हड़ताल पर बैठे उपनल कर्मियों ने शुरू किया आमरण अनशन
UPNL Strike Update: सोमवार को देर शाम तक सरकार ने उपनल कर्मियों की मांगों को लेकर कोई फैसला नहीं किया तो हड़तालियों ने आमरण अनशन की घोषणा कर दी। दरअसल उपनल कर्मी आज सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मिलने पहुंचे जहां उनकी मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन देर शाम तक सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया।
उपनल कर्मियों की मांगों पर सरकार आज ले सकती है फैसला
बीते दो सप्ताह से समान काम, समान वेतन व नियमितीकरण की मांगों को लेकर धरना दे रहे उपनल कर्मचारियों को लेकर उत्तराखंड सरकार आज फैसला ले सकती है। गणेश जोशी ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि 10 वर्ष से अधिक सेवाकाल वाले उपनल कर्मियों के नियमितीकरण और समान वेतन देने पर सरकार गंभीर है।
Story continues below advertisement
कांग्रेस ने जलाया सीएम का पुतला, उपनल कर्मियों की मांगों का किया समर्थन
उत्तराखंड में विपक्षी दल कांग्रेस उपनल कर्मियों के समर्थन उतर गया है। सरकार की नो वर्क नो पे पाॅलिसी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज रुद्रपुर में प्रदेश सीएम का पुतला जलाया।
उत्तराखंड सचिवालय में कई उपनल कर्मचारियों के तबादले
उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार सचिवालय में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों का तबादला किया गया है। ट्रांसफर अधिसूचना जारी होते ही उपनल कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन तेज कर दिया है।
Story continues below advertisement
उत्तराखंड में 9वें दिन भी उपनल कर्मियों का कार्यबहिष्कार जारी
समान वेतन और नियमितीकरण की मांग को लेकर उपनल कर्मचारियों का धरना अल्मोड़ा सहित कई जगहों पर जारी है। आज सरकार ने एस्मा लागू करते हुए नो वर्क नो पे पालिसी लागू की बावजूद इसके कर्मचारी अपनी मांगों पर अडिग हैं।
नहीं दिखा एस्मा लागू करने का असर, धरना स्थल पर डटे रहे उपनल कर्मचारी
उत्तराखंड सरकार ने 6 महीने के लिए राज्य में एस्मा लागू कर दिया है। उपनल कर्मचारी इसकी अवहेलना करते हुए अपनी मांगों को लेकर धरना स्थल पर आज भी डटे हुए हैं।