• Latest
  • Trending
  • All
उत्तराखंड RTE एडमिशन 2026-27: आवेदन कब से शुरू होंगे और लास्ट डेट क्या है?

उत्तराखंड RTE एडमिशन 2026-27: आवेदन कब से शुरू होंगे और लास्ट डेट क्या है?

January 21, 2026
भारत में सोने का भाव 1 दिन में ₹1 लाख टूटा, जनवरी के बाद सबसे सस्ता

भारत में सोने का भाव 1 दिन में ₹1 लाख टूटा, जनवरी के बाद सबसे सस्ता

March 25, 2026
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूरा किया 4 साल का कार्यकाल, क्या बनेंगे पहले भाजपा मुख्यमंत्री??

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूरा किया 4 साल का कार्यकाल, क्या बनेंगे पहले भाजपा मुख्यमंत्री

March 24, 2026
धामी सरकार कैबिनेट विस्तार आज: राजभवन में शपथ, इन 5 जिलों से 5 नए मंत्री

धामी सरकार का कैबिनेट विस्तार आज: राजभवन में शपथ, इन 5 जिलों से 5 नए मंत्री

March 20, 2026
फेसबुक Creator Fast Track Program: 15 Reels से लाखों कमाने का मौका

फेसबुक Creator Fast Track Program: 15 Reels से लाखों कमाने का मौका

March 20, 2026
Chaitra Navratri 2026: कलश स्थापना का सही तरीका क्या है? जानें नवरात्रि में कलश में क्या-क्या डालना चाहिए

Chaitra Navratri 2026: कलश स्थापना का सही तरीका क्या है? जानें नवरात्रि में कलश में क्या-क्या डालना चाहिए

March 19, 2026
LPG Gas KYC Kaise Kare 2026: फोन से Aadhaar e-KYC कैसे करें | Gas Cylinder Delivery के लिए जरूरी

LPG Gas KYC Kaise Kare 2026: फोन से Aadhaar e-KYC कैसे करें | Gas Cylinder Delivery के लिए जरूरी

March 18, 2026
सारा अली खान अब नहीं कर पाएंगी केदारनाथ-बद्रीनाथ दर्शन? क्या कहता है BKTC का नया नियम

सारा अली खान अब नहीं कर पाएंगी केदारनाथ-बद्रीनाथ दर्शन? क्या कहता है BKTC का नया नियम

March 18, 2026
उत्तराखंड RTE Registration 2026-27 शुरू: प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त दाखिले के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

उत्तराखंड RTE Registration 2026-27 शुरू: प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त दाखिले के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

March 17, 2026
उत्तराखंड के साढ़े पांच साल के चित्रांश पांडे का कमाल: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज!

उत्तराखंड के साढ़े पांच साल के चित्रांश पांडे का कमाल: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज!

March 16, 2026
Scholarship News: उत्तराखंड में धामी सरकार का बड़ा फैसला, 21 हजार छात्रों को मिली छात्रवृत्ति

Scholarship News: उत्तराखंड में धामी सरकार का बड़ा फैसला, 21 हजार छात्रों को मिली छात्रवृत्ति

March 13, 2026
LPG Price Hike 2026: घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग के नए नियम - अब 25 दिनों का इंतजार, जानें पूरा बदलाव

LPG Price Hike 2026: घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग के नए नियम – अब 25 दिनों का इंतजार, जानें पूरा बदलाव

March 10, 2026
चैत्र नवरात्रि 2026 कब से शुरू? 19 मार्च से घटस्थापना मुहूर्त और पूरा कैलेंडर

चैत्र नवरात्रि 2026 कब से शुरू? 19 मार्च से घटस्थापना मुहूर्त और पूरा कैलेंडर

March 6, 2026
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • स्पोर्ट्स
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
Thursday, March 26, 2026
  • Login
Pahari Patrika
No Result
View All Result
Pahari Patrika
No Result
View All Result

Home » उत्तराखंड RTE एडमिशन 2026-27: आवेदन कब से शुरू होंगे और लास्ट डेट क्या है?

उत्तराखंड RTE एडमिशन 2026-27: आवेदन कब से शुरू होंगे और लास्ट डेट क्या है?

by Bhupendra Panwar
January 21, 2026
in उत्तराखंड
0
उत्तराखंड RTE एडमिशन 2026-27: आवेदन कब से शुरू होंगे और लास्ट डेट क्या है?
1
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Uttarakhand RTE Admission 2026-27 : अगर आप उत्तराखंड में रहते हैं और आपके बच्चे के लिए अच्छे प्राइवेट स्कूल में फ्री एडमिशन की तलाश कर रहे हैं, तो RTE (राइट टू एजुकेशन) एक बेहतरीन मौका है। RTE के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में 25% सीटें मुफ्त में मिलती हैं। आज हम बात करेंगे उत्तराखंड RTE एडमिशन 2026-27 की, कब से आवेदन शुरू होंगे, लास्ट डेट क्या होगी और पूरी प्रक्रिया क्या है। ये जानकारी आपके लिए बहुत काम की साबित होगी।

RTE क्या है और उत्तराखंड में कैसे काम करता है?

