---
title: "उत्तरकाशी: गंगोत्री और यमुनोत्री जाने वाले रास्ते पर भूस्खलन, राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, यहां देखें पूरी खबर"
slug: "landslide-on-the-way-to-gangotri-and-yamunotri-national-highway-closed-see-full-news"
author: "भुप्पी पंवार"
category: "उत्तरकाशी"
published: "2025-09-03 08:18:54"
updated: "2026-06-17 00:23:43"
canonical: "https://paharipatrika.in/landslide-on-the-way-to-gangotri-and-yamunotri-national-highway-closed-see-full-news/"
format: "article"
publisher: "Pahari Patrika"
---

# उत्तरकाशी: गंगोत्री और यमुनोत्री जाने वाले रास्ते पर भूस्खलन, राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, यहां देखें पूरी खबर

> उत्तरकाशी जिले में लगातार बरसात के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री जाने वाले मुख्य मार्ग कई जगहों पर अवरुद्ध हो गए हैं। सड़कें टूटने और भूस्खलन से यात्रियों और स्थान…

उत्तरकाशी जिले में लगातार बरसात के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री जाने वाले मुख्य मार्ग कई जगहों पर अवरुद्ध हो गए हैं। सड़कें टूटने और भूस्खलन से यात्रियों और स्थानीय लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गंगोत्री जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग इन स्थानों पर बाधित है। इन इलाकों में मलबा आने से सड़कें बंद हैं। यात्रियों को जगह-जगह रुकना पड़ रहा है और यातायात पूरी तरह से प्रभावित है।

- नगुण

- धरासू

- नाकुरी

- नेताला

- नलूणा

- ओंगी

- डबराणी

वहीं, यमुनोत्री धाम की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। यह मार्ग इन स्थानों पर अवरुद्ध है।

- झर्जर गाड

- जंगलचट्टी

- बनास

- नारदचट्टी

- सिलाई बैण्ड

- कल्याणी हरेती

- फेडी

इन इलाकों में लगातार वर्षा के कारण सड़क टूट गई है और कई हिस्सों में भारी मलबा जमा हो गया है।

**प्रशासन की अपील **

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे बिना पुष्टि किए यात्रा पर न निकलें। मौसम साफ होने और मार्ग बहाल होने के बाद ही यात्रा करना सुरक्षित होगा। बीआरओ और प्रशासन की टीमें लगातार काम कर रही हैं, लेकिन बरसात की वजह से मार्ग खोलने में समय लग सकता है।
