# Badrinath temple Chori:  बदरीनाथ धाम के चढ़ावे को लेकर विवाद, वायरल आरोपों के बाद BKTC ने गठित की जांच समिति

> Badrinath temple Chori:&nbsp; उत्तराखंड के प्रसिद्ध धाम बद्रीनाथ में चढ़ावे का मामला तूल पकड़ते नजर आ रहा। काल भैरव सेना के अध्यक्ष संजीव खत्री ने आरोप लगाया है…

**Published:** 2026-07-04 10:15:30  
**Author:** भुप्पी पंवार  
**Category:** उत्तराखंड  
**Canonical URL:** https://paharipatrika.in/badrinath-temple-chori-bktc-constitutes-inquiry-committee-after-controversy-over-offering-of-badrinath-dham-viral-allegations/  
**HTML:** https://paharipatrika.in/badrinath-temple-chori-bktc-constitutes-inquiry-committee-after-controversy-over-offering-of-badrinath-dham-viral-allegations/

---

**Badrinath temple Chori:  **उत्तराखंड के प्रसिद्ध धाम बद्रीनाथ में चढ़ावे का मामला तूल पकड़ते नजर आ रहा। काल भैरव सेना के अध्यक्ष संजीव खत्री ने आरोप लगाया है कि बीकेटीसी (बदरी-केदार मंदिर समिति) के अध्यक्ष के निजी सहायक द्वारा मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी की गई है।


**BKTC अध्यक्ष ने दी सफाई **


इन आरोपों के सामने आने के बाद बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच समिति गठित करने की घोषणा की है। समिति को पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर संबंधित पक्षों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए गए हैं।


बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि मंदिर की व्यवस्था और श्रद्धालुओं के विश्वास से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच समिति मामले की पड़ताल में जुट गई है।
