# उत्तरकाशी: सुबह-सुबह भूकंप से हिली धरती, यह था केन्द्र

> उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में आज तड़के सुबह फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि इन झटको की तीव्रता कल के मुकाबले काफी कम थी। जिसका केन्द्र खुरकोट और भराणगा…

**Published:** 2025-01-25 08:03:10  
**Author:** भुप्पी पंवार  
**Category:** उत्तरकाशी  
**Canonical URL:** https://paharipatrika.in/earthquake-tremors-again-in-uttarkashi-this-was-the-center/  
**HTML:** https://paharipatrika.in/earthquake-tremors-again-in-uttarkashi-this-was-the-center/

---

उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में आज तड़के सुबह फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि इन झटको की तीव्रता कल के मुकाबले काफी कम थी। जिसका केन्द्र खुरकोट और भराणगांव के जंगलों में बताया जा रहा। जनपद में लगातार आ रहे भूकंप के झटको से लोग सहमे हुए हैं कि कहीं यह किसी बड़े भूकंप के आने के संकेत तो नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी में आज प्रातः सुबह 5:47:50 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता 2.04  तथा गहराई 5 किमी माफी गई। भूकंप का केन्द्र डुंडा तहसील के ग्राम खुरकोट और भराणगांव के मध्य वन क्षेत्र में था। प्रशासन द्वारा सभी थाना चौकियों/तहसील से वायरलेस के माध्यम से जानकारी ली गई। बताया जा रहा कि उत्तरकाशी जिला मुख्यालय, मनेरी, तहसील डुंडा और भटवाड़ी के कुछ क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

**शुक्रवार को आए तीन झटके **

कल शुक्रवार को भी उत्तरकाशी में भूकंप के तीन तेज झटके महसूस हुए थे। पहला झटका 07:41 पर, जिसकी तीव्रता 02.07, दूसरा झटका 08:18 पर जिसकी तीव्रता 03:05 रही। भुकंप का केंद्र दायरा बुग्याल के वन क्षेत्र में था। वहीं तीसरा झटका करीब दो घंटे बाद आया था। भूकंप के झटको से लोग घरों से बाहर निकले।
