# चमोली में अतिथि शिक्षक पर 12वीं की छात्रा से छेड़छाड़, 7वीं के छात्र से यौन शोषण का आरोप

> Chamoli News: चमोली जिले के दशोली ब्लॉक में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां इंटर कॉलेज में कार्यरत अतिथि शिक्षक यूनुस अंसारी पर 12वीं की छात्रा से छेड़छाड़ और…

**Published:** 2025-12-01 07:13:54  
**Author:** भुप्पी पंवार  
**Category:** शिक्षा  
**Canonical URL:** https://paharipatrika.in/chamoli-dasholi-guest-teacher-yunus-ansari-pocso-case/  
**HTML:** https://paharipatrika.in/chamoli-dasholi-guest-teacher-yunus-ansari-pocso-case/

---

**Chamoli News: **चमोली जिले के दशोली ब्लॉक में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां इंटर कॉलेज में कार्यरत अतिथि शिक्षक यूनुस अंसारी पर 12वीं की छात्रा से छेड़छाड़ और सातवीं के छात्र के साथ यौन शोषण के आरोप लगे हैं। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

**चमोली जिले में अतिथि शिक्षक पर गंभीर आरोप**

मामले के उजागर होने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने 24 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन शुरू करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पीड़ित छात्रों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं, शिक्षा विभाग ने भी आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तलब की है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है, और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है।
