# देहरादून: PCS समेत आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर सरकार अलर्ट

> उत्तराखंड में आगामी होने वाली PCS और तमाम तरह की प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उ…

**Published:** 2026-06-19 09:40:46  
**Author:** भूपेंद्र सिंह  
**Category:** उत्तराखंड  
**Canonical URL:** https://paharipatrika.in/dehradun-government-alerts-on-upcoming-competitive-examinations-including-pcs/  
**HTML:** https://paharipatrika.in/dehradun-government-alerts-on-upcoming-competitive-examinations-including-pcs/

---

उत्तराखंड में आगामी होने वाली PCS और तमाम तरह की प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और नकल मुक्त बनाने के निर्देश दिए।


उत्तराखंड सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि अभ्यर्थी बिना किसी चिंता के परीक्षा दे सकें। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ तैयारी करने का आह्वान किया।
