का शौक नही छूट पाया और फिर मंदिर के गर्भगृह क्षेत्र में स्पाई कैमरे के म… मुम्बई के जयप्रकाश पांडे श्रीबद्रीनाथ धाम में दर्शन करने को आए लेकिन वीडियोग्राफी बनाने का शौक नही छूट पाया और फिर मंदिर के गर्भगृह क्षेत्र में स्पाई कैमरे के माध्यम से अवैध रूप से वीडियो एवं फोटो रिकॉर्डिंग करने लगे। मामले का पता चलते ही उत्तराखंड पुलिस ने व्यक्ति के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अंतर्गत चालानी कार्रवाई अमल में लाई गई। साथ ही, मंदिर की गोपनीयता, सुरक्षा एवं धार्मिक मर्यादाओं को ध्यान में रखते हुए उसके पास से बरामद सभी अवैध वीडियो एवं फोटो को तत्काल प्रभाव से डिलीट करवाया गया। ## Tags - उत्तराखंड पुलिस - बद्रीनाथ --- --- title: "TEHRI GARHWAL: केतन हत्याकांड पर हाईकोर्ट का बड़ा निर्देश, अब किशोरी का पक्ष भी सुनेगी पुलिस" slug: "tehri-garhwal-high-court-directs-ketan-murder-case-to-be-heard-by-police-now" author: "भुप्पी पंवार" category: "उत्तर प्रदेश" published: "2026-07-06 07:17:59" updated: "2026-07-21 02:59:46" canonical: "https://paharipatrika.in/tehri-garhwal-high-court-directs-ketan-murder-case-to-be-heard-by-police-now/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # TEHRI GARHWAL: केतन हत्याकांड पर हाईकोर्ट का बड़ा निर्देश, अब किशोरी का पक्ष भी सुनेगी पुलिस > Ketan Lal Murder Case:  उत्तराखंड के चर्चित केतन हत्याकांड में हाईकोर्ट ने अहम आदेश जारी किया है। अदालत ने मामले में दायर दूसरी याचिका पर सुनवाई करते हुए ज… **Ketan Lal Murder Case:  **उत्तराखंड के चर्चित केतन हत्याकांड में हाईकोर्ट ने अहम आदेश जारी किया है। अदालत ने मामले में दायर दूसरी याचिका पर सुनवाई करते हुए जांच अधिकारी को निर्देश दिया कि वह किशोरी और उसके पक्ष को भी सुने। हाईकोर्ट ने कहा कि जांच निष्पक्ष और सभी पक्षों को सुनकर की जानी चाहिए। न्यायमूर्ति आलोक महरा की एकलपीठ ने सुनवाई के बाद याचिका का निस्तारण करते हुए जांच अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। **क्या है केतन हत्याकांड का पूरा मामला ** टिहरी गढ़वाल के लंबगांव क्षेत्र में 8 जून 2026 को केतन लाल की हत्या का मामला सामने आया था। मृतक के पिता की शिकायत के अनुसार, उन्हें फोन पर बताया गया कि उनके बेटे और उसके साथी के साथ मारपीट की गई है। बाद में केतन गंभीर हालत में मिला, जिसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस पहले से हत्या की जांच कर रही है। मामले में अब किशोरी की मां ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। याचिका में कहा गया कि घटना वाली रात उनकी 14 वर्षीय बेटी घर के ऊपरी कमरे में सो रही थी। देर रात जब वह शौच के लिए बाहर गई तो केतन लाल और उसका साथी कथित तौर पर कमरे में घुस गए और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। याचिका में आरोप लगाया गया है कि किशोरी के साथ जबरदस्ती करने और दुराचार का प्रयास किया गया। विरोध करने पर किशोरी के शरीर पर चोटें और खरोंच आईं। **पुलिस पर भी लगे गंभीर आरोप ** याचिकाकर्ता का कहना है कि घटना की शिकायत स्थानीय थाना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और जिला प्रशासन से की गई थी, लेकिन उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि पुलिस केवल केतन हत्याकांड की एकतरफा जांच कर रही है और दूसरे पक्ष की बात नहीं सुनी जा रही। **हाईकोर्ट ने दिए निर्देश ** दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद उत्तराखंड हाईकोर्ट ने जांच अधिकारी को निर्देश दिया कि वह किशोरी के पक्ष को भी सुने और जांच के दौरान उसके बयान पर भी विचार करे। अदालत ने फिलहाल किसी भी आरोप पर टिप्पणी नहीं की है और मामले की निष्पक्ष जांच पर जोर दिया है। ## Tags - उत्तराखंड पुलिस --- --- title: "Badrinath temple Chori: बदरीनाथ धाम के चढ़ावे को लेकर विवाद, वायरल आरोपों के बाद BKTC ने गठित की जांच समिति" slug: "badrinath-temple-chori-bktc-constitutes-inquiry-committee-after-controversy-over-offering-of-badrinath-dham-viral-allegations" author: "भुप्पी पंवार" category: "उत्तराखंड" published: "2026-07-04 10:15:30" updated: "2026-07-12 22:48:04" canonical: "https://paharipatrika.in/badrinath-temple-chori-bktc-constitutes-inquiry-committee-after-controversy-over-offering-of-badrinath-dham-viral-allegations/" format: "video" publisher: "Pahari Patrika" --- # Badrinath temple Chori: बदरीनाथ धाम के चढ़ावे को लेकर विवाद, वायरल आरोपों के बाद BKTC ने गठित की जांच समिति > Badrinath temple Chori:  उत्तराखंड के प्रसिद्ध धाम बद्रीनाथ में चढ़ावे का मामला तूल पकड़ते नजर आ रहा। काल भैरव सेना के अध्यक्ष संजीव खत्री ने आरोप लगाया है… **Badrinath temple Chori:  **उत्तराखंड के प्रसिद्ध धाम बद्रीनाथ में चढ़ावे का मामला तूल पकड़ते नजर आ रहा। काल भैरव सेना के अध्यक्ष संजीव खत्री ने आरोप लगाया है कि बीकेटीसी (बदरी-केदार मंदिर समिति) के अध्यक्ष के निजी सहायक द्वारा मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी की गई है। **BKTC अध्यक्ष ने दी सफाई ** इन आरोपों के सामने आने के बाद बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच समिति गठित करने की घोषणा की है। समिति को पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर संबंधित पक्षों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए गए हैं। बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि मंदिर की व्यवस्था और श्रद्धालुओं के विश्वास से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच समिति मामले की पड़ताल में जुट गई है। ## Tags - बद्रीनाथ --- --- title: "Uttarkashi Accident: गंगोत्री हाईवे पर गहरी खाई में गिरा बाइक सवार लापता, SDRF का रेस्क्यू अभियान जारी" slug: "uttararkashi-accident-bike-rider-falls-into-gorge-on-gangotri-highway-sdrf-rescue-operation-underway" author: "भुप्पी पंवार" category: "उत्तरकाशी" published: "2026-07-02 08:29:42" updated: "2026-07-21 21:58:23" canonical: "https://paharipatrika.in/uttararkashi-accident-bike-rider-falls-into-gorge-on-gangotri-highway-sdrf-rescue-operation-underway/" format: "video" publisher: "Pahari Patrika" --- # Uttarkashi Accident: गंगोत्री हाईवे पर गहरी खाई में गिरा बाइक सवार लापता, SDRF का रेस्क्यू अभियान जारी > Uttarkashi News: उत्तराखंड के गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भैरवघाटी से लगभग 3 किमी आगे गंगोत्री की ओर जा रही एक मोटरसाइक… **Uttarkashi News:** उत्तराखंड के गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भैरवघाटी से लगभग 3 किमी आगे गंगोत्री की ओर जा रही एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF गंगोत्री और 108 एम्बुलेंस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची टीम को पता चला कि UP-20AN-7785 नंबर की बाइक पर तीन लोग सवार थे। हादसे में दो लोग सुरक्षित बच गए, जबकि तीसरा युवक सुरेश लामा (26 वर्ष) पुत्र कुलबहादुर, मूल निवासी नेपाल और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश निवासी, लगभग 200 से 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से लापता हो गया। बताया जा रहा है कि तीनों युवक बीआरओ (BRO) 72 में भैरवघाटी क्षेत्र में कार्यरत हैं और ड्यूटी के सिलसिले में यात्रा कर रहे थे। घटना के बाद पुलिस और SDRF की टीम ने रात करीब 2:30 बजे तक लगातार खोज एवं बचाव अभियान चलाया, लेकिन भारी बारिश, अंधेरा और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र के कारण लापता युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। प्रतिकूल मौसम को देखते हुए रात में रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया। अधिकारियों के अनुसार मौसम अनुकूल होते ही सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। फिलहाल प्रशासन और SDRF की टीम लापता युवक की तलाश में जुटी हुई है। ## Tags - उत्तराखंड पुलिस - गंगोत्री - मौसम --- --- title: "Rudrapur HP Petrol Pump: रुद्रपुर के HP पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के बाद बंद हुईं बाइकें, जांच के लिए भेजे गए सैंपल" slug: "rudrapur-hp-petrol-pump-bikes-stopped-after-filling-petrol-at-hp-petrol-pump-in-rudrapur-samples-sent-for-testing" author: "भुप्पी पंवार" category: "उत्तराखंड" published: "2026-07-02 06:01:49" updated: "2026-07-22 04:32:11" canonical: "https://paharipatrika.in/rudrapur-hp-petrol-pump-bikes-stopped-after-filling-petrol-at-hp-petrol-pump-in-rudrapur-samples-sent-for-testing/" format: "video" publisher: "Pahari Patrika" --- # Rudrapur HP Petrol Pump: रुद्रपुर के HP पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के बाद बंद हुईं बाइकें, जांच के लिए भेजे गए सैंपल > रुद्रपुर के HP पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के बाद बंद हुईं दर्जनों बाइकें, जांच के लिए भेजे गए सैंपल **Rudrapur HP Petrol Pump:  **Uttarakhand के ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर स्थित एक HP पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के कुछ ही देर बाद दर्जनों बाइकों के अचानक चलते-चलते रास्ते में बंद हो जाने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में वाहन चालक पेट्रोल पंप पर पहुंच गए और खराब ईंधन मिलने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। विवाद के दौरान कुछ उपभोक्ताओं की बाइकों के टैंक से पेट्रोल निकालकर जांच की गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, निकाले गए पेट्रोल का रंग अलग-अलग दिखाई दे रहा था, जिससे ईंधन की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए। मामला बढ़ता देख पेट्रोल पंप प्रबंधन ने जिन उपभोक्ताओं की बाइकों से पेट्रोल निकलवाया गया था, उन्हें पेट्रोल की राशि वापस कर दी। सूचना मिलने पर जिला पूर्ति अधिकारी विनोद चंद्र तिवारी मौके पर पहुंचे और एहतियात के तौर पर पेट्रोल पंप को तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पेट्रोल के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बाइकों के बंद होने की वजह ईंधन की गुणवत्ता थी या कोई अन्य तकनीकी कारण। --- --- title: "चमोली में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही! पोस्टमैन के कमरे से मिली 3-4 बोरियों में बंद आधार, पैन और एटीएम कार्ड, पोस्टमैन निलंबित" slug: "great-negligence-of-the-postal-department-in-chamoli-aadhaar-pan-and-atm-cards-in-3-4-sacks-found-in-postmans-room-postman-suspended" author: "भुप्पी पंवार" category: "चमोली" published: "2026-07-01 07:24:34" updated: "2026-07-04 14:32:02" canonical: "https://paharipatrika.in/great-negligence-of-the-postal-department-in-chamoli-aadhaar-pan-and-atm-cards-in-3-4-sacks-found-in-postmans-room-postman-suspended/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # चमोली में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही! पोस्टमैन के कमरे से मिली 3-4 बोरियों में बंद आधार, पैन और एटीएम कार्ड, पोस्टमैन निलंबित > Chamoli News: उत्तराखंड के चमोली जिले से डाक विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। थराली विकासखंड के तुंगेश्वर क्षेत्र में त… Chamoli News: उत्तराखंड के चमोली जिले से डाक विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। थराली विकासखंड के तुंगेश्वर क्षेत्र में तैनात एक पोस्टमैन पर लोगों की महत्वपूर्ण डाक समय पर वितरित न करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि साल 2025 से अब तक की डाक को लाभार्थियों तक पहुंचाने के बजाय उसने अपने निजी कमरे में तीन से चार बोरियों में भरकर रखा हुआ था। मामला सामने आने के बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए पोस्टमैन हिमांशु कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। **सड़क किनारे मिला आधार कार्ड** **ग्रामीणों के अनुसार, मामला तब उजागर हुआ जब स्थानीय निवासी विनोद पांडे को उनकी बेटी का आधार कार्ड तुंगेश्वर–माल बजवाड़ मार्ग पर सड़क किनारे पड़ा मिला। उन्होंने जब इस संबंध में पोस्टमैन से पूछताछ की तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। ****इसके बाद ग्रामीणों ने पोस्टमैन के कमरे का निरीक्षण किया। आरोप है कि वहां तीन से चार बोरियों में बड़ी मात्रा में डाक बंद मिली, जिन्हें महीनों से संबंधित लोगों तक नहीं पहुंचाया गया था।** ग्रामीणों का दावा है कि बोरियों में आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक एटीएम कार्ड, स्पीड पोस्ट, बैंकिंग दस्तावेज और अन्य जरूरी सरकारी पत्र बड़ी संख्या में रखे हुए थे। समय पर डाक नहीं मिलने से कई लोगों को बैंकिंग सेवाओं, सरकारी योजनाओं और अन्य जरूरी कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ा। **पिछले डेढ़ साल से नहीं बंटी डाक ** **स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले करीब डेढ़ वर्ष से तुंगेश्वर क्षेत्र में नियमित डाक वितरण नहीं हो रहा था। कई ग्रामीण लंबे समय से अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उन्हें समय पर डाक नहीं मिली।** मामला सामने आने और ग्रामीणों के विरोध के बाद डाक विभाग ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए तुंगेश्वर पोस्ट ऑफिस में तैनात पोस्टमैन हिमांशु कुमार को निलंबित कर दिया है। विभागीय स्तर पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।   --- --- title: "विदेश जाने का सपना हुआ महंगा: भारत में पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ी, यहां जानें पूरी डिटेल" slug: "dreaming-of-going-abroad-made-expensive-passport-fee-hiked-in-india-know-full-details-here" author: "भुप्पी पंवार" category: "तकनीक" published: "2026-06-27 07:18:42" updated: "2026-07-15 11:41:04" canonical: "https://paharipatrika.in/dreaming-of-going-abroad-made-expensive-passport-fee-hiked-in-india-know-full-details-here/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # विदेश जाने का सपना हुआ महंगा: भारत में पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ी, यहां जानें पूरी डिटेल > क्या आप भी विदेश घूमने, पढ़ाई करने या नौकरी के लिए जाने का प्लान बना रहे हैं? अगर हां, तो आपके लिए एक बेहद जरूरी खबर है। अब भारत में अपना पासपोर्ट (Passport) बन… क्या आप भी विदेश घूमने, पढ़ाई करने या नौकरी के लिए जाने का प्लान बना रहे हैं? अगर हां, तो आपके लिए एक बेहद जरूरी खबर है। अब भारत में अपना पासपोर्ट (Passport) बनवाना पहले के मुकाबले आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। सरकार या संबंधित विभाग द्वारा पासपोर्ट बनवाने की फीस में बढ़ोतरी की गई है। आइए बिल्कुल आसान भाषा में समझते हैं कि क्या बदलाव हुए हैं, फीस क्यों बढ़ाई गई है और इसका आप पर क्या असर पड़ेगा। **भारत में पासपोर्ट** **फीस में बढ़ोतरी**  अब तक भारत में एक सामान्य पासपोर्ट (36 पेज) बनवाने की फीस काफी बजट में हुआ करती थी, लेकिन अब नए अपडेट के तहत पासपोर्ट आवेदन शुल्क में इजाफा कर दिया गया है। फिर चाहे आप नॉर्मल कोटे से पासपोर्ट के लिए अप्लाई करें या फिर तत्काल (Tatkaal) कोटे से, दोनों ही स्थितियों में आवेदकों को अब पहले से ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। इसके अलावा पासपोर्ट रिन्यू (Renew) करवाने या गुम होने पर दोबारा बनवाने की फीस में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। **पासपोर्ट फीस बढ़ाने के पीछे का कारण ** अब अधिकतर लोगों के मन में यह सवाल जरूर कौंध रहा होगा कि भारत में पासपोर्ट फीस अचानक से क्यों बढ़ाई गई है तो इसके पीछे के कुछ कारण यह भी हो सकते हैं। **भारत में बढ़ती ई-पासपोर्ट की सुविधा: **भारत सरकार धीरे-धीरे ई-पासपोर्ट की तरफ बढ़ रही है, जिसमें एक इलेक्ट्रॉनिक चिप होती है। इसकी प्रिंटिंग और सिक्योरिटी फीचर्स की लागत ज्यादा होती है**।** **सुरक्षा में हुई बढ़ोतरी: ** पासपोर्ट के नाम पर बढ़ रहे फर्जीवाड़ा को रोकने के लिए पासपोर्ट में नए और आधुनिक सिक्योरिटी फीचर्स जोड़े जा रहे हैं। **आखिर आम जनता पर क्या पड़ेगा इससे फर्क** इस महंगाई का सबसे सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो पहली बार विदेश जाने की तैयारी कर रहे हैं: **पढ़ाई के लिए जाने वाले छात्र: **जो बच्चे विदेश में उच्च शिक्षा के लिए लोन लेकर जा रहे हैं, उनके लिए यह एक अतिरिक्त खर्च होगा। **विदेशों में घूमने जाने वाले Tourist** : वह परिवार जो पहली बार विदेश ट्रिप प्लान कर रहे हैं। **कम खर्चे में कैसे बनाएं पासपोर्ट ** आमतौर पर अधिकतर लोग पासपोर्ट के लिए आवेदन करने के लिए एंजेट या साईबर कैफे से संपर्क करते हैं। जिसमें। वह अपना चार्ज भी जोड़ देते हैं जिससे पार्सपोर्ट बनाना और भी मंहगा हो जाता है। ऐसे में यदि आप कम खर्च करके के पासपोर्ट बनावाने चाहते हैं तो आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से Passport Seva की आधिकारिक वेबसाइट या mPassport Seva ऐप के जरिए खुद फॉर्म भर सकते हैं। जिससे आपको केवल निर्धारित फीस का भुगतान करना होगा। इसके साथ ही एक बात का ध्यान जरूर रखें कि अपॉइंटमेंट के दिन अपने सभी ओरिजिनल कागज (आधार कार्ड, पैन कार्ड, मार्कशीट आदि) साथ ले जाएं ताकि कोई गड़बड़ी न हो और आपका आवेदन रिजेक्ट न हो। पासपोर्ट फीस का बढ़ना यकीनन आम आदमी के लिए एक अतिरिक्त बोझ है, लेकिन बेहतर सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय पासपोर्ट की मजबूती के लिए इसे एक जरूरी कदम भी माना जा रहा है। अगर आप विदेश जाने का सोच रहे हैं, तो बिना देरी किए आज ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नए नियमों और फीस की जांच कर लें।   ## Tags - AI - उत्तराखंड पुलिस --- --- title: "उत्तराखंड-हिमाचल सीमा पर पहुंचे निहंग, बॉर्डर पर बढ़ी सुरक्षा" slug: "nihang-arrives-at-uttarakhand-himachal-border-security-beefed-up-at-border" author: "भुप्पी पंवार" category: "उत्तराखंड" published: "2026-06-26 07:23:53" updated: "2026-07-22 08:03:48" canonical: "https://paharipatrika.in/nihang-arrives-at-uttarakhand-himachal-border-security-beefed-up-at-border/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # उत्तराखंड-हिमाचल सीमा पर पहुंचे निहंग, बॉर्डर पर बढ़ी सुरक्षा > उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर शुक्रवार को उस समय हलचल बढ़ गई, जब निहंगों का एक जत्था सीमा क्षेत्र में पहुंच गया। इसकी जानकारी मिलते ही दोनों राज्यों का … उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर शुक्रवार को उस समय हलचल बढ़ गई, जब निहंगों का एक जत्था सीमा क्षेत्र में पहुंच गया। इसकी जानकारी मिलते ही दोनों राज्यों का प्रशासन सक्रिय हो गया और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया। सीमा पर  भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। बताया जा रहा है कि नगरासू गुरुद्वारे से जुड़े विवाद के बाद निहंगों का जत्था उत्तराखंड की ओर बढ़ रहा था। हालांकि, प्रशासन ने उन्हें सीमा पर ही रोक दिया और बातचीत के जरिए स्थिति को सामान्य बनाए रखने की कोशिश शुरू कर दी। सीमा क्षेत्र में अतिरिक्त बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक टीमों को मौके पर तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। स्थानीय लोगों से भी शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच सीमा से सटे इलाकों में लोगों की नजरें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। कई लोग स्थिति को लेकर जानकारी जुटाने में लगे हैं, जबकि सुरक्षा एजेंसियां हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी को भी कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक, बातचीत और आपसी समन्वय के जरिए मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। उत्तराखंड-हिमाचल सीमा पर बढ़ी यह हलचल अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। आने वाले दिनों में प्रशासन की रणनीति और दोनों पक्षों के रुख पर सभी की नजर बनी रहेगी।   ## Tags - उत्तराखंड पुलिस --- --- title: "Tehri Grahwal: छत पर पढ़ाई कर रही 7 साल की बच्ची और सो रही महिला पर गुलदार का हमला, ग्रामीणों में दहशत" slug: "tehri-grahwal-7-year-old-girl-studying-on-rooftop-and-sleeping-woman-attacked-by-a-buffalo-villagers-panic" author: "भुप्पी पंवार" category: "टिहरी गढ़वाल" published: "2026-06-24 07:43:23" updated: "2026-07-20 12:16:11" canonical: "https://paharipatrika.in/tehri-grahwal-7-year-old-girl-studying-on-rooftop-and-sleeping-woman-attacked-by-a-buffalo-villagers-panic/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Tehri Grahwal: छत पर पढ़ाई कर रही 7 साल की बच्ची और सो रही महिला पर गुलदार का हमला, ग्रामीणों में दहशत > Tehri Garhwal उत्तराखंड के जनपद टिहरी गढ़वाल में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। थौलधार क्षेत्र के ग्राम सौड़ उप्पू और उप्पू तल्ला में सोमवार रात गुल… Tehri Garhwal उत्तराखंड के जनपद टिहरी गढ़वाल में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। थौलधार क्षेत्र के ग्राम सौड़ उप्पू और उप्पू तल्ला में सोमवार रात गुलदार ने दो अलग-अलग लोगों पर हमला कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी। हमलों में एक 7 वर्षीय बच्ची और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। **छत पर पढ़ाई कर रही थी तानवी, तभी गुलदार ने किया हमला** जानकारी के अनुसार ग्राम सौड़ उप्पू निवासी रमेश राणा की 7 वर्षीय बेटी तानवी राणा रात करीब 8:45 बजे अपने घर की दो मंजिला छत पर बैठकर पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान गुलदार सीढ़ियों के रास्ते छत तक पहुंच गया और बच्ची पर अचानक झपट पड़ा। बच्ची की चीख सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शोर मचाया, जिसके बाद गुलदार जंगल की ओर भाग गया। हमले में तानवी घायल हो गई, लेकिन समय रहते बचाव होने से उसकी जान बच गई। **सो रही महिला पर भी किया हमला ** पहली घटना के कुछ ही समय बाद उप्पू तल्ला गांव में गुलदार ने एक और हमला कर दिया। यहां सुषमा देवी, पत्नी रमेश दास, अपने बच्चों के साथ मकान की छत पर सो रही थीं। रात के अंधेरे में गुलदार ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके सिर पर टांके लगाने पड़े। सुखद बात यह है कि दोनों अब खतरे से बाहर है।  **ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाए आरोप**  घटनाओं के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्राम प्रधान विक्की गुसाईं का कहना है कि गांव में गुलदार की गतिविधियों की सूचना पहले ही वन विभाग को दी जा चुकी थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीण लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे थे, लेकिन विभाग ने चेतावनियों को गंभीरता से नहीं लिया। अब** हमलों के बाद** विभाग **सक्रिय नजर आ **रहा** है।