Tehri News: उत्तराखंड के टिहरी(Tehri News) में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। एक ही घर के दो लोगों की मौत हुई है। गाय चराने गए जौनपुर ब्लॉक के ग्राम सभा तुनेटा निवासी पिता पुत्र पर ततैया ने हमला कर दिया था। जिसके बाद उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया था।
ततैया के झुंड ने किया हमला
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुंदरलाल (47) निवासी ग्राम तुनेटा अपने आठ वर्षीय पुत्र अभिषेक के साथ गाय चराने जंगल की ओर जा रहे थे। तभी अचानक कई ततैया के झुंड ने पिता पुत्र पर हमला कर दिया था।
यह भी पढ़े: Rishikesh: मोनिका बनी PWD में जूनियर इंजीनियर
बेटे को बचाने के लिए उसके ऊपर लेटे पिता
सुंदरलाल अपने बेटे को ततैया के हमले से बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गए थे। ताकि ततैया उन पर हमला करें न कि बेटे पर। इसके बावजूद भी ततैया का हमला बेटे और पिता दोनो पर जारी रहा।
इसकी सूचना गांववलों को मिली जिसके बाद वह दोनों को उप जिला चिकित्सालय मसूरी लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों का उपचार किया। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। गंभीर रूप से घायल होने के कारण दोनों की मौत हो गई। डॉक्टर के एस चौहान के अनुसार दी गई जानकारी के अनुसार ततैया द्वारा दोनों को बहुत ही बुरी तरीके से काटा गया था। डॉक्टरों द्वारा प्रयास करने के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका।