# देहरादून: सड़क हादसे में उत्तरकाशी के तीन युवकों की मौत

> मंगलवार देर रात को देहरादून के राजपुर क्षेत्र में हुए हादसे में उत्तरकाशी के तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों में दो युवकों का चयन अग्निवीर में हुआ था जबकि एक यु…

**Published:** 2025-04-03 08:10:37  
**Author:** भुप्पी पंवार  
**Category:** व्यापार  
**Canonical URL:** https://paharipatrika.in/dehradun-three-youths-of-uttarkashi-die-in-road-accident/  
**HTML:** https://paharipatrika.in/dehradun-three-youths-of-uttarkashi-die-in-road-accident/

---

मंगलवार देर रात को देहरादून के राजपुर क्षेत्र में हुए हादसे में उत्तरकाशी के तीन युवकों की मौत हो गई।  मृतकों में दो युवकों का चयन अग्निवीर में हुआ था जबकि एक युवक देहरादून में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

जानकारी के अनुसार पुरोला निवासी आदित्य देहरादून में, पुरोला निवासी मोहित करणपुर में और नौगांव निवासी नवीन सहस्त्रधारा में रहकर प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करते थे। जिनमें से मोहित और आदित्य का चयन अग्निवीर में हुआ था और दोनों को ज्वाइनिंग देकर ट्रेनिंग पर जाना था।

**मंगलवार देर रात हुआ हादसा **

मिली जानकारी के मुताबिक तीनों युवक मंगलवार देर रात बाइक से राजपुर से घंटाघर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान राजपुर रोड पर सिल्वर सिटी के पास बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर घायल हो गए। पुलिस द्वारा तीनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीनों युवकों ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि उत्तरकाशी के तीन युवकों की अलग-अलग समय पर मौत हो गई। दून अस्पताल में इलाज के दौरान मोहित की और बुधवार दोपहर को आदित्य की और देर शाम तक नवीन ने भी दम तोड दिया। पुलिस द्वारा तीनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
