# देहरादून में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव के बेटे पर मारपीट और तिरंगे के अपमान के आरोप, गनर सहित मुकदमा दर्ज

> राजधानी में भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप सिंह एक गंभीर मामले में घिर गए हैं। उन पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव एस. रामास्वाम…

**Published:** 2025-11-18 07:33:04  
**Author:** भुप्पी पंवार  
**Category:** देहरादून  
**Canonical URL:** https://paharipatrika.in/former-mla-kunwar-pranavs-son-in-dehradun-was-accused-of-assault-and-insulting-the-tricolor-and-a-case-was-filed-against-him-and-his-gunman/  
**HTML:** https://paharipatrika.in/former-mla-kunwar-pranavs-son-in-dehradun-was-accused-of-assault-and-insulting-the-tricolor-and-a-case-was-filed-against-him-and-his-gunman/

---

राजधानी में भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप सिंह एक गंभीर मामले में घिर गए हैं। उन पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के बेटे आर. यशोवर्धन से मारपीट करने और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है।

मामले में दिव्य प्रताप सिंह के साथ मौजूद सरकारी गनर कांस्टेबल राजेश सिंह पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। बताया गया है कि झगड़े के दौरान गनर ने राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे) पर लात मारी। इस कृत्य को लेकर पुलिस ने आरोपी गनर को तत्काल निलंबित कर दिया है।

राजपुर थाना पुलिस ने पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप और गनर राजेश सिंह के खिलाफ मारपीट, धमकी, सड़क दुर्घटना और शस्त्र प्रदर्शित करने सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

घटना में उपयोग की गई बोलेरो वाहन को मौके से सीज कर लिया गया है, जबकि लैंड क्रूजर वाहन की लोकेशन भी पुलिस द्वारा चिन्हित की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
