Gigi Hadid Arrest: हॉलीवुड की सुंदर मॉडल और अभिनेत्री गीगी हदीद को उनके दोस्त के साथ एक आइलैंड से गिरफ्तार कर लिया गया था, बता दें अभिनेत्री के पास से ड्रग्स मिलने की वज़ह से उन्हें गिरफ्तार किया गया था। मगर थोड़े ही समय में उन्हें ज़मानत भी मिल गई।
दरअसल गीगी हदीद और उनकी मित्र मैक्कार्थी एक प्राइवेट विमान से केमैन आइलैंड पहुंचे थे। समान चेकिंग के दौरान सीमा शुल्क अधिकारियों को उनके सामान में मारिजुआना और उससे संबंधित सामान मिला था। जिसके बाद सीमा बल ने गिरफ्तार कर लिया था। खबरों की माने तो रिपोर्ट में कहा गया है कि हदीद और मैक्कार्थी की गिरफ्तारी गांजा और उससे संबंधित मिले सामान के आधार पर की गई। जहां के बाद उन्हें कैदी हिरासत केंद्र में ले जाया गया, जहां उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
केमैन आइलैंड के अख़बार केमैन मार्ल रोड के मुताबिक़ 12 जुलाई को अदालत में पेशी के दौरान हदीद और उसकी दोस्त पर औपचारिक रूप से आरोप लगाए गए थे। जहां उन्होंने अपना दोष स्वीकार किया और दोनों पर 1,000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया गया। फिलहाल उन पर कोई और आरोप नहीं लगा है। इसके अलावा गीगी के एक करीबी के अनुसार वह मारिजुआना बिल्कुल लीगल रूप से खरीदा गया था और जिसके मज़े वो अपने इस ट्रिप पर ले रही है। बता दें गीगी इस आइलैंड एक प्राइवेट विमान से पहुंची थी।