** --- --- title: "Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारे में तीसरे दिन भी जारी गतिरोध, दो निहंग नीचे उतरे, बाकी से बातचीत जारी" slug: "rudraprayag-news-stalemate-continues-for-the-third-day-at-nagarasu-gurudwara-in-rudraprayag-two-nihangs-descend-talks-with-the-rest-continue" author: "भुप्पी पंवार" category: "रुद्रप्रयाग" published: "2026-06-23 06:44:53" updated: "2026-07-18 09:08:15" canonical: "https://paharipatrika.in/rudraprayag-news-stalemate-continues-for-the-third-day-at-nagarasu-gurudwara-in-rudraprayag-two-nihangs-descend-talks-with-the-rest-continue/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारे में तीसरे दिन भी जारी गतिरोध, दो निहंग नीचे उतरे, बाकी से बातचीत जारी > Rudraprayag News: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित नगरासू का गुरुद्वारा इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। बीते … Rudraprayag **News: **उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित नगरासू का गुरुद्वारा इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। बीते 20 जून से शुरू हुआ विवाद अब तीसरे दिन में प्रवेश कर चुका है। हालांकि प्रशासन और निहंग सिखों के बीच लगातार चल रही वार्ता के बाद स्थिति में कुछ सुधार देखने को मिला है और दो निहंग सिख गुरुद्वारे की छत से नीचे उतर चुके हैं। पूरा मामला 16 जून को कर्णप्रयाग में हुई तलवारबाजी की घटना से जुड़ा बताया जा रहा है। उस घटना में चार निहंग सिखों की गिरफ्तारी के बाद विरोध स्वरूप कुछ निहंग नगरासू स्थित गुरुद्वारा दमदमा साहिब पहुंच गए और छत पर डेरा डाल दिया। इसके बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आया और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। **आखिर जानिए नगरासू गुरुद्वारा मामले की पूरी अपडेट**  गुरुद्वारे के आसपास पुलिस, आईटीबीपी और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा और पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर लगातार मौके की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि विवाद को बातचीत के माध्यम से सुलझाने की कोशिश की जा रही है और अब तक वार्ता सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ी है। सोमवार को दो निहगो के नीचे उतरने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही शेष लोग भी शांतिपूर्ण तरीके से बाहर आ सकते हैं। **बंधक बनाए जाने के दावे पर बना हुआ है विवाद** घटना के दौरान गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से एक बुजुर्ग व्यक्ति को बंधक बनाए जाने का आरोप लगाया गया था। हालांकि जिला प्रशासन ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा है कि गुरुद्वारे पर किसी प्रकार का कब्जा नहीं हुआ है और किसी को बंधक बनाए जाने की पुष्टि नहीं हुई है।यही कारण है कि घटना को लेकर अलग-अलग पक्षों के बयान सामने आ रहे हैं, जिससे कई सवाल अभी भी बने हुए हैं। चारधाम यात्रा नहीं हुई प्रभावित  नगरासू गुरुद्वारा बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है और यहां रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। विवाद के बावजूद चारधाम यात्रा और बदरीनाथ हाईवे पर यातायात सामान्य बना हुआ है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। हालांकि गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं की संख्या कम होने से लंगर व्यवस्था प्रभावित हुई है और खाद्य सामग्री खराब होने की भी खबरें सामने आई है। प्रशासन ने बंद की इंटरनेट सेवा तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन कर्णप्रयाग और आसपास के कुछ क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी थीं। बाद में स्थिति नियंत्रण में आने पर सेवाएं बहाल कर दी गईं। अब क्या है वर्तमान स्थिति  फिलहाल नगरासू गुरुद्वारे में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। कोई जनहानि या गंभीर घायल होने की सूचना नहीं है। प्रशासन का पूरा फोकस शांतिपूर्ण समाधान पर है और सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि चल रही बातचीत कब अंतिम नतीजे तक पहुंचती है और नगरासू का यह विवाद पूरी तरह समाप्त होता है।   ## Tags - उत्तराखंड पुलिस --- --- title: "गढ़वाल राइफल्स में शामिल हुए 258 अग्निवीर, देश सेवा की शपथ लेकर बने भारतीय सेना का हिस्सा" slug: "258-agniveer-joins-garhwal-rifles-part-of-indian-army-sworn-in-to-serve-the-nation" author: "भुप्पी पंवार" category: "पौड़ी गढ़वाल" published: "2026-06-20 10:31:44" updated: "2026-07-12 13:01:37" canonical: "https://paharipatrika.in/258-agniveer-joins-garhwal-rifles-part-of-indian-army-sworn-in-to-serve-the-nation/" format: "video" publisher: "Pahari Patrika" --- # गढ़वाल राइफल्स में शामिल हुए 258 अग्निवीर, देश सेवा की शपथ लेकर बने भारतीय सेना का हिस्सा > उत्तराखंड के लैंसडौन से गर्व से भर देने वाली खबर सामने आई है। गढ़वाल राइफल्स के भवानी दत्त परेड ग्राउंड में शुक्रवार को आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड में 258 अग्न… उत्तराखंड के लैंसडौन से गर्व से भर देने वाली खबर सामने आई है। गढ़वाल राइफल्स के भवानी दत्त परेड ग्राउंड में शुक्रवार को आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड में 258 अग्निवीरों ने भारतीय थल सेना में शामिल होकर देश की आन, बान और शान की रक्षा का संकल्प लिया। लैंसडाउन में कोर-8 बैच-1 के इन अग्निवीरों ने 24 सप्ताह के कठिन सैन्य प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा किया। परेड के दौरान उन्होंने राष्ट्र की सेवा, सेना की गरिमा और वर्दी के सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए शपथ ग्रहण की। पूरे समारोह में देशभक्ति और गौरव का माहौल देखने को मिला । --- --- title: "Uttarkashi News: चारधाम में रील और व्लॉग बनाने पर नया नियम, अब DM की अनुमति के बाद ही होगी शूटिंग" slug: "uttarkashi-news-new-rule-on-making-reels-and-vlogs-in-chardham-now-shooting-will-be-done-only-after-permission-from-dm" author: "भुप्पी पंवार" category: "उत्तरकाशी" published: "2026-06-19 19:07:27" updated: "2026-07-21 14:05:52" canonical: "https://paharipatrika.in/uttarkashi-news-new-rule-on-making-reels-and-vlogs-in-chardham-now-shooting-will-be-done-only-after-permission-from-dm/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Uttarkashi News: चारधाम में रील और व्लॉग बनाने पर नया नियम, अब DM की अनुमति के बाद ही होगी शूटिंग > Uttarkashi News: चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और धार्मिक पवित्रता बनाए रखने के लिए उत्तराखंड सरकार ने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स के लिए नए दिशा-निर्देश जार… **Uttarkashi News: ** चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और धार्मिक पवित्रता बनाए रखने के लिए उत्तराखंड सरकार ने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब चारधाम क्षेत्र में फिल्म, Blog, रील या अन्य सोशल मीडिया कंटेंट बनाने से पहले कंटेंट क्रिएटर्स को अनिवार्य रूप से अनुमति लेनी होगी। शासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, चारों धामों में शूटिंग या कंटेंट निर्माण करने के इच्छुक क्रिएटर्स को पहले उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद (UFDC) के माध्यम से आवेदन करना होगा। इसके बाद संबंधित जिले के जिलाधिकारी (DM) द्वारा अंतिम अनुमति जारी की जाएगी। बिना अनुमति के किसी भी प्रकार की शूटिंग या कंटेंट निर्माण की अनुमति नहीं होगी। इसके लिए उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद ने ufdc.uk.gov.in नामक आधिकारिक पोर्टल विकसित किया है, जहां कंटेंट क्रिएटर्स ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान नाम, आधार कार्ड, सोशल मीडिया प्रोफाइल लिंक, प्रस्तावित कंटेंट का विवरण और शूटिंग की अवधि जैसी समस्त जानकारी देना अनिवार्य होगा। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद द्वारा किया जाएगा और उसके बाद अंतिम स्वीकृति के लिए संबंधित जिलाधिकारी को भेजा जाएगा। क्षेत्र के जिलाधिकारी की अनुमति मिलने के बाद ही कंटेंट क्रिएटर्स चारधाम क्षेत्र में शूटिंग कर सकेंगे। इसके साथ ही शूटिंग के दौरान संबंधित मंदिर समिति को जारी किया गया अनुमति पत्र दिखाना भी अनिवार्य होगा। सरकार का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य चारधाम यात्रा की धार्मिक गरिमा बनाए रखना, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और अनियंत्रित कंटेंट निर्माण पर प्रभावी निगरानी रखना है। --- --- title: "देहरादून: PCS समेत आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर सरकार अलर्ट" slug: "dehradun-government-alerts-on-upcoming-competitive-examinations-including-pcs" author: "भुप्पी पंवार" category: "उत्तराखंड" published: "2026-06-19 09:40:46" updated: "2026-07-21 23:29:38" canonical: "https://paharipatrika.in/dehradun-government-alerts-on-upcoming-competitive-examinations-including-pcs/" format: "video" publisher: "Pahari Patrika" --- # देहरादून: PCS समेत आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर सरकार अलर्ट > उत्तराखंड में आगामी होने वाली PCS और तमाम तरह की प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उ… उत्तराखंड में आगामी होने वाली PCS और तमाम तरह की प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और नकल मुक्त बनाने के निर्देश दिए। उत्तराखंड सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि अभ्यर्थी बिना किसी चिंता के परीक्षा दे सकें। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ तैयारी करने का आह्वान किया। ## Tags - पुष्कर सिंह धामी --- --- title: "Dehradun News: देहरादून में 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, हिंदु संगठनों का हंगामा" slug: "dehradun-news-14-year-old-minor-raped-in-dehradun-hindu-outfits-create-ruckus" author: "भुप्पी पंवार" category: "देहरादून" published: "2026-06-19 06:28:40" updated: "2026-07-21 05:03:11" canonical: "https://paharipatrika.in/dehradun-news-14-year-old-minor-raped-in-dehradun-hindu-outfits-create-ruckus/" format: "video" publisher: "Pahari Patrika" --- # Dehradun News: देहरादून में 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, हिंदु संगठनों का हंगामा > Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक बेहद संवेदनशील और सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के मल्यान मोहल्ले में 14 वर्षीय एक हिंदू नाबाल… Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक बेहद संवेदनशील और सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के मल्यान मोहल्ले में 14 वर्षीय एक हिंदू नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोप समुदाय विशेष के युवक दानिश पर लगा है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में तनाव फैल गया और हिंदू संगठनों ने भारी हंगामा व तोड़फोड़ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मल्यान मोहल्ले में किराए पर रहवे वाली एक महिला ने पुलिस में तहरीर दी  और बताया कि  पीड़ित महिला आरोपी दानिश के मामा के घर में ही किराए पर रहती है। तहरीर के मुताबिक, 18 जून की देर रात को उसकी 14 साल की बेटी शौच के लिए गई थी। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी, तो मां उसे ढूंढते हुए वहां पहुंची। मां ने देखा कि उसकी बेटी अत्यंत डरी-सहमी हुई थी और रो रही थी। पूछने पर नाबालिग ने रोते हुए बताया कि मकान मालिक के भांजे दानिश ने उसके साथ जबरन कुकर्म (दुष्कर्म) किया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग किशोरी आरोपी के मामा की दुकान पर ही काम करती थी। ## Tags - उत्तराखंड पुलिस --- --- title: "Uttarkashi News LIVE: उत्तरकाशी जिले की आज की प्रमुख खबरें" slug: "uttarkashi-news-live-todays-top-news-stories-from-uttarkashi-district" author: "भुप्पी पंवार" category: "उत्तरकाशी" published: "2026-06-18 23:08:00" updated: "2026-07-22 05:59:34" canonical: "https://paharipatrika.in/uttarkashi-news-live-todays-top-news-stories-from-uttarkashi-district/" format: "liveblog" publisher: "Pahari Patrika" --- # Uttarkashi News LIVE: उत्तरकाशी जिले की आज की प्रमुख खबरें > Uttarkashi news updates: उत्तरकाशी जनपद की आज की सुर्खियां व प्रमुख खबरें. उत्तरकाशी के कल्याणी में भूस्खलन जोन सक्रिय गया है वहीं जिले में एक और दुखद घटना घटी … Uttarkashi news updates: उत्तरकाशी जनपद की आज की सुर्खियां व प्रमुख खबरें. उत्तरकाशी के कल्याणी में भूस्खलन जोन सक्रिय गया है वहीं जिले में एक और दुखद घटना घटी है, जहां वन विभाग में कार्यरत वन आरक्षी रोहन राहत जंगल की आग बुझाते वक्त झुलस गए। --- --- title: "आठ दिनों बाद हमीरपुर लाई गई आदित्य शर्मा की पार्थिव देह, अमेरिकी हमले में गई थी जान" slug: "aditya-sharmas-body-brought-to-hamirpur-eight-days-later-killed-in-us-attack" author: "भुप्पी पंवार" category: "राजनीति" published: "2026-06-18 15:59:00" updated: "2026-07-21 16:54:00" canonical: "https://paharipatrika.in/aditya-sharmas-body-brought-to-hamirpur-eight-days-later-killed-in-us-attack/" format: "video" publisher: "Pahari Patrika" --- # आठ दिनों बाद हमीरपुर लाई गई आदित्य शर्मा की पार्थिव देह, अमेरिकी हमले में गई थी जान > ओमान तट के पास स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के गलोड़ (भालू गांव) निवासी 23 वर्षीय मर्चेंट नेवी डेक कैडेट आदित्य … ओमान तट के पास स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के गलोड़ (भालू गांव) निवासी 23 वर्षीय मर्चेंट नेवी डेक कैडेट आदित्य शर्मा की जान चली गई। उनके पार्थिव शरीर को हमले के आठ दिन बाद बुधवार को दिल्ली पहुंचाया गया और फिर हमीरपुर लाया गया। आज गुरुवार को पैतृक गांव में पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया जाएगा। आदित्य पलाऊ ध्वज वाले तेल टैंकर एमटी सेटेबेलो पर तैनात थे। जहाज पर 24 चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें से 21 को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन तीन की मौत हो गई। आदित्य अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। परिवार गहरे शोक में डूबा हुआ है। --- --- title: "Chamoli Fight Video: कर्णप्रयाग में स्थानीय लोगों पर हमला करने वाले चार निहंग गिरफ्तार" slug: "chamoli-fight-video-four-nihangs-arrested-for-attacking-locals-in-karnaprayag" author: "भुप्पी पंवार" category: "उत्तराखंड" published: "2026-06-18 03:08:10" updated: "2026-07-21 00:56:51" canonical: "https://paharipatrika.in/chamoli-fight-video-four-nihangs-arrested-for-attacking-locals-in-karnaprayag/" format: "video" publisher: "Pahari Patrika" --- # Chamoli Fight Video: कर्णप्रयाग में स्थानीय लोगों पर हमला करने वाले चार निहंग गिरफ्तार > Chamoli Fight Video: चमोली जिले के कर्णप्रयाग में हुए मामूली विवाद के बाद निहंग यात्रियों ने स्थानीय लोगों पर हमला कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने चार निहंग को गिरफ… **Chamoli Fight Video:** चमोली जिले के कर्णप्रयाग में हुए मामूली विवाद के बाद निहंग यात्रियों ने स्थानीय लोगों पर हमला कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने चार निहंग को गिरफ्तार किया है। कर्णप्रयाग बाजार में होटल कृष्णा पैलेस के पास स्थानीय व्यापारियों और हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे निहंग यात्रियों के बीच हुए विवाद के बाद 4 निहंग द्वारा स्थानीय व्यापारी एवं बीच-बचाव के लिए आए स्थानीय लोगों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया, जिसमें 04 लोग घायल हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।  गिरफ्तार अभियुक्त नाम पता 1- जसनप्रीत सिंह पुत्र नछतर सिंह निवासी ग्राम सोहाना थाना सोहाना जिला मोहाली पंजाब उम्र 23 वर्ष। 2-अजय सिंह पुत्र रविंद्र सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 23 वर्ष 3-सतविंदर सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह निवासी कुबडा सेक्टर 68 थाना फेज 8 जिला एस ए एस नगर मोहाली आयु 21 वर्ष 4-मनप्रीत सिंह पुत्र सोमराज निवासी ग्राम सोहना थाना सोहना जिला मोहाली पंजाब उम्र 21वर्ष ## Tags - उत्तराखंड पुलिस --- --- title: "कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026: 4 जुलाई से शुरू होगा पहला जत्था, इस बार श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत" slug: "kailash-mansarovar-yatra-2026-latest-update" author: "भुप्पी पंवार" category: "पिथौरागढ़" published: "2026-06-17 22:00:36" updated: "2026-07-07 17:55:51" canonical: "https://paharipatrika.in/kailash-mansarovar-yatra-2026-latest-update/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026: 4 जुलाई से शुरू होगा पहला जत्था, इस बार श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत > कैलाश मानसरोवर यात्रा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। 4 जुलाई को पहला दल उत्तराखंड पहुंचेगा और इस बार यात्रा पहले से अधिक आसान और सुविधाजनक होगी। **पिथौरागढ़: **कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 को लेकर उत्तराखंड में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। जिला प्रशासन के अनुसार यात्रा का पहला दल 4 जुलाई को उत्तराखंड पहुंचेगा। इस वर्ष कुल 500 श्रद्धालु लिपुलेख दर्रे के रास्ते कैलाश मानसरोवर की यात्रा करेंगे। इस बार यात्रा में सबसे बड़ा बदलाव यह है कि श्रद्धालुओं को पहले की तुलना में काफी कम पैदल चलना होगा। सड़क संपर्क बेहतर होने से यात्रा का अधिकांश हिस्सा वाहन से तय किया जाएगा, जिससे बुजुर्ग और अन्य श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। बुधवार को पिथौरागढ़ में हुई समीक्षा बैठक में प्रशासन, सेना, आईटीबीपी, बीआरओ और अन्य विभागों ने यात्रा तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, संचार व्यवस्था और आपदा प्रबंधन की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। मानसून को देखते हुए भूस्खलन संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। मार्ग पर मशीनें और राहत दल तैनात रहेंगे ताकि किसी भी बाधा की स्थिति में यात्रा प्रभावित न हो। कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) भी यात्रियों के लिए परिवहन और ठहरने की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहा है। प्रशासन का कहना है कि इस बार श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हिंदू धर्म में कैलाश मानसरोवर यात्रा को आस्था और आध्यात्मिक साधना का सबसे महत्वपूर्ण मार्ग माना जाता है। ऐसे में हजारों श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा की शुरुआत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ## Tags - AI --- --- title: "Devprayag Bungee Jumping Viral Video: बंजी जंपिंग करनै आए युवक की मौत" slug: "devprayag-bungee-jumping-viral-video-young-man-dies-after-bungee-jumping" author: "भुप्पी पंवार" category: "चमोली" published: "2026-06-17 19:50:21" updated: "2026-07-22 04:19:38" canonical: "https://paharipatrika.in/devprayag-bungee-jumping-viral-video-young-man-dies-after-bungee-jumping/" format: "video" publisher: "Pahari Patrika" --- # Devprayag Bungee Jumping Viral Video: बंजी जंपिंग करनै आए युवक की मौत > देवप्रयाग में बंजी जंपिंग करने आए 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान देहरादून निवासी लक्ष्य रस्तोगी के रूप में हुई है।  जा… देवप्रयाग में बंजी जंपिंग करने आए 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान देहरादून निवासी लक्ष्य रस्तोगी के रूप में हुई है।  जानकारी के अनुसार जंप लेने के कुछ समय बाद उसे पेट और सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। परिजन पहले उसे एक लॉज में ले गए, लेकिन हालत बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। --- --- title: "Vaibhav Suryavanshi Fight Video: जानिए किस बात पर भडके सूर्यवंशी" slug: "vaibhav-suryavanshi-fight-video-news" author: "भुप्पी पंवार" category: "खेल" published: "2026-06-17 11:47:00" updated: "2026-07-20 19:14:20" canonical: "https://paharipatrika.in/vaibhav-suryavanshi-fight-video-news/" format: "video" publisher: "Pahari Patrika" --- # Vaibhav Suryavanshi Fight Video: जानिए किस बात पर भडके सूर्यवंशी > वैभव सूर्यवशीं और श्रीलंकाई खिलाडियों के बीच नोकझोक आए सुर्खियों में है। Vaibhav Suryavanshi की Fight Video सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। बीते सोमवार को इंडि… वैभव सूर्यवशीं और श्रीलंकाई खिलाडियों के बीच नोकझोक आए सुर्खियों में है। **Vaibhav Suryavanshi की Fight Video** सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। बीते सोमवार को इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेले जा रहे मैच के बीच उस वक्त झडप हो गई जब सुपर ओवर की आखिरी गैंद पर सूर्यवंशी रन नही बना पाए तो जीत के जश्न के दौरान श्रीलंकाई खिलाडी विशेन हालामबेग ने वैभव और सूर्यांश शेड्गे कुछ कह दिया जिससे दोनो पूरी श्रीलंका टीम से भिड गए। ## Tags - AI --- --- title: "मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़ उत्तराखंड के प्रदीप पाठक ने अपनाया स्वरोजगार, युवाओं के लिए प्रेरणा" slug: "multinational-company-job-resign-uttarakhands-pradeep-pathak-adopts-self-employment-inspiration-for-his-youth" author: "भुप्पी पंवार" category: "पिथौरागढ़" published: "2026-06-16 05:37:00" updated: "2026-07-11 03:38:41" canonical: "https://paharipatrika.in/multinational-company-job-resign-uttarakhands-pradeep-pathak-adopts-self-employment-inspiration-for-his-youth/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़ उत्तराखंड के प्रदीप पाठक ने अपनाया स्वरोजगार, युवाओं के लिए प्रेरणा > उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के प्रदीप पाठक ने नौकरी छोड़कर हिमालयी जैविक उत्पादों से स्वरोजगार शुरू किया और आज युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। वर्तमान दौर में युवा अधिकतर अच्छी नौकरी और अच्छी तनख्वाह का सपना देखते हैं, लेकिन उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के दशोली गांव निवासी प्रदीप पाठक ने अलग राह चुननी पसंद की और मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़कर स्वरोजगार शुरू किया और आज प्रदेश के युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। पिथौरागढ़ के प्रदीप पाठक के MBA किया और फिर अलग-अलग कंपनियों में नौकरी की लेकिन फिर उन्होंने कुछ अलग करने की ठानी और वापस पहाड़ की और लौट आए। ## प्रदीप पाठक ने अपनाया स्वरोजगार का रास्ता  प्रदीप पाठक ने मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़कर सीधे उत्तराखंड लौट आए और स्वरोजगार का रास्ता चुना। उनका लक्ष्य था हिमालयी जैविक उत्पादों को देशभर में पहचान दिलाना तथा प्रदेश के युवा को स्वरोजगार जोड़ना। हालांकि यह राह जितनी आसानी लग रही थी उतनी थी नहीं लेकिन प्रदीप पाठक ने हार नहीं मानी और हिलसम डाटकाम नाम से एक आनलाइन प्लेटफार्म शुरू कर पूरे भारत में अपने प्रोडक्ट बेचने शुरू कर दिए। उनकी मेहनत रंग लाई और मात्र दो साल में उनके जैविक उत्पादों को अच्छी पहचान मिल गई।  ### युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत  मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़कर स्वरोजगार करने का फैसला प्रदीप पाठक के लिए इतना आसान नहीं था। लेकिन उनके इरादे और मेहनत ने यह साफ कर दिया कि मुश्किल भी कुछ नहीं है। आज ना वह केवल स्वयं स्वरोजगार चला रहे बल्कि अन्य युवाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित कर रहे।  प्रदीप पाठक ने युवाओं को एक बेहतर संदेश देने की कोशिश की है। प्रदीप का कहना है कि नौकरी के पीछे भागने से बेहतर है कि अपने आस-पास के संसाधनों को पहचानो और हिमालयी जैविक उत्पादों में बहुत संभावनाएं हैं। यदि युवक मेहनत और सही इरादों से स्वरोजगार करें तो जिंदगी बेहतर हो सकती है। --- --- title: "उत्तराखंड मौसम अपडेट: देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बिजली चमकने और तेज हवाओं का अलर्ट" slug: "uttarakhand-weather-update-lightning-and-strong-winds-alert-in-5-districts-including-dehradun-uttarkashi" author: "भुप्पी पंवार" category: "देहरादून" published: "2026-06-15 17:55:57" updated: "2026-07-21 10:33:37" canonical: "https://paharipatrika.in/uttarakhand-weather-update-lightning-and-strong-winds-alert-in-5-districts-including-dehradun-uttarkashi/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # उत्तराखंड मौसम अपडेट: देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बिजली चमकने और तेज हवाओं का अलर्ट > उत्तराखंड के चंपावत, देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिलों में अगले 3 घंटों के दौरान गरज के साथ बिजली चमकने और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। **देहरादून: **उत्तराखंड के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान मौसम अचानक बदल सकता है। मौसम विभाग ने चंपावत, देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिलों के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।  मौसम विभाग के अनुसार, प्रभावित जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है। विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रा कर रहे यात्रियों को मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने को कहा है। साथ ही अनावश्यक यात्रा से बचने और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। चारधाम यात्रा मार्गों से गुजर रहे श्रद्धालुओं को भी यात्रा से पहले मौसम की जानकारी लेने की सलाह दी गई है, क्योंकि पहाड़ी इलाकों में मौसम तेजी से बदल सकता है। ## Tags - मौसम --- --- title: "Tehri Garhwal : यूकेडी नेता व लोक गायक पवन सेमवाल साथी सहित गिरफ्तार" slug: "tehri-garhwal-ukd-leader-and-folk-singer-pawan-semwal-arrested-with-accomplice" author: "भुप्पी पंवार" category: "व्यापार" published: "2026-06-14 20:15:00" updated: "2026-07-22 02:35:15" canonical: "https://paharipatrika.in/tehri-garhwal-ukd-leader-and-folk-singer-pawan-semwal-arrested-with-accomplice/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Tehri Garhwal : यूकेडी नेता व लोक गायक पवन सेमवाल साथी सहित गिरफ्तार > घटना से जुड़े वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए, तकनीकी तथ्यों को खंगाला गया और स्थानीय स्तर पर सुरागरसी की गई। उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) के चर्चित नेता और लोक गायक पवन सेमवाल को टिहरी गढ़वाल की चम्बा पुलिस ने उनके एक साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों पर एक व्यक्ति की स्कूटी को आग लगाने और उसके साथ गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार करने का गंभीर आरोप है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। ## **आखिर क्या है पूरा मामला** चम्बा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नकोट बाजार निवासी वीरेन्द्र सिंह नेगी (पुत्र जब्बर सिंह नेगी) ने पुलिस को लिखित तहरीर दी थी। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि दिनांक 30 मई 2026 की रात कुछ लोगों ने उनकी स्कूटी (रजिस्ट्रेशन नंबर UK14J-4945) को आग लगा दी, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ ही शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार भी किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए चम्बा कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया। यह केस अपराध संख्या 22/2026 के तहत धारा 324(4), 326(एफ) और 352 बीएनएस के अंतर्गत पंजीकृत किया गया।टिहरी की एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे के सख्त निर्देशों के बाद अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। घटना से जुड़े वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए, तकनीकी तथ्यों को खंगाला गया और स्थानीय स्तर पर सुरागरसी की गई। ## Tags - उत्तराखंड पुलिस --- --- title: "Tehri Garhwal : यूकेडी नेता व लोक गायक पवन सेमवाल साथी सहित गिरफ्तार" slug: "ukd-leader-pawan-semwal-arrest" author: "भुप्पी पंवार" category: "व्यापार" published: "2026-06-11 07:42:13" updated: "2026-07-22 03:27:50" canonical: "https://paharipatrika.in/ukd-leader-pawan-semwal-arrest/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Tehri Garhwal : यूकेडी नेता व लोक गायक पवन सेमवाल साथी सहित गिरफ्तार > उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) के चर्चित नेता और लोक गायक पवन सेमवाल को टिहरी गढ़वाल की चम्बा पुलिस ने उनके एक साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों पर एक व्यक्… उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) के चर्चित नेता और लोक गायक पवन सेमवाल को टिहरी गढ़वाल की चम्बा पुलिस ने उनके एक साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों पर एक व्यक्ति की स्कूटी को आग लगाने और उसके साथ गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार करने का गंभीर आरोप है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। **आखिर क्या है पूरा मामला ** चम्बा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नकोट बाजार निवासी वीरेन्द्र सिंह नेगी (पुत्र जब्बर सिंह नेगी) ने पुलिस को लिखित तहरीर दी थी। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि दिनांक 30 मई 2026 की रात कुछ लोगों ने उनकी स्कूटी (रजिस्ट्रेशन नंबर UK14J-4945) को आग लगा दी, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ ही शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार भी किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए चम्बा कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया। यह केस अपराध संख्या 22/2026 के तहत धारा 324(4), 326(एफ) और 352 बीएनएस के अंतर्गत पंजीकृत किया गया।टिहरी की एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे के सख्त निर्देशों के बाद अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। घटना से जुड़े वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए, तकनीकी तथ्यों को खंगाला गया और स्थानीय स्तर पर सुरागरसी की गई। ## लोक गायक पवन सेमवाल साथी सहित गिरफ्तार विवेचना के दौरान मिले पुख्ता सबूतों के आधार पर घटना में दीपक नेगी और लोकगायक पवन सेमवाल की संलिप्तता पाई गई। इसके बाद पुलिस टीम ने 10 जून 2026 को चम्बा क्षेत्र से नामजद दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। ## Tags - उत्तराखंड पुलिस --- --- title: "टिहरी में प्रेमिका से मिलने गए दलित युवक की हत्या, पढ़िए अब तक की पूरी अपडेट" slug: "news-tehri-me-premika-se-milne-gaye-dalit-yuvak-ki-hatya-ketan-lal-murder-update" author: "भुप्पी पंवार" category: "व्यापार" published: "2026-06-10 07:16:57" updated: "2026-07-17 10:18:51" canonical: "https://paharipatrika.in/news-tehri-me-premika-se-milne-gaye-dalit-yuvak-ki-hatya-ketan-lal-murder-update/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # टिहरी में प्रेमिका से मिलने गए दलित युवक की हत्या, पढ़िए अब तक की पूरी अपडेट > उत्तराखंड के शांत पहाड़ियों के बीच से एक ऐसी सनसनीखेज और रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। टिहरी में प्रेमिका से मिल… उत्तराखंड के शांत पहाड़ियों के बीच से एक ऐसी सनसनीखेज और रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। टिहरी में प्रेमिका से मिलने गए दलित युवक की हत्या का एक ऐसा खौफनाक मामला दर्ज हुआ है, जहां जातिवाद और नफरत ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं। 18 वर्षीय केतन लाल को उसकी प्रेमिका के घर वालों ने धोखे से बुलाया और रात भर ऐसी बर्बर यातनाएं दीं, कि सुबह होते-होते उस नौजवान की सांसें टूट गईं। आइए जानते हैं इस जघन्य हत्याकांड की पूरी न्यूज़ रिपोर्ट और अब तक का पुलिस अपडेट। ## टिहरी में दलित युवक की हत्या की वजह बना प्रेम प्रसंग Tehri Garhwal जिले के देवल गांव का रहने वाला 18 साल का केतन लाल 12वीं कक्षा का छात्र था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उसका पिछले छह महीने से खोलगढ़ गांव की एक नाबालिग लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की एक कथित ऊंची जाति से थी, और जब उसके परिवार को इस रिश्ते की भनक लगी, तो उन्होंने एक खौफनाक साजिश रची। रविवार रात करीब 11:30 बजे, लड़की ने केतन को फोन किया और उसे घर के पास मिलने के बहाने बुला लिया। केतन अपने दोस्त दिवाकर डिमरी के साथ बाइक पर वहां पहुंचा। लेकिन वहां लड़की का पूरा परिवार पहले से ही घात लगाए बैठा था। लड़की के पिता यशवीर सिंह पंवार और दादा विद्या सिंह समेत पूरे परिवार ने दोनों युवकों को घेर लिया और एक कमरे में बंधक बना लिया। ### पार की हैवानियत की हदें टिहरी में प्रेमिका से मिलने गए दलित युवक की हत्या का यह मामला सिर्फ एक सामान्य मारपीट का नहीं है, बल्कि यह एक सुनियोजित और क्रूर हत्याकांड है। मृतक के पिता धनपाल लाल की शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। - रात भर दोनों युवकों को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया। - केतन के हाथों के नाखून उखाड़ दिए गए। - उसके पैरों में लोहे की कीलें ठोक दी गईं - इस दरिंदगी में केतन का दोस्त दिवाकर भी बुरी तरह घायल हो गया। उसका हाथ टूट गया और सिर पर गंभीर चोटें आईं। सोमवार की सुबह आरोपियों ने खुद केतन के फोन से उसके पिता धनपाल लाल को कॉल किया और धमकी भरे लहजे में कहा, “आकर अपना बेटा ले जाओ।” जब पिता मौके पर पहुंचे, तो दोनों युवक अधमरी हालत में पड़े थे। केतन को तुरंत लंबगांव के चौंड सीएचसी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल दिवाकर को बौराड़ी जिला अस्पताल से ऋषिकेश AIIMS रेफर कर दिया गया है। **मृतक का मारने से पहले का वीडियो वायरल** मरने से ठीक पहले केतन का एक दर्दनाक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें वह तड़पते हुए कह रहा है, "लड़की ने बुलाया था... उसके पिता ने भी बुलाया था... मेरे फोन में मैसेज का सबूत है।" ## SC/ST एक्ट और नई धाराओं में FIR टिहरी में प्रेमिका से मिलने गए दलित युवक की हत्या की खबर फैलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसएसपी (SSP) श्वेता चौबे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। **अभी तक क्या हुई कार्रवाई** - लंबगांव थाने में हत्या और SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। - भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 3(5) और SC/ST एक्ट की धारा 3(2)(v) लगाई गई है। - पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी यशवीर सिंह पंवार (लड़की के पिता) और विद्या सिंह (दादा) को गिरफ्तार कर लिया है। - जांच अधिकारी CO महेश लखेड़ा के नेतृत्व में FSL की टीम घटनास्थल से सबूत (फोन, मैसेज, वायरल वीडियो) जुटा रही है। - पीडित परिवार को मुआवजा राशि प्रदान की गई। इस खौफनाक वारदात के बाद देवल गांव और पूरे इलाके में भारी तनाव है। मंगलवार को बौराड़ी अस्पताल में केतन का पोस्टमार्टम किया गया, लेकिन परिजनों ने न्याय मिलने तक शव उठाने से साफ इनकार कर दिया है। पिता धनपाल लाल ने मांग की है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और उन्हें फांसी की सजा नहीं मिलती, वे अपने बेटे का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इस मामले को लेकर आजाद समाज पार्टी ने भी भारी विरोध प्रदर्शन किया है और एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। ## Tags - AI - उत्तराखंड पुलिस --- --- title: "उत्तराखंड में इबोला वायरस अलर्ट: सतर्कता बढ़ी, किस तरह बचाव संभव?" slug: "uttarakhand-ebola-virus-alert" author: "भुप्पी पंवार" category: "देहरादून" published: "2026-06-06 07:18:27" updated: "2026-07-07 10:14:00" canonical: "https://paharipatrika.in/uttarakhand-ebola-virus-alert/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # उत्तराखंड में इबोला वायरस अलर्ट: सतर्कता बढ़ी, किस तरह बचाव संभव? > उत्तराखंड में इबोला वायरस को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी-निजी अस्पतालों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं, क्योंकि कांगो और … उत्तराखंड में इबोला वायरस को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी-निजी अस्पतालों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं, क्योंकि कांगो और युगांडा में इबोला के मामले बढ़ रहे हैं। हालांकि राज्य में अभी तक कोई संक्रमित नहीं मिला है, लेकिन बढ़ते वैश्विक प्रकोप की वजह से सावधानी जरूरी समझी जा रही है। पर्यटन-तीर्थ यात्रा के चरम मौसम में उत्तराखंड पहुंच रहे लाखों पर्यटकों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। क्या स्थिति गंभीर है? फिलहाल विशेषज्ञ और अधिकारी मानते हैं कि अलर्ट एहतियाती कदम है और आम जनमानस को पैनिक करने की जरूरत नहीं है। ## **विश्व में इबोला वायरस का खतरा** अफ्रीका में बंडिबूग्यो इबोला वायरस के हालिया प्रकोप ने WHO को चिंतित कर दिया है। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इस प्रकोप से अब तक 282 पुष्ट मामले दर्ज हो चुके हैं और 42 लोगों की मौत हुई है, जबकि युगांडा में भी इबोला संक्रमण की पुष्टि हुई है। WHO ने इसे अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल (PHEIC) घोषित किया है। ऐसे में भारत सरकार भी सतर्क हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 2 जून 2026 तक देश में इबोला का कोई मामला नहीं आया है। इसके बावजूद विदेश से लौटे यात्रियों के लिए हेल्थ एडवाइजरी जारी की गई है। यात्रा के बाद यदि तेज बुखार, सिरदर्द, उल्टी-दस्त, या रक्तस्राव जैसे लक्षण दिखें तो खुद को अलग रखना और स्वास्थ्य अधिकारियों को तुरंत सूचित करना कहा गया है। ## उत्तराखंड में इबोला वायरस अलर्ट उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने पूरे प्रदेश में सतर्कता बढ़ा दी है। DG स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टम्टा के आदेश पर देहरादून में CMO ने भी अलर्ट जारी किया है। सभी अस्पतालों में निर्देश दिए गए हैं कि तेज बुखार, कमजोरी, उल्टी-दस्त या खून निकलने जैसे लक्षण वाले मरीजों की तुरंत पहचान करें। साथ ही अस्पतालों को मरीजों की विदेश यात्रा या इबोला प्रभावित क्षेत्रों की ट्रैवल हिस्ट्री दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई संदिग्ध मरीज पाया जाता है तो तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचना देकर प्रोटोकॉल के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। सच है कि अभी तक प्रदेश में कोई मरीज नहीं मिला, लेकिन अधिकारियों का मानना है कि समय रहते पहचान और निगरानी से किसी भी संभावित खतरे को रोका जा सकता है। ### क्या है इस वायरस के लक्षण ? इबोला के लक्षण शुरुआत में सामान्य वायरल फीवर जैसे दिखते हैं, लेकिन जल्दी गंभीर हो सकते हैं। अचानक तेज बुखार, अत्यधिक कमजोरी, सिर-और मांसपेशियों में दर्द, गले की खराश, उल्टी, दस्त और पेट दर्द इसके प्रमुख संकेत हैं। बहुत ही गंभीर हालत में शरीर के अंदर या बाहर खून निकलने लगता है। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि इन लक्षणों के साथ हाल ही में इबोला प्रभावित देश की यात्रा हुई हो, तो तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। बचाव के लिए नियमित रूप से हाथों की सफाई रखें, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से दूर रहें और यात्रा के दौरान सतर्क रहें। इन व्यक्तिगत सतर्कताओं के अलावा सरकारी निर्देशों का पालन भी जरूरी है। मंत्रालय ने कहा है कि संक्रमित देशों से लौटे किसी भी यात्री में लक्षण दिखने पर तुरंत 1075 हेल्पलाइन पर संपर्क करें और स्वयं को अलग रखें। ## उत्तराखंड सरकार की तैयारियां उत्तराखंड सरकार ने प्रवेश बिंदुओं पर भी तैयारी बढ़ा दी है। देहरादून एयरपोर्ट, बस अड्डों और तीरथ स्थलों के प्रमुख मार्गों पर स्वास्थ्य जांच बढ़ाई गई है। साथ ही सरकारी कर्मचारियों को इबोला जैसे खतरनाक वायरस के प्रति जागरूक रहने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारी कहते हैं कि फिलहाल खतरे की ज्यादा संभावना नहीं है, लेकिन ऐसे अलर्ट को एहतियाती कदम मानकर हर स्तर पर तैयारी रखना आवश्यक है। उन्हें पूरा भरोसा है कि राज्य में समय रहते की गई तैयारी और जागरूकता अभियान इबोला या किसी भी महामारी को फैलने से रोकने में मदद करेंगे। आने वाले दिनों में स्वास्थ्य विभाग नियमित अपडेट जारी करता रहेगा और आवश्यकतानुसार और गाइडलाइन देगा। अभी उत्तराखंड में इबोला का कोई केस नहीं है, लेकिन वैश्विक प्रकोप को देखते हुए समझदारी यही है कि सतर्कता जारी रखी जाए। क्या यह संकट की शुरुआत है? इस सवाल का जवाब सरकारी अलर्ट और तैयारियों से मिलता है: फिलहाल एहतियाती कदम उठाए गए हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि जागरूकता, समय पर पहचान और बुनियादी सावधानियाँ जैसे हाथ धोना और संक्रमित से दूरी, इबोला जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाव का सबसे कारगर तरीका हैं। ## Tags - मौसम --- --- title: "गर्मियों में उत्तराखंड की शांत जगहें: सुकून की तलाश है तो इन 5 जगहों का करें रुख" slug: "garmiyon-mein-uttarakhand-ki-shaant-jagahein" author: "भुप्पी पंवार" category: "देहरादून" published: "2026-06-05 06:31:50" updated: "2026-07-21 12:57:54" canonical: "https://paharipatrika.in/garmiyon-mein-uttarakhand-ki-shaant-jagahein/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # गर्मियों में उत्तराखंड की शांत जगहें: सुकून की तलाश है तो इन 5 जगहों का करें रुख > क्या महानगरों की चिलचिलाती गर्मी, ट्रैफिक के शोर और रोजमर्रा की भागदौड़ से आप बुरी तरह से थक चुके हैं? हर कोई इन छुट्टियों में पहाड़ों की ठंडी हवाओं के बीच कुछ … क्या महानगरों की चिलचिलाती गर्मी, ट्रैफिक के शोर और रोजमर्रा की भागदौड़ से आप बुरी तरह से थक चुके हैं? हर कोई इन छुट्टियों में पहाड़ों की ठंडी हवाओं के बीच कुछ दिन बिताना चाहता है। लेकिन दिक्कत यह है कि नैनीताल या मसूरी जैसे पॉपुलर हिल स्टेशनों पर आजकल सुकून कम और भीड़ ज्यादा मिलती है। अगर आप सच में प्रकृति के बीच एकांत की तलाश में हैं, तो गर्मियों में उत्तराखंड की शांत जगहें आपका इंतजार कर रही हैं। '****' की इस खास रिपोर्ट में आज हम आपको राज्य की उन 5 'ऑफबीट' लोकेशन्स के बारे में बताएंगे, जहां आपको मॉल रोड का शोर नहीं, बल्कि सिर्फ देवदार के पेड़ों की सरसराहट और परिंदों की चहचहाहट सुनाई देगी। ## गर्मियों में उत्तराखंड की Best शांत जगहें मई-जून आते ही पहाड़ों में अधिकतर जगहों पर भीड़ होती है। ऐसे में घंटों का ट्रैफिक जाम और होटलों की मारामारी एक आम टूरिस्ट का मजा किरकिरा कर देती है। यही वजह है कि अब लोग भीड़-भाड़ से बचना चाहते हैं। आइए जानते हैं गर्मियों में उत्तराखंड की शांत जगहें कौन सी हैं, जो कमर्शियल टूरिज्म की नजरों से बची हुई हैं और इस बार आपके लिए परफेक्ट 'समर गेटवे' बन सकती हैं। **चकराता: **अगर आप मसूरी के पास ही कोई शांत जगह ढूंढ रहे हैं, तो चकराता बेहतरीन विकल्प है। यह एक छावनी (कैंट) इलाका है, इसलिए यहां बाहरी निर्माण न के बराबर है। देववन के घने जंगल और एशिया के सबसे ऊंचे झरनों में से एक 'टाइगर फॉल' की खूबसूरती आपको पल भर में दीवाना बना देगी। **कुमाऊं का 'छोटा कश्मीर: **पिथौरागढ़ जिले में बसा मुनस्यारी प्रकृति प्रेमियों और ट्रैकर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। पंचाचूली पर्वत शृंखलाओं का जो विहंगम और करीब से नजारा यहां से दिखता है, वो पूरे उत्तराखंड में शायद ही कहीं और मिले। **कनाताल: **दिल्ली-एनसीआर से वीकेंड पर जाने के लिए कनाताल बहुत ही शानदार जगह है। यहां के चीड़ और देवदार के जंगल कैंपिंग के लिए मशहूर हैं। पास ही में टिहरी झील और सुरकंडा देवी का मंदिर भी है। यहां आप नेचर वॉक का असली लुत्फ उठा सकते हैं। **चौकोरी: **क्या आपने कभी उत्तराखंड में चाय के बागान देखे हैं? अगर नहीं, तो इस बार चौकोरी जाइए। नंदा देवी और पंचाचूली की बर्फ से ढकी चोटियों के सामने बैठ कर ताजी चाय की चुस्कियां लेना, यह एक ऐसा अनुभव है जो आपके मन को गहरी शांति देगा। **मुक्तेश्वर : **नैनीताल से सिर्फ 50 किलोमीटर दूर स्थित मुक्तेश्वर अपने फलों के बागानों (खासकर सेब और आड़ू) और 180 डिग्री के हिमालयी व्यू के लिए जाना जाता है। भालू गाड़ वॉटरफॉल और मुक्तेश्वर धाम मंदिर के आसपास का शांत माहौल आपको भीतर तक तरोताजा कर देगा। ## शुरू कर लीजिए अपनी तैयारी आने वाले समय में इको-टूरिज्म और होमस्टे कल्चर के बढ़ने से, गर्मियों में उत्तराखंड की शांत जगहें अब समझदार पर्यटकों की पहली पसंद बन रही हैं। साफ हवा, पहाड़ों का सादा खाना और डिजिटल दुनिया से दूरी आपके स्ट्रेस को चमत्कारी रूप से कम करती है। तो इससे पहले कि इन खूबसूरत वादियों में भी शहरों जैसी भीड़ पहुंच जाए, अपना बैग पैक कीजिए और निकल पड़िए एक सुकून भरे सफर पर! --- --- title: "चारधाम यात्रा में कचरा: श्रद्धालुओं का लापरवाही भरा रवैया, सोशल मीडिया वीडियो वायरल" slug: "chardham-yatra-garbage-viral-video-himalayas-pollution-uttarakhand" author: "भुप्पी पंवार" category: "चमोली" published: "2026-06-04 06:47:06" updated: "2026-06-25 07:05:03" canonical: "https://paharipatrika.in/chardham-yatra-garbage-viral-video-himalayas-pollution-uttarakhand/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # चारधाम यात्रा में कचरा: श्रद्धालुओं का लापरवाही भरा रवैया, सोशल मीडिया वीडियो वायरल > उत्तराखंड में चल रही पवित्र चारधाम यात्रा आस्था का एक बड़ा केंद्र है, लेकिन इन दिनों यह एक अलग ही कारण से चर्चा में है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायर… उत्तराखंड में चल रही पवित्र चारधाम यात्रा आस्था का एक बड़ा केंद्र है, लेकिन इन दिनों यह एक अलग ही कारण से चर्चा में है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसने हिमालयी क्षेत्रों में बढ़ रहे प्रदूषण और चारधाम यात्रा में कचरे की गंभीर समस्या की पोल खोल दी है। इस वीडियो में कुछ श्रद्धालुओं को पवित्र पहाड़ी इलाकों में बेपरवाही से कचरा फेंकते हुए देखा जा सकता है, जिससे इंटरनेट पर लोगों का भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ## चारधाम यात्रा में कचरा फेंकने का वीडियो वायरल बद्रीनाथ-केदारनाथ क्षेत्र के आसपास का बताए जा रहे इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि पर्यटक और यात्री पवित्र स्थलों, सरस्वती नदी और अन्य जल स्रोतों के किनारे प्लास्टिक की बोतलें और खाने के पैकेट खुले में फेंक रहे हैं। वीडियो पोस्ट करने वाले यूजर ने कैप्शन में लिखा, “Indian tourists and devotees continue to destroy Himalayas throwing garbage all around. This is Uttarakhand.” देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और कुछ ही घंटों में इसे लाखों व्यूज और हजारों रीपोस्ट मिल चुके हैं। https://twitter.com/i/status/2062026533099946429 इस साल अब तक 15 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से हिमालय के नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) पर भारी दबाव पड़ रहा है। चारधाम यात्रा में कचरा फैलाने की इस घटना ने सोशल मीडिया यूजर्स को नाराज कर दिया है। लोग इसे सिविक सेंस (नागरिक समझ) की कमी और प्रकृति का अपमान बता रहे हैं। इसके साथ ही ट्विटर (X) और इंस्टाग्राम पर #HimalayaCleanup और #CarryYourWaste जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। ## Tags - केदारनाथ - बद्रीनाथ --- --- title: "कौन हैं बबीता पांडे जो उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल ट्रेक से हुईं लापता? जानें 29 मई की रात का पूरा सच" slug: "who-is-babita-pandey-missing-from-dayara-bugyal-trek-uttarkashi" author: "भुप्पी पंवार" category: "उत्तरकाशी" published: "2026-06-03 07:49:35" updated: "2026-07-22 02:45:10" canonical: "https://paharipatrika.in/who-is-babita-pandey-missing-from-dayara-bugyal-trek-uttarkashi/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # कौन हैं बबीता पांडे जो उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल ट्रेक से हुईं लापता? जानें 29 मई की रात का पूरा सच > उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक रहस्यमयी घटना ने सबको चौंका दिया है। नैनीताल के रामनगर की रहने वाली 24 वर्षीय बबीता पांडे अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने और ट… उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक रहस्यमयी घटना ने सबको चौंका दिया है। नैनीताल के रामनगर की रहने वाली 24 वर्षीय बबीता पांडे अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने और ट्रैकिंग करने गई थीं, लेकिन वह दयारा बुग्याल ट्रेक से अचानक लापता हो गईं। 29 मई की आधी रात से उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। इस घटना के सामने आने के बाद से ही रेस्क्यू टीमें दिन-रात उनकी तलाश में जुटी हैं। ## आखिर कौन है बबीता पांडे? बबीता पांडे नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र (चिल्किया गांव) की रहने वाली हैं। 24 साल की बबीता एक एमबीए (MBA) छात्रा हैं और घर से ही एक निजी कंपनी के लिए ऑनलाइन काम करती हैं। 25 मई को वह अपने दो दोस्तों हरमनपाल और हरमनप्रीत के साथ उत्तरकाशी घूमने निकली थीं। पहले वे गंगोत्री गए और उसके बाद उन्होंने मशहूर दयारा बुग्याल ट्रेक पर जाने का प्लान बनाया। **29 मई की रात को आखिर क्या हुआ था?** मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मुताबिक, 29 मई की रात तीनों दोस्त ट्रेकिंग के दौरान 'घोई' (Ghoi) नामक एक कैंपसाइट (पड़ाव) पर रुके थे। बताया जा रहा है कि देर रात बबीता पांडे अचानक अपने टेंट से बाहर गईं और फिर कभी वापस नहीं लौटीं। जब काफी देर तक वह नहीं मिलीं, तो उनके दोस्तों ने वन विभाग और पुलिस को इसकी सूचना दी। मनेरी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बबीता के साथ आए दोनों दोस्तों और उनके गाइड से कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है। ## जांच में फर्जी परमिट का खुलासा इस घटना के बाद जांच एजेंसियों के हाथ एक बड़ा फर्जीवाड़ा भी लगा है। पर्यटन विभाग की पड़ताल में पता चला है कि 'एक्सप्लोर उत्तरकाशी' (Explore Uttarkashi) के आधिकारिक सिंगल-विंडो पोर्टल पर बबीता पांडे के नाम से कोई भी ट्रेकिंग परमिट जारी ही नहीं हुआ था! **पुराने परमिट से छेड़छाड़**: ट्रेकिंग एजेंसी ने एक पुराने और एक्सपायर हो चुके परमिट पर बबीता और उनके दोस्तों का नाम चिपका कर वन विभाग की चेकपोस्ट पर दिखाया था। **QR कोड से खुली पोल**: जब इस परमिट का QR कोड स्कैन किया गया, तो उसमें पहले जा चुके किसी अन्य ट्रेकर्स के नाम सामने आए। **एजेंसी पर एक्शन:** इस फर्जीवाड़े के कारण शुरुआत में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में भी काफी देरी हुई। फिलहाल पर्यटन विभाग ने उस ट्रेकिंग एजेंसी का रजिस्ट्रेशन तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया है। ## अभी तक बबीता पांडे का नहीं मिला कोई सुराग जैसे-जैसे समय बीत रहा है, परिजनों की चिंता खौफ में बदलती जा रही है। बेटी की तलाश में वे दर-दर भटकने को मजबूर हैं। इस बीच, दयारा बुग्याल ट्रेक के आसपास के जंगलों, घाटियों और खतरनाक रास्तों में एसडीआरएफ (SDRF), एनडीआरएफ (NDRF), आईटीबीपी (ITBP), आर्मी, वन विभाग और पुलिस की जॉइंट टीमें बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। इस ऑपरेशन में 150 से ज्यादा जवान, ड्रोन कैमरे और स्निफर डॉग्स की भी मदद ली जा रही है।प्रशासन अपनी पूरी ताकत लगा रहा है, लेकिन खराब मौसम और दुर्गम रास्तों के कारण बबीता पांडे को ढूंढने में भारी मुश्किलें आ रही हैं। ## Tags - उत्तराखंड पुलिस - गंगोत्री - मौसम --- --- title: "कल्पना रावत दीक्षा पांडे विवाद: ट्रोलिंग के बीच ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती" slug: "kalpana-rawat-deeksha-pandey-vivad-deeksha-pandey-poison-case-haldwani" author: "भुप्पी पंवार" category: "हल्द्वानी" published: "2026-06-02 07:28:46" updated: "2026-07-01 22:38:08" canonical: "https://paharipatrika.in/kalpana-rawat-deeksha-pandey-vivad-deeksha-pandey-poison-case-haldwani/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # कल्पना रावत दीक्षा पांडे विवाद: ट्रोलिंग के बीच ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती > Haldwani News: सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने कल्पना रावत दीक्षा पांडे विवाद ने अब गंभीर रूप ले लिया है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चल रही बहस और आरोप-… **Haldwani News: **सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने कल्पना रावत दीक्षा पांडे विवाद ने अब गंभीर रूप ले लिया है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चल रही बहस और आरोप-प्रत्यारोप के बीच ब्लॉगर दीक्षा पांडे द्वारा कथित रूप से जहर खाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, कल्पना रावत दीक्षा पांडे विवाद की शुरुआत एक सोशल मीडिया वीडियो और उसमें की गई टिप्पणी को लेकर हुई थी। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर दीक्षा पांडे को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई लोगों ने उनके बयान पर आपत्ति जताई, जबकि कुछ संगठनों द्वारा भी शिकायत किए जाने की बात सामने आई। बताया जा रहा है कि लगातार बढ़ रही आलोचनाओं और ट्रोलिंग के कारण दीक्षा पांडे मानसिक दबाव में थीं। इसी बीच सोमवार को उन्होंने कथित तौर पर जहर खा लिया। परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। वहीं, परिजनों का कहना है कि सोशल मीडिया पर चल रही लगातार आलोचना और विवाद का युवती की मानसिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा। उनका आरोप है कि मामले को जरूरत से ज्यादा बढ़ाया गया, जिससे दीक्षा पांडे काफी परेशान थीं। --- --- title: "UKPSC PCS 2024 चयन परिणाम जारी, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने घोषित की अंतिम चयन सूची" slug: "ukpsc-pcs-2024-chayan-parinam" author: "भुप्पी पंवार" category: "शिक्षा" published: "2026-06-02 06:22:39" updated: "2026-07-11 21:16:20" canonical: "https://paharipatrika.in/ukpsc-pcs-2024-chayan-parinam/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # UKPSC PCS 2024 चयन परिणाम जारी, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने घोषित की अंतिम चयन सूची > Dehradun News: उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने आखिरकार UKPSC PCS 2024 चयन परिणाम जारी कर दिया है। लंबे समय से इस परिणाम का इंतजार कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए य… **Dehradun News: **उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने आखिरकार UKPSC PCS 2024 चयन परिणाम जारी कर दिया है। लंबे समय से इस परिणाम का इंतजार कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी खबर मानी जा रही है। आयोग द्वारा पहले संशोधित मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम जारी किया गया था, जिसके बाद इंटरव्यू और अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कराई गईं। जानकारी के अनुसार, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 राज्य की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल है। इसी परीक्षा के तहत विभिन्न प्रशासनिक पदों पर भर्ती की जाती है। अब UKPSC PCS 2024 परिणाम जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों के सरकारी सेवा में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है। UKPSC PCS 2024 चयन परिणाम में सफल उम्मीदवारों का चयन डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी और अन्य महत्वपूर्ण पदों के लिए किया गया है। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने चयन प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के अनुसार पूरा किया है। इस बार UKPSC PCS 2024 चयन परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिली। मुख्य परीक्षा परिणाम में संशोधन और न्यायालय से जुड़े मामलों के कारण भर्ती प्रक्रिया चर्चा में रही थी। इसके बावजूद उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा करते हुए अंतिम चयन सूची जारी कर दी। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम और अन्य जरूरी जानकारी अवश्य जांच लें। वहीं सफल अभ्यर्थियों को प्रदेशभर से बधाइयां मिल रही हैं। जो उम्मीदवार इस बार चयनित नहीं हो सके हैं, उनके लिए आगामी भर्तियां एक नया अवसर लेकर आएंगी। ## Tags - UKPSC - उत्तराखंड पुलिस - परीक्षा परिणाम --- --- title: "IPL FINAL 2026: किंग कोहली के दम पर आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से रौंदा" slug: "rcb-historic-win-ipl-final-vs-gujarat-titans-virat-kohli" author: "भुप्पी पंवार" category: "खेल" published: "2026-06-01 06:08:56" updated: "2026-07-20 00:30:31" canonical: "https://paharipatrika.in/rcb-historic-win-ipl-final-vs-gujarat-titans-virat-kohli/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # IPL FINAL 2026: किंग कोहली के दम पर आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से रौंदा > IPL FINAL 2026: सालों का लंबा इंतज़ार, करोड़ों फैंस की दुआएं और मैदान पर बहाया गया पसीना... आखिरकार सब रंग लाया! जिसका इंतज़ार हर क्रिकेट फैन सालों से कर रहा था… **IPL FINAL 2026**: सालों का लंबा इंतज़ार, करोड़ों फैंस की दुआएं और मैदान पर बहाया गया पसीना... आखिरकार सब रंग लाया! जिसका इंतज़ार हर क्रिकेट फैन सालों से कर रहा था, वो आ ही गया। 'किंग कोहली' (विराट कोहली) के बल्ले ने एक बार फिर ऐसा जादू चलाया कि डिफेंडिंग चैंपियन रही गुजरात टाइटंस भी पस्त हो गई और आरसीबी की ऐतिहासिक जीत ने पूरे क्रिकेट जगत में जश्न का माहौल बना दिया। ## IPL FINAL 2026 का हाईवोल्टेज मुकाबला खिताबी मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस (GT) ने बोर्ड पर एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण और बड़ा स्कोर खड़ा किया था। गुजरात के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और जमकर रन बटोरे। हालांकि, आरसीबी के गेंदबाजों ने डेथ ओवर्स (अंतिम ओवरों) में शानदार वापसी की, लेकिन फिर भी लक्ष्य काफी बड़ा था और सबसे बड़ी बात, दबाव एक बड़े फाइनल मैच का था। जब मैदान पर आया 'किंग कोहली' का तूफानपहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत थोड़ी डगमगाई। बड़े मैच के दबाव में कुछ विकेट जल्दी गिर गए, और एक पल को ऐसा लगा कि शायद एक बार फिर ट्रॉफी आरसीबी के हाथ से फिसल जाएगी। लेकिन क्रीज पर 'किंग कोहली' एक चट्टान की तरह डटे हुए थे।विराट ने अपनी उस क्लासिक फॉर्म का मुज़ाहिरा किया जिसके लिए पूरी दुनिया उनकी दीवानी है। उन्होंने शुरुआत में संयम बरता और फिर सेट होने के बाद कवर ड्राइव्स, बेहतरीन पुल शॉट्स और गगनचुंबी छक्कों से मैदान के हर कोने में रन बरसाए। उनकी इस मास्टरक्लास पारी ने गुजरात के गेंदबाजों के होश उड़ा दिए और मैच का पूरा रुख ही पलट दिया। #### किंग कोहली की बदौलत आरसीबी की जीत विराट कोहली की इस तूफानी और बेहद समझदारी भरी पारी के दम पर आरसीबी ने इस मुश्किल लक्ष्य को 5 विकेट शेष रहते ही आसानी से हासिल कर लिया। जैसे ही विनिंग शॉट लगा, पूरा स्टेडियम 'आरसीबी-आरसीबी' और 'कोहली-कोहली' के नारों से गूंज उठा। विराट की आंखों में खुशी के आंसू थे और खिलाड़ियों के साथ-साथ फैंस का जश्न भी देखने लायक था। आरसीबी की ऐतिहासिक जीत इसलिए भी सबसे ज्यादा खास है क्योंकि टीम ने इस पूरे सीजन में कई बड़े उतार-चढ़ाव देखे थे। कई बार टीम मुश्किलों में घिरी, लेकिन जब बात फाइनल जैसे सबसे बड़े मंच की आई, तो टीम ने एकजुट होकर वो कर दिखाया जिसका सपना हर आरसीबी फैन सालों से देख रहा था। यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी का जीतना नहीं है, बल्कि करोड़ों फैंस के जज्बात की जीत है। विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें क्रिकेट का 'किंग' क्यों कहा जाता है। बड़े मैचों के इस बड़े खिलाड़ी ने अपने दम पर आरसीबी को वो खुशी दी है, जिसे आईपीएल के इतिहास में हमेशा सुनहरे अक्षरों में याद रखा जाएगा।क्या आपने भी इस रोमांचक मैच का लुत्फ उठाया? आपको किंग कोहली की ये पारी कैसी लगी? अपनी राय हमें जरूर बताएं! ## Tags - IPL --- --- title: "उत्तराखंड और हरियाणा विवाद: Social media पर क्यों आमने-सामने आए युवा? जानें सच्चाई" slug: "uttarakhand-aur-haryana-vivad-explained" author: "भुप्पी पंवार" category: "उत्तराखंड" published: "2026-05-30 06:13:18" updated: "2026-06-29 19:29:41" canonical: "https://paharipatrika.in/uttarakhand-aur-haryana-vivad-explained/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # उत्तराखंड और हरियाणा विवाद: Social media पर क्यों आमने-सामने आए युवा? जानें सच्चाई > Uttarakhand Haryana Controversy: अगर आप इन दिनों इंस्टाग्राम, फेसबुक या एक्स (X) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपकी फीड में भी उत्तराखं… **Uttarakhand Haryana Controversy: **अगर आप इन दिनों इंस्टाग्राम, फेसबुक या एक्स (X) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपकी फीड में भी उत्तराखंड और हरियाणा विवाद से जुड़े वीडियो या मीम्स जरूर आए होंगे। कमेंट बॉक्स और रील्स में अचानक से दोनों राज्यों के युवा आमने-सामने आ गए हैं और जमकर बयानबाजी हो रही है। लेकिन आखिर ऐसा क्या हुआ कि हमेशा अपने काम से काम रखने वाले 'पहाड़ी' और अपने बिंदास अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले 'हरियाणवी' इंटरनेट पर आपस में भिड़ गए? चलिए, इस पूरे मामले को बिल्कुल आसान भाषा में समझते हैं। ## उत्तराखंड और हरियाणा विवाद की असली जड़ क्या है? इंटरनेट पर रातों-रात कोई भी झगड़ा ऐसे ही शुरू नहीं होता। इसके पीछे कुछ खास वजहें होती हैं, जो धीरे-धीरे सुलगती हैं और फिर एकदम से भड़क जाती हैं। जिसके कुछ कारण यह भी है। **इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर की आपसी बयानबाजी: **कई बार इस तरह के विवाद की शुरुआत कुछ सोशल मीडिया क्रिएटर्स के बीच ईगो क्लैश (Ego Clash) से होती है। जब दो अलग-अलग राज्यों के इन्फ्लुएंसर्स आपस में भिड़ते हैं, तो उनके लाखों फॉलोअर्स इसे अपने 'राज्य के सम्मान' का मुद्दा बना लेते हैं और फिर शुरू हो जाती है कमेंट्स में गालियों की बरसात। **पर्यटन और लोकल लोगों का टकराव: **आप जानते ही हैं कि उत्तराखंड एक बेहद खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। वीकेंड आते ही दिल्ली, हरियाणा और यूपी से लाखों लोग वहाँ घूमने पहुँच जाते हैं। कई बार कुछ पर्यटकों का तेज म्यूजिक बजाना, हुड़दंग करना या वहां के स्थानीय नियमों (जैसे साफ-सफाई) का पालन न करना, लोकल लोगों को नाराज कर देता है। यही छोटी सी बहस जब वीडियो के जरिए इंटरनेट पर आती है, तो यह 'राज्य vs राज्य' का रूप ले लेती है। **क्षेत्रीय अभिमान (Regional Pride)**: हरियाणा के युवा अपने 'देसी स्वैग', धाकड़ अंदाज और खेती-किसानी पर गर्व करते हैं, वहीं उत्तराखंड के लोग अपनी शांति, देवभूमि की मर्यादा और संस्कृति को सबसे ऊपर मानते हैं। जब इंटरनेट पर इन दोनों विचारधाराओं का टकराव होता है, तो कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं होता। ## Uttarakhand Vs Haryana Controversy कितनी गंभीर है? अगर आप ग्राउंड जीरो यानी असल जिंदगी की बात करें, तो दोनों राज्यों के बीच ऐसा कोई बड़ा राजनीतिक या जमीनी विवाद बिल्कुल नहीं है। सच्चाई तो ये है कि यह पूरा झगड़ा 90% सिर्फ इंटरनेट और कीबोर्ड तक ही सीमित है, लेकिन, इसे पूरी तरह से इग्नोर करना भी ठीक नहीं है। ** कैसे खत्म होगा यह झगड़ा?** उत्तराखंड और हरियाणा विवाद को लेकर इंटरनेट की यह 'वॉर' हमेशा के लिए तो नहीं चलने वाली, लेकिन इसे जल्द शांत करने के लिए कुछ समझदारी भरे कदम उठाने बहुत जरूरी हैं। **क्रिएटर्स को लेनी होगी जिम्मेदारी: **जिन पेजेस या इन्फ्लुएंसर्स की वजह से यह विवाद भड़का है, उन्हें खुद आगे आकर अपने फैंस से शांति बनाए रखने की अपील करनी चाहिए। उन्हें समझना होगा कि व्यूज के लिए नफरत फैलाना गलत है। **इग्नोर करना सीखें**: आम यूजर्स को यह समझना होगा कि इंटरनेट पर हर बात का जवाब देना जरूरी नहीं है। जो लोग फालतू के मीम्स बना रहे हैं, उन्हें इग्नोर करें। उन्हें अटेंशन (Attention) मिलना बंद होगा, तो विवाद अपने आप ठंडा पड़ जाएगा। **साइबर पुलिस का एक्शन:** जो लोग इस विवाद की आड़ में भद्दी गालियां दे रहे हैं या धमकियां दे रहे हैं, उन पर पुलिस और साइबर सेल को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। भारत विविधताओं से भरा देश है। उत्तराखंड की वादियां और वहां के लोगों की सादगी जितनी शानदार है, हरियाणा के खिलाड़ियों का जज्बा और वहां का भाईचारा भी देश के लिए उतना ही अहम है। सोशल मीडिया के कुछ लाइक्स और फॉलोअर्स के लिए आपस में लड़ना कहीं से भी समझदारी नहीं है। जरूरत है कि मोबाइल स्क्रीन से नजरें हटाकर असल जिंदगी में जिएं, जहां हम सब मिलकर देश को आगे बढ़ा रहे हैं। ## Tags - AI - उत्तराखंड पुलिस --- --- title: "Facebook WhatsApp Instagram Paid Subscription: क्या अब सोशल मीडिया चलाने के लिए देने होंगे पैसे? जानिए सच्चाई" slug: "facebook-whatsapp-instagram-paid-subscription" author: "भुप्पी पंवार" category: "तकनीक" published: "2026-05-29 05:32:11" updated: "2026-06-30 21:19:31" canonical: "https://paharipatrika.in/facebook-whatsapp-instagram-paid-subscription/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # Facebook WhatsApp Instagram Paid Subscription: क्या अब सोशल मीडिया चलाने के लिए देने होंगे पैसे? जानिए सच्चाई > दोस्तो, अगर आप सुबह उठते ही सबसे पहले अपना WhatsApp चेक करते हैं, फिर इंस्टाग्राम पर रील्स देखते हैं और फेसबुक पर दोस्तों के अपडेट्स स्क्रॉल करते हैं, तो आपके ल… दोस्तो, अगर आप सुबह उठते ही सबसे पहले अपना WhatsApp चेक करते हैं, फिर इंस्टाग्राम पर रील्स देखते हैं और फेसबुक पर दोस्तों के अपडेट्स स्क्रॉल करते हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खबर है। आजकल इंटरनेट और टेक जगत में Facebook WhatsApp Instagram Paid Subscription को लेकर काफी चर्चा हो रही है। हर कोई जानना चाहता है कि क्या सच में मार्क जुकरबर्ग की कंपनी Meta अब इन फ्री ऐप्स को इस्तेमाल करने का चार्ज लेने वाली है? तो चलिए, इस पूरी खबर को बिना किसी लाग-लपेट के आसान और सरल भाषा में समझते हैं। ## Facebook WhatsApp Instagram Paid Subscription की पूरी सच्चाई जी हां, यह खबर सच है! Meta (जो फेसबुक, इंस्टा और व्हाट्सएप की पैरेंट कंपनी है) ने हाल ही में दुनिया भर में अपना Facebook WhatsApp Instagram Paid Subscription मॉडल पेश किया है। कंपनी की हेड ऑफ प्रोडक्ट, नाओमी ग्लीट (Naomi Gleit) ने ऐलान किया है कि अब यूजर्स को कुछ एक्स्ट्रा और प्रीमियम फीचर्स देने के लिए Facebook Plus, Instagram Plus और WhatsApp Plus रोलआउट किए जा रहे हैं। जिसका इस्तेमाल करने के लिए आपको हर महीने चार्ज देना होगा। **हर महीने कितने पैसे देने होंगे?** लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस नए पेड प्लान की ग्लोबल कीमतें कुछ इस तरह तय की गई हैं। - **Instagram Plus और Facebook Plus**: इसकी कीमत लगभग $3.99 प्रति माह रखी गई है (भारतीय रुपयों में यह करीब ₹384 से ₹387 के आसपास होगी)। - **WhatsApp Plus**: इसकी कीमत थोड़ी कम यानी $2.99 प्रति माह रखी गई है (भारतीय रुपयों में करीब ₹288 से ₹290) ## Meta Plus subscription benifit अगर आप अपनी जेब ढीली करते हैं और यह पेड प्लान लेते हैं, तो आपको कई ऐसे धांसू फीचर्स मिलेंगे जो नॉर्मल यूजर्स को नहीं मिलते। **WhatsApp Plus के फायदे**: इसमें आपको ऐप की थीम बदलने का ऑप्शन, प्रीमियम स्टिकर्स, कस्टम रिंगटोन और एक्स्ट्रा चैट्स को पिन करने की सुविधा मिलेगी। **Instagram और Facebook Plus के फायदे: **इसमें सबसे मजेदार फीचर यह है कि आप देख पाएंगे कि आपकी स्टोरी को किसने दोबारा (Rewatch) देखा है। इसके अलावा एडवांस एनालिटिक्स, बेहतर ऑडियंस रीच, कस्टम ऐप आइकन और अपनी प्रोफाइल को एकदम अलग तरीके से सजाने (Profile Customization) के कई नए ऑप्शन्स मिलेंगे। ### तो क्या अब मुफ्त में नहीं चलेगा सोशल मीडिया? यहीं पर सबसे बड़ी राहत है! आपको बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। इस Facebook WhatsApp Instagram Paid Subscription के आने के बाद भी आपकी पुरानी ऐप्स बंद नहीं होंगी। आप जैसे अभी फ्री में Facebook, Instagram और WhatsApp इस्तेमाल कर रहे हैं, वैसे ही आगे भी करते रहेंगे। आपके बेसिक चैटिंग, फोटो शेयरिंग और रील्स देखने वाले फीचर्स हमेशा की तरह बिल्कुल मुफ्त काम करते रहेंगे। यह पेड 'Plus' प्लान सिर्फ उन लोगों के लिए है (जैसे इन्फ्लुएंसर्स, क्रिएटर्स या बिजनेसमैन), जिन्हें अपने अकाउंट को ज्यादा प्रोफेशनल और अट्रैक्टिव बनाना है। ## Tags - AI - Meta - WhatsApp --- --- title: "उत्तराखंड मौसम अलर्ट: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 28 से 31 मई तक भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट" slug: "uttarakhand-weather-alert-heavy-rain-hailstorm-orange-yellow-alert" author: "भुप्पी पंवार" category: "देहरादून" published: "2026-05-27 20:50:49" updated: "2026-07-21 04:23:57" canonical: "https://paharipatrika.in/uttarakhand-weather-alert-heavy-rain-hailstorm-orange-yellow-alert/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # उत्तराखंड मौसम अलर्ट: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 28 से 31 मई तक भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट > Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के लोगों और वहां घूमने गए पर्यटकों के लिए एक राहत भरी खबर है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अब म… **Uttarakhand Weather Update**: उत्तराखंड के लोगों और वहां घूमने गए पर्यटकों के लिए एक राहत भरी खबर है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अब मौसम करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून द्वारा जारी किए गए ताजा उत्तराखंड मौसम अलर्ट के अनुसार, राज्य के विभिन्न जनपदों में आगामी कुछ दिनों में झमाझम बारिश, आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने संभावित खतरे को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट (Orange and Yellow Alert) जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार, 28 मई को राज्य के पर्वतीय जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। - **प्रभावित जिले:** उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़। - **मौसम का हाल**: उत्तराखंड के इन जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना है। - **हवा की गति**: हवाओं की गति 40-50 किमी प्रति घंटा से बढ़कर 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। - राज्य के अन्य जिलों में भी 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली चमकने के आसार हैं। ## उत्तराखंड मौसम अलर्ट अपडेट 29 मई, 2026 को मौसम अधिक खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दिन के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। - **प्रभावित जिले (तेज आंधी और ओलावृष्टि): **उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़। यहां 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। - **भारी बारिश का अलर्ट:** इसके साथ ही उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग एवं चमोली जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की विशेष चेतावनी जारी की गई है। ## 30 और 31 मई: येलो अलर्ट और प्रशासन की तैयारी मौसम विभाग ने 30 और 31 मई के लिए प्रदेश में येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। हालात को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी संबंधित जनपदों के प्रशासन को सतर्क रहने और आवश्यक एहतियाती व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों को 'अलर्ट मोड' में रखने को कहा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। ## आपदा प्रबंधन विभाग की आम जनता से अपील खराब मौसम की चेतावनी के बीच, सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने प्रदेशवासियों और पर्यटकों से विशेष अपील की है। - खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा करने से बचें। - तूफान और बारिश के दौरान सुरक्षित और पक्के स्थानों पर ही रहें। - आकाशीय बिजली एवं तेज आंधी के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों एवं कमजोर संरचनाओं (कच्चे मकानों/टीन शेड) से दूरी बनाए रखें। - मौसम संबंधी नवीनतम जानकारी और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। ## Tags - AI - मौसम --- --- title: "मोहम्मद दीपक की आर्थिक हालत खराब, 5 महीने से नहीं भर पाए जिम का किराया, मकान मालिक ने दिया अल्टीमेटम" slug: "mohammad-deepak-kotdwar-gym-owner-financial-crisis" author: "भुप्पी पंवार" category: "उत्तराखंड" published: "2026-05-27 07:50:50" updated: "2026-07-22 05:19:38" canonical: "https://paharipatrika.in/mohammad-deepak-kotdwar-gym-owner-financial-crisis/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # मोहम्मद दीपक की आर्थिक हालत खराब, 5 महीने से नहीं भर पाए जिम का किराया, मकान मालिक ने दिया अल्टीमेटम > उत्तराखंड के कोटद्वार से एक बेहद भावुक करने वाली खबर सामने आ रही है। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो आपको 26 जनवरी 2026 का वो वायरल वीडियो जरूर याद हो… उत्तराखंड के कोटद्वार से एक बेहद भावुक करने वाली खबर सामने आ रही है। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो आपको 26 जनवरी 2026 का वो वायरल वीडियो जरूर याद होगा, जिसमें एक हिंदू युवक ने भीड़ के सामने खड़े होकर कहा था "मेरा नाम मोहम्मद दीपक है।" एक बुजुर्ग मुस्लिम दुकानदार की जान और दुकान बचाने वाले इस 'रियल लाइफ हीरो' का असली नाम दीपक कुमार है। लेकिन आज यह 'मोहम्मद दीपक' अपनी जिंदगी की सबसे मुश्किल लड़ाई लड़ रहा है। कभी अपने जिम में युवाओं को फिटनेस की ट्रेनिंग देने वाले दीपक आज पाई-पाई को मोहताज हो गए हैं और उनके पास अपने जिम का किराया भरने तक के पैसे नहीं बचे हैं। ## आखिर क्यों आई 'मोहम्मद दीपक' पर आर्थिक तंगी? दीपक कोटद्वार में 'हल्क जिम' (Hulk Gym) नाम से एक फिटनेस सेंटर चलाते हैं। विवाद से पहले उनके जिम में करीब 150 से 200 लोग आते थे और उनका बिजनेस काफी अच्छा चल रहा था। लेकिन जनवरी में हुए 'बाबा' दुकान विवाद के बाद स्थिति पूरी तरह से बदल गई। - **ग्राहकों ने मोड़ा मुंह**: विवाद के बाद कुछ संगठनों की कथित धमकियों और दबाव के चलते युवाओं ने दीपक के जिम में आना बंद कर दिया। आज उनके जिम में बमुश्किल 15 से 50 मेंबर ही बचे हैं। - **बढ़ता गया जिम का किराया**: दीपक के जिम का महीने का किराया करीब 40 हजार रुपये है। पिछले 5 महीनों से कमाई न होने के कारण उन पर 2 लाख रुपये से ज्यादा का किराया बकाया हो गया है। - **बैंक का भारी लोन:** दीपक के सिर पर 20 लाख रुपये का होम लोन भी है, जिसकी 17 हजार रुपये की मासिक EMI भी वो नहीं चुका पा रहे हैं। ## मकान मालिक ने दिया अल्टीमेटम हालत यह हो गई है कि मकान मालिक ने उन्हें जल्द से जल्द किराया चुकाने या फिर जिम खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया है। दीपक ने एक न्यूज़ चैनल को भावुक होते हुए बताया > मैंने कभी अपनी परेशानी किसी को नहीं बताई। मकान मालिक का भी नुकसान हो रहा है, वो अपनी जगह सही हैं। लेकिन मैं इतनी भारी मशीनें लेकर आखिर कहां जाऊं? दीपक के परिवार में उनकी पत्नी, एक छोटी बच्ची और बुजुर्ग मां हैं। जिम से आमदनी ठप होने के बाद अब पूरे परिवार का पेट दीपक की मां की एक छोटी सी चाय की दुकान से पल रहा है। हालात से मजबूर होकर दीपक अब अपनी जिम मशीनें बेचने और किसी दूसरे शहर में जाकर एक मामूली ट्रेनर की नौकरी ढूंढने का विचार कर रहे हैं। ## क्या सोशल मीडिया का सपोर्ट सिर्फ हवा-हवाई ? जब दीपक का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था, तो उन्हें पूरे देश से भारी समर्थन मिला था। बड़े-बड़े नेताओं से लेकर सुप्रीम कोर्ट के वकीलों तक ने उनकी हिम्मत की दाद दी थी। उस दौरान कई लोगों ने उनके जिम की ऑनलाइन मेंबरशिप भी ली थी।लेकिन जब असल जिंदगी में दीपक को मदद की जरूरत पड़ी, तो जमीनी हकीकत में वो बिल्कुल अकेले पड़ गए हैं। हालांकि, हाल ही में इस आर्थिक संकट की खबर बाहर आने के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने उन्हें अपनी सैलरी से 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद भेजी है, लेकिन कर्ज और किराये के बड़े पहाड़ के सामने यह मदद नाकाफी साबित हो रही है। ## Tags - आम आदमी पार्टी --- --- title: "केदारनाथ विवाद: BKTC बिल पर विधायक आशा नौटियाल की सफाई, कहा- 'मैंने कभी नहीं मांगा VIP प्रोटोकॉल'" slug: "kedarnath-mla-asha-nautiyal-clarification-on-bktc-vip-bill-controversy" author: "भुप्पी पंवार" category: "राजनीति" published: "2026-05-26 07:15:30" updated: "2026-07-21 12:32:18" canonical: "https://paharipatrika.in/kedarnath-mla-asha-nautiyal-clarification-on-bktc-vip-bill-controversy/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # केदारनाथ विवाद: BKTC बिल पर विधायक आशा नौटियाल की सफाई, कहा- 'मैंने कभी नहीं मांगा VIP प्रोटोकॉल' > नेहा जोशी के बाद अब केदारनाथ धाम में वीआईपी (VIP) प्रोटोकॉल और बीकेटीसी (BKTC) के बिल को लेकर चल रहे विवाद में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने अपनी स्थिति स्पष्ट… नेहा जोशी के बाद अब केदारनाथ धाम में वीआईपी (VIP) प्रोटोकॉल और बीकेटीसी (****) के बिल को लेकर चल रहे विवाद में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक बिल में अपना नाम सामने आने के बाद विधायक ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है और इसे धाम को बदनाम करने की साजिश करार दिया है। विधायक आशा नौटियाल ने स्पष्ट किया कि उन्हें इस बिल की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली। उन्होंने कहा, "2002 से एक जनप्रतिनिधि के रूप में मैं निरंतर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर वहाँ जाती रही हूँ। मैंने आज तक कभी भी मंदिर समिति को कोई पत्र नहीं लिखा जिसमें वीआईपी प्रोटोकॉल या किसी विशेष व्यवस्था की मांग की गई हो।" उन्होंने बताया कि धाम में उनके कई परिचित हैं और वे हमेशा एक आम श्रद्धालु की तरह व्यक्तिगत रूप से वहाँ जाकर उन्हीं के यहाँ ठहरती हैं। ## BKTC बिल पर विधायक आशा नौटियाल का स्पष्टीकरण विधायक ने अपने नाम से जारी हुए बिल पर हैरानी जताते हुए कहा कि जब उन्होंने कभी किसी सुविधा की मांग ही नहीं की, तो यह बिल उनके नाम पर कैसे और क्यों बना। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे इस पूरे मामले की गहन जाँच और समीक्षा करेंगी कि आखिर यह बिल किसने दिया और क्यों लिया गया। ## केदारनाथ के नाम पर ना हो राजनीति आशा नौटियाल ने धाम को लेकर हो रही राजनीति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने इसे बाबा केदार के धाम को बदनाम करने का एक राजनीतिक षड्यंत्र बताया। उन्होंने सभी पक्षों से अपील की है कि केदारनाथ धाम आस्था का सर्वोच्च केंद्र है, इसलिए यहाँ दर्शन करने के लिए केवल शुद्ध और श्रद्धा के भाव से ही आना चाहिए। ## Tags - केदारनाथ --- --- title: "UKD में शामिल हुए दिनेश चंद्र मास्टर, बोले “उत्तराखंड क्रांति दल उत्तराखंड का दिल है" slug: "dinesh-chandra-master-joined-ukd-uttarakhand-news" author: "भुप्पी पंवार" category: "उत्तराखंड" published: "2026-05-23 07:31:24" updated: "2026-07-04 22:56:41" canonical: "https://paharipatrika.in/dinesh-chandra-master-joined-ukd-uttarakhand-news/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # UKD में शामिल हुए दिनेश चंद्र मास्टर, बोले “उत्तराखंड क्रांति दल उत्तराखंड का दिल है > उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। लंबे समय से जनमुद्दों पर मुखर रहने वाले दिनेश चंद्र मास्टर UKD जॉइन कर चुके हैं। उत्तराखंड क्रांति दल में … उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। लंबे समय से जनमुद्दों पर मुखर रहने वाले दिनेश चंद्र मास्टर UKD जॉइन कर चुके हैं। उत्तराखंड क्रांति दल में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि यूकेडी कोई साधारण राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि “उत्तराखंड का दिल” है। उनके इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। ## UKD में शामिल हुए दिनेश चंद्र मास्टर लंबे समय से उत्तराखंड के जनमुद्दों और क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय दिनेश चंद्र मास्टर ने आखिरकार उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) की सदस्यता ले ली। उनके इस फैसले के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं, क्योंकि वह पहले कह चुके थे कि वह किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगे।हालांकि मीडिया से बातचीत में मास्टर जी ने साफ किया कि उन्होंने केवल “राष्ट्रीय राजनीतिक दलों” से दूरी बनाने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल उनके लिए कोई साधारण पार्टी नहीं, बल्कि “उत्तराखंड का दिल” है। > बिना दिल के इंसान खड़ा नहीं रह सकता। राजनीति बाद में है, पहले उत्तराखंड और उसके मुद्दे हैं। - दिनेश चंद्र मास्टर स्वाभिमान मोर्चा छोड़ने के सवाल पर दिनेश चंद्र मास्टर ने कहा कि वह उसके संस्थापक सदस्यों में रहे हैं, इसलिए किसी तरह की बुराई करना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि परिस्थितियों के कारण उन्होंने खुद को अलग किया। राष्ट्रीय पार्टियों पर निशाना साधते हुए मास्टर जी ने कहा कि उत्तराखंड के संसाधनों का फायदा दूसरे राज्यों को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य को विशेष दर्जा मिलना चाहिए था, लेकिन यहां के अधिकारों की लगातार अनदेखी हुई।उन्होंने खुलासा किया कि भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत कई दलों ने उनसे संपर्क किया था, लेकिन उनका मन हमेशा यूकेडी के साथ था। कांग्रेस पर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए उनसे पैसों को लेकर सवाल किए गए थे। दिनेश चंद्र मास्टर जी ने यह भी स्पष्ट किया कि वह पद या टिकट के लालच में UKD में नहीं आए हैं। उन्होंने खुद को पार्टी का “साधारण कार्यकर्ता” बताते हुए कहा कि पार्टी जहां जिम्मेदारी देगी, वहां काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की राजनीति को अब जनमुद्दों, मूल निवास और पहाड़ के अधिकारों पर केंद्रित होना चाहिए। साथ ही उन्होंने युवाओं को राज्य का भविष्य बताते हुए कहा कि अब जनता बदलाव चाहती है। ## Tags - आम आदमी पार्टी - कांग्रेस - भाजपा --- --- title: "बीकेटीसी में बड़ा घोटाला? आरटीआई में खुलासा: वीआईपी मेहमाननवाजी और हेली टिकटों पर खर्च हुए लाखों रुपये" slug: "bktc-ghotala-rti-vip-mehmannawazi-heli-ticket-kharch-khulasa" author: "भुप्पी पंवार" category: "राजनीति" published: "2026-05-22 20:34:00" updated: "2026-07-20 00:09:56" canonical: "https://paharipatrika.in/bktc-ghotala-rti-vip-mehmannawazi-heli-ticket-kharch-khulasa/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # बीकेटीसी में बड़ा घोटाला? आरटीआई में खुलासा: वीआईपी मेहमाननवाजी और हेली टिकटों पर खर्च हुए लाखों रुपये > बीकेटीसी घोटाला को लेकर एक बार फिर बड़ा विवाद सामने आया है। सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) से प्राप्त दस्तावेजों के … बीकेटीसी घोटाला को लेकर एक बार फिर बड़ा विवाद सामने आया है। सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर दावा किया है कि श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने यात्राकाल के दौरान वीआईपी मेहमानों के आवास, भोजन और हेलीकॉप्टर टिकटों पर लाखों रुपये खर्च किए। अधिवक्ता नेगी का आरोप है कि श्रद्धालुओं के दान और चढ़ावे से जुड़े मंदिर कोष का इस्तेमाल राजनीतिक मेहमाननवाजी में किया गया। आरोपों के मुताबिक कई भाजपा और संघ से जुड़े नेताओं तथा अन्य व्यक्तियों को “अतिथि” दिखाकर विशेष सुविधाएं दी गईं। ## वीआईपी मेहमानों पर खर्च के आरोप आरटीआई दस्तावेजों के अनुसार, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की पुत्री नेहा जोशी के दो दिन के आवास और भोजन पर करीब 60 हजार रुपये खर्च किए गए। वहीं आशा नौटियाल के आवास पर 37,500 रुपये, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी पर 22 हजार रुपये और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं व RSS से जुड़े लोगों पर भी हजारों रुपये खर्च होने का दावा किया गया है। ## बीकेटीसी घोटाला के आरोप बीकेटीसी घोटाला के आरोपों में हेलीकॉप्टर टिकटों का मामला भी शामिल है। नेगी का कहना है कि बीकेटीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के अतिथियों के हेली टिकटों का भुगतान भी मंदिर समिति के कोष से किया गया, जिससे लाखों रुपये खर्च हुए। > [https://twitter.com/i/status/2057834112233410926](https://twitter.com/i/status/2057834112233410926)   अधिवक्ता ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि केदारनाथ मंदिर और बदरीनाथ मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हैं और यहां किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। ## Tags - केदारनाथ - नरेन्द्र मोदी - भाजपा --- --- title: "उत्तराखंड हीटवेव: शहरों में पारा 40 पार, लोग गर्मी से बेहाल; जंगलों में धधकती आग" slug: "uttarakhand-heatwave-40-degree-para-par-jungle-fire-death-2026" author: "भुप्पी पंवार" category: "व्यापार" published: "2026-05-22 07:52:00" updated: "2026-06-21 13:32:52" canonical: "https://paharipatrika.in/uttarakhand-heatwave-40-degree-para-par-jungle-fire-death-2026/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # उत्तराखंड हीटवेव: शहरों में पारा 40 पार, लोग गर्मी से बेहाल; जंगलों में धधकती आग > उत्तराखंड के शहर इन दिनों हीटवेव के चलते चूल्हे की तरह तप रहे हैं। देहरादून, हरिद्वार, रुड़की और ऊधम सिंह नगर जैसे इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहु… उत्तराखंड के शहर इन दिनों हीटवेव के चलते चूल्हे की तरह तप रहे हैं। देहरादून, हरिद्वार, रुड़की और ऊधम सिंह नगर जैसे इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। सुबह 10 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। जो लोग मजबूरी में बाहर निकल रहे हैं, वे गर्म हवा के थपेड़ों से घुटन महसूस कर रहे हैं। लोगों की हालत बेहद खराब है। खासकर बुजुर्ग और छोटे बच्चे गर्मी की चपेट में आ गए हैं। कई जगहों पर हीट स्ट्रोक के केस सामने आए हैं। बाजारों में दुकानदार भी दोपहर में जल्दी बंद कर रहे हैं। किसान खेतों में काम करने का समय बदल रहे हैं, सुबह जल्दी और शाम को। लेकिन गर्मी इतनी कि पानी भी गरम हो जाता है। जंगलों में आग ने स्थिति और बिगाड़ दी है। पौड़ी, चमोली और नैनीताल के जंगलों में पिछले कुछ दिनों से आग की लपटें देखी जा रही हैं। सूखी पत्तियां, कम नमी और तेज हवा की वजह से आग तेजी से फैल रही है। वन विभाग की टीमें लगातार मेहनत कर रही हैं, लेकिन कुछ जगहों पर आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया है। दुर्भाग्यपूर्ण घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जंगल की आग बुझाते समय स्थानीय निवासी की हालत बिगड़ गई और उसे बचाया नहीं जा सका। यह खबर सुनकर पूरा इलाका सदमे में है। परिवार वाले कह रहे हैं कि वह रोज की तरह आग पर पानी डालने गया था, लेकिन गर्मी और धुएं ने उसे घेर लिया। ## उत्तराखंड में हीटवेव को लेकर सरकार की अपील उत्तराखंड सरकार ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों तक हीटवेव चलने का अलर्ट जारी किया है। स्कूलों में दोपहर की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में अतिरिक्त बेड और दवाइयां तैयार रखने को कहा है। साथ ही लोगों से सुबह-शाम हल्के कपड़े पहनने, ज्यादा से ज्यादा पानी पीने और बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। यह गर्मी सिर्फ शहरों तक ही सीमित नहीं है। पहाड़ी इलाकों में भी तापमान बढ़ने से बर्फ पिघल रही है और छोटी-छोटी नदियों में पानी कम हो गया है। पर्यटक भी कम हो रहे हैं क्योंकि गर्मी में घूमना मुश्किल हो गया है। होटल मालिकों की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। घर के बुजुर्गों और बच्चों का खास ख्याल रखें। ठंडा पानी, छाछ और फल ज्यादा लें। बाहर निकलें तो छाता या टोपी जरूर साथ रखें। अगर किसी को चक्कर आए, उल्टी हो या बेहोशी जैसी स्थिति हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिनों बाद हल्की बारिश की संभावना है जो गर्मी से राहत दे सकती है। तब तक सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। उत्तराखंड की इस भीषण गर्मी ने सबको याद दिला दिया है कि प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना कितना जरूरी है। ## Tags - मौसम --- --- title: "देहरादून: केशव थलवाल पर दिव्यांग महिला अधिवक्ता ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, FIR दर्ज" slug: "keshav-thalwal-divyang-mahila-adhivakta-fir-dehradun" author: "भुप्पी पंवार" category: "देहरादून" published: "2026-05-20 07:08:47" updated: "2026-07-20 02:44:04" canonical: "https://paharipatrika.in/keshav-thalwal-divyang-mahila-adhivakta-fir-dehradun/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # देहरादून: केशव थलवाल पर दिव्यांग महिला अधिवक्ता ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, FIR दर्ज > सोशल मीडिया पर 'जागो उत्तराखंड' फेसबुक पेज के जरिए चर्चा में रहने वाले केशव थलवाल का एक नया विवादित चेहरा सामने आया है। एक दिव्यांग महिला अधिवक्ता ने उन पर गंभी… सोशल मीडिया पर 'जागो उत्तराखंड' फेसबुक पेज के जरिए चर्चा में रहने वाले केशव थलवाल का एक नया विवादित चेहरा सामने आया है। एक दिव्यांग महिला अधिवक्ता ने उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली नगर पुलिस में FIR दर्ज कराई है। महिला ने केशव थलवाल पर जनता की सहानुभूति का गलत फायदा उठाकर आर्थिक शोषण, मानसिक प्रताड़ना और धमकियों का आरोप लगाया है। ## केशव थलवाल पर महिला अधिवक्ता ने लगाए आरोप महिला अधिवक्ता की शिकायत के अनुसार, उनकी पहचान केशव थलवाल से 'जागो उत्तराखंड' फेसबुक पेज के माध्यम से हुई थी। आरोपी खुद को पुलिस प्रताड़ना का शिकार बताकर लोगों की सहानुभूति बटोरता था। महिला का आरोप है कि केशव ने अपनी आर्थिक कमजोरी और भावनात्मक परेशानियों का हवाला देकर उसका विश्वास जीता और Google Pay समेत विभिन्न माध्यमों से कई बार पैसे लिए। जब महिला ने अपनी रकम वापस मांगी तो केशव थलवाल ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया और अपमानजनक व्यवहार किया। महिला ने आगे आरोप लगाया कि केशव थलवाल ने उसकी निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। साथ ही अपने दोस्तों-परिचितों में उसे अपनी 'गर्लफ्रेंड' बताकर झूठी अफवाहें फैलाईं और शादी का दबाव बनाया। महिला के मुताबिक आरोपी खुद को उत्तराखंड में जनसमर्थन वाला व्यक्ति बताते हुए लगातार दबाव डालता रहा और फर्जी वीडियो बनाने की भी धमकी देता था। ## झूठे केस में फंसाने की धमकी सबसे गंभीर आरोप यह है कि केशव थलवाल ने आत्महत्या करने और सुसाइड नोट में महिला का नाम लिखकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर लंबे समय तक उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। मामले ने 3 मई 2026 को नया मोड़ लिया जब महिला को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को त्रिलोक नकोटी बताया और कहा कि केशव थलवाल ने आत्महत्या का प्रयास किया है तथा वह कैलाश अस्पताल में भर्ती है। फोन करने वाले ने महिला को ही इस प्रयास के लिए जिम्मेदार ठहराया और शादी करने का दबाव बनाया। बात न मानने पर दोबारा आत्मघाती कदम उठाने और सोशल मीडिया के जरिए बदनाम करने की धमकी दी गई। कोतवाली नगर पुलिस ने महिला अधिवक्ता की तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 183/2026 दर्ज कर लिया है। आरोपी केशव थलवाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(2), 351(3) और 78 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ## Tags - उत्तराखंड पुलिस --- --- title: "भारत में फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, पेट्रोल में 0.86 पैसे और डीजल में 0.83 पैसे की बढ़ोतरी" slug: "deshe-mein-phir-mahnga-hua-petrol-diesel-petrol-mein-0-86-paise-diesel-0-83-paise-ki-badhotri" author: "भुप्पी पंवार" category: "व्यापार" published: "2026-05-19 07:43:05" updated: "2026-06-25 14:50:51" canonical: "https://paharipatrika.in/deshe-mein-phir-mahnga-hua-petrol-diesel-petrol-mein-0-86-paise-diesel-0-83-paise-ki-badhotri/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # भारत में फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, पेट्रोल में 0.86 पैसे और डीजल में 0.83 पैसे की बढ़ोतरी > भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। तेल कंपनियों ने आज एक बार फिर छोटी बढ़ोतरी कर दी है। पेट्रोल की कीमत में 0.86 पैसे … भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। तेल कंपनियों ने आज एक बार फिर छोटी बढ़ोतरी कर दी है। पेट्रोल की कीमत में 0.86 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 0.83 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। यह बदलाव देश के ज्यादातर शहरों और राज्यों में तुरंत लागू हो गया है। सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर इसकी चर्चा चल रही है। इस बढ़ोतरी के बाद आम लोग फिर से परेशान नजर आ रहे हैं। खासकर उन लोगों को ज्यादा असर पड़ेगा जिन्हें रोजाना बाइक या कार से ऑफिस जाना पड़ता है। ट्रांसपोर्ट का खर्चा बढ़ने से किराने की चीजों और सब्जियों की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है। बाजार में पहले से ही महंगाई का बोझ झेल रहे परिवारों के लिए यह खबर अच्छी नहीं है। दरअसल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी-थोड़ी बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी वजह से भारतीय **** अपने दामों में बदलाव कर रही हैं। पिछले कुछ हफ्तों में भी कई बार ऐसी छोटी-छोटी बढ़ोतरी हुई थी। सरकार की तरफ से अभी कोई राहत पैकेज या सब्सिडी की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में आम जनता को ही इस बढ़ोतरी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। ## भारत में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि सुबह से ही ग्राहक ज्यादा सावधानी से ईंधन भरवा रहे हैं। कई लोग कम मात्रा में पेट्रोल-डीजल ले रहे हैं ताकि बजट बिगड़े नहीं। शहरों में ऑटो और टैक्सी ड्राइवर भी चिंतित हैं। उनका कहना है कि किराया बढ़ाने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा है। सरकार और विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता हुआ तो कीमतें फिर कम हो सकती हैं। लेकिन फिलहाल आम आदमी को सलाह दी जा रही है कि ईंधन का जितना जरूरी हो उतना ही इस्तेमाल करें। कार पूलिंग, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा इस्तेमाल और बेकार यात्राएं कम करने से थोड़ी बचत हो सकती है। कुल मिलाकर यह छोटी बढ़ोतरी भले ही पैसे में कम लग रही हो लेकिन लंबे समय में परिवार के बजट पर इसका असर साफ दिखेगा। आम लोग उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही सरकार कोई ठोस कदम उठाएगी ताकि पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रहें। ## Tags - AI --- --- title: "ऋषिकेश में उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना, शंटिंग के दौरान पटरी से उतरी उज्जैनी एक्सप्रेस" slug: "rishikesh-ujjain-express-train-durghatna" author: "भुप्पी पंवार" category: "हरिद्वार" published: "2026-05-19 06:12:28" updated: "2026-07-22 08:29:46" canonical: "https://paharipatrika.in/rishikesh-ujjain-express-train-durghatna/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # ऋषिकेश में उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना, शंटिंग के दौरान पटरी से उतरी उज्जैनी एक्सप्रेस > उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन शहर ऋषिकेश में मंगलवार की सुबह एक ट्रेन दुर्घटना की खबर ने सबको चौंका दिया। उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन शंटिंग लाइन पर अपनी जगह ले रही थ… उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन शहर ऋषिकेश में मंगलवार की सुबह एक ट्रेन दुर्घटना की खबर ने सबको चौंका दिया। उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन शंटिंग लाइन पर अपनी जगह ले रही थी तभी अचानक इंजन और तीन कोच पटरी से उतर गए। ट्रेन की स्पीड ज्यादा नहीं थी फिर भी जोरदार धक्का लगा और शंटिंग लाइन की दीवार पूरी तरह टूट गई। ## ऋषिकेश में उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन हुई दुर्घटना का शिकार रेलवे सूत्रों के मुताबिक ट्रेन शंटिंग के लिए धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी। अचानक कुछ तकनीकी खराबी या सिग्नल की गलती के कारण इंजन ने कंट्रोल खो दिया। इंजन सबसे पहले दीवार से टकराया और उसे तोड़ता हुआ पटरी से बाहर निकल गया। उसके पीछे लगे तीन कोच भी इंजन के साथ ही पलट गए। पूरा हादसा रेलवे स्टेशन के शंटिंग यार्ड में हुआ जहां आमतौर पर यात्री नहीं होते। स्थानीय लोगों ने बताया कि जोरदार आवाज आई और धूल का गुबार उठ गया। आसपास काम कर रहे रेलवे कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी। दुर्घटना इतनी तेज थी कि इंजन और कोच एक-दूसरे से टकराते हुए पलट गए लेकिन चमत्कारिक रूप से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि इस समय ट्रेन में कोई भी यात्री सवार नहीं था। उज्जैन एक्सप्रेस आमतौर पर लंबी दूरी की ट्रेन है लेकिन इस बार शंटिंग के लिए खाली थी। अगर ट्रेन में यात्री होते तो हादसा बहुत भयानक हो सकता था। रेलवे अधिकारियों ने भी इस बात को लेकर राहत जताई है। उन्होंने कहा कि जान-माल की कोई हानि नहीं हुई है। ## रेलवे ने शुरू की जांच हादसे के तुरंत बाद रेलवे की टीम मौके पर पहुंच गई। क्रेन और रिकवरी टीम को बुलाया गया है ताकि जल्द से जल्द पटरी साफ की जा सके। फिलहाल शंटिंग लाइन बंद कर दी गई है। रेलवे ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। तकनीकी खराबी, सिग्नल फेलियर या मानवीय चूक – हर पहलू पर जांच चल रही है। स्थानीय लोग इस हादसे को लेकर हैरान हैं क्योंकि ऋषिकेश स्टेशन पर पहले कभी इतना बड़ा ट्रेन हादसा नहीं हुआ। पर्यटकों की आवाजाही वाले इस इलाके में ट्रेन की सुरक्षा को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। हालांकि रेलवे ने आश्वासन दिया है कि यात्री सेवाएं जल्द सामान्य हो जाएंगी। ## Tags - AI --- --- title: "आखिर कौन हैं पौड़ी की प्रधान वीरा रावत? बुजुर्ग ने छुए पैर, वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई" slug: "paudi-maroada-gram-pradhan-vira-rawat-viral-video-bujurg-paer-chhue-sachchai" author: "भुप्पी पंवार" category: "पौड़ी गढ़वाल" published: "2026-05-16 07:27:53" updated: "2026-06-25 06:17:09" canonical: "https://paharipatrika.in/paudi-maroada-gram-pradhan-vira-rawat-viral-video-bujurg-paer-chhue-sachchai/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # आखिर कौन हैं पौड़ी की प्रधान वीरा रावत? बुजुर्ग ने छुए पैर, वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई > पौड़ी गढ़वाल के मरोड़ा गांव में एक वीडियो ने सोशल मीडिया को हिला दिया है। 23 साल की युवा ग्राम प्रधान वीरा रावत और 75 साल के बुजुर्ग के बीच विवाद का वीडियो तेजी… पौड़ी गढ़वाल के मरोड़ा गांव में एक वीडियो ने सोशल मीडिया को हिला दिया है। 23 साल की युवा ग्राम प्रधान वीरा रावत और 75 साल के बुजुर्ग के बीच विवाद का वीडियो तेजी से वायरल हुआ। फिर थाने में बुजुर्ग ने उनके पैर छूकर माफी मांगी वो वीडियो भी वायरल। लोग पूछ रहे हैं, आखिर हुआ क्या? युवा प्रधान सही थी या बुजुर्ग का सम्मान टूटा? चलिए सरल भाषा में पूरी घटना और सच्चाई जानते हैं। ## वीरा रावत कौन हैं? Gen-Z प्रधान की कहानी वीरा रावत (जिन्हें विरमा, बिरमा या विरा रावत भी लिखा जाता है) उत्तराखंड के पौड़ी जिले के थलीसैंण ब्लॉक की मरोड़ा ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान हैं। मात्र 23 साल की उम्र में पिछले साल पंचायत चुनाव जीतकर वे गांव की पहली महिला प्रधान बनीं। गांव वाले उन्हें “Gen-Z प्रधान” कहते हैं। पद संभालते ही उन्होंने गांव में शराबबंदी लागू कर दी। उनका कहना था “नशा गांव की तरक्की का सबसे बड़ा दुश्मन है।” इसके अलावा वे सड़क, पानी, स्कूल और डिजिटल विकास जैसे कामों में लगी हुई हैं। युवा होने की वजह से कुछ लोग उन्हें नजरअंदाज नहीं कर पा रहे और उनके चरित्र पर निराधार अफवाहें फैला रहे थे। ## 12 मई 2026 को क्या हुआ? घटना की पूरी डिटेल 12 मई 2026 की शाम करीब 6:30 बजे वीरा रावत गांव में निरीक्षण के लिए गई हुई थीं। तभी उन्हें पता चला कि गांव का एक 75 साल का बुजुर्ग दूसरे गांवों में उनके बारे में गलत बातें फैला रहा है “प्रधान लड़कों के साथ घूमती है”, “चरित्र खराब है” जैसी अफवाहें। वीरा ने शांति से उनसे पूछा और समझाया, “प्रधान होने के नाते जब अधिकारी आते हैं तो मुझे उनके साथ गांव घुमाना पड़ता है। यह मेरी जिम्मेदारी है, इसमें गलत कुछ नहीं।” लेकिन बुजुर्ग भड़क गए। उन्होंने वीरा का हाथ पकड़ लिया, खींचा और गौशाला की तरफ ले जाने की कोशिश की। बार-बार कहते रहे “चल तुझे गौशाला के अंदर लेके जाता हूँ।” वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। पुलिस ने दोनों को थाने बुलाया। वहां बुजुर्ग ने लिखित माफी मांगी। माफी मांगते हुए उन्होंने वीरा रावत के पैर भी छू लिए। यह फोटो और वीडियो भी वायरल हो गया। हालांकि वीरा रावत ने साफ कहा मैंने किसी से पैर छूकर माफी मांगने के लिए नहीं कहा। अचानक हुआ। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग ने माफी के बाद भी दोबारा धमकाने की कोशिश की थी। ## वीरा रावत का पूरा बयान वीरा ने फेसबुक पर वीडियो जारी कर बताया कि मैं गांव के विकास के लिए लगी हूं। शराबबंदी का फैसला लिया तो कुछ लोग नाराज हैं। लेकिन चरित्र पर हमला बर्दाश्त नहीं करूंगी। उन्होंने आगे कहा, गांव लौटकर विकास कार्य जारी रखूंगी, लेकिन ग्रामीण समाज की सोच में बदलाव की जरूरत है। ## Tags - AI - उत्तराखंड पुलिस --- --- title: "पेट्रोल डीजल की कीमत 3 रुपये की बढ़ोतरी, क्या पड़ेगा आम आदमी पर असर" slug: "petrol-diesel-price-hike-3-rupees-increase-2026" author: "भुप्पी पंवार" category: "व्यापार" published: "2026-05-15 07:41:07" updated: "2026-07-15 07:19:15" canonical: "https://paharipatrika.in/petrol-diesel-price-hike-3-rupees-increase-2026/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # पेट्रोल डीजल की कीमत 3 रुपये की बढ़ोतरी, क्या पड़ेगा आम आदमी पर असर > देशभर में एक बार फिर ईंधन की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला है। पेट्रोल की कीमत अब 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है जबकि डीजल भी 87.67 र… देशभर में एक बार फिर ईंधन की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला है। पेट्रोल की कीमत अब 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है जबकि डीजल भी 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। तीन रुपये की यह बढ़ोतरी हर रोज गाड़ी चलाने वाले, ट्रक ड्राइवरों और आम परिवारों के लिए बड़ा झटका साबित हो रही है। ## कीमतें बढ़ने का असर आम आदमी पर जो लोग रोज ऑफिस या स्कूल जाते हैं उनके लिए पेट्रोल का खर्चा अचानक काफी बढ़ गया है। पहले जहां 50 लीटर पेट्रोल 4738 रुपये में भर जाता था अब वही 4888 रुपये का हो गया है। मतलब हर टैंक भरने पर 150 रुपये ज्यादा लग रहे हैं। छोटे शहरों और गांवों में डीजल पर चलने वाले ट्रैक्टर, टैम्पो और बसों का किराया भी बढ़ने वाला है। नतीजा यह कि सब्जी, दूध, आटा जैसी रोजमर्रा की चीजें महंगी हो जाएंगी। ट्रक और बस मालिकों के लिए डीजल की बढ़ी हुई कीमत सीधा घाटा है। एक ट्रक ड्राइवर बताते हैं कि पहले 100 किलोमीटर पर 5000 रुपये खर्च होता था अब 5200 रुपये से ज्यादा लग रहा है। इससे माल ढुलाई का खर्चा बढ़ेगा और बाजार में हर चीज की कीमत पर असर पड़ेगा। छोटे व्यापारी और ऑटो-टैक्सी वाले भी परेशान हैं क्योंकि ग्राहक कम किराया देने को तैयार नहीं होते लेकिन खर्चा बढ़ गया है। ## पेट्रोल डीजल की कीमत में क्यों हुई बढ़ोतरी ताजा जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और घरेलू स्तर पर टैक्स स्ट्रक्चर के कारण यह बदलाव आया है। सरकार ने हालांकि तुरंत कोई नई घोषणा नहीं की लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैश्विक घटनाओं का असर भारत की पेट्रोल-डीजल कीमतों पर पड़ रहा है। आम लोग सोच रहे हैं कि क्या आगे भी और बढ़ोतरी हो सकती है। **बढ़ती महंगाई से खुद को कैसे बचाएं ** इस महंगाई के दौर में कुछ छोटी-छोटी आदतें बदलकर आपका खर्चा कम किया जा सकता है। सबसे पहले जरूरत से ज्यादा गाड़ी न चलाएं। कारपूलिंग या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। बाइक या कार का माइलेज चेक करवाएं और जहां जरूरी हो वहां सर्विस करवाएं। घर से ऑफिस का रूट प्लान करके अनावश्यक घूमने से बचें। कई लोग अब सीएनजी किट लगवा रहे हैं क्योंकि लंबे समय में यह सस्ता पड़ रहा है। अभी तक केंद्र सरकार की तरफ से कोई राहत पैकेज की घोषणा नहीं हुई है लेकिन कई राज्य सरकारें लोकल स्तर पर कुछ छूट देने की बात कर रही हैं। पेट्रोलियम कंपनियां भी लगातार कीमतों की समीक्षा कर रही हैं। आम लोगों की उम्मीद है कि जल्द ही कोई सकारात्मक कदम उठाया जाएगा ताकि महंगाई का बोझ कम हो। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि अगले कुछ हफ्तों में स्थिति स्थिर हो सकती है लेकिन अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें और बढ़ीं तो और उछाल आ सकता है। इस बीच हर नागरिक को अपनी गाड़ी का इस्तेमाल स्मार्ट तरीके से करना चाहिए। पेट्रोल-डीजल की यह बढ़ोतरी सिर्फ एक नंबर नहीं बल्कि हर घर के बजट को छूने वाली खबर है। --- --- title: "उत्तराखंड मौसम अपडेट: 14 मई 2026 को गर्मी और हल्की वर्षा का मिश्रण, जानें देहरादून-हरिद्वार से लेकर पहाड़ों तक का हाल" slug: "uttarakhand-weather-update-14-may-2026" author: "भुप्पी पंवार" category: "देहरादून" published: "2026-05-14 08:02:51" updated: "2026-06-20 18:28:38" canonical: "https://paharipatrika.in/uttarakhand-weather-update-14-may-2026/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # उत्तराखंड मौसम अपडेट: 14 मई 2026 को गर्मी और हल्की वर्षा का मिश्रण, जानें देहरादून-हरिद्वार से लेकर पहाड़ों तक का हाल > उत्तराखंड में आज 14 मई 2026 का मौसम मिला-जुला नजर आ रहा है। मैदानी इलाकों में तेज धूप और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है तो वहीं ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों म… उत्तराखंड में आज 14 मई 2026 का मौसम मिला-जुला नजर आ रहा है। मैदानी इलाकों में तेज धूप और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है तो वहीं ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और आंधी की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बिजली चमकने और तेज हवाओं का अलर्ट भी जारी किया है। अगर आप देवभूमि में घूमने या चारधाम यात्रा पर जा रहे हैं तो यह अपडेट आपके लिए बेहद काम का है। ## कैसा रहेगा उत्तराखंड का आज का मौसम देहरादून समेत हरिद्वार और रिशिकेश जैसे मैदानी इलाकों में आज दिन का तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। रात का तापमान 22 डिग्री के करीब रहेगा। आसमान में कभी-कभी बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ बौछार भी पड़ सकती है। लोग सुबह-शाम घर से निकलते समय हल्के कपड़े पहनें और ज्यादा देर धूप में न रहें। पानी ज्यादा पीएं और बच्चों-बुजुर्गों का खास ख्याल रखें। चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे ऊपरी जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की उम्मीद है। 4200 मीटर से ऊपर बर्फबारी भी संभव है। इन इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है इसलिए यात्रा करते समय सड़क की स्थिति जरूर चेक करें। ## उत्तराखंड आने वालों के लिए जरुरी सलाह चारधाम यात्रा पर निकलने वाले श्रद्धालुओं को थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। मौसम विभाग ने कहा है कि पहाड़ी रास्तों पर हल्की बारिश से सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं। अगर संभव हो तो मौसम ऐप या IMD की वेबसाइट पर अपडेट लेते रहें। पर्यटक भी मसूरी, नैनीताल या अन्य हिल स्टेशनों की यात्रा प्लान करते समय बारिश के प्रभाव को ध्यान में रखें। ## अगले कुछ दिनों का उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा? कल 15 मई को भी उत्तराखंड के कई इलाकों में इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद है। गर्मी थोड़ी बढ़ सकती है लेकिन पहाड़ों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। पूरी मई महीने में कभी-कभी बारिश होती रहेगी जिससे तापमान में थोड़ी राहत मिलेगी। उत्तराखंड का मौसम हमेशा अनपेक्षित रहता है इसलिए बाहर निकलते समय छाता या रेनकोट साथ रखना अच्छा रहेगा। ## Tags - मौसम --- --- title: "UKSSSC Group C Recruitment 2026: 2390 पदों पर 14 परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, देखें पूरी डेट शीट" slug: "uksssc-group-c-recruitment-2026-2390-vecancy-calender-release" author: "भुप्पी पंवार" category: "उत्तराखंड" published: "2026-05-09 07:47:18" updated: "2026-07-22 10:38:21" canonical: "https://paharipatrika.in/uksssc-group-c-recruitment-2026-2390-vecancy-calender-release/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # UKSSSC Group C Recruitment 2026: 2390 पदों पर 14 परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, देखें पूरी डेट शीट > उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने Group C भर्ती 2026 के लिए लंबे इंतजार को खत्म कर दिया है। आयोग ने 2390 पदों पर 14 भर्ती परीक्षाओं का पूरा कैलेंडर जा… उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने Group C भर्ती 2026 के लिए लंबे इंतजार को खत्म कर दिया है। आयोग ने 2390 पदों पर 14 भर्ती परीक्षाओं का पूरा कैलेंडर जारी कर दिया है। यह खबर उन लाखों युवाओं के लिए राहत भरी है जो उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। आयोग के सचिव एन.एस. डुंगरियाल ने बताया कि विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर यह परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया गया है। मई 2026 से दिसंबर 2026 तक ये परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। ## UKSSSC Group C Exam Date 2026 स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा 2026 पेपर लीक प्रकरण के कारण स्थगित की गई स्नातक स्तर की भर्ती परीक्षा अब 14 जून 2026 को होगी। यह उन उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत है जिनकी तैयारी पहले से चल रही थी। विशेष तकनीकी अर्हता वाले 57 पद 3 मई 2026 को प्रस्तावित परीक्षा अब 28 जून 2026को आयोजित की जाएगी आयोग इस साल इंटरमीडिएट स्तरीय और स्नातक स्तरीय कई नई भर्तियों को भी निकालने वाला है। यानी पूरे साल भर Group C, Group B और अन्य स्तर की नौकरियों के अच्छे अवसर मिलते रहेंगे। ## UKSSSC 2390 पदों पर भर्ती कलेंडर कैसे Download करें - UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं - Examination Calendar” या “Important Notices” सेक्शन में क्लिक करें - PDF डाउनलोड करें और अपनी परीक्षा की तारीख नोट करें उत्तराखंड के युवाओं के लिए यह कैलेंडर सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर विस्तृत कैलेंडर और संबंधित विज्ञापनों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ## Tags - UKSSSC --- --- title: "चंपावत सामूहिक दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा: पुलिस ने इनकार किया, बोला षड्यंत्र" slug: "major-revelation-in-champawat-gang-rape-case-police-denies-says-it-was-a-conspiracy" author: "भुप्पी पंवार" category: "चंपावट" published: "2026-05-08 06:44:43" updated: "2026-06-25 08:23:20" canonical: "https://paharipatrika.in/major-revelation-in-champawat-gang-rape-case-police-denies-says-it-was-a-conspiracy/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # चंपावत सामूहिक दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा: पुलिस ने इनकार किया, बोला षड्यंत्र > सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से वायरल हो रहे चंपावत में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। प्रशासन ने दावा किया कि जांच में दुष्कर्म… सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से वायरल हो रहे चंपावत में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। प्रशासन ने दावा किया कि जांच में दुष्कर्म की कोई पुष्टि नहीं हुई। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नाबालिग युवती ने कोर्ट में दिए बयान में दुष्कर्म की घटना की पुष्टि नहीं की। पुलिस के मुताबिक, युवती ने बताया कि दबाव में आकर उसने रेप का आरोप लगाया था। