उत्तराखंड की सियासत में एक बार फिर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जनरेटेड वीडियो को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। BJP के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से साझा किए गए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की एक वीडियो ने प्रदेश राजनीति में हलचल मचा दी है।
BJP द्वारा जारी किए गए इस AI वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाया गया है। वीडियो में दावा किया गया है कि रावत कथित तौर पर “मुस्लिम शरण और मजारों” की बात कर रहे हैं तथा उत्तराखंड को “मजारों की भूमि” बनाने का संकेत दे रहे हैं।
हरदा दर्ज कराएंगे मुकदमा
इस वीडियो पर हरीश रावत ने तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए इसे भाजपा द्वारा उनकी छवि खराब करने की साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक बार फिर झूठ के सहारे जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। रावत ने चेतावनी दी कि इस बार वे भाजपा के “झूठ का पर्दाफाश” करेंगे और किसी भी कीमत पर ऐसी राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी हार झेलनी पड़ेगी और वे भाजपा को “स्थाई बेरोजगार” बनाने का संकल्प लेंगे।
भाजपा ने किया बचाव
उधर, उत्तराखंड भाजपा ने इस वीडियो का बचाव करते हुए कहा है कि यह कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति की सच्चाई को उजागर करता है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस की नीतियां पहले से ही जनता के सामने हैं और यह वीडियो सिर्फ उनकी अभिव्यक्ति है। उन्होंने रावत की कानूनी कार्रवाई की चेतावनी को “राजनीतिक नाटक” करार दिया।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है और दोनों दलों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह विवाद आने वाले दिनों में उत्तराखंड की राजनीति को और भी गर्मा सकता है।
Dehradun News: उत्तराखंड के देहरादून जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई का एक और…
Uttarakhand Voter list 2003: मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की पहल पर वर्ष…
उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू…
नए साल 2026 के जश्न के बीच उत्तराखंड की खूबसूरत नैनी झील की नगरी नैनीताल…
उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में चल रही संविदा-आउटसोर्स के माध्यम से चल रही भर्ती पर…
उत्तर प्रदेश पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,…