# चारधाम यात्रा में कचरा: श्रद्धालुओं का लापरवाही भरा रवैया, सोशल मीडिया वीडियो वायरल

> उत्तराखंड में चल रही पवित्र चारधाम यात्रा आस्था का एक बड़ा केंद्र है, लेकिन इन दिनों यह एक अलग ही कारण से चर्चा में है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायर…

**Published:** 2026-06-04 06:47:06  
**Author:** भुप्पी पंवार  
**Category:** चमोली  
**Canonical URL:** https://paharipatrika.in/chardham-yatra-garbage-viral-video-himalayas-pollution-uttarakhand/  
**HTML:** https://paharipatrika.in/chardham-yatra-garbage-viral-video-himalayas-pollution-uttarakhand/

---

उत्तराखंड में चल रही पवित्र चारधाम यात्रा आस्था का एक बड़ा केंद्र है, लेकिन इन दिनों यह एक अलग ही कारण से चर्चा में है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसने हिमालयी क्षेत्रों में बढ़ रहे प्रदूषण और चारधाम यात्रा में कचरे की गंभीर समस्या की पोल खोल दी है। इस वीडियो में कुछ श्रद्धालुओं को पवित्र पहाड़ी इलाकों में बेपरवाही से कचरा फेंकते हुए देखा जा सकता है, जिससे इंटरनेट पर लोगों का भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

## चारधाम यात्रा में कचरा फेंकने का वीडियो वायरल

बद्रीनाथ-केदारनाथ क्षेत्र के आसपास का बताए जा रहे इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि पर्यटक और यात्री पवित्र स्थलों, सरस्वती नदी और अन्य जल स्रोतों के किनारे प्लास्टिक की बोतलें और खाने के पैकेट खुले में फेंक रहे हैं। वीडियो पोस्ट करने वाले यूजर ने कैप्शन में लिखा, “Indian tourists and devotees continue to destroy Himalayas throwing garbage all around. This is Uttarakhand.” देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और कुछ ही घंटों में इसे लाखों व्यूज और हजारों रीपोस्ट मिल चुके हैं।

https://twitter.com/i/status/2062026533099946429

इस साल अब तक 15 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से हिमालय के नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) पर भारी दबाव पड़ रहा है।

चारधाम यात्रा में कचरा फैलाने की इस घटना ने सोशल मीडिया यूजर्स को नाराज कर दिया है। लोग इसे सिविक सेंस (नागरिक समझ) की कमी और प्रकृति का अपमान बता रहे हैं। इसके साथ ही ट्विटर (X) और इंस्टाग्राम पर #HimalayaCleanup और #CarryYourWaste जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं।