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पूरे मामले को सुनियोजित षड्यंत्र बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल रावत ने राजनीतिक रंजिश के चलते इस मुद्दे को हवा दी। पुलिस का कहना है कि कमल रावत ने युवती के परिवार की कमजोर आर्थिक और सामाजिक स्थिति का फायदा उठाया। युवती की मां पहले ही गुजर चुकी हैं और पिता लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। आरोप है कि पिता के इलाज का लालच देकर परिवार को इस मामले में इस्तेमाल किया गया। जांच के दौरान सबसे अहम बात ये रही कि मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की कोई पुष्टि नहीं हुई। युवती के शरीर पर न चोट के निशान मिले, न ही कोई घाव या संघर्ष के सबूत। ये तथ्य पुलिस के शक को और मजबूत करते हैं कि पूरा मामला फर्जी तरीके से रचा गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन में जुटी हुई है। सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है। **अपडेट: **इस खबर को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज है। सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों पर प्रशासन ने साफ किया कि बिना तथ्यों के किसी भी खबर को फैलाने से पहले जांच रिपोर्ट का इंतजार करें। ## Tags - उत्तराखंड पुलिस --- --- title: "चंपावत में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म: भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन पर FIR" slug: "gang-rape-of-a-minor-in-champawat-fir-against-three-including-bjp-mandal-vice-president" author: "भुप्पी पंवार" category: "चंपावट" published: "2026-05-07 08:10:34" updated: "2026-07-21 07:36:07" canonical: "https://paharipatrika.in/gang-rape-of-a-minor-in-champawat-fir-against-three-including-bjp-mandal-vice-president/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # चंपावत में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म: भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन पर FIR > देवभूमि उत्तराखंड के चंपावत जिले में एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ हुई बेहद क्रूर और दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। भाजपा के मंडल … देवभूमि उत्तराखंड के चंपावत जिले में एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ हुई बेहद क्रूर और दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत समेत तीन पर नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता के पिता ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो फरार हैं। पुलिस तेजी से छापेमारी कर रही है। ## चंपावत में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप 5 मई की रात की यह वारदात सल्ली गांव (चंपावत से करीब 20 किमी दूर) की है। पीड़िता 10वीं कक्षा में पढ़ती है और चंपावत शहर में आइसक्रीम की दुकान पर काम करके परिवार की मदद करती है। उसके पिता बीमार हैं, इसलिए बेटी उन्हें इलाज कराने शहर लाई हुई थी। शाम को वह अपनी सहेली की मेहंदी रस्म में सल्ली गई। वहां से घर नहीं लौटी। पिता ने बताया कि विनोद सिंह रावत ने शादी के बहाने बेटी को साथ ले लिया था। रात 1:28 बजे बेटी का फोन आया, लेकिन बात पूरी होने से पहले फोन स्विच ऑफ हो गया। परिवार और गांववालों ने पुलिस की मदद से तलाश शुरू की। सुबह करीब 4 बजे पुलिस ने पीड़िता को सल्ली के एक डेयरी वाले बंद कमरे में बंधी हुई हालत में पाया। वह पूरी तरह निर्वस्त्र थी, हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे और कमरे पर ताला लगा था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि तीनों युवकों ने उसे जबरन कमरे में घसीट लिया। चाकू और बसुला दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। फिर तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद मारपीट की, मोबाइल छीन लिया और बेटी को नंगा हालत में बांधकर कमरे में बंद कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी पूरन सिंह रावत (भाजपा मंडल उपाध्यक्ष और पूर्व ग्राम प्रधान), विनोद सिंह रावत और नवीन सिंह रावत (छात्र) सल्ली गांव के ही रहने वाले हैं। पीड़िता के पिता की तहरीर पर चंपावत कोतवाली में इन तीनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, गैंगरेप और धमकी देने की धाराओं में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए, नाबालिग का मेडिकल परीक्षण जिला अस्पताल में कराया गया। एसपी रेखा यादव ने मामले की निगरानी खुद की है। ## कांग्रेस ने उठाए सवाल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस घटना पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपने विधानसभा क्षेत्र में ऐसी घटना बेहद शर्मनाक है। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (UPP) ने भी सरकार से आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और फास्ट ट्रैक ट्रायल की मांग की है। वही पूरन सिंह रावत की पत्नी कलावती ने आरोपों को साजिश बताते हुए कहा है कि पुरानी दुश्मनी के चलते उनके परिवार को फंसाया जा रहा है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है। ## Tags - AI - उत्तराखंड पुलिस - कांग्रेस - पुष्कर सिंह धामी - भाजपा --- --- title: "उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, चुनाव आयोग जल्द कर सकता है बड़ा ऐलान" slug: "sir-in-uttarakhand-asap-election-commission-will-be-announced-date" author: "भुप्पी पंवार" category: "उत्तराखंड" published: "2026-05-06 07:41:22" updated: "2026-06-26 16:58:05" canonical: "https://paharipatrika.in/sir-in-uttarakhand-asap-election-commission-will-be-announced-date/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, चुनाव आयोग जल्द कर सकता है बड़ा ऐलान > Uttarakhand News: उत्तराखंड में मतदाता सूची को और साफ-सुथरा बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। चुनाव आयोग की ओर से जल्द … **Uttarakhand News: **उत्तराखंड में मतदाता सूची को और साफ-सुथरा बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। चुनाव आयोग की ओर से जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है। यह प्रक्रिया मतदाताओं के नामों को सही ढंग से जांचने और जरूरतमंद नए मतदाताओं को शामिल करने में मदद करेगी। ## SIR क्या है और क्यों जरूरी है? सरल भाषा में कहें तो Special Intensive Revision (SIR) मतदाता सूची का खास और गहन पुनरीक्षण है। इसमें पुरानी और गलत एंट्रीज को हटाया जाता है, डुप्लिकेट वोटरों की जांच की जाती है और नए योग्य नागरिकों को सूची में जोड़ा जाता है। उत्तराखंड में यह प्रक्रिया इसलिए खास महत्व रखती है क्योंकि यहां पहाड़ी इलाकों में कई बार नाम गायब होने या दोहरे नाम होने की शिकायतें आती रहती हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने पहले से ही प्री-SIR काम शुरू कर दिया है। इसमें बूथ स्तर पर मतदाताओं की मैपिंग का काम चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, कई बूथों पर यह काम अच्छी खासी प्रगति पर है। ## उत्तराखंड में SIR कब से होगा? राज्य में SIR की तैयारियां पूरी तरह से चल रही हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बूथ स्तर के अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। साथ ही, पुरानी मतदाता सूचियों (2002-2004) के आधार पर वर्तमान मतदाताओं की मैपिंग का काम तेजी से हो रहा है। जिन बूथों पर मैपिंग कम हुई है, उन पर खास ध्यान दिया जा रहा है। माना जा रहा है कि अप्रैल 2026 के आसपास मुख्य SIR प्रक्रिया शुरू हो सकती है, लेकिन अंतिम ऐलान चुनाव आयोग ही करेगा। इस अभियान से उत्तराखंड की मतदाता सूची और मजबूत बनेगी। **मतदाताओं को क्या करना चाहिए?** सभी मतदाताओं से अपील है कि वे अपनी वोटर आईडी या EPIC नंबर चेक करें। अगर नाम में कोई गलती है, पता बदला है या परिवार में नए मतदाता जुड़े हैं तो तुरंत संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (BLO) से संपर्क करें। SIR के दौरान फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी होगी, जिसमें दस्तावेज जैसे आधार, राशन कार्ड आदि लग सकते हैं। समय रहते सही जानकारी देने से आपका नाम सूची में सुरक्षित रहेगा। SIR की तैयारियां उत्तराखंड में पूरी गति से चल रही हैं। चुनाव आयोग की तरफ से जल्द घोषणा आने की उम्मीद है। हर मतदाता को चाहिए कि वह सक्रिय रहे और अपनी वोटिंग अधिकार को मजबूत बनाए। स्वच्छ मतदाता सूची ही लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। --- --- title: "10 Beautiful और अनोखे Baby Girl Name जो S अक्षर से शुरू होते हैं | 2026 के ट्रेडिंग नाम" slug: "10-sundar-aur-anokhe-baby-girl-names-starting-with-s" author: "भुप्पी पंवार" category: "उत्तराखंड" published: "2026-05-05 08:16:18" updated: "2026-07-19 06:33:51" canonical: "https://paharipatrika.in/10-sundar-aur-anokhe-baby-girl-names-starting-with-s/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # 10 Beautiful और अनोखे Baby Girl Name जो S अक्षर से शुरू होते हैं | 2026 के ट्रेडिंग नाम > नमस्ते दोस्तों! जब बेटी की गोद में आती है तो सबसे पहले नाम का सवाल खड़ा हो जाता है। नाम ऐसा हो जो सुनने में मीठा लगे, उच्चारण आसान हो और उसका मतलब भी दिल को छू … नमस्ते दोस्तों! जब बेटी की गोद में आती है तो सबसे पहले नाम का सवाल खड़ा हो जाता है। नाम ऐसा हो जो सुनने में मीठा लगे, उच्चारण आसान हो और उसका मतलब भी दिल को छू ले। आज हम बात कर रहे हैं उन 10 Beautiful और खास Baby Girl Name की जो अंग्रेजी के S अक्षर से शुरू होते हैं। ये नाम न सिर्फ सुंदर हैं बल्कि अनोखे भी हैं। इन्हें चुनकर आप अपनी बेटी को एक खास पहचान दे सकते हैं। चलिए, बिना समय गंवाए इन दस नामों को विस्तार से समझते हैं। ## S अक्षर से शुरू होने वाले 10 Beautiful Baby Girl Name S अक्षर से नाम रखने का अपना एक अलग आकर्षण है। ये नाम ज्यादातर संस्कृत या आधुनिक भारतीय भाषाओं से निकले हैं जो सरल, सकारात्मक और राशि के हिसाब से भी शुभ माने जाते हैं। कई अभिभावक इन्हें इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि ये नाम छोटे-बड़े दोनों बच्चों के लिए फिट बैठते हैं और आगे चलकर स्कूल, कॉलेज या करियर में भी आसानी से याद रहते हैं। ये नाम सकारात्मक ऊर्जा देते हैं और बेटी के व्यक्तित्व को निखारते हैं। ## 10 Unique name for Baby Girl पहला नाम है सान्वी। सान्वी नाम का अर्थ है Laxmi का रूप या समृद्धि लाने वाली। ये नाम उन माता-पिता के लिए बेस्ट है जो चाहते हैं कि उनकी बेटी जीवन में हर तरफ खुशहाली और सफलता पाए। सान्वी लड़कियां आमतौर पर बुद्धिमान, दयालु और लोगों को अपनी ओर खींचने वाली होती हैं। नाम छोटा होने से बोलने में भी बहुत आसान है। इसके बाद आता है समैरा। समैरा का मतलब है रात की सुंदर साथी या आकर्षक। ये नाम थोड़ा आधुनिक टच देता है लेकिन भारतीय संस्कृति से पूरी तरह जुड़ा हुआ है। समैरा नाम वाली बच्ची शांत स्वभाव की, रचनात्मक और हर किसी को मुस्कुराहट देती हुई दिखती है। अगर आपकी बेटी का जन्म शाम के वक्त हुआ हो तो ये नाम और भी खास हो जाता है। तीसरा नाम है सृष्टि। सृष्टि का अर्थ है ब्रह्मांड की रचना या पूरा संसार। ये नाम बहुत गहरा और शक्तिशाली है। सृष्टि नाम वाली बेटी आमतौर पर नेतृत्व करने वाली, कल्पनाशील और प्रकृति से जुड़ी होती है। जो माता-पिता अपनी बेटी में सकारात्मक बदलाव लाने वाली ऊर्जा देखना चाहते हैं उनके लिए सृष्टि बेहतरीन विकल्प है। चौथा नाम सुहानी है। सुहानी का सीधा मतलब है मन मोह लेने वाली या बहुत प्यारी। ये नाम सुनते ही दिल में एक मीठी सी खुशी भर जाती है। सुहानी लड़कियां ज्यादातर खुशमिजाज, मददगार और परिवार की जान होती हैं। नाम इतना सरल है कि घर-परिवार में प्यार से बुलाने के लिए भी परफेक्ट है। पांचवां नाम स्वरा। स्वरा का अर्थ है संगीत की स्वर लहरियां। संगीत से प्रेम करने वाले माता-पिता के लिए ये नाम किसी वरदान से कम नहीं। स्वरा नाम वाली बच्ची आमतौर पर रचनात्मक, भावुक और आवाज में मिठास लिए हुए होती है। ये नाम बेटी के जीवन में कला और संगीत की छाप छोड़ता है। छठा नाम श्रेया है। श्रेया का मतलब है शुभ और भाग्यशाली। ये नाम उन परिवारों के लिए आदर्श है जो अपनी बेटी को हमेशा सकारात्मक दिशा में बढ़ते देखना चाहते हैं। श्रेया लड़कियां बुद्धिमान, लक्ष्य के प्रति समर्पित और हर चुनौती का सामना करने वाली होती हैं। सातवां नाम साक्षी। साक्षी का अर्थ है ईश्वर की गवाह या सत्य की साक्षी। ये नाम बहुत पवित्र और गंभीर है। साक्षी नाम वाली बेटी ज्यादातर ईमानदार, समझदार और दूसरों की मदद करने वाली स्वभाव की होती है। नाम छोटा होने के बावजूद इसमें गहराई बहुत ज्यादा है। आठवां नाम सानिका। सानिका का मतलब है बांसुरी बजाने वाली या बहुत कोमल। ये नाम थोड़ा कम इस्तेमाल होने वाला है इसलिए अनोखापन कायम रखता है। सानिका लड़कियां शांत, कल्पनाशील और दूसरों को शांति देने वाली होती हैं। नौवां नाम सावी। सावी का अर्थ है सूरज की किरण या ज्ञान की ज्योति। ये नाम उन माता-पिता के लिए परफेक्ट है जो अपनी बेटी को तेजस्वी और ज्ञानी बनाना चाहते हैं। सावी नाम वाली बच्ची ऊर्जावान, सकारात्मक और हमेशा आगे बढ़ने वाली होती है। आखिरी नाम है सुरभि। सुरभि का मतलब है सुगंध या फूलों की महक। ये नाम सुनते ही मन में ताजगी भर जाती है। सुरभि लड़कियां आकर्षक व्यक्तित्व वाली, प्यार करने वाली और घर में खुशबू फैलाने वाली होती हैं। ## नामों को चुनते समय रखें ध्यान ये सभी नाम S अक्षर से शुरू होते हैं, सरल हैं और हर राशि के साथ अच्छे लगते हैं। आप अपनी बेटी की जन्म कुंडली या पसंद के हिसाब से कोई भी एक नाम चुन सकते हैं। नाम चुनने के बाद उसे बार-बार बोलकर देखें कि घर के लोग कैसे पुकार रहे हैं, यही असली टेस्ट है। तो दोस्तों, इन दस नामों में से आपको कौन सा सबसे ज्यादा पसंद आया? अपनी बेटी का नाम फाइनल करने से पहले परिवार के साथ जरूर चर्चा करें। अगर आपकी कोई और पसंद है या कोई खास राशि है तो कमेंट में जरूर बताएं। हम अगले लेख में और भी खूबसूरत नाम लेकर आएंगे। आपकी नन्ही परी को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं! 🌸 --- --- title: "5 राज्यों में आज मतगणना शुरू, जानिए पूरी जानकारी" slug: "voting-counting-start-for-five-state" author: "भुप्पी पंवार" category: "राजनीति" published: "2026-05-04 08:11:25" updated: "2026-07-18 17:35:03" canonical: "https://paharipatrika.in/voting-counting-start-for-five-state/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # 5 राज्यों में आज मतगणना शुरू, जानिए पूरी जानकारी > आज 4 मई 2026 को देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू हो रही है। सुबह 8 बजे से postal ballots की गिनती के साथ प्रक्रिया… आज 4 मई 2026 को देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू हो रही है। सुबह 8 बजे से postal ballots की गिनती के साथ प्रक्रिया शुरू होगी, उसके बाद EVM वोटों की गिनती चलेगी। लाखों लोगों की नजर इन नतीजों पर टिकी हुई है क्योंकि इससे अगले पांच साल के लिए इन राज्यों की सरकार तय होगी। ## इन राज्यों में शुरू हुई मतगणना इस बार असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में चुनाव हुए थे। इनमें से चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं। कुल मिलाकर 824 विधानसभा सीटों पर वोट पड़े थे। पश्चिम बंगाल में 294 सीटें हैं, तमिलनाडु में 234, केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीटें हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी। पहले पोस्टर वैलेट गिने जाएंगे, फिर EVM मशीनों के वोट। हर विधानसभा क्षेत्र में VVPAT की पांच मशीनों की स्लिप भी चेक की जाएगी। शुरुआती रुझान (ट्रेंड्स) सुबह 8:30 बजे के आसपास आने शुरू हो सकते हैं। पूरे नतीजे शाम तक या रात तक आ सकते हैं। **पश्चिम बंगाल: त्रिकोणीय मुकाबला** पश्चिम बंगाल में 294 सीटों वाली विधानसभा के लिए बहुमत का आंकड़ा 148 है। यहां ममता बनर्जी की TMC, BJP और अन्य दलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दो चरणों में मतदान हुआ था। ध्यान रहे, फाल्टा सीट पर दोबारा मतदान होगा, इसलिए आज 293 सीटों के नतीजे आएंगे। **तमिलनाडु: द्रमुक बनाम एआईएडीएमके** तमिलनाडु की 234 सीटों पर एक चरण में मतदान हुआ। यहां DMK गठबंधन और AIADMK के साथ BJP का गठबंधन मुख्य मुकाबले में है। नई पार्टी TVK भी चर्चा में रही। बहुमत के लिए 118 सीटें चाहिए। **केरल: वाम और कांग्रेस गठबंधन** केरल में 140 सीटों पर 9 अप्रैल को वोटिंग हुई। यहां LDF (वाम मोर्चा) और UDF (कांग्रेस गठबंधन) के बीच मुख्य लड़ाई है। BJP भी अपनी ताकत दिखाने की कोशिश कर रही है। **असम: सत्ता बचाने की चुनौती** असम की 126 सीटों पर भी एक चरण में मतदान हुआ। BJP led गठबंधन सत्ता में है और उसे बनाए रखने की चुनौती है। कांग्रेस और अन्य क्षेत्रीय दल विपक्ष में हैं। ## राज्यों की मतगणना कहां देखें आप चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट results.eci.gov.in पर लाइव रिजल्ट देख सकते हैं। न्यूज चैनल और ऐप्स पर भी पल-पल की अपडेट मिलेगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि मतगणना सुचारू रूप से हो।ये चुनाव न सिर्फ राज्य स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी अहम माने जा रहे हैं। नतीजे आने के बाद साफ हो जाएगा कि जनता ने किसे अपना भरोसा दिया। इन नतीजों से 2029 के लोकसभा चुनावों की दिशा भी तय हो सकती है। सभी पार्टियां जीत का दावा कर रही हैं, लेकिन असली फैसला EVM खुलने के बाद होगा। ## Tags - AI - कांग्रेस - भाजपा --- --- title: "उत्तराखंड में मौसम का अलर्ट! 4 और 5 मई को कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी" slug: "weather-alert-for-5-6-may-in-uttarakhand" author: "भुप्पी पंवार" category: "देहरादून" published: "2026-05-03 08:13:31" updated: "2026-07-22 07:08:38" canonical: "https://paharipatrika.in/weather-alert-for-5-6-may-in-uttarakhand/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # उत्तराखंड में मौसम का अलर्ट! 4 और 5 मई को कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी > भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड में खराब मौसम की पूर्व चेतावनी जारी की है। 4 और 5 मई 2026 को देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत एवं ऊधम सिं… भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड में खराब मौसम की पूर्व चेतावनी जारी की है। 4 और 5 मई 2026 को देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत एवं ऊधम सिंह नगर जनपदों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि, तीव्र से अति तीव्र वर्षा और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। ## उत्तराखंड में खराब मौसम को लेकर अलर्ट 5 मई 2026 को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में ओलावृष्टि, तेज बारिश और तेज हवाओं का खतरा व्यक्त किया गया है। राज्य के शेष जनपदों में 2 मई से 6 मई 2026 तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन दिनों गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की आशंका जताई गई है। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के स्तर पर सभी जनपदों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि उच्च सतर्कता बनाए रखते हुए आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि मौसम अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, पेड़ों और खंभों के नीचे न खड़े हों तथा सुरक्षित स्थानों पर रहें। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग और राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट एवं सोशल मीडिया हैंडल्स पर नजर रखें। ## Tags - मौसम --- --- title: "How to Make Aam Panna: चिलचिलाती गर्मी में शरीर रहेगा कूल, रोज बनाकर पिएं ठंडा-ठंडा आम पन्ना" slug: "how-to-make-aam-panna-in-home" author: "भुप्पी पंवार" category: "उत्तराखंड" published: "2026-05-02 07:34:29" updated: "2026-07-06 10:49:56" canonical: "https://paharipatrika.in/how-to-make-aam-panna-in-home/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # How to Make Aam Panna: चिलचिलाती गर्मी में शरीर रहेगा कूल, रोज बनाकर पिएं ठंडा-ठंडा आम पन्ना > गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। धूप इतनी तेज होती है कि पसीना बहने लगता है और शरीर थकान महसूस करने लगता है। ऐसे में एक ठंडा-ठंडा और स… गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। धूप इतनी तेज होती है कि पसीना बहने लगता है और शरीर थकान महसूस करने लगता है। ऐसे में एक ठंडा-ठंडा और स्वादिष्ट पेय की जरूरत पड़ती है जो शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाए। आम पन्ना ठीक यही काम करता है। यह न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने और एनर्जी देने में भी बहुत मददगार है। घर पर आसानी से बनने वाला यह पारंपरिक ड्रिंक बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सबको पसंद आता है। ## How to Make Aam Panna Aam Panna कच्चे आमों से बनाया जाने वाला एक पारंपरिक भारतीय शरबत है। इसमें कच्चे आमों को उबालकर या भूनकर प्यूरी बनाई जाती है और फिर इसमें मसाले और चीनी मिलाकर तैयार किया जाता है। गर्मियों में यह पेय शरीर की गर्मी को कम करता है, पेट को ठंडक पहुंचाता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है। रोजाना एक गिलास आम पन्ना पीने से थकान कम होती है और पूरे दिन तरोताजा महसूस होता है। यह ड्रिंक बाजार के पैकेट वाले जूस से कहीं बेहतर है क्योंकि इसमें कोई केमिकल या प्रिजर्वेटिव नहीं होता। घरेलू सामग्री से बनने वाला यह पन्ना स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। ## आम पन्ना बनाने की सामग्री आम पन्ना बनाने के लिए आपको कुछ आसानी से उपलब्ध चीजों की जरूरत पड़ेगी। मुख्य सामग्री है कच्चा आम। इसके अलावा आपको गुड़ या चीनी, भुना जीरा, काला नमक, पुदीना और थोड़ी सी काली मिर्च चाहिए। ये सभी चीजें घर में आसानी से मिल जाती हैं। अगर आप स्वाद के अनुसार मीठा कम या ज्यादा रखना चाहें तो गुड़ या चीनी की मात्रा बदल सकते हैं। गुड़ का इस्तेमाल करने से यह और भी स्वास्थ्यवर्धक बन जाता है। ### Aam Panna recipe, आम पन्ना बनाने की आसान विधि सबसे पहले 4-5 कच्चे आमों को अच्छे से धोकर इन्हें प्रेशर कुकर में 2-3 सीटी आने तक उबाल लें या फिर सीधे आंच पर भून भी सकते हैं। भुनने से स्वाद में थोड़ा स्मोकी टच आ जाता है जो बहुत अच्छा लगता है।जब आम ठंडे हो जाएं तो उन्हें छीलकर गूदे को अलग कर लें। इस गूदे को ब्लेंडर में डालकर चिकना प्यूरी बना लें। अब एक बड़े बर्तन में इस प्यूरी को डालें। इसमें स्वादानुसार गुड़ या चीनी मिलाएं। गुड़ को पहले थोड़े गर्म पानी में घोलकर डालें तो अच्छा रहता है।