# केदारनाथ में दर्दनाक हादसा, हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से 6 लोगों की मौत

> उत्तराखंड के केदारनाथ यात्रा मार्ग पर आज सुबह एक दुखद हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आर्यन एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के पास गौरीमाई खर्क में क्रैश हो गया। यह…

**Published:** 2025-06-15 08:47:01  
**Author:** भुप्पी पंवार  
**Category:** चमोली  
**Canonical URL:** https://paharipatrika.in/6-people-died-in-helicopter-crash-in-kedarnath/  
**HTML:** https://paharipatrika.in/6-people-died-in-helicopter-crash-in-kedarnath/

---

उत्तराखंड के केदारनाथ यात्रा मार्ग पर आज सुबह एक दुखद हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आर्यन एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के पास गौरीमाई खर्क में क्रैश हो गया। यह हादसा सुबह करीब 5:25 बजे हुआ, जब हेलीकॉप्टर केदारनाथ धाम से तीर्थयात्रियों को लेकर गुप्तकाशी लौट रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर में पायलट सहित 6 लोग सवार थे, और सभी के मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय महिलाओं ने दी जानकारी के अनुसार, घास लेने गई महिलाओं ने सबसे पहले दुर्घटना की सूचना दी। खराब मौसम को हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है, जिसके चलते हेलीकॉप्टर रास्ता भटककर घने जंगल में क्रैश हो गया। बचाव कार्य शुरू हो चुके हैं, लेकिन खराब मौसम और जटिल भूभाग के कारण राहत कार्यों में कठिनाई आ रही है।

यह घटना क्षेत्र में हेलीकॉप्टर सेवाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाती है। कुछ दिनों पहले गंगोत्री जा रहे हेलीकॉप्टर गंगनानी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें 8 लोगो की मौत ओ गई थी।
