# उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा के दौरान भारी वाहनों के आवागमन पर रहेगा प्रतिबंध, यह होगा रुट

> चारधाम यात्रा 2025 के दौरान यातायात व्यवस्था को सुदृढ व सुचारु बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशानुसार गंगोत्री व यमुनोत्री धाम यात्रा रुट पर भारी…

**Published:** 2025-04-28 17:35:28  
**Author:** भुप्पी पंवार  
**Category:** उत्तरकाशी  
**Canonical URL:** https://paharipatrika.in/heavy-vehicles-will-be-banned-during-chardham-yatra-in-uttarkashi/  
**HTML:** https://paharipatrika.in/heavy-vehicles-will-be-banned-during-chardham-yatra-in-uttarkashi/

---

चारधाम यात्रा 2025 के दौरान यातायात व्यवस्था को सुदृढ व सुचारु बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशानुसार गंगोत्री व यमुनोत्री धाम यात्रा रुट पर भारी वाहनों का आवागमन दिनांक 30.04.2025 से निम्न समयानुसार प्रतिबंधित किया गया है।

- उत्तरकाशी बाजार क्षेत्र- प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक

- विकास भवन रोड़/माण्डों तेखला बाईपास- प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक

- गंगनानी से गंगोत्री- दोपहर 12:00 से रात्रि 8:00 बजे तक

- दोबाटा बडकोट से सिलक्यारा- प्रातः 6:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक

- पालीगाड़ से जानकीचट्टी प्रातः 10:00 से रात्रि 8:00 बजे तक

भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध का उक्त आदेश 30 अप्रैल 2025 से एक माह तक लागू रहेगा।