फिर इसमें भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक, थोड़ी सी काली मिर्च पाउडर और बारीक कटा पुदीना डालकर अच्छे से मिला लें। अगर गाढ़ा पसंद है तो कम पानी डालें, पतला पीना हो तो थोड़ा ज्यादा पानी मिला सकते हैं। अच्छे से फेंट लें ताकि सभी मसाले अच्छी तरह मिक्स हो जाएं। आम पन्ना का घना गाढ़ा Concentrate तैयार हो जाने के बाद इसे एयरटाइट बोतल में रखकर फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं। जब पीना हो तो ठंडे पानी या बर्फ के साथ मिलाकर सर्व करें। ऊपर से पुदीने की पत्ती और नींबू का टुकड़ा डालकर गार्निश करें तो स्वाद दोगुना हो जाता है। **बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान ** आम पन्ना बनाते समय हमेशा ताजे और हरे कच्चे आम ही चुनें। ज्यादा पके आमों से स्वाद अच्छा नहीं आता। अगर आप गुड़ की जगह चीनी इस्तेमाल कर रहे हैं तो धीरे-धीरे डालें और स्वाद चखते रहें। पन्ने को ज्यादा दिनों तक रखना हो तो इसमें नमक की मात्रा थोड़ी बढ़ा सकते हैं क्योंकि नमक प्रिजर्वेटिव का काम करता है। लेकिन ज्यादा न डालें वरना स्वाद खराब हो सकता है। हमेशा साफ बर्तनों में ही बनाएं और स्टोर करें। ## गर्मी में आम पन्ना पीने के फायदे आम पन्ना में विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है जो इम्यूनिटी बढ़ाता है। गर्मी में होने वाली थकान, चक्कर और कमजोरी से यह राहत दिलाता है। यह पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है और गर्मी से होने वाले पेट की समस्याओं में आराम पहुंचाता है। रोज सुबह खाली पेट या दोपहर के भोजन के बाद एक गिलास ठंडा आम पन्ना पीने से पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है। बच्चों को भी यह बहुत पसंद आता है और उन्हें बाजार के कोल्ड ड्रिंक्स से दूर रखने में मदद करता है। आप आम पन्ना को और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें नींबू का रस मिला सकते हैं। कुछ लोग इसमें सौंफ पाउडर या इलायची पाउडर भी डालते हैं जो इसका स्वाद अलग स्तर पर ले जाता है। अगर आप मीठा कम पसंद करते हैं तो गुड़ की जगह शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। ## Tags - मौसम --- --- title: "993 रुपये महंगा हुआ सिलेंडर: कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी इजाफा" slug: "commercial-gas-cylinder-price-increase-today" author: "भुप्पी पंवार" category: "व्यापार" published: "2026-05-01 07:38:07" updated: "2026-07-21 12:46:58" canonical: "https://paharipatrika.in/commercial-gas-cylinder-price-increase-today/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # 993 रुपये महंगा हुआ सिलेंडर: कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी इजाफा > देश के करोड़ों होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायियों के लिए नया वित्तीय वर्ष महंगाई का झटका लेकर आया है। 1 मई से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोत… देश के करोड़ों होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायियों के लिए नया वित्तीय वर्ष महंगाई का झटका लेकर आया है। 1 मई से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। दिल्ली में 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम एकाएक 993 रुपये बढ़ गए हैं। अब इसकी नई कीमत 3071.50 रुपये हो गई है, जबकि पहले यह 2078.50 रुपये में उपलब्ध था। यह बढ़ोतरी सिर्फ एक शहर तक सीमित नहीं है। मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और अन्य बड़े शहरों में भी कीमतों में सैकड़ों रुपये का इजाफा देखने को मिला है। आम लोगों के घरेलू सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन व्यावसायिक उपयोग वाले सिलेंडरों पर असर पड़ने से खाने-पीने की चीजों की कीमतें बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है। ## कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े तेल कंपनियों के मुताबिक, वैश्विक बाजार में कच्चे तेल और एलपीजी की कीमतों में उछाल आया है। मध्य पूर्व में चल रही अस्थिरता और आपूर्ति व्यवधान के कारण यह बढ़ोतरी हुई है। सरकारी तेल कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर महीने की शुरुआत में कीमतों की समीक्षा करती हैं। इस बार 1 मई को कमर्शियल सिलेंडर पर बड़ा असर पड़ा। छोटे होटल वाले, ढाबा मालिक और कैटरिंग वाले लोग इस बढ़ोतरी से सबसे ज्यादा परेशान हैं। उनके लिए गैस सिलेंडर रोजाना का खर्चा बन चुका है। कई व्यवसायी कह रहे हैं कि अब मेन्यू में बदलाव करना पड़ेगा या कीमतें बढ़ानी होंगी, जिसका सीधा बोझ ग्राहकों पर पड़ेगा। घरेलू 14.2 किलो सिलेंडर की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, जो आम परिवारों के लिए राहत की बात है। लेकिन जो लोग होटलों या बाहर खाना खाते हैं, उन्हें अप्रत्यक्ष रूप से महंगाई का सामना करना पड़ेगा। --- --- title: "क्या महिलाओं को शंख बजाना चाहिए? परंपरा, विज्ञान और बदलती सोच का सच" slug: "kya-mahilaon-ko-shankh-bajana-chahie" author: "भुप्पी पंवार" category: "उत्तराखंड" published: "2026-04-30 07:18:00" updated: "2026-06-28 05:58:32" canonical: "https://paharipatrika.in/kya-mahilaon-ko-shankh-bajana-chahie/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # क्या महिलाओं को शंख बजाना चाहिए? परंपरा, विज्ञान और बदलती सोच का सच > क्या महिलाओं को शंख बजाना चाहिए, यह सवाल आज भी कई घरों और धार्मिक चर्चाओं में सुनने को मिल जाता है। एक तरफ परंपराएं हैं, तो दूसरी तरफ बदलती सोच और विज्ञान की बा… क्या महिलाओं को शंख बजाना चाहिए, यह सवाल आज भी कई घरों और धार्मिक चर्चाओं में सुनने को मिल जाता है। एक तरफ परंपराएं हैं, तो दूसरी तरफ बदलती सोच और विज्ञान की बातें। आखिर सच क्या है? क्या यह सिर्फ मान्यता है या इसके पीछे कोई ठोस वजह भी है? ## धार्मिक मान्यताएं: क्या कहती हैं परंपराएं? कई लोगों का मानना है कि शंख बजाना महिलाओं के लिए वर्जित है। खासकर पुराने समय में यह धारणा बनाई गई कि महिलाएं शंख नहीं बजाएं, क्योंकि यह “ऊर्जा” से जुड़ा काम है। कुछ लोग इसे शुद्धता और नियमों से जोड़ते हैं।लेकिन दिलचस्प बात यह है कि कई धार्मिक ग्रंथों में ऐसा कोई स्पष्ट निषेध नहीं मिलता। यानी यह ज्यादा एक सामाजिक परंपरा है, न कि कोई सख्त धार्मिक नियम। **शंख बजाने के फायदे** अगर परंपरा से हटकर विज्ञान की बात करें, तो शंख बजाना एक तरह का ब्रीदिंग एक्सरसाइज है। इससे फेफड़े मजबूत होते हैं, सांस लेने की क्षमता बढ़ती है और गले की मांसपेशियां एक्टिव रहती हैं। अब सवाल उठता है, क्या ये फायदे सिर्फ पुरुषों के लिए हैं? बिल्कुल नहीं। महिलाओं को भी उतना ही फायदा मिल सकता है। इसलिए वैज्ञानिक तौर पर महिलाओं के शंख बजाने में कोई नुकसान नहीं बताया गया है। ## क्या महिलाओं को शंख बजाना चाहिए? आज के समय में कई महिलाएं मंदिरों में, घरों में और धार्मिक आयोजनों में शंख बजा रही हैं। सोशल मीडिया पर भी ऐसे वीडियो खूब देखने को मिलते हैं, जहां महिलाएं आत्मविश्वास के साथ इस परंपरा को निभा रही हैं।धीरे-धीरे समाज में यह सोच बन रही है कि अगर कोई काम सही है और उससे किसी को नुकसान नहीं है, तो उसे लिंग के आधार पर नहीं बांटना चाहिए। यह बहस सिर्फ शंख बजाने तक सीमित नहीं है। यह एक बड़ी तस्वीर का हिस्सा है, जहां महिलाएं हर क्षेत्र में बराबरी की बात कर रही हैं। कुल मिलाकर, महिलाओं के शंख बजाने पर कोई ठोस धार्मिक या वैज्ञानिक रोक नहीं है। यह ज्यादा एक सामाजिक धारणा रही है, जो अब बदल रही है। --- --- title: "उत्तराखंड होमगार्ड में 920 पदों पर भर्ती निकली, जानिए योग्यता, सीटें, आयु और आवेदन का तरीका" slug: "uttrakhand-homeguard-vecancy-notification-release" author: "भुप्पी पंवार" category: "देहरादून" published: "2026-04-29 20:32:06" updated: "2026-07-20 11:59:54" canonical: "https://paharipatrika.in/uttrakhand-homeguard-vecancy-notification-release/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # उत्तराखंड होमगार्ड में 920 पदों पर भर्ती निकली, जानिए योग्यता, सीटें, आयु और आवेदन का तरीका > Homeguard vecancy in Uttrakhand: उत्तराखंड के युवाओं के लिए शानदार मौका आ गया है। होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय, देहरादून ने 28 अप्रैल 2026 को एक आधिकारि… **Homeguard vecancy in Uttrakhand:** उत्तराखंड के युवाओं के लिए शानदार मौका आ गया है। होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय, देहरादून ने 28 अप्रैल 2026 को एक आधिकारिक पत्र जारी कर पूरे प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती का ऐलान कर दिया है। कुल 920 पद खाली हैं और यह भर्ती सीधी है। अगर आप उत्तराखंड के मूल निवासी हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यह आपके लिए बेहतरीन अवसर है। चलिए सरल भाषा में आपको बतायेंगे कि कितनी सीटें हैं, योग्यता क्या चाहिए, उम्र सीमा कितनी है और आवेदन कैसे करना है। ## उत्तराखंड होमगार्ड भर्ती 2026 मुख्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार पूरे उत्तराखंड में 920 होमगार्ड स्वयंसेवक पदों पर भर्ती होनी है। इनमें अनारक्षित वर्ग के 567, अनुसूचित जाति के 48, अन्य पिछड़ा वर्ग के 137, अनुसूचित जनजाति के 81 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 87 पद शामिल हैं। सबसे ज्यादा पद हरिद्वार जिले में हैं जहां पुरुषों के लिए 216 और महिलाओं के लिए 11 पद हैं यानी कुल 227। नैनीताल में 155, देहरादून में 152, पौड़ी गढ़वाल में 60, ऊधम सिंह नगर में 76, उत्तरकाशी में 55 और टिहरी में 57 पद हैं। बाकी जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और चमोली में भी सैकड़ों पद उपलब्ध हैं। हर उम्मीदवार को अपने जिले के अनुसार ही आवेदन करना होगा। ### होमगार्ड बनने के लिए जरूरी योग्यता इस भर्ती में योग्यता काफी आसान रखी गई है। आपको कम से कम 10वीं पास होना चाहिए। कोई भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाईस्कूल उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि आप उत्तराखंड के स्थायी निवासी हों और आपके पास मूल निवास प्रमाण पत्र हो। चरित्र प्रमाण पत्र भी अच्छा होना चाहिए, यानी कोई आपराधिक मामला नहीं होना चाहिए। महिलाएं और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। पूरा विवरण आधिकारिक विज्ञापन में दिया जाएगा जो 1 मई 2026 को अखबारों में प्रकाशित होगा। ## Uttarakhand Homeguard vecancy Age limit आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तक तय की गई है। उम्र की गणना विज्ञापन जारी होने की तारीख के अनुसार होगी। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 40 साल है। एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को आयु में छूट मिलेगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार 45 साल तक आवेदन कर सकते हैं। महिलाओं के लिए भी यही नियम लागू रहेंगे। अगर आपकी उम्र इस सीमा में है तो अभी से तैयारी शुरू कर दें। ### How to Apply, उत्तराखंड होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें? आवेदन पूरी तरह ऑफलाइन होगा। विज्ञापन 30 अप्रैल 2026 को जारी होगा और 1 मई 2026 को अखबारों में छपेगा। आवेदन फॉर्म 22 मई 2026 तक जमा करना है। अपने जिले के जिला कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय से फॉर्म निशुल्क लें। फॉर्म साफ-सुथरा भरकर जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी के साथ जमा करें। पासपोर्ट साइज फोटो लगाना अनिवार्य है। फॉर्म या तो सीधे कार्यालय में जमा करें या स्पीड पोस्ट से भेजें। लिफाफे पर साफ लिखें, “होमगार्ड स्वयंसेवक भर्ती आवेदन जिला (आपका जिला)।” पूरी प्रक्रिया मुफ्त है, सिर्फ फॉर्म प्रिंट या पोस्ट का खर्चा लगेगा। ## चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तारीखें चयन में लिखित परीक्षा नहीं होगी। पहले ऊंचाई और सीना माप (पुरुषों के लिए) लिया जाएगा। फिर शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी जिसमें दौड़, लंबी कूद और अन्य टेस्ट शामिल होंगे। दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट भी होगा। स्क्रूटनी 23 मई से 4 जून 2026 तक चलेगी। शारीरिक परीक्षा 6 जून 2026 से शुरू होगी। मेरिट लिस्ट शारीरिक परीक्षा के अंकों के आधार पर बनेगी। एनसीसी, खेल या ड्राइविंग जैसी अतिरिक्त योग्यताओं पर अतिरिक्त अंक भी मिल सकते हैं। --- --- title: "मई से फिर बदलेंगे एलपीजी गैस के ये नियम? जान लीजिए लेटेस्ट अपडेट" slug: "lpg-gas-new-rule-start-from-may" author: "भुप्पी पंवार" category: "व्यापार" published: "2026-04-29 07:33:44" updated: "2026-07-10 05:39:07" canonical: "https://paharipatrika.in/lpg-gas-new-rule-start-from-may/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # मई से फिर बदलेंगे एलपीजी गैस के ये नियम? जान लीजिए लेटेस्ट अपडेट > हाल के पिछले कुछ महीनों में वैश्विक घटनाओं के कारण गैस की सप्लाई पर असर पड़ा है। ऐसे में मई 2026 से एलपीजी बुकिंग, डिलीवरी और सब्सिडी से जुड़े नियमों में कुछ बद… हाल के पिछले कुछ महीनों में वैश्विक घटनाओं के कारण गैस की सप्लाई पर असर पड़ा है। ऐसे में मई 2026 से एलपीजी बुकिंग, डिलीवरी और सब्सिडी से जुड़े नियमों में कुछ बदलाव की चर्चा जोरों पर है। आम उपभोक्ताओं के मन में सवाल है कि क्या बुकिंग का समय बढ़ेगा, डिलीवरी में नया नियम आएगा या कीमतें फिर बढ़ेंगी? आइए सरल भाषा में पूरी डिटेल समझते हैं। ## क्यों हो रहे हैं एलपीजी गैस के नियम में बदलाव? पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण क्रूड ऑयल और एलपीजी की अंतरराष्ट्रीय सप्लाई प्रभावित हुई है। भारत जैसे बड़े आयातक देश में इसकी वजह से डिमांड और सप्लाई में असंतुलन पैदा हुआ। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (IOCL, BPCL, HPCL) अब बेहतर मैनेजमेंट के लिए बुकिंग गैप, डिलीवरी सिस्टम और मिसयूज रोकने के नए तरीके अपनाने पर विचार कर रही हैं। मई का महीना इन कंपनियों के लिए कीमतों और नियमों की समीक्षा का समय होता है, इसलिए 1 मई से एलपीजी गैस के नियम में कुछ अपडेट्स आने की संभावना जताई जा रही है। ### बुकिंग गैप में क्या बदलाव हो सकता है? वर्तमान में शहरी इलाकों में दो सिलेंडर बुकिंग के बीच कम से कम 25 दिन का गैप रखना पड़ता है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह 45 दिन तक है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मई से यह नियम और सख्ती से लागू किया जा सकता है। इसका मकसद है अनावश्यक या बार-बार बुकिंग को रोकना और सप्लाई को बेहतर तरीके से मैनेज करना। हालांकि सरकार ने अभी कोई आधिकारिक बदलाव नहीं बताया है, लेकिन एजेंसियां इसे सख्ती से फॉलो करने की तैयारी में हैं। अगर आपका इलाका शहरी है तो 25 दिन पूरे होने से पहले बुकिंग करने की कोशिश न करें, वरना रिफ्यूज हो सकती है। ## OTP आधारित डिलीवरी अब जरूरी क्यों? एलपीजी डिलीवरी में OTP (वन टाइम पासवर्ड) सिस्टम पहले से चल रहा है और इसे मई से और मजबूत बनाने की बात हो रही है। डिलीवरी बॉय जब सिलेंडर लेकर आएगा तो आपको SMS या ऐप पर OTP मिलेगा। बिना OTP वेरिफिकेशन के सिलेंडर हैंडओवर नहीं किया जाएगा। यह नियम सब्सिडी वाले सिलेंडर के दुरुपयोग और ब्लैक मार्केटिंग को रोकने के लिए लाया गया है। आम उपभोक्ताओं को सलाह है कि मोबाइल नंबर अपडेट रखें और OTP तुरंत चेक करें। ### Aadhaar eKYC और अन्य जरूरी अपडेट प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों के लिए Aadhaar आधारित eKYC पहले से अनिवार्य है। जो लोग अभी तक इसे पूरा नहीं कर पाए हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए। इसके अलावा PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) उपलब्ध इलाकों में LPG कनेक्शन पर कुछ पाबंदियां पहले ही लागू हो चुकी हैं। जहां PNG है, वहां नए LPG कनेक्शन नहीं दिए जा रहे और पुराने उपभोक्ताओं को भी धीरे-धीरे PNG पर शिफ्ट करने के लिए कहा जा रहा है। ## क्या मई से LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ेगी? हर महीने की शुरुआत में तेल कंपनियां LPG की कीमतों की समीक्षा करती हैं। अप्रैल में घरेलू 14.2 किलो सिलेंडर की कीमत पहले ही थोड़ी बढ़ चुकी है। मई 1 से भी कीमत में हल्का इजाफा संभव है, हालांकि यह अंतरराष्ट्रीय बाजार पर निर्भर करेगा। नॉन-सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत पहले ही काफी प्रभावित हुई है। आम परिवारों को सब्सिडी वाले 12 सिलेंडर सालाना मिलते हैं, उसके बाद मार्केट रेट पर खरीदना पड़ता है। --- --- title: "DC vs RCB IPL 2026: RCB ने दिल्ली को रौंद दिया, 75 रन पर सिमट गई कैपिटल्स की पूरी टीम" slug: "dc-vs-rcb-ipl-2026-rcb-ne-dc-ko-75-run-par-simta-9-wicket-se-jeet" author: "भुप्पी पंवार" category: "खेल" published: "2026-04-28 07:24:45" updated: "2026-06-27 01:55:35" canonical: "https://paharipatrika.in/dc-vs-rcb-ipl-2026-rcb-ne-dc-ko-75-run-par-simta-9-wicket-se-jeet/" format: "article" publisher: "Pahari Patrika" --- # DC vs RCB IPL 2026: RCB ने दिल्ली को रौंद दिया, 75 रन पर सिमट गई कैपिटल्स की पूरी टीम > IPL 2026 के 39वें मैच में जो कुछ हुआ, वो देखकर हर क्रिकेट फैन का मुंह खुला का खुला रह गया। दिल्ली कैपिटल्स अपनी होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम पर रॉयल चैलेंजर्… IPL 2026 के 39वें मैच में जो कुछ हुआ, वो देखकर हर क्रिकेट फैन का मुंह खुला का खुला रह गया। दिल्ली कैपिटल्स अपनी होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने बिल्कुल बेबस नजर आए। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और फिर दिल्ली को मात्र 16.3 ओवर में 75 रन पर समेट दिया। जवाब में आरसीबी ने सिर्फ 6.3 ओवर में 77 रन बनाकर 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। ये IPL 2026 का सबसे कम स्कोर भी बन गया और मैच इतना एकतरफा रहा कि पूरा मैदान सन्नाटे में डूब गया। ## दिल्ली के बल्लेबाज हुए फेल, DC का रिकॉर्ड टूटा RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी पर उतार दिया। सबको उम्मीद थी कि DCB की बैटिंग लाइनअप घरेलू पिच पर कुछ बड़ा करेगी, लेकिन शुरूआत से ही कहर टूट पड़ा। ओपनर साहिल पराख दूसरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। फिर केएल राहुल, नितीश राणा और समीर रिजवी जैसे अनुभवी बल्लेबाज भी जल्दी-जल्दी आउट हो गए। पावरप्ले के छह ओवर में दिल्ली सिर्फ 13 रन पर छह विकेट गंवा चुकी थी। ये IPL इतिहास का सबसे खराब पावरप्ले स्कोर था। जोश हेजलवुड ने तो कमाल ही कर दिया। उन्होंने केएल राहुल, समीर रिजवी और नितीश राणा को मात्र आठ गेंदों में आउट करके दिल्ली की कमर तोड़ दी। ट्रिस्टन स्टब्स और कप्तान अक्षर पटेल भी भुवनेश्वर कुमार की गेंदों पर चकनाचूर हो गए। स्कोर बोर्ड पर 8 रन पर छह विकेट लिखे थे। बीच में अभिषेक पोरेल ने 30 रन की जुझारू पारी खेली और डेविड मिलर ने 19 रन बनाए, लेकिन ये सब काफी नहीं था। दिल्ली की पूरी टीम 75 रन पर ढेर हो गई। ## हेजलवुड-भुवी की जोड़ी के आगे नहीं टिक पाए DC के बल्लेबाज आरसीबी की गेंदबाजी ने पूरे मैच पर अपना दबदबा बना लिया। जोश हेजलवुड ने 3.3 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर चार विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने। भुवनेश्वर कुमार ने तीन ओवर में मात्र पांच रन देकर तीन विकेट लिए। दोनों ने मिलकर दिल्ली के टॉप ऑर्डर को ऐसे उखाड़ फेंका जैसे कोई तूफान आ गया हो। रसिख सलाम, क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा ने भी अपना कमाल दिखाया। दिल्ली के बल्लेबाजों को न तो सिंगल लेने का मौका मिला और न ही बड़े शॉट मारने का। ## RCB ने DC को आसानी से हराया जवाब में आरसीबी को 76 रन का लक्ष्य मिला। जेकब बेथेल 20 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन फिर विराट कोहली और देवदत्त पदिक्कल ने मोर्चा संभाल लिया। विराट 23 रन बनाकर नाबाद रहे तो पादिकल ने 13 गेंदों पर 34 रन की धमाकेदार पारी खेली जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल थे। सिर्फ 6.3 ओवर में आरसीबी ने 77 रन बना लिए और 81 गेंद शेष रहते 9 विकेट से मैच जीत लिया। विराट दिल्ली में खेल रहे थे, लेकिन इस बार उन्हें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। ## IPL PLAYOFFS में RCB को मिली बढ़त इस जीत के साथ आरसीबी की प्लेऑफ में जगह पक्की होने की उम्मीदें और मजबूत हो गईं। वे टॉप-2 में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहते थे और ये मैच उनके नेट रन रेट के लिए भी बहुत अहम साबित हुआ। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ की उम्मीदें अब मुश्किल हो गई हैं। तीन जीत के साथ वे पीछे हैं और अब हर मैच उनके लिए करो या मरो जैसा हो गया है। घरेलू मैदान पर ऐसी हार किसी को भी झटका दे देगी। IPL 2026 अब और भी रोमांचक हो गया है। RCB ने दिखा दिया कि उनका गेंदबाजी अटैक किसी भी दिन किसी भी टीम को धूल चटा सकता है। दिल्ली को अब अपनी बैटिंग को फिर से पटरी पर लाना होगा वरना प्लेऑफ की राह और मुश्किल हो जाएगी। अगले मैच में क्या होगा, ये तो समय बताएगा, लेकिन कल का मैच तो सच में IPL के इतिहास में एक यादगार हार के रूप में दर्ज हो गया। आप क्या सोचते हैं? कमेंट में जरूर बताएं कि दिल्ली इस हार से उबर पाएगी या नहीं! ## Tags - IPL --- # हमारे बारे में > Pahari Patrika — Pahari Patrika Media द्वारा संचालित स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल। संपादकीय मानक, टीम और मिशन। **URL:** https://paharipatrika.in/about/ --- **Pahari Patrika** एक स्वतंत्र हिंदी समाचार वेबसाइट है, जिसे **Pahari Patrika Media** प्रकाशित और संचालित करती है। हमारा लक्ष्य साधारण भाषा में सटीक, समय पर और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है। ## हम कौन हैं Pahari Patrika राजनीति, व्यापार, खेल, प्रौद्योगिकी और स्थानीय समाचारों को कवर करता है। हमारी टीम में अनुभवी संवाददाता और संपादक शामिल हैं, जो मैदान और आधिकारिक स्रोतों से जानकारी एकत्र करते हैं। ## कानूनी पहचान - **प्रकाशन नाम (Google / Search):** Pahari Patrika - **कानूनी संस्था:** Pahari Patrika Media - **वेबसाइट:** paharipatrika.in ## हमारा मिशन हम मानते हैं कि अच्छी पत्रकारिता लोकतंत्र की नींव है। इसलिए हम हर खबर में स्रोत, संदर्भ और स्पष्ट भाषा पर ध्यान देते हैं। ## संपर्क संपादकीय और सामान्य प्रश्न: [contact@paharipatrika.in](mailto:contact@paharipatrika.in) [संपर्क पेज](https://paharipatrika.in/contact/) पर फ़ॉर्म भी उपलब्ध है। --- # संपादकीय नीति > Pahari Patrika की संपादकीय नीति — खबर चुनने, लिखने और प्रकाशित करने के सिद्धांत। **URL:** https://paharipatrika.in/editorial-policy/ --- *अंतिम अपडेट: जून 2026* यह संपादकीय नीति बताती है कि **Pahari Patrika** खबरें कैसे चुनता, लिखता और प्रकाशित करता है। ## स्वतंत्रता संपादकीय निर्णय केवल समाचार मूल्य और सार्वजनिक हित के आधार पर लिए जाते हैं। विज्ञापनदाता या राजनीतिक दबाव से खबर नहीं बदली जाती। ## स्रोत और सत्यापन हर महत्वपूर्ण खबर में कम से कम एक प्राथमिक स्रोत होता है — आधिकारिक बयान, दस्तावेज़, या प्रत्यक्ष रिपोर्टिंग। अफवाह या बिना पुष्टि सोशल मीडिया पोस्ट प्रकाशित नहीं की जाती। ## शीर्षक और लीड शीर्षक भ्रामक नहीं होते। क्लिकबेट शब्दों से बचा जाता है। लीड पैराग्राफ में सबसे महत्वपूर्ण तथ्य सबसे पहले दिया जाता है। ## संपादकीय संशोधन खबर प्रकाशित होने के बाद अगर नया तथ्य सामने आता है, तो अपडेट या सुधार स्पष्ट रूप से दर्शाया जाता है। विवरण के लिए [सुधार नीति](https://paharipatrika.in/corrections-policy/) देखें। ## AI और स्वचालन हम ड्राफ्ट, ट्रांसक्रिप्शन, अनुवाद या फॉर्मेटिंग में AI/स्वचालन उपकरणों की सहायता ले सकते हैं। प्रकाशित हर खबर की मानव संपादक द्वारा समीक्षा होती है। जब AI या स्वचालन ने खबर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हो, तो लेख पर यह खुलासा दिखाया जाता है। AI को लेखक के रूप में नहीं लिखा जाता। ---