RTE यानी राइट टू चिल्ड्रन टू फ्री एंड कंपलसरी एजुकेशन एक्ट 2009। इस कानून के अनुसार, 6 से 14 साल के हर बच्चे को मुफ्त शिक्षा का अधिकार है। उत्तराखंड में ये स्कीम समग्र शिक्षा अभियान के तहत चलाई जाती है। प्राइवेट स्कूलों में एंट्री लेवल क्लास (ज्यादातर क्लास 1 या प्री-प्राइमरी) में 25% सीटें EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) और वंचित बच्चों के लिए रिजर्व होती हैं।

स्कूल सरकार से फीस की भरपाई लेते हैं, इसलिए अभिभावकों को कुछ नहीं देना पड़ता, न फीस, न किताबें, न यूनिफॉर्म। ये सुविधा सिर्फ उत्तराखंड के उन प्राइवेट स्कूलों में मिलती है जो RTE में शामिल हैं।

उत्तराखंड RTE एडमिशन 2026-27 कब शुरू होगा?

21 जनवरी 2026 तक उत्तराखंड शिक्षा विभाग की ओर से RTE एडमिशन 2026-27 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। पिछले कुछ सालों के ट्रेंड को देखें तो उत्तराखंड में RTE आवेदन प्रक्रिया आमतौर पर मार्च-अप्रैल में शुरू होती है। कुछ सोर्स के अनुसार 2026-27 के लिए आवेदन 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो सकते हैं और 21 अप्रैल 2026 तक चल सकते हैं। हालांकि 2025-26 सत्र में आवेदन अप्रैल से जून तक चले थे (कई बार डेट एक्सटेंड हुई थी), लेकिन ध्यान रहे कि सिर्फ अनुमान है। सटीक तारीखें जानने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट चेक करनी होगी। जैसे ही नोटिफिकेशन आएगा, हम अपडेट कर देंगे!

Uttarakhand RTE Admission Last date

पिछले कुछ सालों के हिसाब से RTE ADMISSION की लास्ट डेट अप्रैल या मई के अंत तक हो सकती है। कभी-कभी चुनाव या अन्य कारणों से डेट आगे बढ़ा दी जाती है। इसलिए जैसे ही आवेदन शुरू हों, फटाफट अप्लाई कर दें, देरी न करें क्योंकि सीटें लिमिटेड होती हैं और लॉटरी से सिलेक्शन होता है।

उत्तराखंड RTE एडमिशन 2026: पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया

RTE के तहत क्लास 1 में प्रवेश के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च 2026 तक 6 साल पूर्ण होनी चाहिए। परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए, जिससे वह EWS श्रेणी में आए। वंचित वर्गों जैसे SC/ST, OBC और दिव्यांग बच्चों को प्राथमिकता दी जाती है। बच्चा उत्तराखंड का निवासी होना चाहिए और पहले से किसी प्राइवेट स्कूल में फीस देकर पढ़ाई कर रहा हो तो वह आवेदन नहीं कर सकता।

आवेदन के लिए बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, तहसील से जारी आय प्रमाण पत्र, आवश्यक होने पर जाति प्रमाण पत्र, बच्चे और माता-पिता दोनों का आधार कार्ड, राशन कार्ड या निवास प्रमाण पत्र तथा दिव्यांगता होने पर उसका प्रमाण पत्र तैयार रखें। ऑनलाइन आवेदन के बाद इन दस्तावेजों की कॉपी ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर को जमा करानी पड़ सकती है।

आवेदन प्रक्रिया बहुत सरल है। सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://rteonline.uk.gov.in पर जाएँ और न्यू रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद बच्चे की सभी आवश्यक जानकारी भरें और पास के स्कूलों में से पसंद के स्कूल चुनें। जरूरी दस्तावेज अपलोड करें, फॉर्म सबमिट कर दें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें। लॉटरी परिणाम घोषित होने पर वेबसाइट पर चेक करें। यदि बच्चे का नाम आता है तो निर्धारित समय में स्कूल में मूल दस्तावेज जमा करके प्रवेश की पुष्टि करा लें।

नोट: ये जानकारी उपलब्ध स्रोतों और पिछले ट्रेंड पर आधारित है। सटीक तारीखों के लिए केवल आधिकारिक नोटिफिकेशन ही मान्य होगा।

Tags: Uttarakhand RTE ADMISSIONUttarakhand RTE Admission 2026Uttarakhand RTE Admission Last date
ShareTweetPin1
ADVERTISEMENT
Previous Post

India Post GDS भर्ती 2026: 28,740 पदों पर बंपर वैकेंसी, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

Next Post

JEE Main 2026: 22 जनवरी शिफ्ट 1 पेपर Analysis, आसान थी फिजिक्स, मैथ्स ने बढ़ाई टेंशन

Bhupendra Panwar

Bhupendra Panwar

Bhupendra Singh Panwar is a dedicated journalist reporting on local news from Uttarakhand. With deep roots in the region, he provides timely, accurate, and trustworthy coverage of events impacting the people and communities of Uttarakhand. His work focuses on delivering verified news that meets high editorial standards and serves the public interest.

Next Post
JEE Main 2026: 22 जनवरी शिफ्ट 1 पेपर Analysis, आसान थी फिजिक्स, मैथ्स ने बढ़ाई टेंशन

JEE Main 2026: 22 जनवरी शिफ्ट 1 पेपर Analysis, आसान थी फिजिक्स, मैथ्स ने बढ़ाई टेंशन

Pahari Patrika

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.